myUpchar Call

अधिकतर पुरुषों को सुबह उठने के बाद अपने अंडरवियर या पैजामे में गीला और चिपचिपा पदार्थ देखने को मिलता है जो कि मूत्र नहीं होता। यह मूत्र से गाढ़ा होता है। पहली बार इसे देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाते हैं, क्योंकि कभी-कभी इसके कारण बिस्तर भी गीला हो जाता है जिस कारण आप शर्मिंदगी भी महसूस करते हैं। वास्तव में ऐसा कामुक सपने देखने के कारण होता है इसीलिए इसे स्वप्नदोष कहा जाता है।

(और पढ़ें - बिस्तर गीला करना का इलाज)

स्वप्नदोष अधिकतर रात में आते हैं, इसी कारण इन्हें नाईट फॉल (Nightfall) भी कहते हैं। यह सोते समय ही होता है। स्वप्नदोष एक आम घटना है जो पुरुषों के जीवनकाल में कई बार होती है।

(और पढ़ें - सेक्स की जानकारी)

  1. स्वप्नदोष क्या है - Swapandosh (nightfall) kya hai?
  2. नाईट फॉल का वीडियो - Nightfall video in Hindi
  3. स्वप्नदोष होने के कारण - Nightfall (Swapandosh) hone ke karan
  4. स्वप्नदोष का इलाज - Swapandosh (nightfall) ka ilaj hindi me
  5. स्वप्नदोष के घरेलु उपाय - Nightfall (Swapandosh) ke gharelu upay hindi me
  6. स्वप्नदोष के नुकसान - Side effects of nightfall in Hindi
  7. क्या स्वप्नदोष किसी परेशानी का संकेत है? - Kya Swapandosh (Nightfall) kisi pareshani ka sanket hai?
  8. क्या महिलाओं को स्वप्नदोष होता है? - Kya mahilaon ko Swapandosh (Nightfall) hota hai?
स्वप्नदोष के डॉक्टर

सोते समय लिंग से वीर्य मुक्त होने की क्रिया को स्वप्नदोष कहते हैं। इसमें लिंग से वीर्य मुक्त होता है। सामान्य रूप से यह सेक्स के सपने देखने के कारण होता है। हालांकि जागने के बाद कई बार वे सपने याद नहीं रहते हैं। स्वप्नदोष के दौरान आप अपने लिंग का स्पर्श तक नहीं करते जिस कारण उत्तेजना का अनुभव हो और यह हस्तमैथुन (Masturbation) से बहुत भिन्न है। यह सारी करामात आपके मस्तिष्क की होती है और क्योंकि आप सपने में होते हैं इसलिए इस दौरान यह पहचानना थोड़ा कठिन होता है कि आप सेक्स की वास्तविक स्थिति में हैं या काल्पनिक।

(और पढ़ें - शादी से पहले सेक्स)

स्वप्नदोष अकस्मात् होने वाले उत्सर्जन होते हैं क्योंकि इनपर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता है। कभी-कभी यह लंबे समय से संभोग न करने के फलस्वरूप भी होता है। सामान्यतः यह उन नौजवानों में अधिक देखने को मिलता है जो अभी यौन संबंधों में संलग्न नहीं हुए हैं। पुरुषों में स्वप्नदोष किशोरावस्था की शुरुआत के बाद जीवन पर्यन्त होता है। 

(और पढ़ें - हली बार सेक्स और सेक्स पोजीशन)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

इस वीडियो के माध्यम से डॉ शैलेंद्र कुमार गोयल नाईट फॉल से सम्बंधित सभी जानकारी दे रहे हैं। डॉ शैलेंद्र कुमार गोयल सेक्सोलॉजिस्ट है। इस वीडियो में उन्होंने नाईट फॉल क्या है, नाईट फॉल के कारण, इलाज, बचने के उपाय के बारे में बताया है।

स्वप्नदोष के स्पष्ट कारण अभी तक अज्ञात हैं। अध्ययनों के अनुसार, जब पुरुष किशोरावस्था में आते हैं उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन (पुरुष हार्मोन) का उत्पादन होने लगता है। आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन के बनने का मतलब है कि अब शरीर स्पर्म मुक्त कर सकता है। जिसका अर्थ यह है कि आप बच्चे पैदा करने के योग्य हो गए हैं। अगर आप किसी महिला से असुरक्षित यौन सम्बन्ध स्थापित करेंगे तो वो गर्भवती हो सकती है। यौवन के दौरान, जब आपके शरीर में वीर्य बन जाता है तब उसके मुक्त होने का स्वप्नदोष ही एकमात्र ज़रिया होता है।

(और पढ़ें - महिला गर्भवती कैसे होती हैं)

 

स्वप्नदोष कोई चिंताजनक विषय नहीं है। लेकिन इन्हें रोकने या नियंत्रित करने का कोई चिकित्सीय इलाज भी नहीं है। अगर एक बार हस्तमैथुन या यौन संबंध स्थापित करके आप अपना स्पर्म निकाल चुके हैं तो आपमें स्वप्नदोष की प्रक्रिया कम हो जाती है।

(और पढ़ें - सुरक्षित सेक्स के तरीके)

अगर आपको पिछली रात स्वप्नदोष हुआ है तो सुबह उठकर खुद को अच्छी तरह से साफ़ कर लीजिये। सफाई का सबसे बेहतर तरीका है कि आप नहा लीजिये नहीं तो अपने लिंग और वृषण (Testes) को अच्छी तरह से साबुन की सहायता से साफ़ कर लीजिये। अगर आपको स्वप्नदोष के बारे में शर्मिंदगी या असहजता महसूस होती है या आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो डॉक्टर, अभिभावक, परामर्शदाता, या किसी अन्य वयस्क जिससे आप खुलकर बात कर सकें उससे इस बारे में पूरी जानकारी लें।

(और पढ़ें - लिंग बड़ा करने के घरेलू उपाय)

इसके अलावा जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि स्वप्नदोष का कोई चिकित्सीय इलाज नहीं है, लेकिन आप इसे कुछ बेहतरीन घरेलू उपायों से रोक सकते हैं। नीचे बताये गये बस उन उपायों को रोज दोहराइए और स्वप्नदोष की समस्या से छुटकारा पाइए।

(और पढ़ें - सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं और सेक्स करने के तरीके)

स्वप्नदोष रोकने के घरेलू उपाय कुछ इस प्रकार हैं –

1. स्वप्नदोष की समस्या दूर करने के लिए अनार -

सामग्री –

  1. अनार। (और पढ़ें - अनार के फायदे)
  2. शहद। (और पढ़ें - शहद के लाभ)

विधि –

  1. आप रोज़ एक अनार खा सकते हैं।
  2. इसके अलावा दो से तीन दिन के लिए अनार के छिलके को धूप में सूखाने के लिए रख दें। (और पढ़ें - सूरज की किरणों के फायदे
  3. फिर उन्हें मिक्सर में मिक्स कर लें, जिससे उनका पाउडर तैयार हो सके।
  4. अब एक चम्मच अनार के छिलके के पाउडर को कुछ मात्रा में शहद के साथ मिला लें।
  5. मिलाने के बाद इसे पीयें।

(और पढ़ें - शहद और दालचीनी के फायदे)

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

आप इस मिश्रण को पूरे दिन में दो बार खाएं। तब तक खाएं जब तक ये समस्या ठीक नहीं हो जाती।

(और पढ़ें - अनार के बीज के तेल के फायदे)

फायदे –

अनार में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और इससे रक्त परिसंचरण को बढ़ावा मिलता है। स्वस्थ रक्त परिसंचरण बढ़ने से ये उत्तेजना को सक्रीय करता है। अगर अनार के छिलके किसी भी तरह से अपना असर नहीं दिखा रहे, तो रोज़ अनार का जूस पीयें या फल को खाने की कोशिश करें। इस तरह अनार को एक या दो महीने तक खाएं और इस तरह आपको स्वप्नदोष की समस्या से निजात मिल जाएगा।

(और पढ़ें - एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार)

2. स्वप्नदोष से बचने के लिए लहसुन -

सामग्री –

  1. दो से तीन लहसुन की फांकें। (और पढ़ें - लहसुन के गुण)

विधि –

  1. सबसे पहले दो से तीन लहसुन की फांके लें और फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  2. फिर इन्हे चबाएं और चबाने के बाद एक ग्लास पानी पी लें।
  3. इसके अलावा आप लहसुन को खाने में भी डालकर खा सकते हैं।

(और पढ़ें - खाली पेट लहसुन खाने के फायदे)

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

रात को सोने से पहले इसका सेवन रोज़ करें।

(और पढ़ें - अच्छी नींद के उपाय)

फायदे –

लहसुन में एलिसिन होता है और ये जननांग तक रक्त प्रवाह को सुधारता है। साथ ही इससे वीर्य का रिसाव रुकता है और स्वप्नदोष से बचाव होता है।

(और पढ़ें - लहसुन के तेल के फायदे)

3. स्वप्नदोष से बचाव के लिए प्याज -

सामग्री –

  1. प्याज का जूस। (और पढ़ें - प्याज के लाभ)
  2. शहद।

विधि –

  1. सबसे पहले एक छोटी प्याज लें और उसका जूस निकाल लें।
  2. अब जूस में कुछ मात्रा में शहद डाल दें।
  3. मिश्रण को अच्छे से चला लें और चलाने के बाद फिर पी लें।
  4. आप प्याज को खाना बनाने के साथ-साथ सलाद या सैंडविच में भी डालकर खा सकते हैं।

(और पढ़ें - हरे प्याज के फायदे)

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

स्वप्नदोष की समस्या खत्म करने के लिए इस मिश्रण को पूरे दिन में दो बार पीयें।

फायदे –

प्याज को कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए जाना जाता है जैसे झड़ते बाल, कफ आदि। इसके साथ ही ये स्वप्नदोष के लिए भी बहुत ही बेहतरीन घरेलू उपाय है। प्याज कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करती है।

(और पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने के उपाय)

4. स्वप्नदोष की रामबाण दवा है दही -

सामग्री –

  1. एक कप दही। (और पढ़ें - दही के फायदे)

विधि –

  1. आप दही या तो खाली खा सकते हैं या फिर खाना खाने के साथ भी खा सकते हैं।
  2. इसके अलावा दही से बना रायता, छाछ आदि भी पी सकते हैं।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

रोज़ाना पूरे दिन में दो से तीन बार दही खाएं। पहले सुबह, फिर दोपहर में और फिर रात को सोने से पहले।

(और पढ़ें - रात को दही खाना चाहिए या नहीं)

फायदे –

दही स्वप्नदोष के लिए एक रामबाण दवा तो है ही, इसके साथ ही ये पूरे स्वास्थ के लिए भी अच्छी होती है। दही से पाचन क्रिया को भी सुधारने में मदद मिलती है। दही खाने से आपको रात में अच्छी नींद आती है साथ ही स्वप्नदोष से भी छुटकारा मिलता है।

(और पढ़ें - खाने के बाद दही खाना क्यों है फायदेमंद)

5. स्वप्नदोष से छुटकारा पाने के लिए आंवला -

सामग्री –

  1. एक या दो आंवला। (और पढ़ें - आंवला के फायदे)

विधि –

  1. आप एक ग्लास आंवला के जूस को भी पी सकते हैं। साथ ही आंवला के जूस में हल्दी और शहद भी मिला सकते हैं।
  2. इसके अलावा, रात को सोने से पहले आंवला के पाउडर को एक ग्लास पानी में मिला लें।
  3. फिर इस मिश्रण को पीयें।

(और पढ़ें - आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे)

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

आंवला के जूस और पाउडर को पूरे दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं।

फायदे –

आंवला पूरे स्वास्थ के लिए प्रभावी घरेलू उपाय माना जाता है। इससे स्वप्नदोष की समस्या भी तेज़ी से खत्म होती है। अगर आप आंवला का इस्तेमाल रोज़ करेंगे तो इससे आपकी स्वप्नदोष की समस्या रातो-रात खत्म हो जाएगी।

(और पढ़ें - आंवला तेल के फायदे)

6. स्वप्नदोष की समस्या खत्म करने के लिए बादाम दूध -

सामग्री –

  1. 6-7 बादाम। (और पढ़ें - बादाम के फायदे)
  2. गर्म दूध। (और पढ़ें - दूध के लाभ)
  3. शहद।

विधि –

  1. रात को सोने से पेहले गर्म-गर्म दूध ज़रूर पियें इससे स्वप्नदोष की परेशानी दूर हो जाएगी।
  2. इसके अलावा आप 6-7 बादाम को रातभर के लिए पानी में भिगों के रख दें।
  3. फिर सुबह बादाम के छिलके उतारे और उनको मिक्सर में मिक्स कर लें, जिससे एक पेस्ट तैयार हो सके।
  4. अब एक चम्मच इस पेस्ट को एक ग्लास गर्म दूध में डालें साथ ही कुछ मात्रा में शहद भी मिलाएं।
  5. अब इस मिश्रण को अच्छे से चलाने के बाद पी जाएँ।

(और पढ़ें - बादाम खाने का सही तरीका)

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

रात को सोने से आधा घंटा पहले बादाम के दूध को रोज़ाना पियें।

(और पढ़ें - बादाम के तेल के फायदे)

फायदे –

बादाम के दूध में फायदेमंद खनिज जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, विटामिन जैसे विटामिन ई और एन्टिओक्सीडेंट होते हैं जो उत्तेजना को तो सक्रीय करते ही है साथ ही शरीर को मजबूत और स्वस्थ भी बनाते हैं।

7. स्वप्नदोष को दूर करने के लिए मेथी के बीज -

सामग्री –

  1. एक चम्मच शहद।
  2. दो चम्मच मेथी के बीज का जूस।

विधि –

  1. सबसे पहले एक चम्मच शहद और दो चम्मच मेथी के बीज का जूस लें।
  2. अब दोनों मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
  3. अच्छे से मिश्रण को चलाने के बाद इसे रोज़ाना रात को सोने से पहले पीयें।

(और पढ़ें - मेथी के तेल के फायदे)

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

इस मिश्रण को रोज़ाना पूरे दिन में एक बार ज़रूर दोहराएं।

फायदे –

मेथी के बीज से आपके हॉर्मोन को संतुलित करने में मदद मिलती है जिससे स्वप्नदोष काफी हद तक रुक जाता है।

(और पढ़ें - कसूरी मेथी के फायदे)

8. स्वप्नदोष से बचने के लिए केले और दूध -

सामग्री –

  1. दो केला। (और पढ़ें - केले के फायदे)
  2. गर्म दूध।

(और पढ़ें - दालचीनी दूध के फायदे)

विधि –

  1. सबसे पहले नाश्ते में दो केले को छीलें। फिर उन्हें खा लें।
  2. अब एक ग्लास गर्म दूध पी लें।

(और पढ़ें - केले के फूल के फायदे)

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

दूध और केले के मिश्रण को रोज़ाना सुबह खाएं।

(और पढ़ें - केले के छिलके के फायदे)

फायदे –

केला और दूध इस समस्या के लिए बेहद पुराना घरेलू उपाय है जो बेहद प्रभावी भी है। इससे उत्तेजना की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही पुरुषों का लिंग भी मजबूत होगा।

(और पढ़ें - हल्दी दूध बनाने के फायदे)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक तेल को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं (शीघ्रपतन, लिंग में तनाव की कमी, पुरुषों में कामेच्छा की कमी) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Men Massage Oil
₹399  ₹449  11% छूट
खरीदें

स्वप्नदोष, हालांकि हानिरहित होता है लेकिन अगर ये लम्बे समय तक चलता है तो नीचे दिए गए दुष्प्रभाव हो सकते हैं –

  1. इससे चक्कर, घुटनों में दर्द और अनिंद्रा की समस्या होने लगती है।
  2. इससे स्मरणशक्ति की समस्या बढ़ने लगती है और आँखों की रोशनी कम हो जाती है। (और पढ़ें - याददाश्त बढ़ाने के घरेलू उपाय)
  3. स्वप्नदोष से शुक्राणुओं की संख्या कम होने लगती है। (और पढ़ें - शुक्राणु बढ़ाने के घरेलू उपाय)
  4. स्वप्नदोष की वजह से पुरुषों में कामुक विचार अधिक आने लगते हैं।
  5. इससे मानव शरीर के हॉर्मोन्स में भी बाधा उतपन्न होती है। (और पढ़ें - महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हार्मोन का महत्व)
  6. पुरुषों का सेक्स जीवन में फुर्तीलापन खत्म हो जाता है। (और पढ़ें - यौन शक्ति को बढ़ाने वाले आहार)
  7. तनाव और चिंताओं की समस्या बढ़ने लगती है। (और पढ़ें - तनाव कैसे दूर करें)
  8. रोज़ाना के कार्यों में जल्दी थकावट महसूस होने लगती है। (और पढ़ें - थकान दूर करने के घरेलू उपाय)
  9. व्यक्ति आत्म-विश्वास खोने लगता है।
  10. खून की कमी होने लगती है। (और पढ़ें - खून की कमी के उपाय)
  11. स्वप्नदोष के कारण अंडकोष में दर्द होने लगता है। (और पढ़ें - धातु रोग के लक्षण)
  12. गैस और बदहजमी की समस्या पनपने लगती है। (और पढ़ें - बदहजमी के घरेलू उपाय)
  13. बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। (और पढ़ें - बाल झड़ने का तेल)
  14. व्यक्ति कमजोर होने लगता है।
  15. कब्ज की परेशानी शुरू हो जाती है। (और पढ़ें - कब्ज के घरेलू उपाय)
myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas T-Boost Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को शुक्राणु की कमी, मांसपेशियों की कमजोरी व टेस्टोस्टेरोन की कमी जैसी समस्या के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Testosterone Booster
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

स्वप्नदोष लड़कों के बड़े होने का संकेत है। अगर आपको स्वप्नदोष अधिक होता है तो भी यह परेशान होने वाली बात नहीं है। कुछ पुरुषों में यह हफ्ते में 2-3 बार होता है, जबकि कुछ लोगों को पूरे जीवन काल में 2-3 बार इसका अनुभव होता है। जिन पुरुषों में वृषण (Testes) नहीं होते उनमें स्वप्नदोष नहीं पाया जाता है और यह जरूरी नहीं कि प्रत्येक पुरुष को स्वप्नदोष हो, इसलिए अगर आपको स्वप्नदोष नहीं होते तो भी कोई परेशानी की बात नहीं है।

(और पढ़ें - अंडकोष में दर्द का इलाज)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Energy & Power Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को शारीरिक व यौन कमजोरी और थकान जैसी समस्या के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Power Capsule For Men
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

लड़कियों में स्वप्नदोष नहीं होता है, क्योंकि उनमें इस तरह (वीर्य स्थानांतरण) की प्रक्रिया नहीं होती है।

(और पढ़ें - योनी की जानकारी)

Dr. Hemant Sharma

Dr. Hemant Sharma

सेक्सोलोजी
11 वर्षों का अनुभव

Dr. Zeeshan Khan

Dr. Zeeshan Khan

सेक्सोलोजी
9 वर्षों का अनुभव

Dr. Nizamuddin

Dr. Nizamuddin

सेक्सोलोजी
5 वर्षों का अनुभव

Dr. Tahir

Dr. Tahir

सेक्सोलोजी
20 वर्षों का अनुभव

संदर्भ

  1. Planned Parenthood Federation of America. What’s the deal with erections, ejaculation, and wet dreams?. [Internet]
  2. National Health Portal [Internet] India; Kasrat-e- Ihtilaam (Excessive Nocturnal Emission)
  3. Koushik Sinha Deb, Yatan Pal Singh Balhara. Dhat Syndrome: A Review of the World Literature . Indian J Psychol Med. 2013 Oct-Dec; 35(4): 326–331. PMID: 24379489
  4. Om Prakash, Sujit Kumar Kar, T. S. Sathyanarayana Rao. Indian story on semen loss and related Dhat syndrome. Indian J Psychiatry. 2014 Oct-Dec; 56(4): 377–382. PMID: 25568479
  5. National Health Portal [Internet] India; Surát-e- Inzaal (Premature ejaculation)
ऐप पर पढ़ें