myUpchar Call

अक्सर महिलाओं को शिकायत रहती है कि उनके पति या साथी सेक्स करने के कुछ ही समय बाद सो जाते हैं। ऐसे में महिलाओं को लगता है कि उनके साथी या पति को कोई बीमारी है, लेकिन इसमें घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि पुरुषों के साथ ऐसा होना प्राकृतिक बात है।

पुरुष अंतरंग पलों के बाद तुरंत ही सो जाते हैं। क्या कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है? दरअसल, ये संभोग के बाद पुरुषों में होने वाली रसायनिक प्रक्रिया के कारणों से होता है। इसके अलावा और भी कुछ कारण हैं जिससे सेक्स के बाद पुरुष सो जाते हैं। आइए जानें इन कारणों को।

सेक्स टाइम को और इंजॉय करने के लिए आज से यूज करें लॉन्ग टाइम स्प्रे, जिसे आप ऑनलाइन कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

  1. सेक्स के बाद नींद आने के वैज्ञानिक कारण - Scientific reasons men to go to sleep after sex in hindi
  2. सेक्स के बाद पुरुषों के सो जाने के अन्य कारण - Some other reasons men to go to sleep after sex in hindi
  3. सारांश
सेक्स के बाद क्यों सो जाते हैं पुरुष के डॉक्टर

सेक्स के बाद पुरुषों के सो जाने के पीछे शरीर में होने वाली कुछ रसायनिक क्रिया जिम्मेदार होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि प्रोलैक्टिन हार्मोन के कारण ही पुरुषों में सेक्स के बाद नींद आ जाती है। प्रोलैक्टिन डोपामाइन (एक तंत्र, जिससे दिमाग जगा हुआ महसूस करता है) के स्तर को दबा देता है। महिला के शरीर में यह उतनी तेजी से स्त्रावित नहीं होता है, लेकिन प्रोलैक्टिन ही आपकी नींद का एकमात्र कारण नहीं होता है। इसके अलावा आपको खुश और प्रसन्न महसूस कराने वाला हार्मोन ऑक्सीटोसिन भी सेक्स करने के दौरान पुरुषों में बढ़ जाता है। जो पुरुषों के तनाव और थकान को दूर कर शरीर को तुरंत आराम पहुंचाता है। जिसके बाद नींद आना आसान हो जाता है। 

अगर आप समय के अनुसार यौन संबंध बनाते हैं तो आपके शरीर की आंतरिक प्रक्रिया आपको इस बात की ओर संकेत कर देती है कि आपके सोने का समय हो चुका है। इसके लिए मेलाटोनिन हार्मोन आपके शरीर को सोने के लिए तैयार करता है। प्रोलैक्टिन, ऑक्सीटोसिन और मेलाटोनिन, जब यह तीनों हार्मोन आपके शरीर में स्रावित होते हैं तो आपको एक अच्छी नींद आती है। 

(और पढ़ें - सुरक्षित सेक्स के तरीके)

Joint Pain Oil
₹494  ₹549  10% छूट
खरीदें

पुरुषों में सेक्स के बाद नींद आ जाना आम बात है और ऐसा उनके शरीर में होने वाले कैमिकल और हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। लेकिन पुरुष अपनी इच्छा शक्ति से इस आदत पर काबू भी पा सकते हैं।

  • सेक्स व नींद के बीच एक विशेष संबंध है। सेक्स नींद के लिए उपयोगी माना जाता है। महिलाएं इस तरह की आदत को बुरा बताती है। 
  • सेक्स के बाद पतियों को एक तरह मानसिक संतुष्टि का एहसास होता है। कहा भी जाता है कि सेक्स तनाव को दूर करने का महत्वपूर्ण कारक है।
    (और पढ़ें - तनाव के लिए योग)
  • कई बार मस्तिष्क में तनाव व परेशानी होने के कारण सेक्स करने के बाद पुरुषों को नींद आने लगती है। 
  • दिमाग में निरंतर आने वाले विचार, आगे की योजनाएं इत्यादि की वजह से भी पुरुषों को शारीरिक संबंध बनाने के पश्चात नींद आ जाती है।

कहते है कि इंसान की इच्छा शक्ति उससे कुछ भी असंभव काम को करवा सकती है। इसीलिए पुरुष चाहे तो इसे कोई बीमारी न मानकर अपनी नींद पर नियंत्रण कर अपने साथी को खुश कर सकते हैं और संभोग के बाद साथी को बेहतर समय देकर, अपने संबंधों को और मजबूत कर सकते हैं। इसके अलावा अपने संबंधों में अंतरंगता बढ़ाने के तरीके भी आज़मा सकते हैं।

मेल सेक्स हार्मोन काे बढ़ाने का आसान तरीका है टेस्टो बूस्टर टेबलेट्स। इन्हें ऑनलाइन अभी खरीदें।

Dr. Zeeshan Khan

Dr. Zeeshan Khan

सेक्सोलोजी
9 वर्षों का अनुभव

Dr. Nizamuddin

Dr. Nizamuddin

सेक्सोलोजी
5 वर्षों का अनुभव

Dr. Tahir

Dr. Tahir

सेक्सोलोजी
20 वर्षों का अनुभव

Dr. Ajaz  Khan

Dr. Ajaz Khan

सेक्सोलोजी
13 वर्षों का अनुभव

ऐप पर पढ़ें