सांबर, दक्षिण भारत में भोजन का एक अभिन्न अंग है। ये लगभग हर साउथ इंडियन डिश के साथ खाया जाता है और दक्षिण भारत के लोग इसे रोजाना खाते हैं। अरहर की दाल और अलग-अलग सब्जियों से बनने वाला सांबर पौष्टिक होने के साथ-साथ बहुत स्वादिष्ट भी होता है। इसे इडली, चावल, डोसा, वड़ा और उपमा जैसी डिश के साथ खाया जाता है। कई बार इसे लोग बिना किसी चीज के साथ सूप की तरह भी पीते हैं। वैसे तो सांबर दक्षिण भारत की डिश है, लेकिन अब ये पूरे भारत में शौक से खाया जाता है।

इस लेख में हमने आपको सांबर बनाने के तरीका, सामग्री और उसके पौष्टिक तत्वों के बारे में बताया है।

 

संक्षेप में  
तैयारी करने का समय 15 मिनट
पकाने का समय 40 मिनट
बनाने का कुल समय 55 मिनट
यह रेसिपी कितने लोगों के लिए है 2 लोगों के लिए
प्रकार वेज (शाकाहारी)
किस जगह की है यह डिश दक्षिण भारत
कब खाएं सांबर को कभी भी खाया जा सकता है
500 ग्राम सांबर में कैलोरी 260Kcal

(और पढ़ें - डोसा बनाने का तरीका)

  1. सांबर बनाने के लिए सामग्री - Ingredients for sambar in hindi
  2. सांबर बनाने की विधि - How to make sambar in hindi
  3. सांबर को परोसने का तरीका - How to serve sambar in hindi
  4. सांबर में मौजूद पोषक तत्वों की जानकरी - Nutritional information of sambar in hindi
  5. सांबर से सम्बंधित कुछ टिप्स - Tips for making sambar in hindi
  6. क्या सांबर हेल्दी होता है? - Is sambar healthy?
  7. सांबर बनाने का वीडियो - Sambar recipe video in hindi

सांबर में उपयोग होने वाली सामग्री के बारे में नीचे दिया गया है, ये सामग्री 2 लोगों के लिए सांबर बनाने के लिए पर्याप्त है:

(और पढ़ें - हल्दी और गर्म पानी के फायदे)

सांबर बनाने का तरीका निम्नलिखित है:

मसाला बनाने के लिए

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा रिफाइंड आयल मध्यम आंच पर गरम कर लें।
  2. अब इसमें मेथी के बीज, चना दाल, धनिये के बीज, सूखी हुई लाल मिर्च, एक प्याज काटकर, लहसुन व कददूकस नारियल डालें और एक मिनट तक फ्राई कर लें।
  3. फ्राई होने के बाद कड़ाही को गैस से उतार लें और मसाला ठंडा होने दें।
  4. अब इस मसाले को मिक्सी में पीस लें और रख दें।
  5. इसके बाद किसी अन्य कड़ाही में तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गरम करें और इसमें बचे हुए प्याज व बैंगन को डालकर एक मिनट के लिए पकाएं।

(और पढ़ें - अप्पम बनाने की विधि)

सांबर बनाने के लिए

  1. एक बर्तन को मध्यम आंच पर रखें और उसमें इमली की प्यूरी बनाके छानकर डालें। इसमें नमक, हल्दी, सांबर पाउडर, प्याज और बेंगन मिला दें।
  2. इस मिश्रण को उबाल लें और उसमें कड़ाही में तैयार किया गया मसाला व अरहर की दाल डालकर दुबारा उबालें।
  3. अगर आप सांबर को और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो आप मसालों को सुखाकर कढ़ी पत्ते के साथ भून लें। फिर इसे मिक्सी में पीस लें और अपने सांबर में डालें।
  4. अब अपनी डिश को कटोरी में डालें और इसके उपर कददूकस किया गया नारियल, तली हुई लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते डालकर परोसें।
  5. आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें मसाले व अन्य सामग्री डाल सकते हैं। इसे गरम-गरम ही खाएं।

(और पढ़ें - पाव भाजी रेसिपी)

सांबर को चावल, इडली, डोसा, वड़ा और उत्तपम के साथ गरम-गरम परोसा व खाया जाता है। आप सांबर के गाढ़ेपन को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। इडली और डोसे के साथ थोड़ा पतला सांबर परोसा जाता है, वहीं चावल के साथ गाढ़ा सांबर खाया जाता है।

(और पढ़ें - इडली बनाने की विधि)

सांबर के ऊपर कददूकस नारियल, तली हुई मिर्च व कढ़ी पत्ते डालकर परोसने से इसका जायका और अधिक बढ़ जाता है।

लगभग 500 ग्राम सांबर में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में नीचे दिया गया है:

पोषक तत्व                       मात्रा    
कैलोरी 260Kcal
फैट 1.3 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 0 मिलीग्राम
सोडियम 404 मिलीग्राम
पोटैशियम 1054 मिलीग्राम
कार्बोहाइड्रेट 53 ग्राम
प्रोटीन 14 ग्राम
नेचुरल शुगर

18 ग्राम

(और पढ़ें - पोहा बनाने की विधि)

सांबर बनाने के लिए कुछ टिप्स आपके काम आ सकती हैं, जिनके बारे में नीचे दिया गया है:

  • सांबर का स्वाद सांबर पाउडर पर बहुत निर्भर करता है, इसीलिए किसी अच्छे ब्रांड का सांबर पाउडर इस्तेमाल करें।
  • सांबर को जल्दी बनाने के लिए आप दाल को आधे घंटे तक पानी में भिगोकर रख सकते हैं।
  • अगर आप बहुत ज्यादा सांबर बना रहे हैं, तो सब्जियों को अलग से कुकर में पकाएं ताकि सांबर बनने में कम समय लगे।
  • लहसुन की कुछ कलियों को मसलकर सांबर के तड़के में डालने से इसका स्वाद बढ़ जाता है।
  • अगर आप सांबर में मिर्च अधिक चाहते हैं, तो इसमें आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें।
  • सांबर में फ्लेवर के लिए थोड़ा गुड़ भी डाला जा सकता है।

(और पढ़ें - मोमोज बनाने की विधि)

सांबर एक बहुत ही हेल्दी डिश है, जिसमें कई तरह की सब्जियां डालकर इसे अधिक हेल्दी बनाया जाता है।

  • सांबर को पचाना आसान होता है, इसीलिए ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वजन कम करना चाहते हैं। (और पढ़ें - वजन कम करने के उपाय)
  • सांबर में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है क्योंकि ये दाल से बनाया जाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि आप सांबर में अपनी पसंद की कोई भी दाल डाल सकते हैं। (और पढ़ें - प्रोटीन की कमी के लक्षण)
  • फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है और सांबर में फाइबर की मात्रा बहुत होती है। इसके अलावा आप चाहें तो इसमें फाइबर से समृद्ध अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं। (और पढ़ें - फाइबर युक्त आहार)
  • अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो सांबर में नमक व अन्य मसालों का प्रयोग कम करें। (और पढ़ें - हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाएं)
  • डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए सांबर चावल से ज्यादा फायदेमंद है सांबर इडली। सांबर से डायबिटीज के मरीजों को कोई नुकसान नहीं होता है।

(और पढ़ें - डायबिटीज में क्या खाना चाहिए)

myUpchar Ayurveda Madhurodh डायबिटीज टैबलेट से अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें। यह आपके शरीर को संतुलित रखकर रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है। ऑर्डर करें और स्वस्थ जीवन का आनंद लें!"

इस वीडियो को देखकर आप आसानी से सांबर बना सकते हैं।

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ