पैर की हड्डी बढ़ना - Bunions in Hindi

Dr. Nadheer K M (AIIMS)MBBS

August 01, 2018

March 06, 2020

पैर की हड्डी बढ़ना
पैर की हड्डी बढ़ना

पैर की हड्डी बढ़ना क्या है?

पैर के अंगूठे के निचले सिरे पर गाँठनुमा उभार, पैर की हड्डी का बढ़ना कहलाता है। इसे अंग्रेजी में "बनियन" कहते हैं। यह हड्डी तब बढ़ती है जब आपके पैर का अंगूठा, बगल वाली अंगुली पर दबाव डालता है। इस दबाव से आपके पैर के अंगूठे की हड्डी बड़ी होने लगती है और बाहर की ओर निकलने लगती है। बढ़ी हुई हड्डी के ऊपर की त्वचा लाल पड़ सकती है और वहां घाव सा भी हो सकता है। 

अगर आप तंग जूते पहनते हैं तो पैर की हड्डी बढ़ सकती है या यह समस्या बढ़ सकती है। बनियन अनुवांशिक कारणों , पैर पर दबाव पड़ने या गठिया जैसी बीमारियों से भी हो सकता है।   

आपके पैर की छोटी उँगलियों की भी हड्डी बढ़ सकती है। 

(और पढ़ें - पैरों की देखभाल)

पैर की हड्डी बढ़ने के लक्षण - Bunions Symptoms in Hindi

पैर की हड्डी बढ़ने के क्या लक्षण हैं?

निम्न संकेत या लक्षण बनियन होने हो सकते हैं -

  • गोखरू या गट्ठा - ये अक्सर उस हिस्से में होते हैं जहाँ अंगूठे और पास की अंगुली की त्वचा आपस में रगड़ खाती है । (और पढ़ें - गोखरू के उपाय)
  • अंगूठे के जोड़ के आस-पास सूजन, लालिमा या घाव। 
  • अंगूठे के निचले हिस्से की त्वचा का मोटा हो जाना 
  • स्थाई या आता-जाता दर्द 
  • अंगूठे को हिलाने डुलाने में तकलीफ 
  • पैर के अंगूठे के निचले हिस्से पर हड्डी का गाँठनुमा उभार 

(और पढ़ें - नाक की हड्डी बढ़ना)

डॉक्टर से कब संपर्क करें ?

अक्सर पैर की हड्डी बढ़ने पर आपको चिकित्सकीय उपचार की जरुरत नहीं पड़ती। लेकिन अगर आपको ये लक्षण दिखें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें -

  • पैर या अंगूठे को हिलाने-डुलाने में दिक्कत  
  • पैर या अंगूठे में लगातार दर्द 
  • अंगूठे की जोड़ पर कोई उभार 
  • हड्डी बढ़ने के कारण सही नाप के जूते न मिल पाना

(और पढ़ें - पैर में दर्द के उपाय)

पैर की हड्डी बढ़ने के कारण - Bunions Causes in Hindi

पैर की हड्डी क्यों बढती है? 

शरीर के वजन का पैरों के जोड़ों और टेंडन (हड्डियों को मांसपेशियों से जोड़ने वाले उत्तक) पर असंतुलित और असमान दबाव पड़ने से भी पैर की हड्डी बढ़ सकती है। इस असंतुलित दबाव से पैर का अंगूठा अस्थिर हो जाता है। इससे अंगूठे के जोड़ के पास गाँठ बनने लगती है जो बाद में उभर आती है। 

पैर की हड्डी तंग जूते पहनने से बढती है या ऊंची एड़ी के जूते-चप्पलों के कारण, इस बारे में विशेषज्ञों में मतान्तर हैं। इसकी अन्य वजहें हैं:

  • पैर की चोट 
  • जन्मजात विकृति 
  • पैर का वंशानुगत ढाँचा

पैर की हड्डी बढ़ने की समस्या गठिया, खास कर रयूमेटॉइड गठिया (Rheumatoid Arthritis) से सम्बंधित हो सकती है। अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं जिसमे आपके पैरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है या फिर आपको नोकदार जूते पहनने होते हैं तो इससे भी बनियन हो सकता है। 

इन चीजों से आप में बनियन का खतरा बढ़ सकता है -

  • गठिया - गठिया के दर्द से आपकी चाल-ढाल बदल जाती है और इससे बनियन हो सकता है।  (और पढ़ें - गठिया के घरेलू उपाय)
  • आनुवंशिक कारण - पैरों में वंशानुगत विकृति से भी बनियन का खतरा रहता है।
  • बेढब जूते - बहुत तंग या नुकीले जूते पहनने वालों को बनियन होने की आशंका रहती है।
  • ऊंची एड़ी की चप्पल - ऊंची एड़ी की चप्पल पहनने पर पैरों की उँगलियों सामने की ओर इकठ्ठा हो जाती हैं। 

(और पढ़ें - हड्डी बढ़ना)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹599  ₹850  29% छूट
खरीदें

पैर की हड्डी बढ़ने के बचाव के उपाय - Prevention of Bunions in Hindi

पैर की हड्डी बढ़ने से बचाव के क्या उपाय हैं?

पैर की हड्डी बढ़ने से रोकने के लिए ध्यान रखें कि -

  • जूते सही नाप के हों ताकि पैर के किसी भी हिस्से पर दबाव न पड़े
  • नोकदार जूते न पहनें
  • जूते से पैर की अंगुलियाँ न दबें
  • ऐसे जूते चुने जिनमें पैर की अँगुलियों वाला हिस्सा चौड़ा और बड़ा हो। आपके पैर की सबसे बड़ी अंगुली तथा एड़ी और जूते के बीच में कुछ जगह हो 

(और पढ़ें - एड़ी की हड्डी बढ़ना)

पैर की हड्डी बढ़ने का परीक्षण - Diagnosis of Bunions in Hindi

डॉक्टर आपके पैर की जांच कर हड्डी बढ़ने का पता लगा सकते हैं। अंगूठे को ऊपर-नीचे हिलाने-डुलाने से उन्हें इसकी पहचान करने में मदद मिलती है। यदि आप अपना अंगूठा सामान्य तरीके सा हिला-डुला नहीं सकते तो डॉक्टर देखेंगे कि कहीं उस हिस्से में लालिमा या सूजन तो नहीं है?

शारीरिक जांच के बाद बनियन की वजह और इसकी स्थिति जानने के लिए एक्स रे की मदद ली जा सकती है। डॉक्टर को यदि गठिया या किसी इन्फेक्शन का संदेह हो तो आपसे खून की जांच कराने करने के लिए भी कहा जा सकता है।

(और पढ़ें - लैब टेस्ट)

पैर की हड्डी बढ़ने का इलाज - Bunions Treatment in Hindi

पैर की हड्डी बढ़ने के उपचार क्या हैं?

पैर की हड्डी बढ़ने के लिए कुछ पारम्परिक उपाय हैं जो कारगर साबित हो सकते हैं। अगर स्थिति ज्यादा गंभीर हो तो ऑपरेशन की जरूरत भी पड़ सकती है। नीचे इन सभी विकल्पों के बारे में बताया जा रहा है। 

1. पारम्परिक उपाय

पारम्परिक उपाय जिससे दर्द और बनियन का दबाव दोनों कम हो:

  • आरामदायक जूते - आरामदायक जूते पहनें ताकि पैर पर पर दबाव न पड़े। 
  • पैतावा -  जूतों  मे गद्देदार पैतावे  के इस्तेमाल से पैर पर दबाव कम होता है और इससे बनियन का खतरा कम हो सकता है। कुछ लोगों को, हालांकि, डॉक्टरी परामर्श से विशेष रूप से तैयार जूते, पैतावे आदि की जरूरत पड़ सकती है।
  • पट्टी बांधना - पैर की हड्डी को सामन्य स्थिति में लाने के लिए पट्टी बाँधने से मदद मिल सकती है। इससे बनियन का दबाव कम होता है और दर्द भी कम होता है।
  • बर्फ लगाना - अगर काफी समय से खड़े रह कर काम कर रहे हों तो बनियन पर बर्फ लगाएं। इससे सूजन और दर्द में आराम मिलेगा।  
  • दवाएं - डॉक्टर की सलाह पर दवाएं ली जा सकती हैं।

​(और पढ़ें - बर्फ लगाने के फायदे)

2. ऑपरेशन

यदि उपरोक्त पारंपरिक उपायों से आराम नहीं मिलता है तो ऑपरेशन करना जरूरी हो सकता है। पैर की हड्डी बढ़ने (बनियन) के ऑपरेशन का मकसद होता है अंगूठे को सही पोजीशन में लाना। बनियन के कारण जब तक आपकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित न हो, डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह नहीं देते। 

बनियन के लिए कई तरह के ऑपरेशन होते हैं। कोई एक तरीका हर मर्ज का इलाज नहीं है। बनियन के ऑपरेशन के तहत निम्न प्रक्रियाएं अपनाई जा सकती हैं -

  • अंगूठे और इसे पैर से जोड़ने वाली लंबी हड्डी को व्यवस्थित करना 
  • प्रभावित जोड़ों की हड्डियों को स्थायी रूप से जोड़ना 
  • पैर के अंगूठे के सूजे हुए हिस्से को हटाना 
  • हड्डी के उभरे हुए हिस्से को हटाकर अंगूठे को पूर्वस्थिति में लाना 

संभव है, बनियन के ऑपरेशन के बाद तुरंत चलने-फिरने में कोई मुश्किल न हो लेकिन पूरी तरह ठीक होने में कुछ हफ्ते या फिर महीनों लग सकते हैं। दोबारा बनियन न हो इसके लिए आरामदायक और अच्छी नाप के जूते पहनने चाहिए।

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Energy & Power Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को शारीरिक व यौन कमजोरी और थकान जैसी समस्या के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Power Capsule For Men
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

पैर की हड्डी बढ़ने के जोखिम और परेशानियाँ - Bunions Risks & Complications in Hindi

पैर की हड्डी बढ़ने से क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

पैर की हड्डी बढ़ने से हमेशा कोई बड़ी परेशानी नहीं होती लेकिन बढ़ी हुई हड्डी ऑपरेशन से ठीक न की जाये तो वे उसी अवस्था में बनी रहती है। इससे ये परेशानियाँ हो सकती हैं:

  • मेटाटार्सल्गिया (Metatarsalgia) - इसमें पैर के अंगूठे की तलवे की तरफ वाली हड्डी में सूजन या दर्द होता है। 
  • बरसाइटिस (Bursitis) - इसमें तरल युक्त ऊतक जो टेंडन, मांसपेशियों और जोड़ों के आस-पास पाए जाते हैं, उनमें सूजन आ जाती है और दर्द होता। 
  • हैमरटो (Hammertoe) - पैर की किसी उंगली के बीच की हड्डी असामान्य रूप से मुड़ जाये तो इससे दर्द और दबाव महसूस होता है। ऐसा अमूमन अंगूठे की बगल वाली अंगुली में होता है।

बनियन के कुछ अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं:

  • पैर या अंगूठे में स्थाई दर्द 
  • अंगूठे में अकड़न 
  • अंगूठे या पैर में विकृति 


संदर्भ

  1. MedlinePlus Medical Encyclopedia: US National Library of Medicine; Bunions
  2. Orthoinfo [internet]. American Academy of Orthopaedic Surgeons, Rosemont IL. Bunions.
  3. Healthdirect Australia. Bunions. Australian government: Department of Health
  4. Nidirect. Bunion. UK. [internet].
  5. Health Link. Bunions. British Columbia. [internet].