myUpchar Call

शरीर की जिस ऊर्जा को सेक्स में लगाया जाता है, उसे सेक्स पावर कहा जाता है। सेक्स सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा है। इसे आनंदपूर्ण बनाने के लिए आपको अपनी सेक्स पावर को सही रखना होता है। सेक्स में शामिल होने वाले दोनों ही साथियों की सेक्स पावर बेहतर होने से शारीरिक व मानसिक स्तर पर कई तरह के लाभ मिलते हैं।

यहां दिए लिंक पर क्लिक करके जानिए कि कामेच्छा में कमी का आयुर्वेदिक इलाज क्या है।

आज के दौर में अस्वस्थ दिनचर्या व दूषित वातावरण के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियां हो जाती है। इसके चलते सेक्स पावर में भी कमी आ जाती है। आपकी इन सभी परेशानियों को देखते हुए आज आपको सेक्स पावर को बढ़ाने के उपाय और तरीके के साथ ही इसको बढ़ाने के घरेलू नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है।

(और पढ़ें - सेक्स के बारे में जानकारी और सेक्स पोजीशन)

  1. सेक्स पावर क्या है?
  2. सेक्स पावर कम होने के लक्षण
  3. सेक्स पावर कम होने के कारण
  4. कम सेक्स पावर का इलाज
  5. सारांश
यौन रोग के डॉक्टर

सेक्स पॉवर का मतलब आप अपने साथी के साथ कितनी देर तक संभोग का आनंद उठा सकते हैं। महिलाओं और पुरुषों में यह समय भिन्न हो सकता है। पुरुषों के लिए सामान्य रूप से यह समय पांच से सात मिनट का माना जाता है, जबकि महिलाओं के लिए इस समय का निर्धारण करीब 20 मिनट का किया गया है। चरमोत्कर्ष के साथ संभोग की समाप्ति होती है।

पुरुषों में अपेक्षाकृत अधिक कामेच्छा होती है और वह आम तौर से जल्दी उत्तेजित हो जाते हैं। लेकिन सबका यौन प्रदर्शन एक जैसा नहीं होता है।

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas T-Boost Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को शुक्राणु की कमी, मांसपेशियों की कमजोरी व टेस्टोस्टेरोन की कमी जैसी समस्या के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Testosterone Booster
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

सेक्स पावर कम होने पर आपको निम्न तरह के लक्षण महसूस होते हैं:

यहां दिए लिंक पर क्लिक करें और स्तंभन दोष का आयुर्वेदिक इलाज विस्तार से जानिए।

सेक्स पावर कम होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे टेस्टोस्टेरोन में कमी आना या फिर उम्र का ज्यादा होना। यहां हम ऐसे प्रमुख कारणों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं -

फिजिकल फैक्टर

  • खराब हृदय स्वास्थ्य - यौन गतिविधि के लिए जननांग क्षेत्र में पर्याप्त रक्त प्रवाह प्रदान करने के लिए अच्छे हृदय स्वास्थ्य की आवश्यकता होती है। उच्च रक्तचापएथेरोस्क्लेरोसिस या हृदय रोग जैसी स्थितियों के चलते ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता हैं, जिसका असर सेक्स पावर पर पड़ता है।
  • थकान - शारीरिक थकावट यौन शक्ति को काफी प्रभावित कर सकती है। ऊर्जा की कमी के कारण लंबे समय तक यौन गतिविधियों काे करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
  • मोटापा - शरीर का वजन जरूरत से ज्यादा हो, तो फिटनेस और हार्ट फंक्शन पर असर पड़ता है। इससे शारीरिक शक्ति कम होने की आशंका बनी रहती है।
  • क्रोनिक डिजीज - डायबिटीजमल्टीपल स्केलेरोसिस और कुछ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के चलते शरीर का नर्व सिस्टम और ब्लड फ्लो बाधित होता है। इस कारण से भी यौन शक्ति कम हो सकती है।

    डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए myUpchar Ayurveda Madhurodh डायबिटीज टैबलेट आपके लिए सही चयन हैं। इन टैबलेट्स से रक्त शर्करा को संतुलित रखें और स्वस्थ जीवन का आनंद लें। ऑर्डर करें!
     
  • दवाएं - एंटीडिप्रेसेंट, एंटीहाइपरटेंसिव और एंटीहिस्टामाइन जैसी दवाओं के दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो यौन प्रदर्शन प्रभावित कर सकती हैं।
  • आयु - जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शारीरिक फिटनेस, हार्मोन के स्तर और ऊर्जा के स्तर में गिरावट हो सकती है, जिस कारण यौन शक्ति भी कम हो सकती है।
  • हार्मोनल असंतुलन - यौन क्रिया में हार्मोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और महिलाओं में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन में असंतुलन, यौन इच्छा और पावर को प्रभावित कर सकता है।
  • शीघ्रपतन - जल्दी इजेकुलेशन हो जाने की स्थिति को शीघ्रपतन कहा जाता है। इस परेशानी के चलते भी पुरुष कम सेक्स पावर का शिकार हो सकता है।

मनोवैज्ञानिक कारक

  • तनाव और चिंता - अगर कोई तनावचिंता और सेक्स परफॉर्मेंस के चलते दबाव में है, तो उसका सीधा असर यौन क्षमता पर पड़ सकता है।
  • अवसाद - अवसाद यौन गतिविधियों में रुचि को कम कर सकता है और शारीरिक ऊर्जा को कम कर सकता है, जिससे सेक्स पावर पर असर पड़ सकता है।
  • आत्मविश्वास में कमी - ऐसे कई कारण हैं, जिनके चलते किसी भी व्यक्ति का आत्मविश्वास कम हो सकता है, जैसे - बॉडी शेमिंग आदि। इस समस्या चलते सेक्स पावर में कमी आ सकती है।

लाइफस्टाइल फैक्टर

  • एक्सरसाइज - बेहतर हार्ट फंक्शन और अच्छी फिटनेस के लिए रोज एक्सरसाइज करना जरूरी है। इससे सेक्स पावर को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
  • खराब डाइट - असंतुलित भोजन करने से यानी जंक व स्पाइसी फूड खाने से शरीर को पर्याप्त पोषण तत्व नहीं मिलते। इससे शरीर में एनर्जी लेवल कम होने लगता है और यौन क्षमता भी प्रभावित होती है।
  • शराब - शराब का सेवन या अन्य किसी प्रकार का नशा करना यौन क्रिया पर असर डाल सकता है।

रिलेशनशिप फैक्टर

  • कम्युनिकेशन - पार्टनर के साथ ठीक से बातचीत न करना यौन गतिविधि पर खराब असर डाल सकता है।
  • रिश्ते में टकराव - रिश्ते में चल रहे मनमुटाव या झगड़ा तनाव पैदा कर सकता है और यौन शक्ति में बाधा डाल सकते हैं।

यहां दिए लिंक पर क्लिक करें और शीघ्रपतन का आयुर्वेदिक इलाज विस्तार से जानिए।

सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए कोई निश्चित मेडिकल उपचार नहीं है। इस समस्या को ठीक करने के लिए बस लाइफस्टाइल में कुछ बदला करने की जरूरत है, जिसके बारे में नीचे बताया गया है -

  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से सेक्स पावर को बेहतर किया जा सकता है। इसके लिए आप रोज बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, पेल्विक फ्लोर, क्वाट्स व हेमस्ट्रिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। शुरुआत में हल्की एक्सरसाइज ही करें, बाद में इसे धीरे-धीरे बढ़ाएं।
  • संतुलित व पौष्टिक डाइट लेने से भी परफॉर्मेंस को बेहतर किया जा सकता है। आप अपनी डाइट में सभी विटामिन और मिनरल्स को शामिल करें। साथ ही शराब और धूम्रपान से दूरी बनाए रखें।
  • सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए वजन को संतुलित रखना भी जरूरी है। वजन के अधिक होने से डायबिटीज व हाई बीपी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसका सीधा असर सेक्स पावर पर पड़ता है।
  • रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेना भी जरूरी है। इससे शारीरिक व मानसिक थकान दूर होती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। साथ ही तनाव भी कम होता है और मन हमेशा प्रसन्न रहता है।
Shilajit Resin
₹1299  ₹1299  0% छूट
खरीदें

अगर कोई शीघ्रपतन, कामेच्छा में कमी या फिर चरम सुख की कम अवधि का सामना कर रहा है, तो ये सेक्स पावर में कमी के लक्षण हो सकते हैं। वहीं, इसके पीछे मुख्य कारण टेस्टोस्टेरोन में कमी, नपुंसकता व तनाव को माना जा सकता है। ऐसे में नियमित रूप से एक्सरसाइज, पौष्टिक आहार व पर्याप्त नींद लेने से इस समस्या को ठीक किया जा सकता है।

शुक्राणु में कमी का आयुर्वेदिक इलाज जानने के लिए कृपया यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।

Dr. Ashok kesarwani

Dr. Ashok kesarwani

सेक्सोलोजी
12 वर्षों का अनुभव

Dr. Hemant Sharma

Dr. Hemant Sharma

सेक्सोलोजी
11 वर्षों का अनुभव

Dr. Zeeshan Khan

Dr. Zeeshan Khan

सेक्सोलोजी
9 वर्षों का अनुभव

Dr. Nizamuddin

Dr. Nizamuddin

सेक्सोलोजी
5 वर्षों का अनुभव

ऐप पर पढ़ें