गले में कुछ अटक जाने का मतलब होता है श्वसन नली में किसी वस्तु या पदार्थ का अटकना, जिससे सांस अवरुद्ध हो जाता है। इसमें खांसी भी हो सकती है और गंभीर मामलों में इससे मृत्यु भी हो सकती है। आमतौर पर बड़े लोगों के गले में खाने का टुकड़ा फंसता है। बच्चों के गले में खाने का टुकड़ा भी फंस सकता है या ऐसी कोई वस्तु भी फंस सकती वे गलती से मुंह में डाल लेते हैं।

(और पढ़ें - खांसी के लिए घरेलू उपाय)

गले में कुछ अटक जाना एक आपातकालीन स्थिति होती है, जिसके लिए तुरंत प्राथमिक उपचार करना महत्वपूर्ण होता है, नहीं तो इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

इस लेख में अपने गले में कुछ फंसने पर क्या करें, बच्चों/ गर्भवती महिलाओं/ मोटे लोगों और बेहोश व्यक्ति के गले में कुछ फंस जाने पर क्या किया जाता है के बारे में बताया गया है।

  1. गले में कुछ अटकने का पता कैसे चलता है - Gale me kuch fasne par kya hota hai
  2. गले में कुछ अटकने पर क्या करें - Gale me kuch atakne par kya karna chahiye

गले में कुछ अटक जाने पर निम्नलिखित लक्षण अनुभव होते हैं -

अगर नवजात शिशु के गले में कुछ अटक गया है, तो वह रोने लगता है या हल्की खांसी करने लगता है।

(और पढ़ें - नवजात शिशु की देखभाल)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

अपने गले में कुछ अटकने पर क्या करें - Apne gale me kuch fas jane par kya kare

गले में कुछ अटक जाना एक आपातकालीन स्थिति होती है, जिसके लिए तुरंत कुछ करना अनवार्य होता है नहीं तो इससे कुछ ही समय में मृत्यु हो सकती है।

अगर आप अकेले हैं और आपके गले में कुछ फंस गया है, तो आप निम्नलिखित तरीके से अपनी मदद कर सकते हैं -

  1. सबसे पहले अगर हो सके तो किसी को मदद के लिए बुलाएं या एम्बुलेंस को फोन कर दें और अपने घर का दरवाजा खोल दें ताकि अगर आप बेहोश हो जाएं तो मदद आप तक आसानी से पहुंच सके।
  2. इसके बाद अपने एक हाथ से मुट्ठी बनाकर अपनी नाभि के ऊपर रखें।
  3. अपनी मुट्ठी को दूसरे हाथ से पकड़ें और पेट को झटके से अंदर की तरफ दबाएं।
  4. इसके अलावा आप किसी कठोर सतह, जैसे कुर्सी के पीछे के हिस्से पर पेट के बल झुक जाएं और पहले की तरह ही अपनी मुठ्ठी से पेट को झटके से अंदर की तरफ दबाएं।
  5. दोनों ही तरीकों में, मुठ्ठी से पेट को अंदर व ऊपर की तरफ दबाएं।
  6. ऐसा करने से गले में अटकी वस्तु बाहर आ जाएगी।

ऐसा भी हो सकता है कि अटकी हुई वस्तु के बाहर निकलने से पहले ही आप बेहोश हो जाएं, इसीलिए सबसे पहले एम्बुलेंस को फोन करना महत्वपूर्ण है।

(और पढ़ें - गले में दर्द के कारण)

किसी के गले में कुछ अटक जाए तो क्या करें - Kisi ke gale me kuch atak jaye to kya kare

अगर आपके आस-पास किसी व्यक्ति के गले में कुछ अटक गया है, तो आप निम्नलिखित तरीके से उसकी मदद कर सकते हैं -

  • व्यक्ति की पीठ को सहारा दें और उन्हें आगे की तरफ झुककर खांसने के लिए कहें।
  • अगर इससे गले में फंसी वस्तु न निकले, तो व्यक्ति की पीठ पर कन्धों के बीच में अपनी हथेली की मदद से तेजी से मारें। (और पढ़ें - पीठ दर्द के घरेलू उपाय)
  • उनके मुंह में देखें कि कोई वस्तु गले से बाहर आ रही है या नहीं। अगर आपको कोई वस्तु व्यक्ति के गले से मुंह में आती दिख रही है, तो उन्हें अपने मुंह में हाथ डालकर उस वस्तु को बाहर खींचने के लिए कहें।
  • अगर वस्तु बाहर नहीं आ रही है, तो आप व्यक्ति के पीछे खड़े हो जाएं और उनकी नाभि के ऊपर की तरफ से अपने दोनों हाथों की मदद से उन्हें कसकर पकड़ लें।
  • अपने यह हाथ से मुठ्ठी बना लें और उस मुठ्ठी को दूसरे हाथ से पकड़ लें।
  • अब व्यक्ति के पेट को अंदर और ऊपर की तरफ झटके से दबाएं, जैसे किसी को उठाने के लिए किया जाता है।
  • ये प्रक्रिया 5 बार दोहराएं।
  • अगर तब भी गले में अटका पदार्थ बाहर नहीं आता है, तो ऊपर दी गई दोनों प्रक्रियाएं 5-5 बार दोहराएं जब तक व्यक्ति के गले से पदार्थ बाहर न आ जाए।
  • व्यक्ति के मुंह में हाथ डालकर वस्तु निकालने का प्रयास तब ही करें जब आपको वस्तु उनके मुंह में आती हुई दिख रही हो।
  • अगर इस तरीके से व्यक्ति के गले में अटकी वस्तु बाहर नहीं आती तो तुरंत एम्बुलेंस को फोन करें और मदद आने तक ऊपर दी गई प्रक्रिया दोहराते रहें।
  • अगर व्यक्ति बेहोश हो जाता है, तो नीचे वाले भाग में दिए गए तरीके से उसकी मदद करें।

इस प्रक्रिया को "हाईमलिख मनूवर" (Heimlich Maneuver) कहा जाता है।

(और पढ़ें - गले में खराश के कारण)

बेहोश व्यक्ति के गले में कुछ अटकने पर क्या करें - Behosh insan ke gale me kuch fasne par kya kare

अगर आपके आस-पास किसी व्यक्ति के गले में कुछ अटक गया है और वह बेहोश है, तो निम्नलिखित तरीके से उसकी मदद करें -

  1. सबसे पहले एम्बुलेंस को फोन कर दें।
  2. व्यक्ति को ज़मीन पर लिटा दें और उनके मुंह में देखें कि क्या कोई वस्तु गले में अटकी दिख रही है या नहीं।
  3. अगर आप वस्तु देख पा रहे हैं, तो अपनी उंगलियों की मदद से उस वस्तु को बाहर निकालने का प्रयास करें।
  4. ध्यान रहे कि आप गलती से उस वस्तु को और अंदर न धकेल दें।
  5. अगर आपको वस्तु नहीं दिख रही है, तो उनके मुंह में ऊँगली डालकर वस्तु निकालने का प्रयास न करें।
  6. अगर ऊपर दिए गए तरीके से व्यक्ति के गले से वस्तु न निकले या व्यक्ति सांस लेना बंद कर दे, तो उसे सीपीआर देना शुरू करें।
  7. ऐसा करने से गले में अटकी वस्तु मुंह की तरफ आने लगती है, इसीलिए बार-बार व्यक्ति के मुंह में देखते रहें।

(और पढ़ें - अस्थमा अटैक आने पर क्या करें)

बच्चों, नवजात शिशुओं के गले में कुछ अटकने पर क्या करें - Bachho ke gale me kuch fase par kya kare

एक साल से कम उम्र के बच्चे या नवजात शिशु के गले में कुछ अटक जाने पर उन्हें निम्नलिखित तरीके से प्राथमिक उपचार दें -

  • बच्चे को गोद में लेकर बैठ जाएं।
  • अब बच्चे का मुंह नीचे की ओर करके उसे अपनी जांघ पर लिटा दें।
  • बच्चे के सिर और गर्दन को सहारा दें।
  • ध्यान रहे कि बच्चे का सिर उसके धड़ के स्तर से नीचे हो।
  • अब अपनी हथेली से बच्चे की पीठ पर कंधो के बीच में हल्का-हल्का थपथपाएं, इससे बच्चे के गले में अटकी वस्तु निकल जाएगी। (और पढ़ें - नवजात शिशु को कफ के लक्षण)
  • अगर इस तकनीक से बच्चे के गले में अटकी वस्तु नहीं निकलती है, तो बच्चे को सीधा कर दें।
  • अब अपनी दो उंगलियों की मदद से बच्चे की छाती को हल्का-हल्का दबाएं। ध्यान रहे कि आप बच्चे की छाती को 1 या 1.5 से अधिक न दबाएं।
  • अगर बच्चे के गले में अटकी वस्तु अभी भी नहीं निकलती है, तो ऊपर दी गई दोनों प्रक्रियाएं 5-5 बार दोहराएं।
  • अगर बच्चा 1 साल से बड़ा अहइ और होश में है, तो केवल उसकी छाती पर ही दबाव बनाएं।
  • अगर बच्चा सांस लेना बंद कर दे, तो उसे सीपीआर दें।

(और पढ़ें - नवजात शिशु को उल्टी होने के कारण)

गर्भवती महिलाओं, मोटे लोगों के गले में कुछ अटकने पर मदद कैसे करे - Pregnant ladies, mote logo ke gale me kuch fasne par kya kare

गर्भवती महिलाओं और मोटे लोगों के गले में कुछ अटक जाने पर निम्नलिखित तरीके से मदद करें -

  1. व्यक्ति के पीछे खड़े हो जाएं और उन्हें अपने दोनों हाथों को उनके सामने लाकर उन्हें कसकर पकड़ लें। (और पढ़ें - मोटापे का इलाज)
  2. ध्यान रहे कि आपके हाथ उनकी छाती के नीचे और पेट के ऊपर होने चाहिए। (और पढ़ें - पेट कम करने के उपाय)
  3. अब अपने हाथों से व्यक्ति की छाती को झटके से अंदर की तरफ दबाएं। (और पढ़ें - छाती में दर्द के कारण)
  4. जब तक उनके गले में फंसा पदार्थ बाहर न आ जाए, तब तक ये प्रक्रिया दोहराएं।
  5. स्थिति बिगड़ने पर तुरंत एम्बुलेंस को फोन करें।
     

नोट: प्राथमिक चिकित्सा या फर्स्ट ऐड देने से पहले आपको इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए। अगर आपको या आपके आस-पास किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या अस्पताल​ से तुरंत संपर्क करें। यह लेख केवल जानकारी के लिए है।

संदर्भ

  1. National Health Service [Internet]. UK; What should I do if someone is choking?
  2. Stanford Children's Health: Lucile Packard Children's Hospital [Internet], Stanford. USA; How to Help a Choking Child
  3. National Health Service [Internet]. UK; How to help a choking child
  4. National Safety Council [Internet]. Itasca. Illinois. USA; Choking Prevention and Rescue Tips
  5. St John Ambulance [Internet]. Order of Saint John. London. UK; Choking
  6. Johns Hopkins Medicine [Internet]. The Johns Hopkins University, The Johns Hopkins Hospital, and Johns Hopkins Health System; Choking and the Heimlich Maneuver
  7. MSDmannual consumer version [internet].How To Do the Heimlich Maneuver in the Conscious Adult or Child. Merck Sharp & Dohme Corp. Merck & Co., Inc., Kenilworth, NJ, USA
ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ