ढोकला एक गुजराती डिश है जिसे बेसन व दही मिलाकर और भाप देकर पकाया जाता है। ढोकले को ठंडा करके चकोर पीस (टुकड़ों) में काटा जाता है और उसके ऊपर सरसों के बीज डालकर परोसा जाता है। ढोकला वैसे तो गुजराती डिश है, लेकिन इसे पूरे भारत में शौक से खाया जाता है और गुजराती इसे अपना गौरव मानते हैं।

संक्षेप में  
तैयारी करने का समय 15 से 20 मिनट
पकने का समय 30 मिनट
बनने का कुल समय 50 मिनट
यह रेसिपी कितने लोगों के लिए है 4 से पांच लोग
प्रकार वेज (शाकाहारी)
किस जगह की है यह डिश गुजरात
कब खाएं स्नैक्स के समय
कैलोरी 152Kcal (एक पीस में)
  1. ढोकला बनाने की सामग्री - Dhokla ingredients in hindi
  2. ढोकला बनाने का तरीका - How to make dhokla in hindi
  3. ढोकले को कैसे परोसें - How to serve dhokla in hindi
  4. ढोकले में मौजूद पोषक तत्व - Nutritional information of dhokla in hindi
  5. ढोकला बनाने के लिए कुछ टिप्स - Tips for making dhokla in hindi
  6. ढोकले को हेल्दी कैसे बनाएं? - Dhokle ko healthy banane ka tarika
  7. ढोकला बनाने का वीडियो - dhokla banane ki video hindi me

ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री नीचे दी गई है। ये सामग्री 3 से 4 लोगों के लिए ढोकला बनाने के लिए पर्याप्त है, आप चाहें तो इसे लोगों के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।

नीचे ढोकला बनाने की रेसिपी दी गई है, आप इसे पढ़कर आसानी से ढोकला बना सकते हैं -
 

ढोकले का बैटर बनाने के लिए

  1. सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें बेसन, नींबू का रास और पानी डालें।
  2. अब इस मिश्रण में बेकिंग सोडा डालें और मिश्रण को अच्छे से मिला लें। 
  3. इसके बाद इस मिश्रण में खमीर उठने के लिए कम से कम 2 घंटों तक ढककर छोड़ दें।
    (और पढ़ें - बेकिंग सोडा से करें मुंहासों का इलाज)

ढ़ोकला बनाने के लिए

  1. अच्छे से खमीर उठने के बाद इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और 20 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें। याद रखें कि मिश्रण को बर्तन में चिपकने से बचाने के लिए मिश्रण सालने से पहले बर्तन में एक बार गरम पानी डालकर निकाल लें और मिश्रण डालने से पहले बर्तन में थोड़ा तेल लगा लें।
  2. 20 मिनट पकने के बाद बर्तन में एक चाकू डालकर चेक करें कि ढोकला तैयार हुआ है या नहीं। इसके लिए चाकू को खड़ा करके बर्तन में डालकर निकालें। अगर चाकू निकालने पर उसमें कुछ चिपका नहीं है, इसका मतलब आपका ढोकला तैयार है।
  3. अब बर्तन को गैस से उतार लें और ठंडा होने दें।
  4. इसके बाद ढोकले को चकोर टुकड़ों में काट लें और बर्तन से निकाल लें। अब आपका ढोकला खाने के लिए तैयार है।
    (और पढ़ें - लाल मसूर सूप रेसिपी)

परोसने के लिए

  1. इसके लिए एक कड़ाही या तवे पर थोड़ा तेल डालें और मध्यम आंच पर रख दें।
  2. जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें सरसों के बीज, करी पत्ते और हरी मिर्च को सीधा-सीधा काटकर डालें।
  3. इसके बाद बर्तन में आधा कप पानी डालें और उबलने दें। 2 बार उबाला आने के बाद इसमें आधा नींबू निचोड़ें और उसमें अपने अनुसार चीनी और धनिये के पत्ते डाल दें।
  4. अब गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ढोकले के ऊपर डालें।
  5. इसके बाद आपका ढोकला परोसने के लिए बिलकुल तैयार है।

(और पढ़ें - अप्पम रेसिपी)

ढोकले को कटे हुए धनिये और उसकी चटनी के साथ परोसा जाता है। आप चाहें तो ढोकले के ऊपर नारियल का पाउडर का नारियल को कददूकस करके भी डाल सकते हैं। कई लोग ढोकले के साथ फाफड़ा और जलेबी भी खाते हैं।

ढोकला परोसने का एक और तरीका है इसके साथ हरी मिर्च को फ्राई करके और कच्चे पपीते का सलाद बनाकर परोसना। ढोकले के इस प्रकार को खमण या खमन कहते हैं।

(और पढ़ें - पपीते के बीज के फायदे)

नीचे ढोकले में मौजूद पोषक तत्व और उनकी मात्रा बताई गई है। ये मात्रा ढोकले के हर एक पीस के अनुसार लिखी गई है -

पोषक तत्व मात्रा
कैलोरी 152Kcal
फैट 7.4 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 3.3 मिलीग्राम
सोडियम 310 मिलीग्राम
पोटैशियम 240 मिलीग्राम
कार्बोहायड्रेट 16 ग्राम
प्रोटीन 5.7 ग्राम
नेचुरल शुगर 5.7 ग्राम

ढोकला बनाने का सबसे प्रचलित तरीका हमनें आपको उपाय के भाग में बताया है, हालांकि आप चाहें तो इसमें कुछ बदलाव भी कर सकते हैं और कुछ टिप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये टिप्स नीचे दी गई हैं -

  • मिश्रण में खमीर उठाने के लिए उसे 2 घंटे छोड़ने की बजाय आप उसमें थोड़ा सा ईनो भी डाल सकते हैं, इससे बैटर में तुरंत खमीर उठने लगेगा।
  • बैटर में एक साथ सारा पानी डालने की बजाय आप बैटर को हिलाते हुए धीरे-धीरे थोड़ी-थोड़ी देर में भी पानी डाल सकते हैं। एक साथ पानी डालने से बैटर गाढ़ा होने लगता है। (और पढ़ें - पानी कितना और कैसे पीना चाहिए)
  • ढोकले को पकाते समय 15 मिनट बाद चाकू को बर्तन में डालकर उसे चेक करना शुरू कर दें।
  • अगर आपको अपने ढोकले मुलायम चाहिए, तो ज्यादा पानी का प्रयोग करें।
  • ढोकले को ज्यादा तीखा बनाने के लिए उसके ऊपर धनिये के साथ कच्ची हरी मिर्च काटकर डाली जा सकती है।
  • अगर आप ढोकला बनाकर थोड़ी देर बाद खाना चाहते हैं, तो पानी का प्रयोग ज्यादा करें क्योंकि ढोकला पानी सोखता है।

(और पढ़ें - लाल मिर्च के फायदे)

वैसे तो ढोकला एक स्वस्थ डिश है, लेकिन आप इसे अपनी समस्या के अनुसार और स्वस्थ भी बना सकते हैं।

  • डायबिटीज के मरीज के लिए - शुगर के मरीजों के लिए बेसन खाना बहुत अच्छा होता है, हालांकि आप चाहें तो ढोकले में चीनी का उपयोग कम कर सकते हैं।
  • ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए - हाई बीपी के मरीजों के लिए नमक का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी जाती है।
  • किडनी रोग के मरीज के लिए - किडनी के किसी रोग से पीड़ित व्यक्ति के लिए ज्यादा नमक नुकसानदायक हो सकता है, इसीलिए ढोकले में नमक का उपयोग कम करें। हो सके तो तेल की जगह ऑलिव आयल प्रयोग करें।
  • दिल के मरीज के लिए - दिल की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के लिए ज्यादा तेल और नमक खाना नुकसानदायक हो सकता है, ढोकले में इनका प्रयोग कम करें।

अब डायबिटीज का सही इलाज myUpchar Ayurveda Madhurodh डायबिटीज टैबलेट के साथ। ये आपके रक्त शर्करा को संतुलित करते हैं और स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाते हैं। आज ही आर्डर करें

(और पढ़ें - हाई बीपी में क्या खाना चाहिए)

इस वीडियो को देखकर आप आसानी से ढोकला बना सकते हैं।

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ