डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आपका शरीर शर्करा के अणुओं का इस्तेमाल नहीं कर पाता है। इन अणुओं के माध्यम से आपके शरीर में ऊर्जा बनती है, जिससे आपके शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा मोटापे में भी शुगर की बीमारी के लक्षण होते हैं, क्योंकि इस दौरान या तो आपके शरीर में इंसुलिन का निर्माण कम हो जाता है या आपका शरीर उपस्थित इन्सुलिन का प्रयोग नहीं कर पाता है।

कृपया यहां दिए लिंक पर क्लिक करें और डायबिटीज का आयुर्वेदिक इलाज जानें।

जब आप डायबिटीज से ग्रसित होते हैं, तो डॉक्टर आपको एक खास डाइट प्लान अपनाने की सलाह देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको ऐसे डाइट प्लान का चुनाव करना चाहिए, जो आपके लिए हानिकारक न हो और शुगर को भी कम करे, साथ ही आपके क्षेत्रीय आहार से परिपूर्ण हो।

आज इस लेख में हम डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए लेकर आए हैं बेहद आसान डाइट चार्ट -

  1. डायबिटीज डाइट प्लान उत्तर भारतीय भोजन पर - North Indian Diet plan for Diabetes in Hindi
  2. मधुमेह आहार चार्ट पूर्वी भारतीय भोजन पर - East Indian Diet plan for Diabetes in Hindi
  3. डायबिटीज डाइट चार्ट पश्चिम भारतीय भोजन पर - West Indian Diet plan for Diabetes in Hindi
  4. शुगर की बीमारी के लिए डाइट प्लान दक्षिण भारतीय भोजन पर - South Indian Diet plan for Diabetes in Hindi
  5. मधुमेह आहार प्लान के फायदे - Benefits of sugar control diet in hindi
  6. सारांश
भोजन क्या खाएं 
सुबह - सुबह
  • मेथी दाना पानी  
  • चाय, चीनी या कृत्रिम स्वीटनर के बिना, इसके साथ आप 6 भीगे हुए बादाम एवं 2 अखरोट खाएं 
सुबह का नास्ता
  • 1 से 2 कप दलिया और 1 कप लो फैट दूध या 
  • 2 ब्राउन ब्रेड सैंडविच और 2 उबले उंडे का सफेद भाग या 
  • बिना तेल वाले 2 मेथी के पराठे के साथ 1 कटोरी दही 
मध्य आहार 
  • 1 कटोरी खरबूजा या 1 संतरा 

दोपहर का भोजन 

  • खीरा, प्याज, टमाटर, गाजर और चुकंदर का सलाद 
  • दो रोटी के साथ राजमा/छोले/दाल या 1 टुकड़ा बेक किया हुआ मछली/ चिकन 
  • सब्जी की करी जैसे गोभी, शिमला मिर्च, बैंगन आदि सब्जियों का इस्तेमाल करें)

शाम का नाश्ता 

  • ग्रीन टी, बिना चीनी या कृत्रिम स्वीटनर के । इसके अलावा आप 1 कटोरी अंकुरित भेल खाएं 

रात का भोजन 

  • 1 कटोरी वेजिटेबल सूप 
  • 2 मल्टी ग्रेन रोटी या बेसन की रोटी 
  • 1 टुकड़ा चिकन शोरबा या 5-6 टुकड़े पनीर 
  • सब्जी करी जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, लौकी, बैंगन, शिमला मिर्च का इस्तेमाल करें)

सोने से पहले 

  • एक गिलास गर्म दूध एक चुटकी हल्दी के साथ।

(और पढ़ें - डायबिटीज में परहेज)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Madhurodh Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को डायबिटीज के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Sugar Tablet
₹899  ₹999  10% छूट
खरीदें
भोजन  क्या खाएं 
सुबह-सुबह
  • नींबू के रस के साथ गर्म पानी
  • चाय, चीनी या कृत्रिम स्वीटनर के बिना। इसके साथ आधी कटोरी भूना चना खाएं
सुबह का नाश्ता
  • 1 कटोरी चावल के दलिये के साथ दूध 
  • 2 वीट ब्रेड हल्का बटर लगा हुआ, दूध और एक उबला हुआ अंडा
  • 2 अंडे का वेजिटेबल आमलेट और 1 मल्टी ग्रेन ब्रेड 
मध्य आहार
दोपहर का भोजन

शाम का नाश्ता 

 

  • ग्रीन टी और 1 कटोरी भूना मखाना या 
  • 1 गिलास निम्बू पानी और 2 टुकड़ा दाल पीठा 
रात का भोजन
  • 1 कटोरी वेजिटेबल सूप 
  • 2 रोटी या 1 कटोरी चावल 
  • एक कटोरी दाल या 1 टुकड़ा चिकन शोरबा/ मछली 
  • 1-2 कटोरी सब्जी जैसे हरी पत्तेदार सब्जी, भिंडी, परवल, बैंगन, लौकी, टिंडा आदि 

रात को सोने से पहले

  • 1 गिलास गर्म दूध 

(और पढ़ें - डायबिटीज में क्या खाना चाहिए)

भोजन  क्या खाएं 
सुबह-सुबह
  •  मेथी दाना पानी 
  • चाय, चीनी या कृत्रिम स्वीटनर के बिना, इसके साथ आप 6 भीगे हुए बादाम एवं 2 अखरोट खाएं
सुबह का नाश्ता
  • वेजिटेबल उपमा और नमकीन लस्सी  
  • पोहा और एक गिलास दूध
  • ओट्स दलिया और 1 उबला अंडा
मध्य आहार 
  • एक कटोरी दही या 
  • 1 संतरा या मौसमी या 1 कटोरी तरबूज 
दोपहर का भोजन
  • 1 कटोरी सब्जियों का कचुम्बर सलाद 
  • 2 रोटी या मेथी का थेपला (बिना तेल का)
  • 1 कटोरी दाल या अमती या 1 टुकड़ा बेक्ड मछली या चिकन
  • 1-2 कटोरी सब्जी करी जैसे हरी पत्तेदार सब्जी, तरोई, मशरूम, मटर, बैंगन आदि 
शाम का नाश्ता 
  • 1 कप ग्रीन टी और 2 टुकड़ा ढोकला (बिना चीनी के)

रात का भोजन 

  • 2 पालक वाली रोटी 
  • 1 कटोरी लोबिया या सोयाबीन या 5-6 टुकड़े पनीर या 1 कटोरी दही
  • 1-2 कटोरी सब्जी या साग 

रात को सोने से पहले

  • 1 गिलास गर्म दूध या 8-10 छोटे टुकड़े पपीता के 

(और पढ़ें - डायबिटीज के लिए योगासन)

Karela Jamun Juice
₹494  ₹549  10% छूट
खरीदें
भोजन  क्या खाएं 
सुबह-सुबह
  • आधा चम्मच दालचीनी, 1 कप गर्म पानी के साथ 
  • कॉफ़ी, चीनी या कृत्रिम स्वीटनर के बिना और आधी कटोरी भूना मखाना 

सुबह का नाश्ता 

  • 2 इडली, 2 चम्मच टमाटर की चटनी और 1 कटोरी सांभर के साथ (चटनी को बनाने में नमक का इस्तेमाल कम करें)
  • 2 रागी डोसा, 2 चम्मच टमाटर की चटनी और 1 कटोरी सांभर के साथ (चटनी को बनाने में नमक का इस्तेमाल कम करें)
  • 1 टुकड़ा पुट्ट और 1 कटोरी छोले 
मध्य आहार
  • 1 संतरा या सेब या 1 गिलास छाछ
दोपहर का भोजन
  • 1 प्लेट सब्जियों का सलाद  
  • 1 कटोरी चावल या 2 इडली या 2 रागी की रोटी  
  • 1 कटोरी सांभर के साथ सब्जियां या 1-2 टुकड़ा मछली या चिकन 
  • 1-2 कटोरी तोरण या अवियल या सब्जियों का कोरमा (कम नारियल के साथ )

शाम का नाश्ता 

  • ग्रीन टी या कॉफ़ी बिना चीनी के 
  • काला चना चाट (1 कटोरी)
रात का भोजन 
  • वेजिटेबल क्लियर सूप
  • 2 मिक्स्ड ग्रेन चपाती या 1 कटोरी चावल 
  • 1 कटोरी सांभर या 1 टुकड़ा चिकन या मछली (कम तेल में पका)
  • 1 कटोरी पोरियल या वेजिटेबल कोरमा 
सोने से पहले 
  • 1 गिलास दूध 

डायबिटीज के इस डाइट चार्ट में हमने ऐसे खाद्य पदार्थों का चुनाव किया है, जो मधुमेह से ग्रसित लोगों के लिए बहुत स्वास्थ्यवर्धक है। इन खाद्य पदार्थों में ऐसे पोषक तत्व हैं जो आपकी रोज के पोषक तत्वों की आवश्यकता की पुर्ति कर सकें। इसके साथ ही ये पोषक तत्व आपके शरीर के ब्लड शुगर को नियत्रित रखने में मदद करेंगे, साथ ही मधुमेह सम्बंधित अन्य समस्याओं से भी बचाव करने में भी मदद करेंगे। अपने भोजन को बनाते समय तेल एवं नमक की मात्रा का प्रयोग कम हो इस पर पूरा ध्यान दें। मधुमेह के दौरान वजन को संतुलित बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि इस दौरान आपको बहुत अधिक भूख लगती है। इसी वजह से हमने आपके लिए भोजन को सात भागों में विभाजित किया है।

(और पढ़ें - शुगर का आयुर्वेदिक इलाज)

अपने दिन की शूरूआत डीटॉक्स ड्रिंक के साथ करना बहुत अच्छा होता है। इससे आपको अपने शरीर से अवशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिलती है और पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। इसके साथ ही साथ यह कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाती है और ये मेटाबोलिज़्म को भी अधिक सक्रिय बनाती है। सुबह का नाश्ता पूरे दिन का मुख्य भोजन होता है। इसलिए रोजाना भरपूर नाश्ता करें, इससे आपके शरीर को भरपूर उर्जा मिलेगी। रोजाना कम से कम 2 मौसमी फल, दूध और 4-6 कटोरी सब्जी जरूर खाएं। इससे आपके शरीर को भरपूर विटामिनखनिज और फाइबर मिलेगा। 

रात को सोने से पहले दूध पीने से आधी रात में होने वाले हाइपोग्लाइसीमिया से बच सकते हैं और इससे नींद भी अच्छी आती है। इन सब से आपका वजन भी संतुलित बना रहेगा।

(और पढ़ें - मधुमेह रोगियों के लिए नाश्ता)

डायबिटीज के डाइट चार्ट के बारे में डॉ स्तुति खरे इस वीडियो में बता रही हैं -

डायबिटीज होने पर उसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर दवाइयां दे सकते हैं, लेकिन सिर्फ दवाइयां खाना ही काफी नहीं है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। भारत के जिस किसी भी राज्य में आप रहते हैं, आप वहां खाई जाने वाली चीजों के अनुसार अपना डाइट प्लान बना सकते हैं। इसलिए, हमने इस लेख में 4 अलग तरह के डाइट प्लान बताए हैं।

ऐप पर पढ़ें