गले में जलन होना बहुत ही आम समस्या है जो किसी भी कारण कभी भी हो सकती है। गला जलने पर आपको तुरंत राहत चाहिए होती है, क्योंकि ये जलन आपको परेशान कर देती है और आप कहीं ध्यान नहीं लगा पाते। इससे न तो आप ठीक से खा पाते हैं और न ही किसी से बात कर पाते हैं। गले की जलन अधिकतर बिना किसी गंभीर कारण के होती है और बहुत ही दुर्लभ मामलों में इसका कोई गंभीर कारण होता है।

(और पढ़ें - ध्यान मेडिटेशन करने का तरीका)

गले की जलन के साथ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं, जैसे गले में दर्द, गला बैठना आदि। इसके लिए आपको कोई विशेष चिकित्सा लेने की आवश्यकता नहीं होती, कुछ घरेलू उपाय या तरीकों से गले की जलन अपने आप ठीक हो जाती है।

(और पढ़ें - गले में दर्द के घरेलू उपाय)

इस लेख में गला जल रहा हो तो क्या करना चाहिए और ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास कब जाएं के बारे में बताया गया है।

  1. गले की जलन के लिए क्या करें - Gala jal raha ho to kya kare
  2. गले में जलन के लिए डॉक्टर के पास कब जाएं - Gale ki jalan ke liye doctor ke pas kab jaye

गले में जलन होने पर आप निम्नलिखित तरीके से प्राथमिक उपचार कर सकते हैं -

  1. गले में जलन होने पर किया जाना वाला सबसे आम उपाय है गरारेनमक के पानी के गरारे आपके गले में कीटाणुओं को बढ़ने नहीं देते और बलगम भी निकालते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें थोड़ा नमक डाल लें। अब इस मिश्रण से दिन में तीन से चार बार गरारे करें। याद रहे कि पानी में नमक पूरी तरह से घुल जाना चाहिए, नहीं तो नमक के दाने आपके गले को और नुक्सान पहुंचना सकते हैं। (और पढ़ें - बलगम निकालने के उपाय)
  2. गले की जलन के लिए आप मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली पेन किलर दवाएं भी ले सकते हैं। ऐसे में आइबुप्रोफेन लेना ज्यादा असरदार होगा क्योंकि इससे जलन और सूजन दोनों ठीक होंगे। हालांकि, कोई भी दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। (और पढ़ें - सूजन कम करने के घरेलू उपाय)
  3. अगर आप सिगरेट पीते हैं, तो इस आदत को छोड़ने का प्रयास करें। अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो कम से कम गला ठीक होने तक सिगरेट न पिएं और सिगरेट पी रहे किसी व्यक्ति के पास न जाएं क्योंकि उनकी सिगरेट का धुआं भी आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। (और पढ़ें - सिगरेट पीना छोड़ने के घरेलू उपाय)
  4. गले में जलन होने पर आप इसके लिए मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली गोलियां भी ले सकते हैं। अगर आपको शुगर है, तो शुगर फ्री गोलियां लें। हो सके तो मेंथोल वाली गोलियां लें, इनसे आपके गले में ठंडक पहुंचेगी। (और पढ़ें - शुगर कम करने के घरेलू उपाय)
  5. जितना हो सके उतना पानी पिएं ताकि आपका गला न सूखे। (और पढ़ें - शरीर में पानी की कमी के लक्षण)
  6. गले में जलन होने पर आप आइस क्रीम खा सकते हैं या अन्य ठंडी चीजों का सेवन भी कर सकते हैं, जैसे ठंडे फल या ठंडा पानी। इससे आपका गला सुन्न होगा और जलन नहीं होगी। (और पढ़ें - ठंडा पानी पीने के नुकसान)
  7. अगर आपका खाना गर्म है, तो उसे ठंडा करके खाएं। गर्म-गर्म खाना खाने से आपके गले की जलन और बढ़ सकती है। (और पढ़ें - एसिडिटी के कारण)
  8. गले में जलन होने पर आप सेब के सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक चम्मच शहद व सेब का सिरका डालें और इस मिश्रण को पी लें। आप चाहें तो इस मिश्रण से गरारे भी कर सकते हैं, लेकिन गरारे करने के लिए इसमें शहद न डालें। (और पढ़ें - शहद और गर्म पानी के लाभ)
  9. गले की जलन के लिए गले के स्प्रे का उपयोग भी कर सकते हैं जो आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाते हैं। इस स्प्रे को अपने गले में पीछे की ओर करके स्प्रे करें। (और पढ़ें - गले में खराश के कारण)
  10. गला सूखने पर जलन अधिक होती है, इसके लिए हवा को नम बनाना जरूरी है। अपने घर या ऑफिस की हवा को नम करने के लिए आप ह्युमिडिफायर (Humidifier) का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप ह्युमिडिफायर इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप गर्म पानी से नहा भी सकते हैं या गर्म पानी की भाप ले सकते हैं। (और पढ़ें - गर्म पानी से नहाने के फायदे)
  11. आपके टूथब्रश पर कुछ समय बाद बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, इसीलिए जरूरी है कि आप कुछ समय बाद अपना टूथब्रश बदल लें। अगर आपके गले में जलन हो रही है, तो अपना टूथब्रश बदल कर देखें। (और पढ़ें - बैक्टीरियल संक्रमण के लक्षण)

(और पढ़ें - गले की खराश दूर करने के उपाय)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

ज्यादातर मामलों में गले की जलन अपने आप या कुछ उपाय करने से ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ स्थितियों में अपने डॉक्टर के पास अवश्य जाएं जैसे -

नोट: प्राथमिक चिकित्सा या फर्स्ट ऐड देने से पहले आपको इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए। अगर आपको या आपके आस-पास किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या अस्पताल​ से तुरंत संपर्क करें। यह लेख केवल जानकारी के लिए है।

ऐप पर पढ़ें