समय-समय पर हमारा गला खराब हो जाता है। जब कोई कहता है कि उनका गला खराब हो गया है तो उसका मतलब है कि उनको गले में दर्द, खराश, चुभन, खुजली, सूजन, खांसी, जलन, छाले या गला बैठने जैसी कोई समस्या हो गई है। गला खराब होना एक बहुत ही सामान्य समस्या है जो आमतौर पर वायरल इन्फेक्शन या किसी पर्यावरणीय कारक के कारण होती है।

(और पढ़ें - इन्फेक्शन के लक्षण)

गला खराब होने के कारण होने वाले लक्षण परेशान करने वाले होते हैं, लेकिन ये अपने आप ठीक भी हो जाते हैं। हालांकि, कभी-कभी गला खराब होना किसी गंभीर अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है। गला खराब होने पर किया जाने वाला इलाज इसके कारण पर निर्भर करता है। वैसे तो ये कुछ घरेलू उपाय या प्राथमिक चिकित्सा से ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में इसके लिए डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता भी हो सकती है।

इस लेख में गला खराब हो तो क्या करे और इसके लिए डॉक्टर के पास कब जाएं के बारे में बताया गया है।

  1. गले खराब में क्या करें - Gale kharab me kya karna chahiye
  2. खराब गले के लिए डॉक्टर के पास कब जाएं - Gala kharab hone par doctor ke pas kab jana chahiye

गला खराब होने पर निम्नलिखित तरीके से प्राथमिक उपचार किया जा सकता है -

  • सबसे पहले तो ऐसी चीजों से दूर रहें जो आपके गले को उत्तेजित कर सकती हैं या लक्षण बढ़ा सकती हैं, जैसे धुआं, शराब आदि। (और पढ़ें - शराब की लत छुड़ाने के घरेलू उपाय)
  • गला खराब होने पर किया जाने वाला सबसे आम उपाय है नमक के पानी से गरारे करना, इससे गले की लगभग हर समस्या से आराम मिलता है। (और पढ़ें - नमक के पानी के फायदे)
  • गले के सूखने के कारण भी कई समस्याएं होती हैं, इसीलिए अपने आस-पास की हवा को नम बनाने का प्रयास करें। इसके लिए आप "ह्युमिडिफायर" (Humidifier) या गर्म पानी की भाप का उपयोग कर सकते हैं। (और पढ़ें - भाप लेने का तरीका)
  • गले की समस्याएं होने पर गले को आराम देना बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसीलिए ऐसी स्थिति में कम से कम बोलें और गले पर जोर न डालें। (और पढ़ें - गले के कैंसर के लक्षण)
  • शरीर में पानी की कमी होने से रोकने के लिए और गले को तर बनाने के लिए आवश्यक है कि आप पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें, खासकर पानी। (और पढ़ें - पानी की कमी दूर करने के लिए फल)

गला खराब होने पर होने वाली हर समस्या का फर्स्ट ऐड अलग प्रकार से किया जाता है। इन तरीकों के बारे में नीचे दिया गया है -
 

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

गला खराब होना अपने आप में कोई बीमारी नहीं है, ये किसी समस्या का संकेत होता है। आमतौर पर, गला खराब किसी वायरल बीमारी या अंदरूनी समस्या के कारण होता है, जो अपने आप कुछ समय में ठीक हो जाती है। हालांकि, कुछ समस्याओं को समय पर इलाज की आवश्यकता होती है, इसीलिए अगर आपको निम्नलिखित लक्षण अनुभव हों, तो डॉक्टर के पास तुरंत जाएं -

नोट: प्राथमिक चिकित्सा या फर्स्ट ऐड देने से पहले आपको इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए। अगर आपको या आपके आस-पास किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या अस्पताल​ से तुरंत संपर्क करें। यह लेख केवल जानकारी के लिए है।

ऐप पर पढ़ें