बालों का झड़ना या रूखे बाल आदि जैसी बालों की समस्याएं कई महिलाओं के लिए चिंता का विषय होती हैं। अगर यह परेशानी आपके साथ भी है तो आपको मालूम होगा कि इसके लिए पार्लर में काफी ट्रीटमेंट हैं जो आपकी समस्या को हल कर सकते हैं। लेकिन सभी के पास पार्लर जाने के लिए इतना पर्याप्त समय नहीं होता है, खर्चा बहुत होता है और केमिकल उत्पाद इस्तेमाल करने से आगे चलकर बाल खराब हो जाते हैं।

लेकिन कुछ ऐसे विकल्प हैं जिनका उपयोग आप कर सकते हैं। बालों की समस्याओं के लिए घर पर ही आप ऐसे हेयर मास्क बेहद बना सकती हैं जो प्रभावी और बेहतरीन हैं।

(और पढ़ें - बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपाय)

तो आइये बताते हैं हेयर मास्क बनाने, लगाने का तरीका और हेयर मास्क के फायदे, लेकिन उससे पहले आपको बताते हैं हेयर मास्क क्या होता है -

  1. हेयर मास्क क्या होता है - Hair mask kya hota hai
  2. हेयर मास्क के फायदे - Hair mask ke fayde
  3. हेयर मास्क बनाने की विधि - Hair mask banane ki vidhi
  4. हेयर मास्क लगाने का तरीका - Hair mask lagane ka tarika

हेयर मास्क बालों को पोषित करने वाला ट्रीटमेंट है। हेयर मास्क में आवश्यक तेल, मक्खन और अन्य हाइड्रेटिंग घटक होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाते हैं। साथ ही, हेयर मास्क आपके बालों को शैम्पू और कंडीशनर से कई अधिक पोषण देते हैं।

(और पढ़ें - घुंघराले बालों को सीधा करने का उपाय)

अगर आप अपने बालों को स्टाइल करने के लिए केमिकल उत्पाद या ऐसे उपकरण का इस्तेमाल करते जो बालों को गर्म करके उन्हें स्टाइल करता है, तो हो सकता है कि आप अपने बालों को क्षति पहुंचा रहे हैं। बालों में अलग-अलग हेयर स्टाइलिंग करने से बाल बेहद खराब हो सकते हैं। ऐसे में, हेयर मास्क बालों को टूटने से बचाता है और बालों को स्वस्थ रखता है।

(और पढ़ें - बालों को मजबूत करने के उपाय)

Face Serum
₹499  ₹599  16% छूट
खरीदें

हेयर मास्क के फायदे इस प्रकार है –

  1. हेयर मास्क लगाने से आपके बालों को नमी और मजबूती दोनों मिलती है।
  2. हेयर मास्क को आप रूखे या घुंघराले बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बाल हमेशा हाइड्रेट रहेंगे। (और पढ़ें - घुंघराले बालों को सीधा कैसे करे)
  3. हेयर मास्क लगाने से बालों में डैंड्रफ नहीं होता और दो मुहें बालों की समस्या भी खत्म हो जाती है।
  4. इससे बालों को बढ़ाने में मदद मिलती है।
  5. हेयर मास्क बालों को चमकदार बनाता है।

(और पढ़ें - तैलीय बालों के घरेलू उपाय

हेयर मास्क फॉर हेयर फॉल

1. अंडे का हेयर मास्क लगाने और बनाने का तरीका -

सामग्री –

  1. एक अंडा। (और पढ़ें - अंडे के फायदे)
  2. एक कप दूध
  3. दो चम्मच नींबू का जूस।
  4. दो चम्मच जैतून का तेल

विधि –

  1. सबसे पहले अंडे को तोड़कर उसे अन्य सामग्रियों के साथ मिलाएं।
  2. मिलाने के बाद मिश्रण को बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं।
  3. अब बालों को शावर कैप (नहाते समय बालों को पानी से बचाने के लिए शावर कैप लगाया जाता है) से ढक लें और 20 मिनट के लिए मिश्रण को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  4. फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें।

फायदे –

  1. अंडा प्रोटीन और एमिनो एसिड से समृद्ध होता है, जिससे बाल पोषित होने लगते हैं।
  2. इससे बालों को चमक भी मिलती है।
  3. बालों का झड़ना कम होता है।
  4. अंडा बालों को बढ़ाने में मदद करता है। 

(और पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क)

2. केले का हेयर मास्क लगाने व बनाने की विधि –

सामग्री –

  1. दो केले। (और पढ़ें - केले के फायदे)
  2. एक चम्मच जैतून का तेल।
  3. एक चम्मच नारियल का तेल
  4. एक चम्मच शहद

विधि –

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक कटोरी में डाल लें। फिर एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
  2. अब इस मिश्रण को सिर की त्वचा और बालों में अच्छे से लगाएं।
  3. लगाने के बाद मिश्रण को पांच मिनट तक ऐसे ही लगा हुआ रहने दें।
  4. फिर बालों को गुनगुने पानी से धो दें।

(और पढ़ें - केले के छिलके के उपाय)

फायदे –

  1. केला बालों को चमकदार बनाता है।
  2. बालों को मुलायम भी बनाता है।
  3. डैंड्रफ को दूर करता है।
  4. बालों को खराब होने से बचाता है।
  5. बालों को मॉइस्चराइज करता है। (और पढ़ें - मॉइस्चराइजर के फायदे)

(और पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

हेयर मास्क फॉर ड्राई हेयर

1. नारियल के दूध का हेयर मास्क कैसे लगायें व बनाएं -

सामग्री –

  1. आधा कप नारियल का दूध। (और पढ़ें - नारियल के दूध के फायदे)
  2. एक चम्मच कच्चा शहद।
  3. एक चम्मच नींबू जूस। (और पढ़ें - नींबू के रस के फायदे)

विधि –

  1. सबसे पहले आधा कप नारियल के दूध को एक कटोरी में लें।
  2. अब एक चम्मच कच्चे शहद को उसमें मिलाएं।
  3. फिर एक चम्मच ताजा नींबू के जूस को भी उसमें मिला लें।
  4. अब पूरे मिश्रण को अच्छे से चलाएं, जिससे एक मुलायम पेस्ट तैयार हो सके। 
  5. अब बालों में इस हेयर मास्क को ब्रश से लगाएं। अच्छे से पूरे बालों और सिर की त्वचा में लगा लें।
  6. फिर अपने सिर को शावर कैप या मुलायम कपड़े से ढक दें। इस मास्क को 25 मिनट के लिए बालों में लगाकर रखें।
  7. अब बालों को पानी से धो दें, फिर बालों को धोने के लिए किसी प्राकृतिक हेयर क्लींजर का इस्तेमाल करें।
  8. अब बालों को अपने आप सूखने दें।
  9. इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हर चार से पांच दिन बाद कर सकते हैं।

फायदे –

  1. नारियल का दूध बालों को पोषण और नमी देता है।
  2. कच्चा शहद बालों में नमी को बरकरार रखता है।
  3. नींबू का जूस बालों को बढ़ाता है और डैंड्रफ का भी इलाज करता है।

(और पढ़ें - रूखे बालों का घरेलू उपाय

2. दही और शहद का हेयर मास्क बनाने का तरीका और लगाने की विधि -

सामग्री –

  1. आधा कप दही। (और पढ़ें - दही के फायदे)
  2. दो चम्मच कच्चा शहद।
  3. एक चम्मच बादाम का तेल

विधि –

  1. सबसे पहले आधा कप दही एक कटोरी में मिला लें।
  2. उसमें दो चम्मच कच्चा शहद मिलाएं।
  3. फिर एक चम्मच तेल भी उसमें मिला लें।
  4. इन सभी सामग्रियों को एक साथ अच्छे से मिला लें, जिससे एक मुलायम पेस्ट तैयार हो सके।
  5. इस मास्क को बालों और सिर की त्वचा में लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें।
  6. लगाने के बाद 30 से 40 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा हुआ रहने दें।
  7. अब बालों को पानी से धो लें, फिर बालों को हल्के या प्राकृतिक क्लींजर से शैम्पू करें।
  8. फिर बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें।
  9. इस उपाय को हफ्ते में एक बार जरूर दोहरायें। 

फायदे –

  1. दही में फायदेमंद प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है। जो बालों को पोषित करता है।
  2. कच्चा शहद बालों में नमी को बरकरार रखता है।
  3. बादाम का तेल घुंघराले बालों को ठीक करता है। 

(और पढ़ें - रूखे बालों के लिए शैम्पू)

हेयर मास्क फॉर हेयर ग्रोथ –

1. प्याज का जूस और शहद का हेयर मास्क कैसे बनाएं और लगाने का तरीका - 

सामग्री –

  1. अध कप प्याज का जूस। (और पढ़ें - प्याज के फायदे)
  2. एक चम्मच शहद।

विधि –

  1. एक चम्मच शहद को आधा कप जूस के साथ मिला लें।
  2. दोनों सामग्रियों को अच्छे से एक साथ मिलाएं।
  3. अब प्याज के मास्क को ब्रश की मदद से बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं।
  4. फिर मास्क को आधे घंटे के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  5. जूस को कपड़ो में लगने से बचाने के लिए आप बालों में शावर कैप भी लगा सकते हैं और रातभर के लिए मास्क को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ सकते हैं।
  6. अब बालों को गुनगुने पानी से धो लें। फिर हमेशा की तरह शैम्पू का इस्तेमाल करें। आप खुद से भी शैम्पू बनाकर लगा सकते हैं।
  7. इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक या दो बार जरूर लगाएं।

(और पढ़ें - प्याज का रस बालों के लिए)

फायदे - 

  1. प्याज का जूस कोलाजेन का उत्पादन करता है, जिससे बाल टूटते नहीं हैं।
  2. शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भी समृद्ध होता है जो बालों को स्वस्थ रखता है।

(और पढ़ें - बालों को लंबा करने के घरेलू उपाय)

2. अरंडी का तेल और शहद का हेयर मास्क बनाने और लगाने की विधि -

सामग्री –

  1. एक चम्मच अरंडी का तेल। (और पढ़ें - अरंडी के तेल के फायदे)
  2. एक चम्मच जैतून का तेल।
  3. एक चम्मच शहद (वैकल्पिक)।

विधि –

  1. एक चम्मच अरंडी के तेल को एक कटोरी में डाल लें।
  2. अब उसमें एक चम्मच जैतून का तेल भी मिलाएं।
  3. अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो एक चम्मच शहद को भी उसमें मिला लें।
  4. मिक्सर से सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं।
  5. फिर तेल वाले हेयर मास्क को बालों में लगाएं।
  6. अब अपने बालों को शावर कैप या मुलायम कपड़े से ढक लें। 20 से 30 मिनट के लिए शावर कैप को ऐसे ही लगा हुआ रहने दें।
  7. अब बालों को पानी से धोकर शैम्पू लगा लें।
  8. बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं। 

फायदे –

  1. अरंडी का तेल बालों की रोम को खोलता है।
  2. जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को पोषित करने में मदद करते हैं।
  3. शहद बालों को नमी देता है।

(और पढ़ें - बालों को बढ़ाने का तेल

पहले, बालों को शैम्पू करें। फिर बालों में हेयर मास्क लगाएं। बालों में हेयर मास्क पांच से दस मिनट तक लगाकर रखें (टिप - जब तक हेयर मास्क बालों में लगा है तब तक आप अपने अन्य काम निबटा सकते हैं)। अब हेयर मास्क लगे बालों को धोएं। हेयर मास्क के बाद कंडीशनर को न लगाएं। फिर बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखाकर उन्हें जिस तरह से आप चाहे बना सकते हैं।

(और पढ़ें - बाल लंबे करने का शैम्पू)

बालों को चमकदार बनाने और नमी बरकरार रखने के लिए हेयर मास्क को रोजाना लगाना चाहिए या फिर हफ्ते में एक बार तो जरूर लगायें। लेकिन अगर आपके बाल बेहद ज्यादा रूखे हैं तो हेयर मास्क को हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं।

(और पढ़ें -  बाल मोटे करने के उपाय)

ऐप पर पढ़ें