हम सभी घर में दूध की मलाई खाते रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे सेहत के नजरिये से भी काफी स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। अधिकतर बच्चे इसे खाना पसंद करते हैं। मलाई न सिर्फ दूध को स्वादिष्ट बनाती है बल्कि इसके प्रयोग से कई तरह की सब्जियों को भी स्वादिष्ट बनाया जाता है। भारत की कई जगहों पर आज भी लोग रोटी के साथ मलाई खाना पसंद करते हैं। मलाई आपको स्वस्थ और खूबसूरत बनाने के भी काम आती है।

इस लेख में आपको मलाई के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही आपको मलाई से क्या होता है और दूध की मलाई खाने के फायदे और नुकसान के बारे में भी विस्तार से बताने का प्रयास किया गया है। 

(और पढ़ें - गर्म दूध पीने के फायदे)

  1. मलाई में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा - Malai me mojood poshak tatvo ki matra
  2. मलाई खाने के फायदे - Malai khane ke fayde
  3. मलाई खाने के नुकसान - Doodh ki malai ke nuskhe

मलाई शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करती है। 230 ग्राम मलाई में लगभग 168 ग्राम नमी होती है। इसके अलावा 455 कैलोरी, 5.61 ग्राम प्रोटीन, 44.5 ग्राम फैट, 10.65 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 7.84 ग्राम शुगर व 7.84 ग्राम लैक्टोज मौजूद होता है। इसके साथ ही मलाई खाने से आपको कई तरह के विटामिन भी प्राप्त होते हैं। 

(और पढ़ें - लैक्टोज असहिष्णुता का इलाज)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

दूध की मलाई खाने के फायदे हैं आंखों के लिए - Milk cream ke fayde hai ankhon ke liye

मलाई में मौजूद विटामिन ए से आपकी आंखे स्वस्थ बनती हैं। इससे आपकी आंखें बदलती रोशनी में भी आसानी से देख पाती है। विटामिन ए की मदद से आपकी आंखों में नमी बनी रहती है और आपको रात में भी देखने में मुश्किल नहीं होती। यह आपकी आंखों के रेटिना को स्वस्थ बनाती है और तेज व कम रोशनी में होने वाली परेशानी व रात को न दिखने की समस्या को भी कम करती है।

इसके आलावा मलाई खाने से व्यक्ति अधिक आयु से संबंधित मैक्युलर डिजनरेशन (macular degeneration: आंखों पर होने वाला धब्बेदार विकार) और मोतियाबिंद जैसे रोगों से भी बचा सकता है। साथ ही मलाई खाना ग्लूकोमा (glaucome: काला मोतियाबिंद) के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। 

(और पढ़ें - मोतियाबिंद के घरेलू उपाय)

मलाई खाने के स्वास्थ्य लाभ है दिमाग के लिए - Milk cream khane ke fayde rakhe dimag ko swasth

मलाई के साथ ही अन्य डेयरी उत्पादों में मौजूद फोस्फोरस मस्तिष्क के कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होता है। पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व लेना आपके मस्तिष्क विकास के लिए जरूरी है। अध्ययन से इस बात का पता चला है कि आहार के माध्यम से फोस्फोरस लेने से आपका अल्जाइमर जैसे मस्तिष्क संबंधी रोग से बचाव होता है। 

(और पढ़ें - फास्फोरस की कमी का इलाज)

मलाई खाने के फायदे रखें किडनी स्टोन को दूर - Doodh ki malai khane ke fayde hai kidney stone mai

मलाई खाने से शरीर को कैल्शियम मिलता है और कैल्शियम से किडनी स्टोन होने की संभावना कम हो जाती है। इसके साथ ही डेयरी उत्पादों से किडनी संबंधी समस्याएं कम हो जाती हैं। जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है, उनको डॉक्टर डेयरी उत्पाद का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं किया जाना चाहिए, डॉक्टर के द्वारा बताई गई मात्रा में डेयरी उत्पाद खाने से किडनी संबंधी कई समस्याओं में मदद मिलती है। 

(और पढ़ें - पथरी में क्या खाएं)

मलाई खाने के लाभ से होता है शारीरिक विकास - Doodh ki malai ka upyog kare sharirik vikas ke liye

मलाई में विटामिन बी 12 मौजूद होता है, जो शारीरिक विकास के लिए जरूरी माना जाता है। विटामिन बी 12 आंखों, त्वचा, श्लेष्मा झिल्ली, संयोजी ऊतक, प्रतिरक्षा प्रणाली, तंत्रिका तंत्र और जनन अंगों के ऊतकों की वृद्धि और विकास में मदद करता है। साथ ही यह आपकी त्वचा, बाल और नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है।

(और पढ़ें - विटामिन बी 12 की कमी का इलाज)

मलाई के फायदे बढ़ाये लाल रक्त कोशिकाओं को - Doodh ki malai ke fayde badhaye red blood cells

आपके शरीर का स्वास्थ्य और भरण-पोषण लाल रक्त कोशिकाओं पर निर्भर करता है। लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन आपकी रक्त कोशिकाओं को पोषक तत्व व ऑक्सीजन प्रदान करने का काम करता है। आयरन और अन्य मिनरल्स लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक माने जाते हैं। बता दें कि मलाई आपको सभी पोषक तत्व प्रदान करती है, इसीलिए लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए मलाई का सेवन किया जा सकता है। 

(और पढ़ें - मिनरल की कमी के लक्षण)

दूध की मलाई खाने से फायदा है हड्डियों के लिए - Doodh ki cream khane ke fayde rakhe haddiyon ko majboot

शरीर की हड्डियों और दांतों के लिए फोस्फोरस महत्वपूर्ण होता है। फोस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की मदद करता है। साथ ही यह मसूड़ों के स्वास्थ्य और दांतों के इनेमल (tooth enamel: दांतों की ऊपरी परत) को बनाने का कार्य करता है।

मलाई शरीर में होने वाली मिनरल्स की कमी और हड्डियों को होने वाले अन्य नुकसान को भी कम करती है। अध्ययन से पता चला है कि फोस्फोरस का संबंध आपके हृदय के स्वास्थ्य से होता है, जो लोग रोजाना पर्याप्त मात्रा में फोस्फोरस खाते है उनको हृदय रोग होने का खतरा कम हो जाता है।

(और पढ़ें - हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं​)

मलाई के अन्य फायदे - Milk cream ke anya fayde

मलाई खाने के अन्य फायदों को नीचे बताया गया है।

(और पढ़ें - बैक्टीरियल संक्रमण का इलाज)

अधिक मलाई खाने से आपको अधिक मात्रा में सैचुरेटड फैट मिलता है, क्योंकि मलाई में मौजूद फैट में सैचुरेटड फैट (फैट का एक प्रकार) की मात्रा ज्यादा होती है। कई अध्ययन से इस बात का पता चलता है कि सैचुरेटड फैट अधिक खाने से हाई कोलेस्ट्रोल का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप रोजाना अधिक मलाई लेते हैं तो आपको मोटापे की समस्या हो सकती है। किसी भी डिश को बनाते समय आपको बेहद ही कम मात्रा में मलाई मिलानी चाहिए।

मलाई खाने से निम्नलिखित नुकसान हो सकते हैं।

(और पढ़ें - भूख बढ़ाने के उपाय)

मलाई खाने से हर व्यक्ति को नुकसान हो, ऐसा जरूरी नहीं है। मलाई खाने के कुछ दुर्लभ और गंभीर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। अगर आपको मलाई खाने के बाद कुछ भी परेशानी महसूस हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह करें।

(और पढ़ें - संतुलित आहार के फायदे)  

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ