आपने जलजीरा का नाम तो ज़रूर सुना होगा। यह हमारे देश का एक प्रसिद्ध पेय है। गर्मी के दिनों में यदि आप आलस को दूर करके ताज़गी पाना चाहते हैं तो इससे अच्छा पेय कोई हो ही नहीं सकता हैं। यह एक स्वादिष्ट रेफ्रेशिंग ड्रिंक है।

इसका स्वाद चटपटा होता है। गर्मी के दिनों में पिएं जाने वाला यह पेय बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सबको पसंद आता है। जल जीरे में काला नमक, अदरक, नींबू, पुदीना, आमचूर पाउडर आदि इसके टेस्ट को शानदार बनाते हैं।

भले ही आपने इसे अपनी प्यास बुझाने के लिए ही पिया होगा लेकिन यह आपके पेट को ठीक रखने में भी बहुत मदद करता है। इसे पीने के कई स्वास्थ्य लाभ है। जैसे गर्मी के दिनों में जब तापमान बढ़ जाता है तो इसको पीने से यह हमारी शरीर की गर्मी को दूर करता है। यह आपके वजन को कम करता है और पाचन तन्त्र को ठीक करता है। आइए जानते हैं जलजीरे के फायदो के बारे में ताकि आप इस रेफ्रेशिंग ड्रिंक का दोगुना मज़ा ले सकें।

(और पढ़ें - मोटापा कम करने के लिए डाइट चार्ट)

  1. जलजीरा के फायदे - Jaljeera Benefits in Hindi

जलजीरा के फायदे बचाएं एनीमिया से - Jal Jeera ke Fayde for Anemia in Hindi

शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया की समस्या होने लग जाती है। जलजीरे में जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में लौह तत्व की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए जो लोग नियमित जलजीरे का सेवन करते है उनके शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है। 

(और पढ़ें - जीरा वाटर बेनिफिट्स)

आयरन की कमी, एनीमिया, थकान जैसी समस्या के लिए Sprowt Vitamin B12 Tablets का उपयोग करें -
Vitamin B12 Tablets
₹450  ₹499  9% छूट
खरीदें

जलजीरा फॉर वेट लॉस - Jaljeera for Weight Loss in Hindi

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से पीड़ित है। यदि आप भी वजन कम करने की सोच रहे हैं तो बिना देर किए जलजीरे का सेवन करना शुरू कर दें। गर्मियों के दिनों में हम कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं जिससे शरीर को नुकसान होता है। इसलिए गर्मी के दिनों में जलजीरा पिएं।

(और पढ़ें - वजन कम करने के लिए घरेलू उपाय)

यह एक शीतपेय है जो आपके शरीर की गर्मी को दूर कर देता है वो भी बिना कोई नुकसान करें। इसमे कैलोरी की मात्रा बेहद ही कम होती है और यह आपके शरीर को डिटॉक्सिफाइ करता है जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। जो लोग अपन वजन कम करना चाहते हैं वो दिन में दो बार इसका सेवन करें। क्योंकि इससे भूख कम लगती है।

(और पढ़ें - मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Medarodh Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को वजन कम करने के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Weight Control Tablets
₹899  ₹999  10% छूट
खरीदें

जलजीरे का सेवन करें पीरियड्स में - Jaljeera ke Fayde for Periods in Hindi

बहुत सी लड़कियों को मासिक धर्म के समय पेट में तेज दर्द होता है। यदि किसी को भी यह समस्या है तो दिन में कई बार जलजीरे का सेवन करें। यह पेट के पीड़ा में आराम दिलाता है। इसके अतिरिक्त सामान्य पेट दर्द में भी यह फयदेमंद है। 

(और पढ़ें - पीरियड के समय पेट में दर्द क्यों होता है)

जलजीरा के लाभ हैं त्वचा के लिए - Jaljira ke Fayde for Skin in Hindi

जलजीरा पेय की बात करें तो इसमें आमचूर पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। और आमचूर पाउडर में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है। शरीर को विटामिन सी मिलने से त्वचा का रंग निखरता है और त्वचा से संबंधित अन्य फ़ायदे मिलते हैं। इसके अलावा विटामिन सी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। 

(और पढ़ें - जीरा पानी के फायदे)

झुर्रियों और पिंपल्स को रोकने के लिए Sprowt Collagen Powder का उपयोग करें -
Collagen Powder
₹699  ₹899  22% छूट
खरीदें

जलजीरा पीने के फायदे दिलाएं गैस की समस्या से छुटकारा - Jaljeera for Gas in Hindi

जलजीरे का पानी पीने से गैस की समस्या दूर होती है। गैस की समस्या से निजाद पाने के लिए इसे धीरे धीरे पिएं जब तक पेट की गैस पूरी तरह बाहर ना निकल जाएं। इसके अलावा यदि किसी को कब्ज की समस्या हो तो वो भी इससे दूर हो जाती है। इसका सेवन दिन में दो बार करने से पेट में हल्का महसूस होने लगता है। अदरक की सामग्री के साथ, यह मतली और चक्कर आने का इलाज करता है। यह पेट के ऐंठन, उल्टी, गठिया और कई अन्य विकारों के उपचार में भी मदद करता है।

(और पढ़ें - पेट की गैस दूर करने के घरेलू उपाय)

जलजीरा का उपयोग करे डिहाइड्रेशन को दूर - Jaljeera Water for Dehydration in Hindi

गर्मी के दिनों में पानी की कमी से डीहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में जलजीरा पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें इस्तेमाल किया गया काला नमक आँतो की गैस से लड़ता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। यह सीने में जलन से राहत दिलाता है। गर्मी के दिनों में इसे पीने से यह लू लगने से भी बचाव करता है। इससे शरीर और दिमाग़ दोनो को ठंडक मिलती है।

(और पढ़ें - शरीर में पानी की कमी के संकेत)

जलजीरा है पाचन के लिए अच्छा - Jaljeera Good for Digestion in Hindi

जलजीरा में काला नमक होता है, जो पाचन के लिए अच्छा होता है। यह सीने की जलन में मदद करता है, आंत्र गैस से मुक्ति और शरीर को रिहाइड्रेट करता है। 

(और पढ़ें - नीचे बैठकर खाना खाने का तरीका है)

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी है जल जीरा - Drinking Jaljeera During Pregnancy in Hindi

जल जीरा से आम पन्ना तक - आप अपनी गर्भावस्था की अवधि के दौरान कई पारंपरिक भारतीय पेय का आनद ले सकती है। जल जीरा में एसिडिटी की समस्‍या, कब्‍ज आदि के उपचार में सहायक होता है जिससे अक्सर गर्भवती महिलाएँ परेशान रहती है। इसके अलावा यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए भी अच्‍छा है, जिन्‍हें सुबह के समय उल्‍टी महसूस होती है इस उन महिलाओं को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। 

(और पढ़ें - गर्भावस्था में होने वाली परेशानी और गर्भावस्था में पेट दर्द)

ऐप पर पढ़ें