चेहरे पर काले दाग होने से चेहरा बेहद बदसूरत लगता है और काले दाग धब्बों के कारण चार लोगों के साथ में खड़े होने में आप हिचकिचाते हैं। अगर यह परेशानी आपको लोगों के सामने खुलने नहीं दे रही है तो इस लेख में बताए गए उपायों को अपनाएं। ये उपाय काले दाग-धब्बों को कम करने में आपकी मदद करेंगे।

(और पढ़ें - काले दाग हटाने के घरेलू उपाय)

तो चलिए जानते हैं इन उपायों से कैसे कम करें दाग धब्बे –

1. नारियल का तेल -

सामग्री -

  1. एक बड़ा चम्मच नारियल तेल

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल लें।
  2. अब तेल में अपनी उंगलियों को डुबोएं या रूई से भी आप चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं।
  3. नारियल के तेल को ज्यादातर दाग-धब्बों पर लगाएं।
  4. रातभर इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें और फिर अगली सुबह चेहरे को पानी से धो लें।
  5. आप इस उपाय को रोज या एक दिन छोड़कर भी लगा सकते हैं।

(और पढ़ें - काले दाग धब्बे हटाने की क्रीम)

2. ग्रीन टी –

सामग्री -

  1. ग्रीन टी बैग।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले ग्रीन टी बैग को पानी में गीला कर लें।
  2. अब उसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  3. 15 मिनट तक ग्रीन टी बैग को ऐसे ही लगाकर रखें।
  4. अच्छा परिणाम पाने के लिए आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं।
  5. इस उपाय को रोजाना दोहराएं।

(और पढ़ें - चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय)

3. हल्दी और शहद -

सामग्री -

  1. एक छोटा चम्मच हल्दी
  2. एक छोटा चम्मच शहद

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले हल्दी और शहद को एक साथ मिला लें।
  2. अब पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  3. लगाने के बाद 20 मिनट तक पेस्ट को ऐसे ही लगाकर रखें।
  4. जब आप पेस्ट को हटाएं तो हल्के साथ से स्क्रब करते हुए पेस्ट को साफ करें।
  5. अब त्वचा को ठंडे पानी से धो लें। 
  6. इस उपाय को रोजाना दोहराएं।

(और पढ़ें - मुंहासे का इलाज)

4. बेसन -

सामग्री -

  1. एक बड़ा चम्मच बेसन
  2. एक बड़ा चम्मच गुलाब जल

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले बेसन और गुलाब जल को एक साथ मिला लें। तब तक मिलाएं जब तक गाढ़ा पेस्ट तैयार न हो जाए।
  2. अब पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगा लें।
  3. लगाने के बाद 15 मिनट तक पेस्ट को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  4. अब पेस्ट को सूखने दें, फिर सूखने के बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें।
  5. इस उपाय को रोजाना या एक दिन छोड़कर इस्तेमाल करें।

(और पढ़ें - मुंहासे हटाने के घरेलू उपाय)

5. एलोवेरा जेल –

सामग्री -

  1. एलोवेरा जेल।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालें।
  2. अब जेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  3. लगाने के बाद रातभर के लिए जेल को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  4. फिर सुबह त्वचा को पानी से धो दें।
  5. आप रोजाना एलो वेरा जेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगा सकते हैं।

(और पढ़ें - कील मुंहासे हटाने की क्रीम)

6. बेकिंग सोडा -

सामग्री -

  1. दो बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
  2. एक बड़ा चम्मच पीने का पानी।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले दो बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिला दें।
  2. अब गाढ़े पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
  3. लगाने के बाद पेस्ट को सूखने के लिए छोड़ दें।
  4. अब 15 मिनट बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो दें।
  5. अच्छा परिणाम पाने के लिए इस उपाय को रोजाना दोहराएं।

(और पढ़ें - मुँहासे के निशान हटाने के उपाय​

ऐप पर पढ़ें