सभी सुंदर और जवान दिखना चाहते हैं जिसके लिए आप में से कई लोग बाजार से अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते होंगे। लेकिन तब भी उन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से आपकी त्वचा जवान और सुन्दर नहीं बन पाती है, क्योंकि उनमें मौजूद केमिकल आपकी त्वचा को खराब कर सकते हैं। इस लेख में हमने आपकी त्वचा को जवान बनाने के लिए पांच बेहतरीन फेस पैक बताएं हैं, जिन्हें आप प्राकृतिक तरीके से तैयार कर सकते हैं।

(और पढ़ें - ब्यूटी केयर टिप्स)

तो चलिए आपको बताते हैं त्वचा को बनाने के लिए फेस पैक –

1. अंगूर और संतरे का जूस का फेस पैक -

सामग्री -

  1. एक बड़ा चम्मच अंगूर का जूस।
  2. एक बड़ा चम्मच संतरे का जूस

बनाने का तरीका -

  1. सबसे पहले पांच से छः अंगूर को निचोड़कर उसका जूस निकाल लें।
  2. अब इसे संतरे के जूस के साथ मिलाएं।
  3. अच्छे से मिलाने के बाद इसे रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  4. कम से कम 20 मिनट तक लगाकर रखें।
  5. अब ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

(और पढ़ें - झाइयां हटाने के घरेलू उपाय)

2. केला और दही का फेस पैक -

सामग्री -

  1. दो से तीन बड़ा चम्मच ताजा दही
  2. एक से दो बड़ा चम्मच शहद
  3. एक केला

बनाने का तरीका -

  1. सबसे पहले दही और शहद को एक साथ मिला लें।
  2. अब केले को मसलें और फिर इसे दही वाले मिश्रण में मिला दें।
  3. चम्मच के इस्तेमाल से इस मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक एक मुलायम पेस्ट तैयार न हो जाए।
  4. अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और लगाने के बाद 20 मिनट तक उन्हें ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  5. इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा ड्राई हो सकती है, इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।

(और पढ़ें - सर्दियों में रूखी त्वचा का इलाज)

3. बादाम और दूध का फेस पैक -

सामग्री -

  1. 9-10 बादाम
  2. तीन बड़ा चम्मच दूध

बनाने का तरीका -

  1. सबसे पहले बादाम को एक घंटे के लिए पानी में भिगोने को रख दें।
  2. जब बादाम मुलायम हो जाएं फिर उन्हें मसलकर एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
  3. अब पेस्ट में दूध डालें और पूरे मिश्रण को अच्छे से चला लें।
  4. फिर पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें।
  5. अब चेहरे को पानी से धो दें।

(और पढ़ें - काले दाग हटाने के घरेलू उपाय)

4. सफेद अंडे की जर्दी से बना फेस पैक -

सामग्री -

  1. एक अंडे की सफेद जर्दी।
  2. एक बड़ा चम्मच बेसन।  

बनाने का तरीका -

  1. सबसे पहले अंडे की सफेद जर्दी को बेसन के साथ मिला लें।
  2. पेस्ट को थोड़ा गाढ़ा रखें और फिर इसे चेहरे पर लगा लें।
  3. जब पेस्ट चेहरे पर सूख जाए फिर इसे पानी से धो दें।
  4. चेहरे को धोने के बाद आप मॉइस्चराइजर भी लगा सकते हैं।

(और पढ़ें - फेस मास्क क्या है)

5. शहद और नींबू का फेस पैक -

सामग्री -

  1. एक से दो बड़ा चम्मच शहद।
  2. एक छोटा चम्मच नींबू का जूस।

बनाने का तरीका -

  1. सबसे पहले शहद और नींबू के जूस को एक साथ एक कटोरी में मिला लें।
  2. अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
  3. लगाने के बाद पांच मिनट तक मसाज करें और फिर 20 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें।
  4. अब चेहरे को पानी से धो दें।
  5. इस मिश्रण को हफ्ते में चार से पांच बार दोहराएं।

(और पढ़ें - बॉडी लोशन बनाने की विधि

ऐप पर पढ़ें