हर व्यक्ति को उसके जीवन में कभी ना कभी चक्कर आते ही हैं। ये चक्कर कुछ समय के लिए, ज्यादा समय के लिए या बार-बार भी आ सकते हैं। चक्कर आना ज़्यादातर कोई गंभीर समस्या नहीं होती और अपने आप या छोटे-मोटे उपचार से ठीक हो जाती है, लेकिन चक्कर आने के साथ अन्य लक्षण होना किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

(और पढ़ें - चक्कर आने के कारण)

आमतौर पर, ब्लड प्रेशर कम होने या दिमाग में पर्याप्त खून न पहुंच पाने के कारण चक्कर आने की समस्या होती है जिससे बेहोशी जैसी भावना होती है। पानी की कमी के कारण भी चक्कर आ सकते हैं।

(और पढ़ें - लो बीपी के लक्षण)

अगर आपको चक्कर आ रहे हैं, तो लेट जाएं ताकि आपके गिरने का खतरा कम हो।

(और पढ़ें - चक्कर आने पर करें ये घरेलू उपाय)

इस लेख में क्या चक्कर आना एक गंभीर समस्या है, चक्कर आने पर क्या करें और डॉक्टर के पास कब जाएं के बारे में बताया गया है।

  1. क्या चक्कर आना एक गंभीर समस्या है - Kya chakkar aana gambhir samasya hoti hai
  2. चक्कर आने पर क्या करें - Chakkar aane par kya karna chahiye
  3. चक्कर आने पर डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए - Chakkar aane par doctor ke pas kab jaye

शरीर के कई हिस्सों के साथ में ताल-मेल करने से आपका शरीर संतुलन बना पाता है। अगर कोई भी हिस्से में कुछ समस्या हो, तो आपको चक्कर आने लगते हैं। वैसे तो चक्कर आना कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन ये किसी गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है।

चक्कर आने के साथ निम्नलिखित समयस्याएं होना किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है -

अगर आपको केवल चक्कर आ रहे हैं, तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

खुद को चक्कर आने पर क्या करें - Apko chakkar aa rhe hai to kya kare

अगर आपको चक्कर आ रहे हैं, तो निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें -

  • जैसे ही आपको चक्कर महसूस हो, तुरंत लेट जाएं। इससे आपका गिरने का खतरा कम होगा।
  • जमीन से ऐसी कोई भी वस्तु हटा दें जिससे आप गिर सकते हैं।
  • अगर जरूरत महसूस हो तो छड़ी या वॉकर का उपयोग करें।
  • अगर आपको अधिक गर्मी या पानी की कमी से चक्कर आ रहे हैं, तो ठंडी जगह पर बैठें और पानी पिएं। (और पढ़ें - पानी की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फल)
  • तम्बाकू, कैफीन और शराब का सेवन न करें। (और पढ़ें - शराब छुड़ाने के घरेलू उपाय)
  • अगर आप बाहर हैं, तो सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय और चलते समय रेलिंग को पकड़ लें।
  • खूब सारा पानी या जूस पिएं और पर्याप्त नींद लें। (और पढ़ें - लौकी के जूस के फायदे)
  • गाड़ी न चलाएं और किसी मशीन का उपयोग न करें।

अगर आपको बार-बार चक्कर आने की समस्या होती है, तो अपने डॉक्टर के पास जाएं और ऐसी चीजों से दूर रहें जिनकी वजह से आपको चक्कर आते हैं।

अगर किसी को चक्कर आ रहे हैं तो उसकी मदद कैसे करें - Kisi ko chakkar aane par madad kaise kare

अगर आपके आस-पास किसी को चक्कर आने की समस्या हो रही है, तो आप निम्नलिखित तरीके से उसकी मदद कर सकते हैं -

  • व्यक्ति को लिटा दें या बिठा दें।
  • अगर आपको लग रहा है कि व्यक्ति को खड़े होने या चलने में दिक्कत हो रही है, तो तुरंत उसे सहारा दें ताकि वह गिरे नहीं।
  • अगर व्यक्ति को खड़े होने में दिक्कत हो रही है, तो उसे धीरे-धीरे खड़े होने के लिए कहें।
  • अगर व्यक्ति को चक्कर आ रहे हैं, तो उसका ध्यान भटकाने और भावनातमत रूप से सहारा देने के लिए उससे बात करें।
  • अगर व्यक्ति को प्यास लग रही है, तो उसे पानी या जूस पीने के लिए दें।
  • व्यक्ति को तेज रौशनी में न जाने दें।
  • अगर आपको लग रहा है कि व्यक्ति के लक्षण और बिगड़ते जा रहे हैं, तो उसे डॉक्टर के पास ले जाएं।

(और पढ़ें - पानी कब कितना और कैसे पीना चाहिए)

चक्कर आना आमतौर पर गंभीर समस्या नहीं होती है, लेकिन ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का लक्षण हो सकता है। अगर आपको चक्कर आने के साथ निम्नलिखित समस्याएं हो रही हैं, तो अपने डॉक्टर के पास जाएं -

नोट: प्राथमिक चिकित्सा या फर्स्ट ऐड देने से पहले आपको इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए। अगर आपको या आपके आस-पास किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या अस्पताल​ से तुरंत संपर्क करें। यह लेख केवल जानकारी के लिए है।

ऐप पर पढ़ें