फैमिली और दोस्तों के साथ पार्टी करने की सबसे अच्छी जगह है रेस्टोरेंट। यहां आप ढेरों बातें कर सकते हैं और मनपसंद व स्वादिष्ट भोजन कर सकते हैं। अक्सर लोग रेस्टोरेंट टेस्टी खाना खाने जाते हैं लेकिन वो ये नहीं जानते हैं कि यहां से वो अपने साथ ढेर सारे कीटाणु भी लेकर आ रहे हैं। रेस्टोरेंट जितना साफ नज़र आता है, असल में उतना होता नहीं है। यहां कई ऐसी चीज़े होती हैं जो जर्म्स से भरी हुई हैं। उनके संपर्क में आने से आप न सिर्फ बीमार पड़ सकते हैं बल्कि कई संक्रामक बैक्टीरिया की चपेट में भी आ सकते हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रेस्टोरेंट की किन चीज़ों पर सबसे ज्यादा कीटाणु पाए जाते हैं।

(और पढ़ें - बैक्टीरियल संक्रमण के कारण)

मेन्यू कार्ड

रेस्टोरेंट में जाकर आप सबसे पहले मेन्यू कार्ड उठाते हैं। उसे हाथ लगाते ही न जाने कितने जर्म्स आपके हाथ पर चिपक जाते हैं। दरअसल, मेन्यू कार्ड ऐसी चीज़ है जो सामान्यतः किसी भी रेस्टोरेंट में सबसे कम बदली जाती है। इसे रेस्टोरेंट में हर व्यक्ति हाथ लगाता है। इस तरह एक व्यक्ति के हाथ में लगे जर्म्स बहुत आसानी से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाते हैं। यही नहीं मेन्यू कार्ड हाथ लगाने के बाद शायद ही कोई व्यक्ति अपने हाथ साफ करता होगा।

रेस्टोरेंट में मौजूद मेन्यू कार्ड पर ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो संक्रमण या स्ट्रेप थ्रोट (गले में संक्रमण) के लिए जिम्मेदार होते हैं। आपको बताते चलें कि कीटाणु पानी और मेन्यू कार्ड पर आसानी से पनप सकते हैं क्योंकि मेन्यू कार्ड प्लास्टिक से बने होते हैं और प्लास्टिक जर्म्स के विकसित होने के लिए उपयुक्त जगह होती है। अतः अगली बार जब आप मेन्यू कार्ड को हाथ लगाएं तो भोजन करने से पहले अपने हाथ जरूर धोएं।

(और पढ़ें - हाथ धोने का तरीका)

नमक-मिर्च 

अक्सर आपने गौर किया होगा कि रेस्टोरेंट की टेबल पर नमक और चाट मसाले की छोटी-छोटी डिब्बियां रखी होती हैं। भोजन का लुत्फ उठाते वक्त आप कई बार इस मसालदानी को हाथ लगाते हैं और खाने में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप यह नहीं जानते कि रेस्टोरेंट में मौजूद मसालदानी ई.कोलाई और ऐसे ही अन्य बैक्टीरिया का घर है।

इस तरह के बैक्टीरिया की वजह से पेट में संक्रमण और डायरिया जैसी बीमारियां हो सकती है। अब जब भी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएं तो इन डिब्बियों को छूने के बाद हाथ धोना न भूलें।

(और पढ़ें - ई कोलाई संक्रमण के लक्षण)

बर्फ

रेस्टोरेंट में जाकर कोल्ड ड्रिंक पीते समय आपने भी कई बार बर्फ मांगी होगी। ये बर्फ मशीन में रखी जाती है और इन मशीनों की शायद ही कभी सफाई की जाती है। यही वजह है कि बर्फ की मशीन ई.कोलाई जैसे बैक्टीरिया का घर होती है। इन मशीनों से निकली बर्फ आपको बीमार कर सकती है। इसलिए रेस्टोरेंट की बर्फ से दूरी बनाए रखने की कोशिश करें।

नींबू

रेस्टोरेंट में भोजन करते वक्त आपने देखा होगा कि बड़ी ही खूबसूरती से सलाद की थाली सजाकर सर्व की जाती है। इसी सलाद की थाली में कटा नींबू भी रखा होता है। ध्यान रखें कि लंबे समय से किसी नींबू को इस्तेमाल न करने की वजह से उस पर बैक्टीरिया लग जाते हैं। ऐसे नींबू का सेवन करने से पेट खराब हो सकता है।

(और पढ़ें - पेट खराब होने पर क्या करें)

टेबल

रेस्टोरेंट में अक्सर वेटर आपको टेबल की सफाई करते दिख जाएंगे लेकिन क्या कभी आपने रेस्टोरेंट के वेटर को चेयर की सफाई करते देखा है। असल में वेटर टेबल के उसी हिस्से को साफ करते हैं, जिस पर खाना खाया जाता है जबकि आप चेयर को भी हाथ लगाते हैं। इन सभी चीजों की सफाई बहुत कम की जाती है। इसलिए इनसे संक्रमण का खतरा बना रहता है।

(और पढ़ें - बाहर खाना खाते समय करें कुछ हेल्दी विकल्प का चुनाव)

ऐप पर पढ़ें