प्राकृतिक घर के बने बॉडी लोशन त्वचा को पोषित और स्वस्थ बनाने के लिए बेहद प्रभावी होते हैं। घर के बॉडी लोशन प्राकृतिक सामग्रियों से बने होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए एकदम सुरक्षित, किफायती और फायदेमंद होते हैं। बॉडी लोशन को आप संवेदनशील त्वचा पर भी लगा सकते हैं। जितना आसान बॉडी लोशन का उपयोग करना होता है, उतना ही आसान इसको बनाना भी होता है। तो इस लेख में बॉडी लोशन को बनाने की विधि जानिए और रोजाना त्वचा को पोषित करिए।

(और पढ़ें - ब्यूटी केयर टिप्स)

चलिए फिर इस लेख में हम आपको बॉडी लोशन की जानकारी देते हैं -

  1. बॉडी लोशन क्या है - Body lotion kya hai
  2. घर पर बॉडी लोशन कैसे बनाएं - Ghar par body lotion kaise banaye
  3. बॉडी लोशन के फायदे - Body lotion ke fayde

बॉडी लोशन मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल किया जाता है जो रूखी, पपड़ीदार, खुजली वाली त्वचा और अन्य त्वचा संबंधी परेशानी (जैसे डायपर रैश, त्वचा का जलना) का इलाज करता है। बॉडी लोशन में एमोलिएंट्स (Emollients) घटक होते हैं जो त्वचा को कोमल व मॉइस्चराइज करते हैं और त्वचा की खुजली व पपड़ी बनने की समस्या को भी कम करते हैं। बॉडी लोशन लगाने से त्वचा स्वस्थ और पोषित रहती है। इसके अलावा बॉडी लोशन आपकी रूखी त्वचा को भी नमी देने में मदद करता है। बॉडी लोशन को आप गर्मियों के अलावा सर्दियों में भी लगा सकते हैं।

(और पढ़ें - त्वचा की देखभाल कैसे करें)

घर पर बॉडी लोशन इस तरह बनाएं -

बॉडी लोशन फॉर ड्राई स्किन - Body lotion for dry skin in Hindi

1. एवोकाडो बॉडी लोशन -

सामग्री -

  1. एक एवोकाडो। (और पढ़ें - एवोकाडो क्या है)
  2. आधा कप दूध। (और पढ़ें - दूध के फायदे)

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले एक एवोकाडो को मिक्सर में मिक्स कर लें।
  2. अब मिक्स किये हुए एवोकाडो को दूध के साथ मिला दें।
  3. अच्छे से पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद अब उसे रूखी त्वचा पर लगा लें।
  4. आप बॉडी लोशन को त्वचा पर लगा हुआ भी छोड़ सकते हैं या फिर त्वचा को 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से भी धो सकते हैं।

(और पढ़ें - रूखी त्वचा के लिए क्रीम)

2. शिया बटर बॉडी लोशन –

सामग्री -

  1. 25-30 बूँद आवश्यक तेल जैसे लैवेंडर। (और पढ़ें - लैवेंडर के तेल के फायदे)
  2. एक कप शिया बटर। (और पढ़ें - शिया बटर क्या होता है)
  3. चार बड़ी चम्मच जोजोबा तेल या बादाम का तेल। 

बनाने की विधि व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें लैवेंडर तेल को छोड़कर सभी सामग्रियों को मिला लें।
  2. फिर एक सॉसपैन लें और उसमें एक कप पानी डाल दें।
  3. अब पानी में उस बर्तन को रख दें। इस तरह बर्तन में मौजूद सामग्रियां पिघल जाएंगी।
  4. सामग्रियों को धीरे-धीरे चम्मच से चलाते रहें।
  5. जब मिश्रण पिघल जाए फिर उन्हें ठंडा होने के लिए रख दें।
  6. मिश्रण के ठंडा होने के बाद उसे फ्रिज में 20 मिनट के लिए रख दें।
  7. इस बात का ध्यान रखें की घर का बना यह बॉडी लोशन ज्यादा ठंडा होकर ठोस न हो जाए वरना आपको इसे फिर से उसी तरह गर्म करना पड़ सकता है।
  8. अब फ्रिज में रखे बॉडी लोशन को बाहर निकालें और उसमें लैवेंडर का तेल मिलाएं।
  9. फिर हाथ से मिश्रण को चलाते रहें और तब तक चलाएं जब तक पेस्ट थोड़ा क्रीमी न दिखने लगे।
  10. अब इसे अपनी रूखी त्वचा पर लगा लें।

(और पढ़ें - ड्राई स्किन के लिए क्या खाएं

बॉडी लोशन फॉर समर - Body lotion for summer in Hindi

1. एलो वेरा और शहद बॉडी लोशन -

सामग्री -

  1. आठ बूँद लैवेंडर या कैमोमाइल तेल।
  2. एक बड़ी चम्मच एलोवेरा जेल। (और पढ़ें - एलोवेरा के फायदे)
  3. दो बड़ी चम्मच गेंदे के फूल का तेल। (और पढ़ें - गेंदे के फूल के फायदे)
  4. एक बड़ा चम्मच कच्चा शहद। (और पढ़ें - शहद के फायदे)

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक साफ बोतल में डाल लें।
  2. डालने के बाद बोतल को हिलाएं।
  3. मिश्रण पूरा मिल जाने के बाद उसे कुछ मात्रा में लेकर अपनी त्वचा के किसी भी क्षेत्र पर लगाएं। इस तरह आप बॉडी लोशन लगाने से पहले पैच टेस्ट कर पाएंगे।
  4. अब उस क्षेत्र को पानी से धो लें और फिर से बोतल को हिलाएं जिससे सभी सामग्रियां अच्छे से मिल सकें।
  5. अब हाथ में थोड़ा सा लोशन लेकर त्वचा पर लगाएं।
  6. बॉडी लोशन को लगाने के बाद इसे फ्रिज में रख दें।

(और पढ़ें - गर्मियों में त्वचा की देखभाल)

2. बीसवैक्स और बादाम के तेल का बॉडी लोशन -

सामग्री -

  1. एक कप बीसवैक्स।
  2. एक कप बादाम का तेल।
  3. आधा छोटी चम्मच विटामिन ई तेल या एक बड़ी चम्मच शिया बटर या कोकोआ बटर।
  4. आधा कप नारियल तेल

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक साथ एक बर्तन में मिला लें।
  2. इसके बाद सॉसपैन लें और उसमें एक कप पानी डालें।
  3. अब बर्तन को सॉसपैन में रख दें और चम्मच से सामग्रियों को चलाते रहें।
  4. जब मिश्रण अच्छे से पिघल जाए तब फिर इसे किसी बर्तन में करके रख दें।
  5. रोजाना इस बॉडी लोशन को जरूर लगाएं।

(और पढ़ें - नाईट क्रीम बनाने की विधि

बॉडी लोशन फॉर डेली यूज़ - Body lotion for daily use in Hindi

1. बेसन और हल्दी का बना बॉडी लोशन -

सामग्री -

  1. एक छोटी चम्मच हल्दी। (और पढ़ें - हल्दी के फायदे)
  2. एक छोटा चम्मच बेसन। (और पढ़ें - बेसन के फायदे)
  3. चार से पांच बूँद नींबू का जूस। (और पढ़ें - नींबू के फायदे)
  4. थोड़ी सी क्रीम।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले बेसन और हल्दी को एक साथ किसी कटोरी में मिला लें।
  2. फिर इसमें नींबू का जूस भी मिलाएं।
  3. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आप नींबू के जूस की मात्रा को कम भी कर सकते हैं।
  4. फिर पूरे मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
  5. मिश्रण को मिलाने के बाद आप देखेंगे कि मिश्रण एक मुलायम पेस्ट में तैयार हो चुका है।
  6. अब इसे किसी डब्बे में डाल दें।
  7. इस बॉडी लोशन को रोजाना जरूर लगाएं।

(और पढ़ें - फेस मास्क क्या है)

2. नारियल तेल और एलो वेरा जूस से बना बॉडी लोशन -

सामग्री -

  1. एलोवेरा जूस एक चम्मच।
  2. गुलाब या जेरेनियम 8-10 बूँद। (आवश्यक तेल)
  3. आधा कप नारियल तेल।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले एक बर्तन में नारियल के तेल को गर्म कर लें, जिससे वो अच्छे से पिघल जाए।
  2. एलो वेरा का जूस तैयार करने के लिए एलो वेरा के गूदे को मिक्सर में मिक्स कर लें।
  3. अब एलो वेरा जूस को नारियल के तेल के साथ मिला लें।
  4. फिर मिश्रण को गैस से हटा लें और आवश्यक तेल मिलाने से पहले उसे पांच से आठ मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
  5. अब आवश्यक तेल को भी इस मिश्रण में मिलाने के बाद अच्छे से पूरे मिश्रण को मिला लें।
  6. अब इसे किसी डब्बे में बंद करके रख दें और रोजाना बॉडी लोशन को लगाएं।

(और पढ़ें - स्किन टोनर के फायदे)

बॉडी लोशन फॉर विंटर - Body lotion for winter in Hindi

1. कोको बटर और जोजोबा तेल से बना बॉडी लोशन –

सामग्री -

  1. एक कप जोजोबा तेल या बादाम का तेल या जैतून का तेल
  2. आधा कप नारियल तेल।
  3. एक कप कोकोआ बटर।

बनाने व लगाने का तरीका –

  1. सबसे पहले एक बर्तन में कोकोआ बटर और नारियल के तेल को गर्म कर लें।
  2. तब तक गर्म करें जब तक मिश्रण अच्छे से गर्म न हो जाए।
  3. जब मिश्रण अच्छे से पिघल जाए तब फिर अन्य बचे तेलों को भी इस मिश्रण में मिक्स कर लें।
  4. अब मिश्रण को फ्रिज में रख दें लेकिन ध्यान रहे मिश्रण को इतना भी लम्बे समय तक फ्रिज में न रखें जिससे मिश्रण एकदम ठोस हो जाए।
  5. फिर बॉडी लोशन तैयार होने के बाद इसे किसी डब्बे में बंद करके रख दें और रोजाना इसे अपनी त्वचा पर लगाएं।

(और पढ़ें - बॉडी मसाज करने का तरीका)

2. ग्लिसरीन और शहद का बना बॉडी लोशन -

सामग्री -

  1. दो छोटी चम्मच ग्लिसरीन। (और पढ़ें - ग्लिसरीन के फायदे त्वचा के लिए)
  2. तीन से चार बूँद नींबू का तेल। (और पढ़ें - नींबू के तेल के फायदे)
  3. आधा कप डिस्टिल्ड वाटर।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को मिलाकर एक बोतल में डाल दें।
  2. अब इस लोशन को अपनी बॉडी पर लगाएं या फिर उस क्षेत्र पर जहां मॉइस्चर की कमी है।
  3. बॉडी लोशन अच्छे से लगाएं जो त्वचा में अवशोषित हो जाए।

(और पढ़ें - फेस सीरम क्या है

बॉडी लोशन के फायदे इस प्राकर है –

1. बॉडी लोशन से त्वचा हाइड्रेट होती है -

कुछ लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप किस वातावरण में रहते हैं, क्योंकि इस प्रकार की त्वचा बहुत जल्दी रूखी और इरिटेट (जलन, खुजली आदि त्वचा संबंधी समस्याएं) हो जाती है। नहाने के बाद एक बेहतरीन बॉडी लोशन लगाने से त्वचा पर मॉइस्चर बरकरार रहता है। इससे आपकी त्वचा कोमल और हाइड्रेटेड रहती है। अगर आप बाहर जा रहे हैं तो बॉडी लोशन की बोतल अपने साथ जरूर रखें। (और पढ़ें - फेस पैक कैसे बनाएं व लगाएं)

2. रूखी त्वचा के लिए बॉडी लोशन लगाएं -

अगर आपकी त्वचा तैलीय या सामान्य है तब भी आपकी स्किन किसी-किसी क्षेत्र से रूखी होती है, जैसे कोहनी या घुटने। इन क्षेत्रों पर आप अक्सर लोशन लगाना जरूरी नहीं समझते। रोजाना बॉडी लोशन लगाने से उन क्षेत्रों की त्वचा भी कोमल और सिल्की होने लगती है। (और पढ़ें - रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय)

3. बॉडी लोशन से त्वचा चमकदार बनती है -

ज्यादातर बॉडी लोशन में कुछ ऐसी सामग्रियां होती हैं जो आपकी त्वचा को एक चमक देती है। बॉडी लोशन से आपकी त्वचा की रंगत भी सुधरती है। इस तरह के बेहतरीन बॉडी लोशन से आपकी चेहरे के दाग धब्बे कम होते हैं और मृत कोशिकाएं भी साफ होती हैं। रोजाना बॉडी लोशन लगाएं और हल्के हाथ से त्वचा पर मसाज करें, जिससे बॉडी लोशन अच्छे से अवशोषित हो जाये। (और पढ़ें - चमकदार त्वचा के उपाय)

4. फुट कॉर्न से छुटकारा दिलाता है -

अगर आपको फुट कॉर्न है तो उससे आपको दर्द और असहजता महसूस हो सकती है। उस क्षेत्र पर बॉडी लोशन लगाने से फुट कॉर्न थोड़ा मुलायम होगा और मृत कोशिकाओं को आसानी से साफ करने में मदद मिलेगी। अगर फुट कॉर्न में आपको किसी भी तरह के बदलाव नजर आते हैं जैसे सूजन बढ़ना, वो क्षेत्र लाल पड़ जाना आदि तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं। (और पढ़ें - फुट कॉर्न के घरेलू उपाय)

5. बॉडी लोशन लगाने से रिलैक्स महसूस होता है -

आप एक खुशबूदार बॉडी लोशन से बॉडी मसाज भी करवा सकते हैं। इससे आपको बहुत ही रिलैक्स महसूस होगा। आपकी मांसपेशियां और नसों को काफी आराम पहुंचेगा। मांसपेशियों का तनाव कम करने में मदद मिलेगी। बॉडी लोशन आपकी रोजाना की जरूरतों के साथ-साथ दवाई की तरह भी काम करता है। त्वचा की रोजाना की देखभाल के लिए आपको महंगे बॉडी लोशन खरीदने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि किफायती बॉडी लोशन भी आपकी त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

(और पढ़ें - चेहरे की मसाज कैसे करे)

ऐप पर पढ़ें