पुरुषों के यौन (गुप्त) रोग और उनके समाधान - Men's sexual problems and solutions in Hindi

लगभग 10 में से 1 पुरुष यौन समस्याओं का अनुभव करते हैं। पुरुषों की यौन समस्याएं जीवन के किसी भी समय हो सकती हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ अधिक हो सकती हैं। अधिकांश यौन समस्याओं का इलाज किया जा सकता है - यदि आपको किसी भी प्रकार चिंताएं हैं तो एक अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।

(और पढ़ें - महिलाओं की यौन समस्याएं और समाधान)

  1. पुरुषों के यौन (गुप्त) रोग के प्रकार - Types of Men's Sexual Disease in Hindi
  2. पुरुषों की यौन समस्याओं के कारण - Causes of men's sexual problems in Hindi
  3. पुरुषों की सेक्स समस्याओं का निदान - Diagnosis of men's sexual problems in Hindi
  4. पुरुषों की सेक्स समस्याओं के लिए टेस्ट - Tests for Men's Sexual Problems in Hindi
  5. पुरुषों की सेक्स समस्याओं के इलाज के तरीके - Ways to treat men's sexual problems in Hindi
  6. पुरुषों की सेक्स समस्याओं की रोकथाम - Prevention of Men's Sexual Problems in Hindi

पुरुषों के यौन (गुप्त) रोग के प्रकार - Types of Men's Sexual Disease in Hindi

  1. स्तंभन दोष - कभी-कभी जिसे नपुंसकता कहा जाता है - सेक्स के लिए लिंग के खड़े होने और खड़े रहने में समस्या होना। (और पढ़ें - बढ़ती उम्र के साथ ये समस्याएं कर सकती हैं परेशान, पुरुष रहें इनसे सावधान)
  2. शीघ्र स्खलन (शीघ्रपतन), सेक्स के दौरान जल्दी इच्छा से पहले या सामान्य समय से पहले लिंग का स्खलन।
  3. संकोची स्खलन या मंद स्खलन, जब आदमी का लिंग स्खलन धीमा हो। (और पढ़ें - सेक्स की जानकारी)
  4. रेट्रग्रेड इजैक्यूलेशन, जहां वीर्य स्खलन लिंग के मुँह से बाहर आने के बजाय मूत्राशय में चला जाता है।
  5. सेक्स में कम रुचि, सेक्स ड्राइव या कामेच्छा का न होना

(और पढ़ें - योन स्वास्थ्य)

Korean Red Ginseng
₹649  ₹799  18% छूट
खरीदें

पुरुषों की यौन समस्याओं के कारण - Causes of men's sexual problems in Hindi

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के निम्नलिखित कारण हो सकते है:-

  1. शारीरक कारण
  2. शुगर की बीमारी (डायबिटीज) 
  3. हृदय रोग और अन्य दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं
  4. शराब का दुरूपयोग
  5. दवाओं का दुरूपयोग
  6. इलाज के साइड इफ़ेक्ट
  7. कुछ एंटीडेप्रेसेंट्स
  8. तनाव
  9. चिंता
  10. अवसाद
  11. यौन प्रदर्शन पर चिंता या यौन प्रदर्शन के बारे में अवास्तविक उम्मीदें
  12. रिश्ते की समस्याएं
  13. कम टेस्टोस्टेरोन (और पढ़ें - टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के घरेलू उपाय)
  14. पिछले दर्दनाक यौन अनुभव इत्यादि (और पढ़ें - यौनशक्ति कम होने के कारण)

(और पढ़ें - समलैंगिकता)

डायबिटीज को नियंत्रियत करने के लिए myUpchar Ayurveda Madhurodh डायबिटीज टैबलेट का उपयोग करे और डायबिटीज से होने वाली अन्य बीमारियों से बचे।

 

पुरुषों की सेक्स समस्याओं का निदान - Diagnosis of men's sexual problems in Hindi

  1. डॉक्टर ऐसे व्यक्ति के लक्षणों के बारे में पूछताछ करता है, उस व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री की समीक्षा करता है और शारीरिक जांच कर सकता है।
  2. एक GP या यौन स्वास्थ्य क्लिनिक निदान करने में सक्षम हो सकता है - या अतिरिक्त मूल्यांकन, परीक्षण या उपचार के लिए मामला विशेषज्ञों को रेफर किया जा सकता है।
  3. विशेषज्ञ जो पुरुषों की सेक्स समस्याओं में मदद कर सकते हैं उनमें शामिल हैं:-
    1. मूत्रविज्ञानी, जो मूत्र पथ और प्रजनन प्रणाली के विशेषज्ञ हैं।
    2. एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, जो हार्मोन को प्रभावित करने वाली स्थिति में विशेषज्ञ हैं।
    3. न्यूरोलॉजिस्ट, जो शरीर के तंत्रिका नेटवर्क में विशेषज्ञ हैं।
    4. सेक्स चिकित्सक या सलाहकार और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ।

(और पढ़ें - सेक्स के फायदे)

Ashwagandha Tablet
₹359  ₹399  10% छूट
खरीदें

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के लिए टेस्ट - Tests for Men's Sexual Problems in Hindi

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के निदान के लिए जो टेस्ट्स किये जाते हैं उनमें निम्नलिखित टेस्ट्स शामिल हैं:-

  1. कोई भी हार्मोन की समस्या जैसे कम टेस्टोस्टेरोन और कोई अज्ञात चिकित्सा समस्या जैसे कि मधुमेह, की पहचान के लिए ब्लड टेस्ट।
  2. किसी भी रुकावट या प्रतिबंध के लिए लिंग का रक्त प्रवाह जांचना। (और पढ़ें - ling ko mota karne ka tarika)
  3. किसी भी तरह की सवेंदन सम्बन्धी हानि जैसे मधुमेह की जटिलता के लिए तंत्रिका जांच।
  4. नाइट-टाइम लिंग कठोरता परीक्षण, यह देखने के लिए कि रात को होने वाले प्राकृतिक इरेक्शंस एक सामान्य आदमी की तुलना में अधिक मजबूत है, जो मनोवैज्ञानिक कारणों का संकेत दे सकता है।

(और पढ़ें - सुरक्षित सेक्स कैसे करें)

पुरुषों की सेक्स समस्याओं के इलाज के तरीके - Ways to treat men's sexual problems in Hindi

पुरुषों की सेक्स समस्याओं का उपचार इस पर निर्भर करेगा की उपचार के लिए कौनसे दृष्टिकोण का प्रयोग किया जाता हैं। इसमें निम्नलिखित दृष्टिकोण शामिल हो सकते हैं:-

  1. चिन्हित चिकित्सा स्थितियों का इलाज करना।
  2. इरेक्शन में सुधार करने के लिए दवाओं, इंजेक्शन, जेल या छर्रों का प्रयोग।
  3. किसी भी असंतुलन को ठीक करने के लिए हार्मोन उपचार जैसे - टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी।
  4. चिंता या अवसाद में मदद करने और मुद्दों पर चर्चा करने, जिसमें पुरुष की साथी शामिल हो सकती हैं, के लिए मनोवैज्ञानिक चिकित्सा, परामर्श या सेक्स थेरेपी।
  5. इरेक्शंस में मदद करने के लिए वैक्यूम उपकरणों या पेनिल प्रत्यारोपण सहित यांत्रिक उपकरणों का उपयोग।

कई बार उपचार से समस्या ठीक हो जाती है। लेकिन उपचार की सफलता समस्या के कारण और उपचार के दृष्टिकोण पर निर्भर करती है।

(और पढ़ें - हस्तमैथुन छोड़ने के उपाय)

Shilajit Resin
₹1299  ₹1299  0% छूट
खरीदें

पुरुषों की सेक्स समस्याओं की रोकथाम - Prevention of Men's Sexual Problems in Hindi

पुरुषों की सेक्स समस्याओं को हमेशा रोका नहीं जा सकता है, लेकिन सामान्य रूप से स्वास्थ्य की देखभाल के जरिये स्वस्थ सेक्स जीवन बनाए रखने में मदद करने के लिए निम्न कदम उठाए जा सकते हैं।

(और पढ़ें - हली बार सेक्स और सेक्स पोजीशन)

  1. शराब सम्बंधित दिशानिर्देशों का कढ़ाई से पालन करना
  2. धूम्रपान छोड़ना
  3. तनाव से बचना
  4. अधिक आराम
  5. चिंताओं या समस्याओं के बारे में अपने साथी से बात करना

(और पढ़ें - सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं और सेक्स करने के तरीके)

संदर्भ

  1. Rosen RC. Prevalence and risk factors of sexual dysfunction in men and women. Curr Psychiatry Rep. 2000 Jun;2(3):189-95. PMID: 11122954
  2. Aschka C, Himmel W, Ittner E, Kochen MM. Sexual problems of male patients in family practice. J Fam Pract. 2001 Sep;50(9):773-8. PMID: 11674910
  3. Better health channel. Department of Health and Human Services [internet]. State government of Victoria; Diabetes and erectile dysfunction
  4. William I. Morse. Medical and Surgical Causes of Male Sexual Dysfunction. CAN. FAM. PHYSICIAN Vol. 27: DECEMBER 1981
  5. Jacob Rajfer. [link]. Rev Urol. 2000 Spring; 2(2): 122–128. PMID: 16985751
  6. Corona G et al. Risk factors associated with primary and secondary reduced libido in male patients with sexual dysfunction. J Sex Med. 2013 Apr;10(4):1074-89. PMID: 23347078
  7. Keith A. Montgomery. Sexual Desire Disorders . Psychiatry (Edgmont). 2008 Jun; 5(6): 50–55. PMID: 19727285
  8. Diederichs W et al. The sympathetic role as an antagonist of erection. Urol Res. 1991;19(2):123-6. PMID: 1853514
  9. Shabsigh R et al. Randomized study of testosterone gel as adjunctive therapy to sildenafil in hypogonadal men with erectile dysfunction who do not respond to sildenafil alone. J Urol. 2004 Aug;172(2):658-63. PMID: 15247755
  10. Alexander W. Pastuszak. Current Diagnosis and Management of Erectile Dysfunction . Curr Sex Health Rep. 2014 Sep; 6(3): 164–176. PMID: 25878565
  11. Glander HJ. [Disorders of ejaculation]. Fortschr Med. 1998 Sep 20;116(26):26-8, 30-1. PMID: 9816740
  12. Sukumar Reddy Gajjala, Azheel Khalidi. Premature ejaculation: A review. Indian J Sex Transm Dis AIDS. 2014 Jul-Dec; 35(2): 92–95. PMID: 26396440
  13. Chris G. McMahon. Premature ejaculation. Indian J Urol. 2007 Apr-Jun; 23(2): 97–108. PMID: 19675782
  14. Arie Parnham, Ege Can Serefoglu. Classification and definition of premature ejaculation . Transl Androl Urol. 2016 Aug; 5(4): 416–423. PMID: 27652214
  15. Perelman MA. Reexamining the Definitions of PE and DE. J Sex Marital Ther. 2017 Oct 3;43(7):633-644. PMID: 27594579
  16. Glezerman M et al. Retrograde ejaculation: pathophysiologic aspects and report of two successfully treated cases. Fertil Steril. 1976 Jul;27(7):796-800. PMID: 950048
  17. Fedder J et al. Retrograde ejaculation and sexual dysfunction in men with diabetes mellitus: a prospective, controlled study. Andrology. 2013 Jul;1(4):602-6. PMID: 23606485

पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स

Dr. Ayush Pandey
MBBS,PG Diploma
7 वर्षों का अनुभव
ऐप पर पढ़ें