आंख में दर्द होना एक आम समस्या है जो बहुत ही कम मामलों में किसी गंभीर समस्या का लक्षण होती है। कुछ मामलों में आंख दर्द होने के कारण बहुत स्पष्ट होते हैं, जैसे आंख की चोट, लेकिन कुछ मामलों में इसकी वजह का पता लगाना मुश्किल होता है।

(और पढ़ें - आंख में चोट लगने पर क्या करें)

कई बार दर्द आंख की सतह पर होता है और कई बार आंख के अंदर। आंख की सतह पर होने वाले दर्द से आंख में जलन, खरोंच या आंखों में खुजली की भावना होती है। ये दर्द आंख में कुछ चले जाने के कारण या चोट या आंख के इन्फेक्शन के कारण होता है। इस दर्द को ठीक करने के लिए कई उपाय या प्राथमिक उपचार किए जा सकते हैं, लेकिन आंख के अंदर होने वाले दर्द के लिए डॉक्टर से इलाज कराने की आवश्यकता होती है।

(और पढ़ें - आंखों में जलन होने पर क्या करे)

इस लेख में क्या आंख में दर्द होना एक गंभीर समस्या होती है, आंख दर्द के लिए क्या करना चाहिए और आंख में दर्द होने पर डॉक्टर के पास कब जाएं के बारे में बताया गया है।

  1. क्या आंख दर्द होना एक गंभीर समस्या है - Kya ankh dard hone gambheer hota hai
  2. आंखों में दर्द हो तो क्या करना चाहिए - Aankh dard hone par kya kare
  3. आंख दर्द के लिए डॉक्टर के पास कब जाएं - Ankh dard ho rahi ho to doctor ke pas kab jana chahiye

वैसे तो आंख दर्द होने की समस्या सामान्य होती है और आराम व कुछ उपाय करने से अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन कई मामलों में ये समस्या गंभीर भी हो सकती है क्योंकि आंख दर्द होने के सही कारण का पता लगाना मुश्किल होता है। आंख के दर्द की गंभीरता से यह पता नहीं चल पाता है कि समस्या कितनी बड़ी है।

कई बार कॉर्निया में खरोंच लगने पर भी बहुत अधिक दर्द होने लगता है और कई बार मोतियाबिंद व रेटिना का अपनी जगह से हिल जाने पर भी कोई दर्द नहीं होता। इसीलिए बिना डॉक्टर के टेस्ट किए बिना इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि आंख में दर्द किसी गंभीर वजह से हो रहा है या नहीं। हालांकि, कुछ लक्षण अनुभव करने पर आंख दर्द की वजह को गंभीर माना जाता है, जैसे उल्टी आना, आंखों का बाहर आना, बुखार होना आदि।

(और पढ़ें - बुखार भगाने के घरेलू उपाय)

Vitamin E Capsules
₹449  ₹499  10% छूट
खरीदें

आंख दर्द होने पर निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं -

  1. सबसे पहले अपनी आँखों को पानी से अच्छी तरीके से धो लें। अगर आपकी आंख में कुछ चला गया है और उसके कारण आंख में दर्द हो रहा है, तो धोने से वो वास्तु बाहर आ जाएगी और दर्द में आराम मिलेगा।
  2. ध्यान रहे कि आंखों में गंदे हाथ बिलकुल न लगाएं। ऐसा करने से इन्फेक्शन हो सकता है या अगर पहले से ही इन्फेक्शन है, तो वो बढ़ सकता है। (और पढ़ें - बैक्टीरियल संक्रमण के लक्षण)
  3. अगर आपकी आंख में दर्द हो रहा है, तो ज्यादा देर तक नजर लगाकर काम न करें। काम करते-करते बीच में समय-समय पर ब्रेक लेते रहें और अपनी आंखों को आराम दें। (और पढ़ें - आंख लाल होने पर क्या करें)
  4. अगर आपकी आंख में कुछ चला गया है, तो आंख को मलें बिलकुल नहीं, इससे और अधिक नुक्सान हो सकता है। ऐसी स्थिति में आँखों को अच्छी तरह से धो लें।
  5. कभी-कभी आंखों के सूखेपन के कारण भी आंखें दर्द होने लगती हैं, इसके लिए आप मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ड्रॉप्स को आर्टिफीशियल टीयर्स कहा जाता है। (और पढ़ें - आँखों के सूखेपन के घरेलू उपाय)
  6. अगर आप कांटेक्ट लेंस लगाते हैं, तो आंख दर्द होने पर इन्हें न लगाएं और अपने चश्मे का प्रयोग करें। (और पढ़ें - चश्मा उतारने के उपाय)
  7. अगर आपको जरूरत महसूस हो रही है, तो आप मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली आइबुप्रोफेन (Ibuprofen) या एसीटामिनोफेन (Acetaminophen) जैसी दर्द निवारक दवाएं ले सकते हैं। (और पढ़ें - पेन किलर के साइड इफेक्ट)
  8. कभी-कभी आंख दर्द होने पर ठंडी या गर्म सिकाई करने से आराम मिलता है।

(और पढ़ें - आंखों में जलन हो तो क्या करना चाहिए)

आंख में दर्द होने को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके कारण का पता लगाना मुश्किल होता है। निम्नलिखित स्थितियों में तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाएं -

  • अगर आपकी आंख में अलग या असामान्य प्रकार का दर्द हो रहा है और उसके साथ सिरदर्द, बुखार या प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता भी हो रहे हैं। (और पढ़ें - सिर दर्द से छुटकारा पाने के उपाय)
  • अगर कोई ऐसा काम करने के बाद आंख में दर्द हुआ है जिससे आंख में कोई बाहरी वस्तु जा सकती है।
  • अगर आंख दर्द के साथ नजर कमजोर हो रही है।
  • अगर चोट लगने के कारण आंख में दर्द हो रहा है। (और पढ़ें - चोट की सूजन के घरेलू उपाय)
  • अगर आंख दर्द के साथ मतली या उल्टी हो रहे हैं। (और पढ़ें - उल्टी रोकने के घरेलू उपाय)
  • दर्द बहुत ज्यादा है और साथ में आपको धुंधला दिखने की समस्या हो रही है।
  • अगर आपको प्रकाश के आस-पास हवा में तैरती हुई आकृतियां दिख रही हैं।
  • अगर आपकी हाल ही में कोई आंख की सर्जरी हुई है, जैसे मोतियाबिंद की सर्जरी या लेसिक। (और पढ़ें - मोतियाबिंद के घरेलू उपाय)
  • अगर आपकी आंखों के आस-पास सूजन हो रही है। (और पढ़ें - सूजन कम करने के घरेलू उपाय)
  • अगर आपकी आंख लाल या हो रही है या आंख से कीचड़ आ रहा है। (और पढ़ें - आँख से कीचड़ आने के कारण)
  • अगर आपको आंख घुमाने में दिक्कत हो रही है।
  • अगर आपको पहले कभी ग्लूकोमा था और अब आपको अचानक आंख में दर्द होने लगा है।
  • अगर आप अपनी आंख पूरी तरह खोल नहीं पा रहे हैं।

(और पढ़ें - आंख आने पर क्या करें)
 

नोट: प्राथमिक चिकित्सा या फर्स्ट ऐड देने से पहले आपको इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए। अगर आपको या आपके आस-पास किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या अस्पताल​ से तुरंत संपर्क करें। यह लेख केवल जानकारी के लिए है।

ऐप पर पढ़ें