आज के दौर में अधिकतर लोग अपनी आवाज को साफ और मधुर बनाना चाहते हैं। वैसे देखा जाए तो यह जरूरी भी है। साफ और मधुर आवाज वाले व्यक्ति अपनी बात को दूसरों के सामने स्पष्ट तरीके से रख पाते हैं। जबकि जिन लोगों का गला बैठा होता है या आवाज साफ नहीं होती उनकी बातों को समझने के लिए दूसरों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। साफ गला या आवाज व्यक्तित्व विकास का भी एक महत्वपूर्ण अंग मानी जाती है।

(और पढ़ें - गले में दर्द का इलाज)

इस लेख में आपको गला साफ करने के उपाय के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इसमें आपको गला साफ करने का तरीका, गला साफ करने की विधि, गला साफ करने का उपाय, गला साफ करने का घरेलू नुस्खा और गला साफ करने के लिए क्या चाहिए आदि के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास किया गया है।

(और पढ़ें - गले में सूजन का इलाज)

  1. गला साफ करने का क्या मतलब है - Gala saaf karne ka kya matlab hai
  2. गला साफ करने के घरेलू नुस्खे - Gala saaf karne ke gharelu nuskhe
  3. गला साफ करने के लिए क्या खाएं - Gala saaf karne ke liye kya karna chahiye

गला साफ करने का सीधा संबंध आपकी आवाज से है। गले की किसी भी समस्या में आप सही तरह से बोल नहीं पाते हैं। लोगों में गले की खराश या बलगम गला खराब होने की मुख्य वजह होता है। कफ एक तरह का श्लेष्म (mucus) होता है, जो फेफड़ों और निचले श्वसन तंत्र में बनता है। व्यक्ति के जल्द बीमार पड़ने और लंबे समय तक बीमार रहने पर गले में कफ बनने लगता है। व्यक्ति के स्वस्थ होने पर भी शरीर के कई हिस्सों में श्लेष्म बनने लगता है, यह एक सुरक्षात्मक परत की तरह कार्य करता है। श्लेष्म संबंधित अंगों को सूखने से बचाता है और बाहरी हानिकारक तत्व जैसे वायरस और बैक्टीरिया से आपकी सुरक्षा करता है।

(और पढ़ें - गले में दर्द के घरेलू उपाय)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

गला साफ करने का उपाय है नमक के पानी से गरारे करना - Gala saaf karne ka upay hai namak ke pani se garare karna

गले में होने वाले कफ को दूर करने व आवाज को मधुर बनाने के लिए नमक के पानी से गरारे करने के तरीके को अपनाया जाता है। सदियों से अपनाएं जाने वाले इस तरीके को गला साफ करने का पहला नुस्खा माना जाता है। लेकिन इस उपाय को आजमाने से पहले आपको नमक की मात्रा के विषय पर जरूर विचार करना चाहिए।

(और पढ़ें - गरारे करने के फायदे)

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको सबसे पहले पानी को हल्का गर्म करना होता है और इसके बाद आप इसमें नमक को मिलाएं। गरारे के एक कप गर्म पानी में आप करीब आधे से तीन चौथाई चम्मच नमक मिला सकते हैं। इसके बाद आप नमक को पानी में अच्छी तरह से घोल लें। गरारे के पानी में नमक की अधिक मात्रा आपके गले को दोबारा सूखा सकती है।

(और पढ़ें - नमक के पानी के फायदे)

गला साफ करने का तरीका है गर्म पेय पदार्थ पिएं - Gala saaf karne ka tarika hai hot drinks

गले को साफ करने के लिए आपको गर्म पेय पदार्थ पीना चाहिए। इससे भी आपकी आवाज साफ और मधुर होती है। तेजी से खांसते हुए कफ बाहर निकालने से गले की अंदरुनी परत नष्ट हो सकती है। गर्म पेय पीने से कफ बाहर आने का रास्ता सही होता है तथा कफ ढीला करने में सहायता मिलती है। ऐसे गर्म पेय में आप गर्म पानी, सूप व अन्य गर्म तरल पदार्थ को शामिल कर सकते हैं।

(और पढ़ें - गुनगुना पानी पीने के फायदे)

गला साफ करने के लिए हाइड्रेट रहें - Gala saaf karne ke liye hydrate rahe

गले के कफ को पतला करने के लिए आपको हाइड्रेट रहने की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही सर्दी जुकाम होने पर भी व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पीते रहना चाहिए। इससे सर्दी जुकाम के दौरान बनने वाला कफ पतला होकर आसानी से बाहर आ जाता है। मौसम के कारण होने वाली एलर्जी से गले की खराश को कम करने में भी व्यक्ति को पानी पीते रहने से लाभ होता है।

(और पढ़ें - सर्दी जुकाम से बचने के उपाय​

गला साफ करने का घरेलू नुस्खा है शहद और नींबू - Gala saaf karne ke gharelu nukshe hai sahad aur nimboo

गले को साफ बनाने के लिए आप हल्के गर्म पानी में शहद और नींबू का मिश्रण बनाकर ले सकते हैं। गले की समस्याओं को ठीक करने वाले कई उपायों में इन दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। शहद और नींबू से बने इस मिश्रण में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की परत में होने वाली समस्याओं को ठीक करने में सहायक होते हैं।

(और पढ़ें - नींबू के रस के फायदे

विशेष तरह के खाद्य पदार्थों को खाने से आवाज अच्छी होती है और गला भी साफ होता है। इस दौरान आपको विटानिन ए, विटानिन ई और विटानिन सी युक्त साबुत अनाज, फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इस तरह के खाने से आपके गले में कफ कम बनता है। यदि आपके गले में दर्द हो तो ऐसे में आप गले की जलन के ठीक होने तक नरम भोजन ही खाएं।

(और पढ़ें - पौष्टिक आहार के फायदे)

ऐप पर पढ़ें