इसमें कोई दो राय ​नहीं है कि बॉडी मसाज से आपके मस्तिष्क और शरीर को बेहद आराम मिलता है। बॉडी मसाज करवाने से आपको तनाव से राहत मिलती है, रक्त प्रवाह बढ़ेता है और मस्तिष्क को भी आराम मिलता है।

अगर वाकई इसके इतने लाभ हैं तो हम सब बॉडी मसाज इतना कम क्यों करवाते हैं? वो इसलिए कि हमें लगता है कि इतनी बार बॉडी मसाज करवाने से तो हमारी जेब ढीली हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि बॉडी मसाज आप घर में भी रहकर अपने परिवार वालों से भी करवा सकते हैं। इसमें ज्यादा समय नहीं लगता। बस आपको दस मिनट चाहियें एक अच्छी बॉडी मसाज के लिए।

(और पढ़ें - stress dur karne ka upay)

तो आइये आपको बताते हैं बॉडी मसाज करने का तरीका, बॉडी मसाज आयल, बॉडी मसाज क्रीम और बॉडी मसाज के फायदे –

  1. बॉडी मसाज करने का तरीका - How to do body massage in Hindi
  2. बॉडी मसाज आयल - Body massage oil in Hindi
  3. बॉडी मसाज क्रीम - Body massage cream in Hindi
  4. बॉडी मसाज के फायदे - Body massage benefits in Hindi

आप घर में बैठे-बैठे भी निम्नलिखित चरणों की मदद से बॉडी मसाज कर सकते हैं –

1. कंधे की मसाज -

कंधे की मसाज क्यों करें -

कंधा शरीर का वो अंग है जहां परेशानियों से भरे एक लंबे दिन के बाद मांसपेशियों में सबसे ज्यादा तनाव महसूस होता है। कंधे की मसाज करने से तनाव से राहत मिलती है और मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।

(और पढ़ें - मांसपेशियों में ऐंठन का इलाज)

कंधे की मसाज कैसे करें -

सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएं। अब जिसे मसाज करनी है वो अपने दोनों हाथों को कंधों पर इस तरह रखे कि अंगूठे कंधों के बीच में हों, और चारों उंगलियां कॉलर की हड्डी (collar bone) के करीब। अब उंगलियों को गोल-गोल घुमाएं और कॉलर बोन के क्षेत्र पर मसाज करें। अंगूठे से भी हल्का दबाव बनाते हुए पीछे की तरफ मसाज करते रहें। अगर एक कंधे में तनाव ज्यादा है तो दोनों हाथों से उसको ही मसाज करें।

(और पढ़ें - चेहरा साफ करने के उपाय)

2. सिर की मसाज -

सिर की मसाज क्यों करें -

सिर की मसाज तनाव को दूर करने का बहुत अच्छा तरीका है। इसके लाभ बालों को भी स्वस्थ बनाते हैं।

(और पढ़ें - सिर दर्द दूर करने के घरेलू उपाय)

सिर की मसाज कैसे करें -

कंधे की मसाज करने के बाद, अपने दोनों हाथों की उंगलियों को सिर पर रखें। आप जिस तरह से शैम्पू करते हैं उस तरह उंगलियों को सिर पर घुमाएं। ऐसे ही सिर के सभी क्षेत्रों पर उंगलियों से मसाज करते रहें। आप चाहें तो किसी तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

(और पढ़ें - तैलीय त्वचा के घरेलू उपाय)

3. पंजों की मसाज -

पंजो की मसाज क्यों करें -

यह मसाज उनके लिए बेहद फायदेमंद है जो पूरे दिन खड़े-खड़े काम करते हैं। इससे पैरों का दर्द तो कम होता ही है, साथ ही सिर दर्द, अनिंद्रा और तनाव से भी राहत मिलती है।

(और पढ़ें - तनाव के लिए योग)

पंजो की मसाज कैसे करें -

सर की मसाज करने के बाद अब पेरों की मसाज करें। गुनगुने तेल को अपनी हथेली पर लें और फिर तेल को दूसरे हाथ की उंगलियों से लेकर पंजों पर लगाएं। लगाने के बाद अपने दोनों हाथों से आराम से पंजे को पकड़ें और तलवे पर अपने दोनों हाथों के अंगूठों से नीचे की तरफ दबाव बनाएं। फिर अंगूठों को ऊपर की ओर लेकर जाएं। हाथों की उंगलियों को पैरों की उंगलियों के बीच लेकर जाएं और फिर कुछ सेकेंड तक इसे ऐसे ही रखें। आपको यह पूरी प्रक्रिया चार से पांच बार इसी तरह दोहराएं।

(और पढ़ें - रूखी त्वचा के लिए तेल)

4. हाथों की मसाज कैसे करें -

हाथों की मसाज क्यों करें -

आपके हाथ पूरा दिन किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में मसाज आपके हाथों को बेहद आराम पहुंचाता है।

(और पढ़ें - कलाई के दर्द का उपाय)

हाथों की मसाज कैसे करें -

पंजों की मसाज के बाद, हाथों पर मसाज करना शुरू करें। मसाज देने वाले व्यक्ति के एक हाथ की हथेली को अपने सामने रखें। फिर उस हाथ की कलाई को एक हाथ से पकड़ें और एक हाथ के अंगूठे से हथेली पर हल्के-हल्के दबाव बनाएं। अब उस हाथ की उंगलियों को एक-एक करके पकड़ते हुए हल्के दबाव के साथ खीचें। इस प्रक्रिया को सभी उंगलियों और अंगूठे के साथ दोहराएं।

(और पढ़ें - रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय)

1. शरीर की मसाज के लिए तिल और लैवेंडर के तेल -

सामग्री -

  1. एक कप तिल का तेल। (और पढ़ें - तिल के तेल के फायदे)
  2. दस बूंद चंदन का तेल।
  3. दस बूंद जेरेनियम तेल।
  4. दस बूंद गुलाब का तेल। (और पढ़ें - गुलाब का तेल बनाने की विधि)
  5. दस बूंद लैवेंडर का तेल
  6. एक छोटी बोतल (250 मिलीलीटर)।
  7. एक छोटी कीप। 

विधि –

  1. सबसे पहले कीप की मदद से छोटी बोतल में एक कप तिल का तेल डालें।
  2. फिर ध्यानपूर्वक दस बूंद चंदन, जेरेनियम, गुलाब और लैवेंडर के तेल को भी कीप की मदद से बोतल में डालें।
  3. अब बोतल का ढक्कन लगाएं और फिर बोतल को हिलाएं।
  4. आपका बॉडी मसाज आयल तैयार हो गया है। अब इसे आप ठंडी जगह पर रख दें।
  5. बॉडी मसाज के लिए इस तेल को ज़रुरत अनुसार इस्तेमाल करें।
  6. आधे घंटे के लिए तेल को शरीर पर लगा हुआ छोड़ दें।
  7. अब गुनगुने पानी से नहा लें।

(और पढ़ें - आंखों के नीचे की झुर्रियों के लिए घरेलू उपाय)

2. बॉडी मसाज के लिए अरंडी तेल –

  1. दो चम्मच अरंडी का तेल। (और पढ़ें - अरंडी के तेल के फायदे)
  2. कुछ बूंदें रोज़मेरी तेल। (और पढ़ें - रोजमेरी तेल के फायदे)
  3. एक चम्मच नींबू का रस।

विधि -

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें।
  2. अब इस तेल के मिश्रण को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
  3. जब ये मिश्रण थोड़ा गुनगुना हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  4. तेल को त्वचा पर लगाएं और उंगलियों से फिर मसाज करना शुरू करें।
  5. मसाज के बाद दो घंटे के लिए तेल को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  6. फिर हल्के गुनगुने पानी से नहा लें।

(और पढ़ें - झुर्रियों के लिए फेस पैक)

3. बॉडी मसाज के लिए जोजोबा तेल -

सामग्री -

  1. आधा कप नारियल का तेल। (और पढ़ें - नारियल तेल के फायदे)

विधि -

  1. सबसे पहले आधा कप नारियल के तेल को हल्की आंच पर गर्म कर लें।
  2. जब तेल थोड़ा गुनगुना हो जाये तो गैस को बंद कर दें।
  3. तेल को थोड़ा ठंडा करें फिर इसे बॉडी मसाज के लिए इस्तेमाल करें।
  4. जहां-जहां आपको मसाज करनी है वहां इस तेल को लगाएं और उंगलियों से पांच मिनट तक मसाज करें।
  5. अगर आपको इससे परेशानी न हो तो तेल को रातभर के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  6. सुबह में, आप बेहद रिलैक्स महसूस करेंगे।

(और पढ़ें - शरीर पर कौन सा तेल लगाएं?

1. बीस वैक्स और कोकोआ बटर से बानी बॉडी मसाज क्रीम -

सामग्री -

  1. 15 ग्राम बीस-वैक्स (beeswax)।
  2. 15 ग्राम कोकोआ बटर (cocoa butter)।
  3. 50 ग्राम नारियल का तेल।
  4. दो बड़ी चम्मच बादाम का तेल। (और पढ़ें - बादाम के तेल के फायदे)
  5. चार बड़ी चम्मच पानी।
  6. आधी छोटी चम्मच लैवेंडर का तेल। (और पढ़ें - लैवेंडर के तेल के फायदे)

विधि -

  1. कम आंच पर धीरे-धीरे नारियल और बादाम तेल को पिघलाएं। फिर इसमें बीसवैक्स और कोकोआ बटर को डालें और तेज आंच पर इस मिश्रण को गर्म करें (ऐसे बर्तन में ये सामग्रियां गर्म करें जिसमें दाग न लगे और बर्तन जले न)
  2. अब पैन में पानी डालें और फिर चम्मच से मिश्रण को चलाएं।
  3. अब पैन को गैस से हटा लें और लगातर मिश्रण को चलाते रहें। जब तक क्रीम थोड़ी गुनगुनी न हो जाए।
  4. अब लैवेंडर तेल लें और फिर उसे मिश्रण में अच्छे से मिक्स करें।
  5. पूरे मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक क्रीम ठंडी और क्रीमी न हो जाए। अब क्रीम को बोतल में बंद करके रख दें।
  6. बोतल को किसी ऐसी जगह रखें जहाँ ज्यादा प्रकाश न हो।
  7. रात को सोने से पहले इस क्रीम को पूरी बॉडी पर लगाएं।
  8. लगाने के बाद कुछ देर तक मसाज करें।
  9. मसाज के कुछ देर बाद गुनगुने पानी से नहा लें। 

(और पढ़ें - झाइयां हटाने के घरेलू उपाय)

2. एलो वेरा क्रीम बॉडी मसाज के लिए -

सामग्री -

  1. एक चौथाई कप एलो वेरा जेल। (और पढ़ें - एलोवेरा के फायदे)
  2. एक चौथाई कप पानी
  3. दो बूँद पुदीने का तेल।

विधि -

  1. सबसे पहले एलो वेरा और पानी को एक बर्तन में एक साथ मिलाकर हल्की आंच में गर्म करें।
  2. धीरे-धीरे पूरे मिश्रण को चलाएं तब तक जब तक मिश्रण मुलायम और क्रीमी न हो जाये।
  3. अब आंच से बर्तन को हटा लें और फिर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
  4. अब मिश्रण में पुदीने का तेल मिलाएं और अच्छे से क्रीम को चलाते रहें।
  5. फिर क्रीम को किसी बोतल में बंद करके रख दें।
  6. अब क्रीम को लें और त्वचा पर लगाएं।
  7. लगाने के बाद त्वचा पर कुछ देर तक मसाज करे। फिर पांच मिनट के लिए क्रीम को त्वचा पर ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  8. अगर जरूरत पड़े तो आप त्वचा को फिर गर्म पानी से धो भी सकते हैं।

(और पढ़ें - चेहरे को गोरा करने के घरेलू उपाय)

3. शहद और दूध से बनी शरीर की मसाज के लिए क्रीम -

सामग्री -

  1. एक कप सूखा कैमोमाइल।
  2. चार चम्मच शहद। (और पढ़ें - शहद के फायदे)
  3. एक कप दूध। (और पढ़ें - दूध के फायदे)
  4. आठ चम्मच वीट जर्म आयल (wheat germ oil)।

विधि -

  1. सबसे पहले सूखे कैमोमाइल को दूध में दो घंटे के लिए भीगने के लिए रख दें।
  2. अब इस मिश्रण को छननी की मदद से एक बर्तन में छान लें।
  3. अब मिश्रण में शहद और वीट जर्म आयल डालें। फिर मिश्रण को अच्छे से चला लें।
  4. फिर इस मिश्रण को बोतल में डालें और बोतल को अच्छे से हिलाएं।
  5. नहाने से पहले इस क्रीम को अपनी त्वचा पर जरूर लगाएं।
  6. लगाने के बाद पांच मिनट तक मसाज करें।
  7. फिर गर्म पानी से नहा लें।

(और पढ़ें - गोरा करने की क्रीम

बॉडी मसाज के फायदे इस प्रकार हैं –

  1. बॉडी मसाज से मांसपेशियों में दर्द नहीं होता। (और पढ़ें - मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने का उपाय)
  2. बॉडी मसाज करवाने से किसी भी पुरानी चोट का दर्द चला जाता है। (और पढ़ें - चोट की सूजन का इलाज)
  3. बॉडी मसाज से रक्त प्रवाह बढ़ता है और ऑपरेशन के बाद का दर्द कम होता है।
  4. शरीर की मसाज करने से मांसपेशियों में तनाव कम होता है और मांसपेशियां लचीली बनती है।
  5. बॉडी मसाज से बैठने-उठने की अवस्था सुधरती है।
  6. तनाव से राहत मिलती है।
  7. पूरे शरीर की मसाज करने से प्रतिरोधक क्षमता सुधरती है। (और पढ़ें - प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय)
  8. इससे माइग्रेन और सिर दर्द भी कम होता है। (और पढ़ें - माइग्रेन के घरेलू उपचार)
  9. पाचन क्रिया तेज होती है। (और पढ़ें - पाचन क्रिया बढाने के उपाय)
  10. चक्कर आने की समस्या कम होती है। (और पढ़ें - चक्कर आने पर घरेलू उपाय)

(और पढ़ें - बेदाग त्वचा के उपाय

ऐप पर पढ़ें