ऑफिस की रेगुलर रूटीन लोगों को कई बार थका देती है। ऐसे में बोरियत होना भी आम बात है। थकान और बोरियत की वजह से लोगों को धीरे-धीरे तनाव होने लगता है। ऐसे में ऑफिस के माहौल के अनुरूप अपना मानसिक संतुलन कैसे संभाला जाए, ये भी एक चैलेंज है। तनाव की परिस्थितियों से भागने की बजाय लोगों को उसे दूर करने के उपाय ढूंढने चाहिए। हर बार डॉक्टरी इलाज काम नहीं आता। ऐसे में तनाव को हराने पर की गई रिसर्च कारगर साबित होगी। जर्नल होर्ट टेक्नोलॉजी में पब्लिश एक रिसर्च के अनुसार, इंडोर प्लांट्स कर्मचारियों की मानसिक स्थिति में सुधार करते हैं।

यहां दिए लिंक पर क्लिक करें और तनाव और चिंता का इलाज विस्तार से समझें।

  1. जापान में हुई रिसर्च
  2. पौधे कैसे मानसिक स्तर को बेहतर बनाते हैं?
  3. दो चरणों में स्टडी
  4. रिसर्च का उद्देश्य
  5. लोगों को कौन-कौन से पौधे दिए गए?
  6. स्टडी का रिजल्ट
  7. सारांश

लोगों को पौधों से मिलने वाले फायदे तो पता हैं, लेकिन ऑफिस डेस्क पर रखे जाने वाले पौधों के बारे में जानकारी नहीं है। यूनिवर्सिटी ऑफ ह्युगो जापान की रिसर्चर मासाहीरो तोयोदा कहती हैं, "तनाव भरी ऐसी परिस्थितियों से लोगों को बाहर निकालने के लिए इससे जुड़ी वैज्ञानिक रिसर्च जरूरी थी, इसलिए हमने इसमें पहल की।"

(और पढ़ें -  4 संकेत जो बताते हैं कि आप हैं तनाव में)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Manamrit Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याओं में सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Brahmi Tablets
₹899  ₹999  10% छूट
खरीदें

इस बात को जानने के लिए जापान में 63 कर्मचारियों के टेबल पर पौधे रखे गए। इस पौधे को रखने से पहले और रखने के बाद उनके मानसिक स्तर की जांच की गई। ऐसे कर्मचारियों को पहले थक जाने पर अपने डेस्क पर 3 मिनट का आराम करने के लिए कहा जाता था। बाद में ये प्रक्रिया पौधों पर ध्यान देने से बदल दी गई।

पहले चरण में कर्मचारियों के पास पौधे नहीं थे और उन्हें अपने स्ट्रेस को खुद कम करना था। दूसरा चरण वो था जब धीरे-धीरे कर्मचारियों का रिश्ता पौधों के साथ बनने लगा। वो काम से समय निकालकर उन पौधों को देखते और उनका ख्याल रखते। शोधकर्ताओं ने उनके दिमाग के स्ट्रेस को स्टेट-ट्रेट एन्गजाइटी इन्वेंटरी से नापा। जांच से पता चला कि पौधों के साथ संपर्क में आने के 3 मिनट बाद ही लोगों की हृदय गति सामान्य हो जाती है।

अनिद्रा से छुटकारा पाने और अच्छी नींद के लिए Melatonin Sleep Support Tablets का उपयोग करें -
Sleeping Tablets
₹499  ₹549  9% छूट
खरीदें

इसका उद्देश्य ये पता करना था कि क्या मात्र पौधों को देखने से मानसिक संतुलन बरकरार रखा जा सकता है। इस रिसर्च से पता चला कि पौधों से किसी भी तरह का संपर्क प्राकृतिक तरीके से आपके तनाव और थकान को कम करता है।

इसके ज्यादा फायदे के लिए हर व्यक्ति को उसकी पसंद का एक पौधा दिया गया। इस रिसर्च के दौरान लोगों को खास छह तरह के पौधे विकल्प में मिले। इनमें एयर प्लांट, बोन्साई प्लांट, सैन पेडरो कैक्ट्स, फॉलिएज प्लांट्स, कोकेडामा और ऐकेवेरिया शामिल थे। हर प्रतिभागी को इन 6 में से 1 पौधा चुनकर अपने कंप्यूटर के पास डेस्क पर रखना था।

(और पढ़ें - तनाव (स्ट्रेस) के लक्षण, कारण, इलाज)

रिसर्च के दौरान पता चला कि जैसे-जैसे समय गुजरता गया लोगों को पौधों का साथ अच्छा लगने लगा। पौधों को आंखों के सामने रखने से ज्यादा फायदा पहुंचा। शोधकर्ताओं ने ये भी बताया कि छोटे पौधे सस्ते भी हैं और ऑफिस के माहौल को भी अच्छा बनाकर रखते हैं।

Badam Rogan Oil
₹539  ₹599  9% छूट
खरीदें

तो अब देर किस बात की है? जल्दी जाएं और अपनी डेस्क के लिए एक पौधा ले आएं। जापान में की गई इस रिसर्च से साबित होता है कि ऑफिस डेस्क पर पौधों को रखने से कर्मचारियों को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। साथ ही काम के कारण होने वाल तनाव व थकान को भी कम किया जा सकता है। इसके अलावा, नियमित रूप से एक्सरसाइज, योग व मेडिटेशन करने से भी तनाव व थकान के असर को कम करने में मदद मिलती है।

ऐप पर पढ़ें