अगर आपके दांत पीले पड़ जाते हैं तो आपसे पहले दूसरों को इस बात का पता चल जाता है। ऐसे में दातों के पीलेपन को लेकर शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। पीले दांत आपकी मुस्कान पर ग्रहण लगा देते हैं। ऐसा भी नहीं है कि अगर आपके दांत दूध की तरह चमकदार सफेद हैं तो वे स्वस्थ ही होंगे। दांतों के पीला पड़ने के कई कारण होते हैं, जिनमें से कुछ कारणों को आप कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों के दांत स्वाभाविक रूप से भी पीले होते हैं।

क्या आपके दांतों में पीलापन है? अगर हां, तो इसके कई कारण हो सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन-से कारण हैं, जिसकी वजह से दांतों का रंग बदल जाता है और ये गंदे दिखने लगते हैं। हमें उम्मीद है कि आप इन कारणों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे और मुस्कुराते चेहरे के साथ अपने दांतों के स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे। दांतों के पीले होने के कई कारण हैं, इनमें से निम्नलिखित मुख्य कारणों को हमने नीचे वर्गीकृत किया है।

(और पढ़ें - दांतों में कीड़े (कैविटी) के लक्षण, कारण और इलाज)

धूम्रपान से पीले पड़ जाते हैं दांत
सिगरेट के धुंए में टार, निकोटीन और दूसरे तरह के कैमिकल होते हैं। ये आपके दांतों के इनेमल में अंदर घुस जाता है, जिससे दांतों का प्राकृतिक रंग पीला पड़ जाता है।

2005 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि सिर्फ 15 प्रतिशत नॉन-स्मोकर की तुलना में 28 फीसदी धूम्रपान करने वाले लोगों के दांत पीले पड़ गए थे। इस अध्ययन से यह भी पता चला कि धूम्रपान करने वाले लोग आमतौर पर अपने दातों के रंग को लेकर असंतुष्ट थे।

(और पढ़ें - दांत के मैल के लक्षण, कारण, इलाज, दवा)

दवाओं के असर से भी पीले पड़ जाते हैं दांत 
एंटीबायोटिक दवाइयां जैसे टेट्रासाइक्लिन और डॉक्सीसाइक्लिन (मोनोडॉक्स, डोरेक्स) की वजह से दांतों में धब्बे बन सकते हैं। इसके होने की सबसे अधिक आशंका उन बच्चों में होती है जिनके दांत अब भी विकसित हो रहे हैं। अगर महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान इन दवाओं का इस्तेमाल करती है, तो उनके बच्चों में दांतों के पीलेपन का यह एक कारण हो सकता है। नवजात बच्चों में मधुमेह की बीमारी के लिए स्थायी रूप से इस्तेमाल होने वाली दवा ग्लिबेनक्लेमाइड (Glibenclamide या Glynase) के इस्तेमाल से दांतों पर भूरे रंग के धब्बे तक बन सकते हैं। 

बीमारी
कई बीमारियां जो दंतवल्क (दांतों की कठोर सतह या इनेमल) और डेंटिन (दंतवल्क के नीचे के मुख्य मेटेरियल) को प्रभावित करती हैं, यह दांतों के रंग के बिगड़ने का कारण बन सकती हैं। कुछ स्थितियों के लिए चल रहे इलाज की वजह से भी दांतों का रंग प्रभावित हो सकता है। उदाहरण के तौर पर सिर और गर्दन के लिए करवा रहे रेडिएशन और कीमोथेरेपी से दांतों का रंग बिगड़ सकता है। इसके अलावा कुछ संक्रमण प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं के शिशु में दंतवल्क के विकास को प्रभावित करके दांत के रंग को बिगाड़ने का कारण बन सकते हैं।

(और पढ़ें - दांतों का संक्रमण के लक्षण, कारण और इलाज)

दांतों का खराब स्वास्थ्य
दांतों और उसकी परत को गंदा करने वाले पदार्थ जैसे कॉफी और तंबाकू के दाग को हटाने के लिए अगर आप एंटीसेप्टिक माउथवॉश से कुल्ला करते हैं, डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करते हैं या दांतों को ज्यादा तेजी से ब्रश करते हैं तो दांतों का रंग बिगड़ सकता है।

खाद्य पदार्थ जिनसे आपके दांत पीले पड़ जाते हैं
दांतों में पीलापन आने के एक कारण हमारा भोजन भी है। जब हम कोई चीज अपने मुंह में रखते हैं, तो इसका प्रभाव हमारे दांतों पर भी पड़ता है। अगर आपके दांत पीले पड़ गए हैं, तो यह निम्न खाद्य पदार्थों के कारण हो सकता है : 

(और पढ़ें - दांतों को साफ करने के लिए क्या करें)

अनुवांशिक
हर व्यक्ति के दातों का रंग दूसरे व्यक्ति में अलग होता है, जो आनुवंशिक भी हो सकता है। कुछ लोगों के स्वाभाविक रूप से बहुत सफेद दांत होते हैं, जिनकी तुलना में दूसरे लोगों के दांत थोड़े पीले या गंदे दिखते हैं। दांतों पर भूरे रंग के धब्बे का कारण आनुवंशिक विकार भी हो सकता है, जैसे कि डेंटिनोजेनेसिस इम्परफेक्टा विकार। 

ऐप पर पढ़ें