उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर आपको काफी कमजोर बना देता है, जिससे कई घातक रोग जैसे कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक आदि का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख में हम आपको 7 ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बढ़े हुऐ बीपी को कम कर सकते हैं।

यहां दिए लिंक पर क्लिक करके आप हाई ब्लड प्रेशर का आयुर्वेदिक इलाज जान सकते हैं।

  1. शरीर का वजन कम करें
  2. डैश डाइट अपनाएं
  3. व्यायाम
  4. नमक से परहेज करें
  5. सचेत रहने का अभ्यास करें
  6. धूम्रपान छोड़ दें
  7. दवाएं
इन 7 तरीकों से कम हो सकता है ब्‍लड प्रेशर के डॉक्टर

आप अपने शरीर से सिर्फ 5 किलो वजन कम करके ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से हृदय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है। संतुलित वजन पाने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ-साथ रोजाना अपने वजन की जांच भी करते रहें।

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Hridyas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
BP Tablet
₹899  ₹999  10% छूट
खरीदें

डैश डाइट (DASH: Dietary Approaches to Stop Hypertension) एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें आहार में कुछ विशेष बदलाव किए जाते हैं। डैश डाइट का उपयोग मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। इसमें शराबकॉफी और उच्‍च मात्रा में ट्रांस सैचुरेटेड फैटचीनी और नमक से युक्‍त प्रोसेस्‍ड फूड का सेवन ना करना शामिल है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए डैश डाइट में ताजे फल एवं सब्जियों का सेवन किया जाता है।

नियमित रूप से व्यायाम करने के साथ-साथ स्वस्थ आहार लेना शरीर का वजन कम करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। रोजाना सिर्फ 30 मिनट तक शारीरिक गतिविधि करने जैसे कि पैदल चलने या बागवानी आदि करने से ब्लड प्रेशर लेवल में लगभग 9 पॉइंट तक कमी आ सकती है।

यदि आपको उच्च रक्तचाप हो गया है, तो रोजाना 4 ग्राम से कम मात्रा में नमक का सेवन करें रखें। पैकेटबंद और फास्ट-फूड का सेवन ना करें, क्योंकि इनसे ही शरीर की रोजाना की लगभग 75 फीसदी सोडियम की पूर्ति हो जाती है। इसकी बजाय ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जिनमें काफी मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है, जैसे केला आदि। ये खाद्य पदार्थ बीपी के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर का प्रमुख कारण तनाव हो सकता है। मेडिटेशन जैसे कि योग और मधुर संगीत (सॉफ्ट म्यूजिक) सुनने से मन एवं शरीर को शांति मिलती है और बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है।

आपके द्वारा पी जाने वाली हर सिगरेट आपके ब्लड प्रेशर के स्तर को प्रभावित करती है। यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि सिगरेट पीना ना सिर्फ आपके फेफड़ों के लिए ही हानिकारक है बल्कि यह कैंसर का कारण भी बन सकती है। धूम्रपान बंद करके काफी हद तक उच्च रक्तचाप के खतरे को कम किया जा सकता है।

वैकल्पिक चिकित्साएं और जीवनशैली में किए गए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हाई बीपी को कंट्रोल करने में काफी समय लेती हैं, इसलिए आपको बिना रुके ब्लड प्रेशर को कम करने वाली दवाएं भी लेते रहना चाहिए। यदि आप लेना भूल जाते हैं, तो आप दवा की खुराक आदि याद रखने के लिए अपने फोन में रिमाइंडर या अलार्म भी लगा सकते हैं।

Dr. Farhan Shikoh

Dr. Farhan Shikoh

कार्डियोलॉजी
11 वर्षों का अनुभव

Dr. Amit Singh

Dr. Amit Singh

कार्डियोलॉजी
10 वर्षों का अनुभव

Dr. Shekar M G

Dr. Shekar M G

कार्डियोलॉजी
18 वर्षों का अनुभव

Dr. Janardhana Reddy D

Dr. Janardhana Reddy D

कार्डियोलॉजी
20 वर्षों का अनुभव

ऐप पर पढ़ें