समोसा, भारत का सबसे मशहूर व लोकप्रिय स्नैक है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। समोसे को बनाना आसान है और ये घर में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल करके बनाया जा सकता है। समोसे के बाहर का खोल मैदे से बनता है और इसके अंदर मसालेदार आलू व मटर डाले जाते हैं। उत्तरी भारत में समोसा इतना प्रसिद्ध है कि हर गली व बाजार में आपको समोसे तलते हुए हलवाई मिल ही जाएंगे। समोसे को हर मौके व समारोह पर तो खाया जाता ही है, साथ ही इसे शाम के समय चाय या कॉफी के साथ भी बहुत पसंद किया जाता है।

इस लेख में समोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और उसे बनाने के तरीक के बारे में बताया गया है।

संक्षेप में  
तैयारी करने का समय 20 मिनट
पकाने का समय 40 मिनट
बनाने का कुल समय एक घंटा
कितने समोसों के लिए है ये रेसिपी पांच समोसे
कब खाएं स्नैक्स में
कहां की है ये डिश उत्तरी भारत
टाइप वेज (शाकाहारी)
एक समोसे में कैलोरी 262Kcal

(और पढ़ें - हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी)

  1. समोसा बनाने के लिए सामग्री - Ingredients for making samosa in hindi
  2. समोसा बनाने की विधि - How to make samosa in hindi
  3. समोसे को परोसने का तरीका - How to serve samosa in hindi
  4. समोसे में मौजूद पोषक तत्वों की जानकरी - Nutritional information of samosa in hindi
  5. समोसा बनाने के लिए कुछ टिप्स - Tips for making samosa in hindi
  6. समोसे को हैल्दी बनाने का तरीका - How to make samosa healthy in hindi
  7. समोसा बनाने की वीडियो - Samosa recipe video in hindi

आलू के समोसे बनाने की सामग्री नीचे दी गई है:

इस सामग्री से आप 5 समोसे बना सकते हैं।

(और पढ़ें - धनिये के बीज के फायदे)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

समोसा बनाने का तरीका नीचे दिया गया है:

आलू बनाने के लिए:

  1. सबसे पहले एक पैन लें और उसमें थोड़ा तेल डालकर मध्यम आंच पर रख दें।
  2. गरम होने के बाद इसमें जीरा डालें और जब जीरे का रंग बदलने लगे, तो उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें।
  3. इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिलाएं। (और पढ़ें - समुद्री नमक के फायदे)
  4. अब इसमें अमचूर, धनिया पाउडर, धनिये के पत्ते, गरम मसाला, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ी देर तक चलाएं।
  5. अब इसमें उबले हुए आलू डालें और फिर से मिला लें। करछी की मदद से इस मसाले को मसल लें।

(और पढ़ें - कुलचा बनाने की विधि)

आटा बनाने के लिए:

  1. आटा बनाने के लिए एक बड़ा सा बाउल लें और उसमें मैदा, जीरा, नमक और स्वादानुसार काली मिर्च डाल लें।
  2. फिर इसमें घी डालकर आटा गूंथना शुरू करें। याद रहे कि आटा थोड़ा मुलायम होना चाहिए। (और पढ़ें - घी या मक्खन?: क्या खाना है अधिक फायदेमंद)
  3. अब इस आटे को किसी मलमल के कपडे से लपेटकर आधे घंटे के लिए रख दें।

(और पढ़ें - सैंडविच बनाने की विधि)

समोसा बनाने के लिए:

  1. आटे में से एक टुकड़ा लें और उसे बेलन की मदद से बेल लें।
  2. इसे गोल बनाएं और बीच में से काट दें। अब अपने हाथों पर हल्का सा पानी लगाएं और इसके दोनों कोनों को पकड़कर मिला दें ताकि ये एक कोन बन जाए।
  3. अब तैयार की गई आलू की फिलिंग लें और समोसे के कोने आपस में अच्छे से मिला दें।
  4. अब एक कड़ाही में तेल गरम कर लें और समोसों को थोड़ा-थोड़ा करके तलें।
  5. जब ये सुनहरे-ब्राउन और कुरकुरे हो जाएं, तो समोसों को कड़ाही से निकालकर टिशू पर रखें ताकि उनका एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
  6. अब आपके समोसे परोसने के लिए बिलकुल तैयार है।

(और पढ़ें - गुजिया बनाने की विधि)

समोसे को परोसने के लिए इन्हें तलने के बाद टिशू पर निकालकर तेल निचुड़ने दें और फिर टोमेटो केचप, धनिये की चटनी या इमली की चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।
कई जगहों पर समोसे को छोले की सब्जी या दही के साथ भी परोसा जाता है। आप चाहें तो इसे ब्रेड के बीच में लगाकर भी खा सकते हैं।

(और पढ़ें - कचौड़ी बनाने की विधि)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹425  ₹850  50% छूट
खरीदें

समोसे में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी नीचे दी गई है। ये पोषक तत्व एक समोसे के आधार पर हैं।

पोषक तत्व मात्रा
कैलोरी 262Kcal
फैट 17 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 27 मिलीग्राम
सोडियम 432 मिलीग्राम
कार्बोहायड्रेट 24 ग्राम
प्रोटीन 3.5 ग्राम
नेचुरल शुगर 1.6 ग्राम

(और पढ़ें - कटलेट रेसिपी)

घर पर समोसे बनाने के लिए निम्नलिखित टिप्स आपके काम आ सकती हैं:

  • अगर आपको समोसे में लहसुन पसंद नहीं है, तो आप इसका मसाला बनाते समय लहसुन न डाल के हींग का उपयोग कर सकते हैं। इसे शुरुआत में तेल गरम करते ही डाल दें। (और पढ़ें - खाली पेट लहसुन खाने के फायदे)
  • अगर आप अमचूर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे मटर के साथ डालें। अमचूर को बाकी मसालों के साथ बिना पकाए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • समोसे अच्छे तभी बनते हैं जब उसका आटा गूंथकर कुछ देर ढककर रखा जाए। इससे आटा बेलने में भी आसानी होती है और स्वाद भी अच्छा आता है।

(और पढ़ें - गुलाब जामुन रेसिपी)

समोसे को हैल्दी बनाने के लिए नीचे दिए गए तरीके पढ़ें:

  • वैसे तो समोसा मैदे से ही बनाया जाता है, लेकिन अगर आप मैदा नहीं खाना चाहते हैं, तो इसे गेहूं के आटे से भी बना सकते हैं। (और पढ़ें - कूटू के आटे के फायदे)
  • समोसे को हैल्दी बनाने के लिए इसमें कई तरह की सब्जियां मिलाई जा सकती हैं। इसके लिए पहले सब्जियों को उबाल लें और आलू की तरह से मसाले में भूनकर समोसे में डालें।
  • समोसे को तलकर खाने का ही मजा आता है, लेकिन इसे बेक करके भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको आटे में तेल की मात्रा बढ़ाने की आवश्यकता होगी। (और पढ़ें - सरसों के तेल के फायदे)
  • समोसे को तलने के लिए जैतून का तेल भी उपयोग किया जा सकता है।

(और पढ़ें - जैतून के फायदे)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Energy & Power Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को शारीरिक व यौन कमजोरी और थकान जैसी समस्या के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Power Capsule For Men
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

इस वीडियो को देखकर आप घर पर आसानी से समोसा बना सकते हैं।

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ