तीन साल के बच्चे की डाइट के प्रति माता-पिता को काफी सजग रहना चाहिए। इस समय बच्चे की डाइट में सभी खाद्य पदार्थों को शामिल किए जाने से उसका शारीरिक विकास सही तरीके से होता है। लेकिन तीन साल के बच्चे को खाने की कई चीजों के स्वाद पसंद नहीं आते हैं, ऐसे में माता-पिता के समक्ष बच्चे को पूर्ण पोषक तत्व प्रदान करना एक चुनौतीपूर्ण काम होता है।

(और पढ़ें - 6 महीने के बाद बच्चे का आहार चार्ट)

आप सभी लोगों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए, इस लेख में तीन साल के बच्चे का भोजन व किन खाद्य पदार्थों से उनको सभी पोषक तत्व मिलते हैं, आदि बातों को विस्तार से बताया गया है। साथ ही आपको 3 साल के बच्चों को क्या खिलाएं और उसकी रेसिपी को भी विस्तार से बताने का प्रयास किया गया है। 

(और पढ़ें - शिशु का टीकाकरण चार्ट)

  1. 3 साल के बच्चों को क्या खिलाएं - 3 saal ke baccho ko kya khilaye
  2. बच्चे के खाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टिप्स - Bache ke khane se jude kuch mahtavpurn tips

तीन साल के बच्चों को संपूर्ण पोषण युक्त आहार की विशेष आवश्यकता होती है। कुछ बच्चों को कई तरह के खाद्य पदार्थों का स्वाद पसंद नहीं आता है, ऐसे में माता-पिता को बच्चे के सही विकास के लिए उस खाद्य पदार्थ से मिलने वाले पोषक तत्वों को किसी अन्य माध्यम से देना चाहिए। इस समय बच्चे को पोषक तत्व प्रदान करने के लिए महिलाओं को उसकी डाइट प्लान में नई-नई रेसिपी को शामिल करना चाहिए। साथ ही बच्चे को एक दिन में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार खाना खिलाना चाहिए। आगे आपको कुछ ऐसे आहार और रेसिपी बताई जा रही हैं जो तीन साल के बच्चे को खाने में दी जा सकती हैं।

(और पढ़ें - बच्चे की उम्र के अनुसार वजन का चार्ट

3 साल के बच्चे को खाने में दें फ्रूटी चना सलाद - 3 saal ke bache ko khane me de fruity chana salad

आपको सलाद अपने बच्चे की डाइट में शामिल करना चाहिए। वैसे बच्चों को सलाद पसंद नहीं आता है, लेकिन जब आप सलाद में बच्चों के पसंदीदा चीजों को डालेंगी तो बच्चे भी इसे खाने के लिए मना नहीं करेंगे।

तैयार करने के लिए जरूरी सामग्री

तैयार करने की विधि

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में काबुली चने को डालें।
  • इसके बाद एक एक करते हुए सभी सामग्रियों को डालते हुए मिला लें।
  • सभी चीजों को मिलाने के बाद इसमें नींबू के रस को मिलाएं। (और पढ़ें - बच्चों के दांत निकलने की उम्र)
  • अंत में बच्चे के स्वाद के अनुसार ऊपर से नमक मिलाते हुए चला लें। आपका फ्रूट सलाद तैयार हैं।
  • कुछ महिलाएं इसमें बच्चे के स्वाद के लिए चाट मसाला भी डाल सकती हैं। 

(और पढ़ें - डायपर रैश का उपचार)

Baby Massage Oil
₹252  ₹280  10% छूट
खरीदें

तीन साल के बच्चे को खिलाएं फ्रेंच टोस्ट - Teen saal ke bache ko khilaye french toast

फ्रेंच टोस्ट अंडे से बनने वाली रेसिपी है। ये डिश बच्चों के साथ ही बड़ों को भी खूब पसंद आती है। सुबह के नाश्ते के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकती है।

तैयार करने के लिए जरूरी सामग्री

तैयार करने विधि

  • एक बड़े से कटोरे में दो अंडों को तोड़ लें। (और पढ़ें - बच्चों की खांसी का इलाज)
  • इसके बाद आप इसमें दूध और दालचीनी पाउडर को मिला लें।
  • ऐसा करने के बाद आप अंडे के साथ दूध और दालचीनी को फैटते हुए अच्छी तरह से मिलाएं। (और पढ़ें - दालचीनी दूध के फायदे)
  • इसके बाद आप इस मिश्रण में शहद या चीनी को मिलाते हुए चलाएं।
  • मिश्रण तैयार होने के बाद आप एक एक करते हुए ब्रेड के पीस को इस मिश्रण में डुबोकर निकाल लें। (और पढ़ें - बच्चों में भूख ना लगने के कारण)
  • इसके बाद एक पैन में बटर गर्म कर लें और सभी ब्रेड के पीस को दोनों तरफ से फ्राई होने तक सेंक लें।
  • आपका फ्रेंच टोस्ट बनकर तैयार है। आप इसमें बच्चे की सेहत के लिए शहद या चीनी की जगह पर गुड़ या ब्राउन शुगर भी मिला सकती हैं।  

(और पढ़ें - बच्चों को सिखाएं अच्छी सेहत के लिए अच्छी आदतें)

3 साल के शिशु को दें चीकू मिल्कशेक - 3 saal ke shishu ko de chiku milkshake

बच्चों की सेहत के लिए दूध काफी लाभकारी होता है। जिन बच्चों को दूध का स्वाद पसंद नहीं होता उनको महिलाएं चीकू से बना मिल्कशेक भी दे सकती हैं। वैसे तो मिल्क शेक कई फलों से बनाया जा सकता है। लेकिन चीकू से बना मिल्कशेक अधिकतर बच्चों को पसंद आता है। आगे जानते हैं, चीकू से मिल्कशेक बनाने की रेसिपी।

(और पढ़ें - माँ के दूध के फायदे)

तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री

तैयार करने की विधि

  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मिक्सी के जार में चीकू को डालें।
  • इसके बाद इस जार में दूध को डाल दें।
  • दोनों चीजों को मिक्स करते हुए शेक बना लें।
  • यदि बच्चे को चीकू मिल्कशेक पसंद न आए तो आप इसमें शहद या चीनी भी मिला सकती हैं।  

(और पढ़ें - नवजात शिशु की खांसी का इलाज)

3 साल के बच्चे को खिलाएं दाल का परांठा - 3 saal ke bache ko khilaye daal ka parantha

बच्चों के बढ़ते शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है और इसके लिए आप अपने बच्चे को दाल का परांठा भी दे सकती हैं। दाल का परांठा स्वादिष्ट होता है और यह ज्यादातर बच्चों को पसंद आता है।

तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री

  • करीब 3 कप आटा
  • दो कप पकी हुई तूर दाल, (और पढ़ें - शिशु के निमोनिया का उपचार
  • 1 छोटी चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 कप बारीक कटी हुई धनिये की पत्तियां
  • नमक स्वादानुसार
  • एक चम्मच तेल, 
  • घी या तेल परांठे को तलने के लिए
  • पानी आवश्यकता अनुसार।

तैयार करने की विधि

  • सबसे पहले आप आटें में पकी हुई तूर दाल को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद मिक्स आटे में जीरा पाउडर, अजवाइन और नमक स्वाद अनुसार डाल लें।
  • इसके बाद आप इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालें और सभी को मिला लें।
  • अब मिक्सर में थोड़ा सा तेल डालें और आटे को गूंथ लें। आटे को सॉफ्ट बनाने के लिए गूंथते समय थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाएं।
  • ऐसा करने के बाद तैयार आटे को करीब 20 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।
  • 20 मिनट के बाद एक गैस पर तवा रखते हुए, उसको गर्म कर लें।
  • इसके बाद मनचाहे आकार में परांठे को बेल लें।
  • इसके बाद गर्म तवे पर परांठे को दोनों सेक लें।
  • ऐसा करते समय परांठे को दोनों तरह से घी या तले लगाते हुए सेंके।
  • आपका दाल का परांठा बनकर तैयार हैं, आप दही, सॉस या किसी अन्य चटनी के साथ बच्चे को इसे सर्व करें। 

(और पढ़ें - रात को दही खाना चाहिए या नहीं)

तीन साल के बच्चे को दें शकरकंद का डोसा - 3 saal ke baby ko khane me de shakarkand ka dosa

शकरकंद कई बच्चे को पसंद नहीं होता हैं, लेकिन आप शकरकंद से डोसा बनाकर बच्चे को खिला सकती हैं।  

तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री

  • करीब 100 ग्राम शकरकंद,
  • डेढ़ कप डोसे का आटा,
  • एक बड़ा चम्मच घी, (और पढ़ें - बेबी को सुलाने के तरीके)  
  • नमक स्वादानुसार,
  • बारीक कटी हुई प्याज आधा कप,
  • एक चौथाई कप बारीक कटी हुई हरा धनिया,
  • कद्दूकस की हुई गाजर,
  • एक चम्मच गुड़।  

तैयार करने की विधि

  • सबसे पहले आप शकरकंद को छीलकर छोटे-छोटे पीस में काट लें।
  • इसके बाद शकरकंद, नमक और पानी को मिलाते हुए मिक्सी में पीस लें। (और पढ़ें - शिशु की कब्ज का इलाज)
  • जब शकरकंद की प्यूरी तैयार हो जाए तो इसमें डोसे का आटा मिला लें।
  • इसके बाद स्वादानुसार इसमें गुड़ मिलाएं और तैयार मिक्सचर को कुछ समय के लिए अलग रख दें। (और पढ़ें - हकलाने के घरेलू उपाय)
  • डोसे को तैयार करने के लिए आप गैस पर तवे रखते हुए, उसके ऊपर चारों ओर थोड़ा सा घी फैला लें। 
  • इसके बाद तैयार डोसे के मिक्सचर को तवे पर फैला लें और दोनों तरफ से डोसे को अच्छी तरह से सेंक लें।
  • आपका शकरकंद का डोसा तैयार है, अंत में इसके ऊपर प्याज, धनिये और गाजर को डालें। (और पढ़ें - हरे प्याज के फायदे)
  • डोसा तैयार होने के बाद आप इसे नारियल चटनी या सांबर के साथ भी बच्चे को दे सकती हैं।  

(और पढ़ें - नवजात शिशु की गैस का इलाज)   

3 साल के बेबी को खिलाएं सोया की सब्जी - 3 saal ke baby ko khilaye soya ki sabji

सोया की सब्जी परांठे या रोटी के साथ खाई जा सकती है। सोया की सब्जी प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और फाइबर से पूर्ण होती है, यह सभी पोषक तत्व बच्चों के विकास के लिए बेहद ही आवश्यक होते हैं। टमाटर, शिमला मिर्च, धनिया आदि कई सब्जियों को मिलाने से सोया की सब्जी बेहद ही अच्छी दिखती है, जिसकी वजह से बच्चे इसको खाने के लिए उत्साहित हो जाते हैं।

(और पढ़ें - एक रोटी में कितनी कैलोरी होती है)

तैयारी करने के लिए आवश्यक सामग्री

तैयार करने की विधि

  • सबसे पहले आप करीब 2 कप पानी में सोया के चूरे को उबाल लें।
  • इसके बाद जब सोया नरम हो जाए तो इसको किसी दूसरे बर्तन में निकाल कर रख लें।
  • इसके बाद एक बर्तन में तेल को गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डाल दें। जीरा पकने पर आप इसमें प्याज, अदरक, लहसुन व शिमला मिर्च डालकर सभी को तीन से चार मिनट के लिए भून लें। (और पढ़ें - क्या गर्भावस्था में अदरक का सेवन कर सकते हैं)
  • इसके बाद आप इसमें गोभी और गाजर को मिलाकर करीब पांच मिनट तक पकने दें।
  • जब गोभी और गाजर हल्की पक जाए तो इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक को मिला दें।
  • इसके बाद आप इसमें सोया, दूध और करीब आधा कप पानी डालकर पांच मिनट तक उबाल लें।
  • आपकी सोया सब्जी बनकर तैयार हैं। अंत में इसके ऊपर हरा धनिया मिलाएं और बच्चे को रोटी, परांठे या चावल के साथ सर्व करें।

(और पढ़ें - बच्चे कब बोलना शुरू करते हैं)

बच्चे के खाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टिप्स को नीचे विस्तार से बताया गया है। 

  • तीन साल के बच्चे को ऊर्जा और प्रोटीन युक्त आहार देने का प्रयास करें।
  • दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, आम और पपीते को शामिल करें। (और पढ़ें - पपीते के बीज के फायदे)
  • बच्चा जब आराम से बैठा हो तब ही आप उसको भोजन दें। (और पढ़ें - ग्राइप वाटर के फायदे
  • बच्चे को खाने के छोटे-छोटे निवालें खिलाएं।
  • थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पांच से छह बार बच्चे को खाना दें।
  • सुबह, दोपहर और शाम के खाने के बीच में पोषक स्नैक्स देने का प्रयास करें।
  • बच्चे को बैठने और खाने के लिए प्रोत्साहित करें। (और पढ़ें - मिट्टी खाने का इलाज)
  • तीन साल के बच्चे को ना तो ज्यादा गर्म और ना ही ज्यादा ठंडा खाना दें।
  • अधिक मसालेदार खाना भी अपने बच्चे को ना दें। (और पढ़ें - मसालेदार खाने के फायदे)
  • बच्चे को डांटकर या किसी चीज का लालच देकर खिलाने का प्रयास ना करें। 

(और पढ़ें - शिशु की उल्टी को रोकने के उपाय)

ऐप पर पढ़ें