खूबसूरत बाल किसे पसंद नहीं। हर लड़की चाहती है कि उसके बाल खूबसूरत, लंबे और घने दिखें। खूबसूरत बालों की वजह से आपके ऊपर सभी तरह के कपड़े भी जचते हैं। अगर चाहते हैं कि आपके ऊपर सभी तरह के कपड़े अच्छे लगें तो पहले बालों को खूबसूरत बनाइए इसके लिए यह लेख आपके बालों को खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करेगा। इस लेख में बताए गए उपायों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका इस्तेमाल करना आज से ही शुरू कर दें, क्योंकि केमिकल युक्त उत्पाद आपके बालों को नुकसान पहुंचाने के अलावा किसी भी तरह के फायदे नहीं देते।

तो चलिए आपको बताते हैं बालों को खूबसूरत बनाने के उपाय तरीके और घरलू नुस्खे -

बालों की मजबूती के लिए घर ले आएं बायोटिन रिच टेबलेट्स.

  1. बालों को खूबसूरत और सुंदर बनाने का तरीका - Balo ko khubsurat aur sundar banane ka tarika
  2. बालों को सुंदर और खुबसूरत बनाने के लिए उपाय - Balo ko sundar aur khubsurat banane ke liye upay
बालों को सुंदर और खूबसूरत कैसे बनाएं जाने उपाय और तरीके के डॉक्टर

बालों को खूबसूरत और सुंदर बनाने के तरीके इस प्रकार हैं -

बालों को खूबसूरत बनाया जाता है ट्रिम करके - Balo ko khubsurat banaya jata hai trim karke

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए उन्हें रोजाना नीचे से ट्रिम करें। अगर आप रोजाना बालों को ट्रिम नहीं कर सकते तो महीने में एक बार बालों को ट्रिम जरूर करें। बालों को नीचे से कटवाने से दोमुंहे बालों की समस्या नहीं होती और बाल झड़ते नहीं है। इस बात का ध्यान रखें कि दो मुहें बाल न सिर्फ बालों को बढ़ने से रोकते हैं बल्कि इससे उनकी चमक और कोमलता भी कम हो जाती है। बालों को सुंदर बनाने के लिए ट्रिम करवाना बेहद जरूरी है।

(और पढ़ें - दोमुंहे बालों के आसान देसी नुस्खे)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹599  ₹850  29% छूट
खरीदें

बालों को सुंदर बनाने के लिए तेल से मसाज करें - Balo ko sundar banane ke liye tel se massage kare

बालों और सिर की त्वचा पर तेल से मसाज करने से न सिर्फ कोशिकाएं पोषित होती हैं बल्कि रूखे बालों की समस्या भी दूर हो जाती है। बालों में किसी सुगंधित तेल से मसाज करने से परिसंचरण उत्तेजित होता है और बालों को बढ़ने में भी मदद मिलती है। बालों में तेल लगाने के लिए आप कोई भी सुगंधित तेल जैसे नारियल तेलबादाम तेलजैतून तेलअरंडी का तेल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(और पढ़ें - रूखे बालों के लिए तेल)

तेल लगाने के लिए -

  1. अपने पसंदीदा तेल को एक कटोरी में लें और फिर उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
  2. तेल गुनगुना होने के बाद उसे पूरे बालों और सिर की त्वचा पर अच्छे से लगाएं।
  3. लगाने के बाद कुछ मिनट तक मसाज करें।
  4. मसाज के बाद आधे घंटे के लिए बालों में तेल को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  5. अब बालों को पानी से धो दें।
  6. बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप हफ्ते में एक बार तेल को बालों में लगा सकते हैं।

डैंड्रफ के लिए शैंपू ढूंढ रहे हैं, तो अभी ब्लू लिंक पर क्लिक करें और तुरंत खरीदें.

बालों को खूबसूरत करने के लिए गर्म उपकरण का इस्तेमाल न करें - Balo ko khubsurat karne ke liye garam upkaran ka istemal na kare

बालों को स्ट्यालिश बनाने के लिए आप गर्म उपकरणों का इस्तेमाल करते होंगे इससे आप भले ही खूबसूरत दिखते हो, लेकिन ऐसे उपकरणों से बालों की खूबसूरती धीरे-धीरे कम होती जाती है। बालों को गर्म करने वाले उपकरणों के इस्तेमाल से बाल रूखे, कमजोर और बेजान लगने लगते हैं। अगर आप इन उपकरणों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो जरूरत से ज्यादा इनका उपयोग न करें।

इसके अलावा गर्म पानी भी बालों के लिए नुकसानदायक होता है। गर्म पानी के इस्तेमाल से बालों की नमी छिन जाती है और फिर बाल धोने के बाद रूखे लगने लगते हैं। बालों को गर्म पानी से न धोकर गुनगुने पानी से धो सकते हैं।

अगर बालों को झड़ने से रोकना है, तो अभी ऑर्डर करें हेयर सीरम.

बालों को सुंदर बनाने के लिए लगाना उन्हें बार बार न धोएं - Balo ko sundar banane ke liye unhen bar bar na dhoyen

बालों का प्राकृतिक तेल बचाकर रखने के लिए उन्हें रोज-रोज न धोएं। बालों को हफ्ते में सिर्फ दो से तीन बार ही धोएं। बालों को रोज धोने से उनकी चमक और कोमलता कम हो जाती है। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए उन्हें सल्फेट मुक्त शैम्पू से धोएं और फिर धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल भी जरूर करें। बालों को और नमी देने के लिए आप कंडीशनर का इस्तेमाल अन्य तरीके से भी कर सकते हैं जैसे - आधा कप कंडीशनर में दो से तीन बड़ा चम्मच शहद मिलाकर बालों में लगाएं। फिर पांच मिनट बाद बालों को पानी से धो दें।

(और पढ़ें - बालों को घना करने के घरेलू उपाय)

बालों को सुंदर और खुबसूरत बनाने के लिए उपाय इस प्रकार हैं -

बालों को सुंदर बनाने का घरेलू उपाय है एवोकाडो - Balo ko sundar banane ka gharelu upay hai avocado

जिन लोगों के बाल घुंघराले होते हैं उन्हें एवोकाडो का इस्तेमाल करना चाहिए। एवोकाडो के उपयोग से आपके बाल सुंदर बनते हैं।

सामग्री –

  1. एक एवोकाडो।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. एवोकाडो को पहले बीच में से काट लें और फिर इसे चम्मच से दबाकर मैश कर लें।
  2. अब एवोकाडो को बालों में लगाएं और लगाने के बाद कुछ देर तक मसाज करें।
  3. फिर बालों को ठंडे पानी से धो दें।  
  4. इसके अलावा आप एक और विकल्प ले सकते हैं जैसे - आधे एवोकाडो में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर बालों में लगाएं। इससे आपके बालों को अधिक नमी मिलेगी। लगाने के बाद 20 मिनट के लिए मिश्रण को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। अब बालों को ठंडे पानी से धो दें।

(और पढ़ें - बालों को मजबूत करने के उपाय

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Anti-Hairfall Shampoo बनाया है। इस आयुर्वेदिक शैंपू को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बाल झड़ने, सफेद बाल, गंजापन, सिर की खुजली और डैंड्रफ के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Anti-Hairfall Shampoo
₹494  ₹549  10% छूट
खरीदें

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए उपाय है दही - Balo ko khubsurat banane ke liye upay hai dahi

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए दही बेहद फायदेमंद मानी जाती है। दही लगाने से बालों में चमक व कोमलता आ जाती है और इस तरह बाल सुंदर लगने लगते हैं।

सामग्री –

  1. आधा कप दही।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. बालों को शैम्पू से धोने के बाद आधा कप दही लें और फिर उससे बालों को धोना शुरू करें।
  2. दही लगाने के बाद पांच मिनट तक सिर की त्वचा पर अच्छे से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
  3. गुनगुने पानी से धोने के बाद बालों को ठंडे पानी से धो दें।

(और पढ़ें - बालों को मोटा करने के उपाय

बालों को सुंदर बनाने का उपाय है केला और शहद - Balo ko sundar banane ka upay hai kela aur shehad

केला और शहद का मिश्रण बालों को खूबसूरत बनाने के लिए बेहद फायदेमंद है।

सामग्री -

  1. दो केला।
  2. तीन बड़ा चम्मच शहद।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले केले को शहद के साथ मिला लें।
  2. मिलाने के बाद इसे बालों व सिर की त्वचा में अच्छे से लगाएं।
  3. लगाने के बाद कुछ मिनट तक मसाज करें।
  4. फिर बालों में इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  5. अब बालों को ठंडे पानी से धो दें।

(और पढ़ें - बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय

बालों को सुंदर रखने का तरीका है सेब का सिरका और नींबू - Balo ko sundar rakhne ka tarika hai seb ka sirka aur nimboo

बालों को सुंदर बनाने के लिए आप नींबू और सेब के सिरके का इस्तेमाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके उपयोग से आपके बालों में चमक आती है और बाल मुलायम लगने लगते हैं।

सामग्री -

  1. आधा कप सेब का सिरका।
  2. एक नींबू।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले नींबू के छिलके को कद्दूकस में घिस लें।
  2. अब घिसे हुए छिलकों को सेब के सिरके के साथ मिला दें।
  3. फिर इस मिश्रण को बालों और सिर की त्वचा में लगाएं और लगाने के बाद 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  4. अब बालों को पानी से धो दें।

(और पढ़ें - बालों को बढ़ाने के लिए तेल​

सुंदर बालों के लिए उपाय है मेयोनेज़ - Sundar balo ke liye upay hai mayonnaise

बालों को सुंदर बनाने के लिए आप मेयोनेज़ भी लगा सकते हैं। मेयोनीज बालों में चमक लाती है और उन्हें मुलायम बनाती है।

सामग्री -

  1. आधा कप मेयोनेज़।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. आधा कप मेयोनीज लें।
  2. फिर उसे बालों व सिर की त्वचा में लगाना शुरू करें।
  3. अब कुछ मिनट तक मसाज करें।
  4. फिर बालों को शावर कैप से 20 मिनट के लिए ढक दें।
  5. फिर बालों को शैम्पू से धो दें।

(और पढ़ें - रूखे और बेजान बालों का घरेलू उपाय

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Cleanser बनाया है। इस आयुर्वेदिक हेयर क्लींजर को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Hair Cleanser
₹494  ₹549  10% छूट
खरीदें

बालों को खुबसूरत बनाने के लिए अंडे का उपयोग करें - Balo ko khubsurat banane ke liye ande ka upyog kare

इस मास्क को लगाने से आपके बाल सॉफ्ट और सिल्की हो जाते हैं। इस मास्क में अंडे, बियर और बादाम के तेल का मिश्रण होता है। इस मिश्रण में मौजूद बियर आपके बालों के लिए अच्छा होता है और बादाम का तेल व अंडे बालों को प्राकृतिक तरीके से सुंदर बनाते हैं।

सामग्री -

  1. एक अंडा।
  2. आधा कप बियर।
  3. चार बड़े चम्मच बादाम का तेल।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले अंडे, बियर और बादाम के तेल को एक साथ मिला लें।
  2. मिलाने के बाद इस मिश्रण को बालों में लगाएं और लगाने के बाद आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  3. अब बालों को ठंडे पानी से अच्छे से धो दें।

(और पढ़ें - रूखे बालों के लिए तेल

Dr Shishpal Singh

Dr Shishpal Singh

डर्माटोलॉजी
5 वर्षों का अनुभव

Dr. Sarish Kaur Walia

Dr. Sarish Kaur Walia

डर्माटोलॉजी
3 वर्षों का अनुभव

Dr. Rashmi Aderao

Dr. Rashmi Aderao

डर्माटोलॉजी
13 वर्षों का अनुभव

Dr. Moin Ahmad Siddiqui

Dr. Moin Ahmad Siddiqui

डर्माटोलॉजी
4 वर्षों का अनुभव

ऐप पर पढ़ें