सिर में दर्द होना एक बेहद आम समस्या है जो हर व्यक्ति को होती है, चाहे वह पुरुष हो या महिला, बच्चे हों या बड़े। सिरदर्द गंभीर से ज्यादा परेशान करने वाली स्थिति होती है। आपका रहन-सहन व जीवनशैली के अन्य कारक सिरदर्द के कारण होते हैं। सिर में दर्द होना कई बीमारियों या समस्याओं का लक्षण हो सकता है।

सिरदर्द के कारण आपके काम व संबंधों पर भी प्रभाव पड़ता है क्योंकि इससे न तो आप किसी चीज में ध्यान लगा पाते हैं और आपका मूड भी खराब रहता है। कई लोगों को बार-बार सिरदर्द होता है, जो किसी अंदरूनी समस्या का संकेत को सकता है।

(और पढ़ें - मूड को अच्छा करने के लिए क्या खाएं)

सिर में दर्द के लिए कई घरेलू उपाय या प्राथमिक उपचार किए जा सकते हैं और इसके लिए बाजार में कई दवाएं भी उपलब्ध हैं।

(और पढ़ें - सिर दर्द के घरेलू उपाय)

इस लेख में क्या सिरदर्द गंभीर होता है, सिर दर्द के लिए क्या करना चाहिए, सिर दर्द होने पर क्या लगाना चाहिए और इसके लिए डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए के बारे में बताया गया है।

  1. क्या सिरदर्द गंभीर हो सकता है - Kya sir me dard hona gambhir hota hai
  2. सिर में दर्द के लिए क्या करना चाहिए - Sir dard ke liye kya karna chahiye
  3. सिर में दर्द हो तो क्या लगाना चाहिए - Sir dard me kya lagaye
  4. सिर दर्द के लिए डॉक्टर को कब दिखाएं - Sir dard ke liye doctor ke paas kab jaye

वैसे तो सिरदर्द सामान्य होता है और कुछ समय में अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन कभी कभी ये किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है, जिसके लिए तुरंत चिकित्सा लेना जरुरी होता है।

सिर दर्द होने के कुछ गंभीर कारण होते हैं हाई बीपी, ब्रेन ट्यूमर, मस्तिष्क की सूजन और ब्रेन स्ट्रोक अादि।

(और पढ़ें - हाई ब्लड प्रेशर डाइट चार्ट)

इन समस्याओं के लक्षण अनुभव करने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। सिरदर्द की गंभीरता से स्थिति या समस्या का पता नहीं लगाया जा सकता, इसीलिए ज्यादा या बहुत तेज सिरदर्द होने पर आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

(और पढ़ें - माइग्रेन के लक्षण)

इस लेख के आखिरी भाग में उन समस्याओं के बारे में बताया गया है जिन्हें अनुभव करने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Nasal Congestion
₹224  ₹249  10% छूट
खरीदें

ज्यादातर सिरदर्द बिना किसी दवा लिए कुछ उपायों से ठीक किए जा सकते हैं, जिनसे आपको पेन किलर नहीं लेनी पड़ेगी। सिर में दर्द होने पर निम्नलिखित उपाय करें -

  1. अपनी आंखें बंद कर लें और आराम करें। इससे सामान्य सिरदर्द के अलावा टेंशन और माइग्रेन से होने वाले सिरदर्द में भी आराम मिलता है। हो सके तो अपने कमरे की लाइट बंद कर दें। (और पढ़ें - माइग्रेन के घरेलू उपाय)
  2. अपने माथे और गर्दन पर ठंडी सिकाई करें। इससे सूजन कम होती है और दर्द में भी आराम मिलता है। ध्यान रहे कि आप जिस चीज से सिकाई कर रहे हैं, वह ज्यादा ठंडी न हो बर्फ को सीधे अपनी त्वचा पर न रखें, इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। (और पढ़ें - सूजन कम करने के घरेलू उपाय)
  3. अपने माथे व गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें, इससे रक्त का प्रवाह अच्छा होगा और सिरदर्द से आराम मिलेगा। (और पढ़ें - गर्दन में दर्द के घरेलू उपाय)
  4. कई बार शरीर में पानी की कमी होने से भी सिरदर्द होने लगता है। ऐसी स्थिति में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। कुछ समय में आपका सिरदर्द ठीक हो जाएगा। (और पढ़ें - खाली पेट पानी पीने के 9 बड़े फायदे)
  5. सिर के जिस हिस्से में दर्द हो रहा है, उस जगह हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाकर दबाव बनाएं।
  6. आप ठंडी सिकाई की जगह अपनी गर्दन पर और सिर के निचले भाग में गर्म सिकाई भी कर सकते हैं। (और पढ़ें - बर्फ की सिकाई के फायदे)
  7. ऐसी बातों और स्थितियों से दूर हो जाएं जिनसे आपको टेंशन होती है। (और पढ़ें - तनाव दूर करने के घरेलू उपाय)
  8. कॉफी और चाय जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थ लेने से भी सिरदर्द में आराम मिलता है, क्योंकि कैफीन से मूड अच्छा होता है और फुर्ती आती है। (और पढ़ें -हर्बल चाय के फायदे)
  9. सिरदर्द के लिए आप हल्के गर्म पानी से नहा भी सकते हैं। (और पढ़ें - गर्म पानी से नहाने के फायदे)
  10. अपना दिमाग शांत रखें। इसके लिए आप योग कर सकते हैं, ध्यान लगा सकते हैं और शांति वाली चीजों या जगहों के बारे में सोच सकते हैं। (और पढ़ें - दिमाग शांत करने के उपाय)
  11. भोजन करना न छोडें और नियमित रूप से ही अपना भोजन करें ताकि आपका शुगर का स्तर सही बना रहे। (और पढ़ें - सिर दर्द में क्या खाएं)
  12. अदरक में ऐसे पदार्थ होते हैं, जिनसे सिरदर्द में आराम मिलता है। आप अदरक खा सकते हैं या अदरक की चाय के फायदे भी पी सकते हैं।
  13. अगर आप सिगरेट पीते हैं, तो सिर दर्द होने पर सिगरेट न पिएं। (और पढ़ें - धूम्रपान छोड़ने के घरेलू उपाय)
  14. बार-बार सिरदर्द होने से रोकने के लिए रोजाना थोड़ा व्यायाम करें और पर्याप्त आराम करें।
  15. अगर आपको सिर का दर्द बर्दाश नहीं हो रहा है, तो आप मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली कुछ दवाएं ले सकते हैं, जैसे आइबुप्रोफेन, एस्पिरिन या एसीटामिनोफेन। जिन लोगों को हृदय या गुर्दे की समस्याएं हैं, उन्हें ये दवाएं न दें। बच्चों को एस्पिरिन न दें और कोई भी दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात कर लें।

(और पढ़ें - पेन किलर के साइड इफेक्ट)

सिर दर्द होने पर आप मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली निम्नलिखित दवाएं लगा सकते हैं -

  • आयोडेक्स बाम (Iodex balm)।
  • टाइगर बाम (Tiger balm)।
  • पेन बाम (Pain balm)।
  • केटिन्को ऑइंटमेंट (Katinko ointment)।
  • एक्स ब्रांड यूनिवर्सल आयल (Axe brand universal oil)।
  • सेंसर ऑयल रोल ऑन (Sensur oil roll on)।

(और पढ़ें - सिर दर्द के लिए योग)

Peppermint Essential Oil
₹386  ₹429  9% छूट
खरीदें

ऐसा बहुत कम होता है, लेकिन सिर का दर्द स्ट्रोक और दिमागी बुखार जैसी गंभीर स्थितियों का लक्षण हो सकता है जिनके लिए तुरंत चिकित्सा लेना आवश्यक होता है। निम्नलिखित स्थितियों में तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाएं -

  1. अचानक बहुत तेज सिरदर्द शुरू हो जाना।
  2. सिर दर्द के कारण नींद खुल जाना। (और पढ़ें - नींद न आने के कारण)
  3. सिरदर्द के साथ देखने में दिक्कत होना। (और पढ़ें - धुंधला दिखने के लक्षण)
  4. सिरदर्द के साथ उलझन होना या बातें समझने में दिक्कत होना। (और पढ़ें - घबराहट रोकने के उपाय)
  5. कुछ दिनों बाद भी सिर का दर्द ठीक न होना। (और पढ़ें - सिरदर्द और माइग्रेन के लिए एक्यूप्रेशर)
  6. बोल न पाना। (और पढ़ें - बोलने में दिक्कत के लक्षण)
  7. बेहोशी होना। (और पढ़ें - बेहोश होने पर प्राथमिक उपचार)
  8. सुबह के समय ज्यादा तेज सिर में दर्द होना। (और पढ़ें - सुबह की सैर करने के फायदे)
  9. सिर दर्द के साथ तेज बुखार होना। (और पढ़ें - बुखार भगाने के घरेलू उपाय)
  10. चलने में दिक्कत होना।
  11. अगर आपको पहले भी सर में दर्द होता रहता है।
  12. सिर दर्द के साथ शरीर की एक तरफ का हिस्सा सुन्न होना, कमजोरी आना या पैरालिसिस होना। (और पढ़ें - कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय)
  13. अगर आपको बार-बार सिरदर्द होता है जिसकी वजह आपको नहीं पता।
  14. सिर में दर्द के साथ गर्दन में अकड़न होना। (और पढ़ें - गर्दन में अकड़न के घरेलू उपाय)
  15. सिर दर्द के साथ मतली या उल्टी होना। (और पढ़ें - उल्टी रोकने के घरेलू उपाय)

(और पढ़ें - सिर दर्द से छुटकारा पाने के उपाय)
 

नोट: प्राथमिक चिकित्सा या फर्स्ट ऐड देने से पहले आपको इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए। अगर आपको या आपके आस-पास किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या अस्पताल​ से तुरंत संपर्क करें। यह लेख केवल जानकारी के लिए है।

ऐप पर पढ़ें