दांतों को साफ करना आपके मुंह की सेहत से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है, इसलिए हम सभी रोजाना सुबह उठकर दांतों की सफाई करते हैं। दांतों के मजबूत और चमकदार होने से आपकी सेहत और व्यक्तित्व दोनों पर ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मजबूत दांत होने से आप खाने को अच्छी तरह से चबा पाते हैं और इससे आपकी पाचन क्रिया पर दबाव भी नहीं पड़ता है। इसके अलावा ऑफिस या दोस्तों के साथ हंसते-बोलते समय दिखने वाले गंदे दांत आपकी छवि को खराब करते हैं। ऐसे में आपको दांत की सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

इस लेख में आपको ब्रश करने के तरीके और नियम के बारे में बताया गया है। साथ ही आपको ब्रश करने के फायदे और नुकसान, दांत साफ करने का सही तरीका, उपाय, नुस्खा बताने का प्रयास किया गया है। 

(और पढ़ें - दांत के मैल का इलाज)

  1. ब्रश करने का तरीका, उपाय व नियम - Brush karne ka tarika, upay aur niyam
  2. दांत साफ करने के फायदे और नुकसान - Danto ko saaf karne ke fayde aur nuksan

ब्रश करने के तरीके को समझने से पहले आपको एक दिन में कितनी बार ब्रश करना चाहिए व इस दौरान किन बातों को ध्यान रखना चाहिए के बारे में भी बताया गया है। दांतों से संबंधित संस्थाओं के अनुसार निम्नलिखित सुझाव दिए गए हैं।

  • दांतों को दिन में दो बार (सुबह व रात को सोने से पहले) ब्रश करें।
  • दांतों को साफ करने के लिए जो ब्रश चुनें, वह मुलायम हो और आपके मुंह के चारों ओर आसानी से पहुंचने वाला हो। इस तरह के ब्रश से दांतों को साफ करते हुए आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। (और पढ़ें - दांतों में झनझनाहट का इलाज)
  • हर तीन महिनों में या ब्रश खराब होने पर तुरंत बदलें, क्योंकि खराब व घिसा हुआ टूथब्रश दांतों की सही तरह से सफाई नहीं कर पाता है।
  • दांतों के स्वास्थ्य से संबंधित विश्वसनीय संस्थाओं के द्वारा सुझाए गए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।

(और पढ़ें - दांत दर्द के घरेलू उपाय)

दांतों को साफ करने के लिए आपको निम्नलिखित तरीके से ब्रश करना चाहिए।

  • सबसे पहले आप ब्रश को साफ पानी से धो लें। इसके बाद आप टूथपेस्ट ब्रश में लगा लें। ऐसे टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें, जिसमें फ्लोराइड मिला हो, इससे दांतों का कैविटी और सड़न से बचाव होता है।
  • सबसे पहले अपने पिछले दांतों के सामने वाले हिस्से को साफ करें। इस दौरान आप ब्रश को 45 डिग्री के कोण पर रखकर घड़ी की दिशा में घुमाते हुए हल्के हाथों से दांतों की सफाई करें। इस प्रक्रिया को करीब 20 सेकंड तक दोहराएं।  
  • इसके बाद आप ब्रश को मसूड़ों से दूर रखते हुए दांतों को साफ करें। इस तकनीक से प्लाक और दांतों के बीच में फंसे भोजन के कण बाहर आ जाते हैं। (और पढ़ें - दांत मजबूत करने के उपाय)
  • मुंह में दाढ़ के दांतों को अच्छी तरह से साफ करें। इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराएं और दाढ़ के अंदरुनी हिस्से को भी साफ करें।
  • इसके बाद आप अपने आगे के दांतों के पिछले हिस्से को साफ करें, इसके लिए आप ब्रश को ऊपर से नीचे की ओर लाते हुए सफाई करें। इस प्रक्रिया को भी दो से तीन बार दोहराएं।
  • निचले हिस्से के सामने वाले दांतों को भी ब्रश से ठीक ऊपर वाले दांतों की तरह ही साफ करें। (और पढ़ें - दांतों का पीलापन दूर करने के उपाय)
  • इसके बाद आप चबाने वाले हिस्से को साफ करें। इनको साफ करने के लिए भी आप ब्रश को घड़ी की दिशा में घुमाते हुए साफ करें। इसके साथ ही यदि दांतों का कोई हिस्सा छूट जाएं तो उसको भी साफ कर लें।
  • दांतों की सफाई के साथ ही मुंह की सफाई करना भी बेहद जरूरी होता है और इसे ब्रश के दौरान ही किया जाना चाहिए। इसके लिए आप जीभ के ऊपरी और निचले हिस्से, गालों का अंदरुनी हिस्सा और तालू को भी हल्के हाथों से साफ करना चाहिए।
  • अंत में आप साफ पानी से कुल्ला करें। इस समय आप अपनी पसंद के माउथवॉश का भी उपयोग कर सकते हैं। 

(और पढ़ें - दांतों के संक्रमण का इलाज)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

दांत को साफ करने के कई फायदे होते हैं। ब्रश करने के कुछ फायदे और नुकसान निम्नलिखित हैं:

ब्रश करने से होने वाले नुकसान

यदि दांतों को सही तरह से ब्रश किया जाए तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन गलत और ज्यादा तेजी से ब्रश करने से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जैसे:

(और पढ़ें - अकल दाढ़ में दर्द का इलाज)      

ऐप पर पढ़ें