त्वचा की जरूरत के अनुसार दिन की क्रीम और रात की क्रीम अलग-अलग होती हैं। लेकिन कई लोग दिन से रात तक सिर्फ एक ही क्रीम का उपयोग करते हैं और ऐसे आपकी त्वचा को सही रूप से देखभाल नहीं मिल पाती। अगर आप दिन की क्रीम को रात में भी इस्तेमाल करते हैं तो अब से उसका इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ दिन में ही करें। इस लेख में हम आपके लिए नाईट क्रीम लेकर आये हैं। घर पर बनाई जाने वाली नाईट क्रीम न सिर्फ आपकी त्वचा को हाइड्रेट और स्वस्थ रखेंगी बल्कि त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज भी करेंगी।

(और पढ़ें - ब्यूटी केयर टिप्स)

तो आइये आपको बताते हैं नाइट क्रीम क्या है, बनाने व लगाने का तरीका और फायदे -

  1. नाईट क्रीम क्या है - Night cream kya hai in hindi
  2. नाईट क्रीम बनाने व लगाने का तरीका - Night cream banane va lagane ka tarika in hindi
  3. नाइट क्रीम लगाने के फायदे - Night cream lagane ke fayde
नाईट क्रीम क्या है - Night cream kya hai in hindi

नाईट क्रीम आपके रोजाना के मॉइस्चराइजर से अधिक पोषित और हाइड्रेटिंग होती है। इसमें त्वचा को नमी देने वाली बेहतरीन सामग्रियां होती हैं, जो रात के समय त्वचा में गहराई तक जाती हैं और त्वचा से अशुद्धियों व धूल-मिट्टी को साफ करती हैं। नाईट क्रीम सभी प्राकर की त्वचा के लिए उपलब्ध होती हैं। नाईट क्रीम की मदद से आपकी त्वचा गोरी और चमकदार भी लगने लगती है, साथ ही त्वचा से संबंधित समस्याएं नहीं होती।

(और पढ़ें - डेड स्किन हटाने के उपाय)

नाईट क्रीम बनाने व लगाने का तरीका - Night cream banane va lagane ka tarika in hindi

नाईट क्रीम बनाने व लगाने का तरीका इस प्रकार है -

नाइट क्रीम फॉर ऑयली स्किन - Night cream for oily skin in hindi

1. एलो वेरा नाईट क्रीम -

सामग्री –

  1. दो से तीन बूँद प्रिमरोस आयल
  2. आधा बड़ी चम्मच एलो वेरा जेल। (और पढ़ें - एलोवेरा के फायदे)
  3. आधा छोटी चम्मच लैवेंडर आयल

बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका –

  1. एक कटोरी में, पहले एलो वेरा जेल मिलाएं।
  2. अब उसमें खुशबूदार लैवेंडर तेल डालें।
  3. दोनों मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें प्रिमरोस तेल भी मिला लें।
  4. मिश्रण को मिलाने के बाद उसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  5. लगाने के बाद कुछ मिनट तक उँगलियों से आराम-आराम से मसाज करें।
  6. बचे हुए मिश्रण को आप किसी बंद डब्बे में बंद करके कुछ महीने तक सुरक्षित रख सकते हैं।

फायदे –

जिनकी त्वचा तैलीय होती है वो कभी गर्मियों में नाईट क्रीम नहीं लगाते। लेकिन यह क्रीम आपकी ऑयली स्किन के लिए बेहद अच्छी है। एलो वेरा एक प्रकार की एंटीसेप्टिक सामग्री है जो त्वचा का इलाज करने और हाइड्रेट करने में मदद करती है। यह त्वचा के अधिक तेल को रोकती है और उसे प्राकृतिक तरीके से चमकदार बनाती है। 

(और पढ़ें - तैलीय त्वचा की देखभाल)

2. ग्लिसरीन, नारियल का तेल और कपूर से बनी नाईट क्रीम -

सामग्री –

  1. तीन बड़ी चम्मच ग्लिसरीन।
  2. आधा छोटी चम्मच कपूर। (और पढ़ें - कपूर के फायदे)
  3. आधा बड़ी चम्मच नारियल का तेल। (और पढ़ें - नारियल तेल के फायदे)

बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका –

  1. सबसे पहले एक बर्तन में नारियल के तेल को गर्म कर लें।
  2. अब नारियल के तेल वाले बर्तन को गैस से हटा लें।
  3. फिर इसमें ग्लिसरीन मिलाएं।
  4. अच्छे से पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद इसमें कपूर भी मिला लें।
  5. अब इस मिश्रण को अपनी उँगलियों पर लें और फिर चेहरे पर लगाएं।
  6. लगाने के बाद एक मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें।
  7. बचे हुए मिश्रण को किसी बंद डब्बे में करके रख दें।

(और पढ़ें - चेहरे की मसाज कैसे करे)

फायदे –

अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो नाईट क्रीम त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज करने का बहुत अच्छा तरीका है। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप इस नाईट क्रीम का इस्तेमाल करने वाले हो तो उससे पहले चेहरे को अच्छे से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से धुल-मिट्टी आसानी से निकल जाएगी।

(और पढ़ें - तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे)

नाईट क्रीम फॉर ड्राई स्किन - Night cream for dry skin in hindi

1. बादाम के तेल से बनी नाईट क्रीम -

सामग्री -

  1. एक छोटी चम्मच गुलाब जल। (और पढ़ें - गुलाब जल के फायदे)
  2. आधी बड़ी चम्मच बादाम का तेल। (और पढ़ें - बादाम के तेल के फायदे)
  3. एक बड़ी चम्मच कोकोआ बटर। (और पढ़ें - कोको पाउडर के फायदे)
  4. आधी बड़ी चम्मच शहद। (और पढ़ें - शहद के फायदे)

आप ज्यादा मात्रा में क्रीम बनाना चाहती हैं, तो इन सभी सामग्री की मात्रा ज्यादा लेलें।

(और पढ़ें - ड्राई स्किन के उपाय)

बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका -

  1. सबसे पहले एक बर्तन में बादाम का तेल पिघला लें।
  2. बादाम के तेल वाले बर्तन में ही कोकोआ बटर भी डालकर पिघलाएं।
  3. अब बर्तन को गैस से हटा लें।
  4. फिर उसमें गुलाब जल और शहद को भी मिलाएं।
  5. पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  6. अब नाईट क्रीम को चेहरे पर लगाएं और लगाने के बाद कुछ मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें।
  7. अब बचे हुए मिश्रण को फ्रिज में रख दें।

फायदे –

बादाम का तेल विटामिन ई से समृद्ध होता है। यह नाईट क्रीम रूखी त्वचा के साथ-साथ सभी प्रकार की त्वचा के लिए बहुत ही अच्छे से कार्य करती है। शहद और कोकोआ बटर आपकी त्वचा को कोमल और चमकदार बनाती है।

(और पढ़ें - त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय)

2. बटर और शहद से बनी क्रीम –

सामग्री –

  1. थोड़ा सा केसर। (और पढ़ें - केसर के फायदे)
  2. दो छोटी चम्मच शहद।
  3. दो बड़ी चम्मच घी।

बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका –

  1. सबसे पहले एक कटोरी में शुद्ध बटर डालें और फिर इसमें शहद को भी मिला लें।
  2. पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद इसमें केसर भी मिलाएं।
  3. मिश्रण को मिलाने के बाद एक क्रीमी पेस्ट तैयार कर लें और इसके बाद चेहरे व गर्दन पर इस क्रीम को लगाएं।
  4. लगाने के बाद हल्के हाथ से 15 से 20 मिनट तक रोजाना मसाज करें।
  5. इस क्रीम को 20 दिन तक लगाने के बाद आप खुद बा खुद चेहरे पर बदलाव देखने लगेंगे।

फायदे –

घी और शहद आपकी त्वचा को हाइड्रेट व स्वस्थ रखते हैं। इससे आपकी त्वचा गोरी और चमकदार लगने लगती है। इन दोनों सामग्रियों से बनी नाईट क्रीम न सिर्फ आपका रंग गोरा करेगी बल्कि मुहांसों की समस्या से भी निजात दिलाएगी।

(और पढ़ें - क्लींजर)

नाईट क्रीम फॉर फेयरनेस - Night cream for fairness in hindi

1. गुलाब जल और बादाम के तेल से बनी नाईट क्रीम -

सामग्री –

  1. आधा छोटी चम्मच नारियल तेल।
  2. आधा छोटी चम्मच ग्लिसरीन।
  3. दो से तीन बूँद गुलाब जल।
  4. एक से दो बूँद बादाम का तेल।

बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका –

  1. एक कटोरी में सबसे पहले बादाम का तेल लें।
  2. फिर नारियल का तेल भी उसमें मिला दें।
  3. पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाने से बाद इसमें गुलाब जल की बूँदें डालें।
  4. अब इसमें ग्लिसरीन भी मिला दें।
  5. पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद इसे रोज रात को लगाएं।
  6. लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें।
  7. फिर इस क्रीम को लगाना शुरू करें।

(और पढ़ें - चेहरे को गोरा करने के उपाय)

फायदे –

त्वचा को गोरी करने के लिए गुलाब जल और बादाम का तेल बहुत ही बेहतरीन सामग्री है। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट, कोमल, स्वस्थ और चमकदार रखता है। जबकि बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज करता है।

2. बादाम से बनी नाईट क्रीम –

सामग्री –

  1. आधा बड़ी चम्मच काजू का पाउडर।
  2. आधा बड़ी चम्मच बादाम का पाउडर।
  3. थोडा सा केसर
  4. आधा छोटी चम्मच गुलाब जल।
  5. आधी छोटी चम्मच बादाम का तेल।
  6. चुटकीभर हल्दी

(और पढ़ें - फेस वाश कैसे करें और स्किन टोनर कैसे लगाए)

बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका –

  1. सबसे पहले एक कटोरी में बादाम का पाउडर डालें।
  2. अब इसमें काजू का पाउडर भी मिला लें।
  3. फिर इसमें गुलाब जल भी मिलाएं और अच्छे से एक पेस्ट तैयार कर लें।
  4. इसके बाद मिश्रण में केसर और हल्दी मिलाएं।
  5. पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद इसमें बादाम का तेल भी मिलाएं।
  6. नाईट क्रीम तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और लगाने के बाद कुछ मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें।
  7. रोजाना रात में इस नाईट क्रीम को जरूर लगाएं।

फायदे –

यह नाइट क्रीम मृत कोशिकाओं को साफ करती है। बादाम और काजू का पाउडर त्वचा को साफ करने में मदद करता है। साथ ही बादाम के तेल में विटामिन ई होता है जो त्वचा को मॉइस्चराइज करता है।

(और पढ़ें - गोरा होने के उपाय)

नाईट क्रीम फॉर ग्लोइंग स्किन - Night cream for glowing skin in hindi

1. दूध नाईट क्रीम के लिए –

सामग्री –

  1. दो से तीन बूँद गुलाब जल।
  2. आधा बड़ी चम्मच जैतून का तेल। (और पढ़ें - जैतून के तेल के फायदे)
  3. आधा बड़ी चम्मच ताजा दूध की क्रीम। (और पढ़ें - दूध के फायदे)

बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका –

  1. एक कटोरी में ताजा दूध की क्रीम डालें।
  2. अब इसमें जैतून का तेल भी मिला लें।
  3. पूरे मिश्रण को अच्छे से मिलाएं जिससे एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो सके।
  4. इसके बाद पेस्ट में गुलाब जल भी डालें।
  5. अच्छे से नाईट क्रीम तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर रोजाना रात को लगाएं।
  6. लगाने के बाद आप कुछ मिनट तक मसाज भी कर सकते हैं।
  7. इस तरह आपको कुछ दिनों में अपनी रंगत में बदलाव दिखने लगेगा।

फायदे –

ताजा दूध की क्रीम त्वचा के लिए बेहद अच्छी है। यह त्वचा को साफ और मॉइस्चराइज करती है। घर पर बनी इस नाईट क्रीम को रोजाना रात को लगाने से आपकी त्वचा जवान लगने लगेगी।

(और पढ़ें - फेस मास्क क्या है)

2. हल्दी और नींबू से बनी नाईट क्रीम –

सामग्री -

  1. आधी छोटी चम्मच चंदन पाउडर। (और पढ़ें - चंदन के फायदे)
  2. 5-6 बादाम पानी में भीगे हुए।
  3. चुटकीभर हल्दी।
  4. दो से तीन बूँद नींबू के जूस की। (और पढ़ें - नींबू के फायदे)

बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका –

  1. एक मिक्सर में रातभर भीगे हुए 8 से 9 बादाम को मिक्स कर लें।
  2. अब इसमें हल्दी पाउडर भी मिलाएं।
  3. पूरे मिश्रण को अच्छे से चला लें और अब इसमें ताजा नींबू का जूस भी मिलाएं।
  4. फिर इसमें चंदन पाउडर को भी मिला लें।
  5. नाईट क्रीम तैयार होने के बाद इसे किसी साफ बोतल में डाल लें और दो हफ्ते तक फ्रिज में रखें।
  6. इस क्रीम को रात को सोने से पहले लगाएं और हफ्ते में दो बार दोहराएं।

फायदे –

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए हल्दी और नींबू बहुत ही बेहतरीन सामग्री है। इस नाइट क्रीम से न सिर्फ आपका चेहरा दमकता है बल्कि त्वचा के बैक्टीरिया भी साफ होते हैं। 

(और पढ़ें - चेहरे पर चमक लाने के उपाय)

नाइट क्रीम लगाने के फायदे - Night cream lagane ke fayde

नाइट क्रीम लगाने के फायदे इस प्रकार हैं -

1. त्वचा हाइड्रेट रहती है -

एक अच्छी नाईट क्रीम के कई फायदे होते हैं, उनमें से एक फायदा है कि इससे त्वचा हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है। त्वचा को ड्राई बनने से रोकने के लिए नाईट क्रीम बेहद मदद करती है। इसके अलावा यह क्रीम आपकी त्वचा को पर्याप्त पोषण भी देती है। (और पढ़ें - शिया बटर क्या है)

2. त्वचा कोमल रहती है -

नाईट क्रीम त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कोमल भी रखती है। अगर आप त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं तो त्वचा आपकी हमेशा कोमल व मुलायम बनी रहेगी। (और पढ़ें - केराटिन ट्रीटमेंट क्या है)

3. कोलाजेन का स्तर बढ़ाती है -

नाइट क्रीम त्वचा के कोलेजन के स्तर को सुधारती है। त्वचा की लोच कोलाजेन पर निर्भर होती है और इसलिए नाईट क्रीम में ऐसी सामग्रियां मिलाई जाती हैं जो आपको जवान बनाये रखने में मदद करती हैं। (और पढ़ें - कोलेजन क्रीम के फायदे)

4. रक्त परिसंचरण बेहतर करता है -

त्वचा का रक्त परिसंचरण बेहतर होने से त्वचा संबंधी समस्याएं नहीं होती। इससे त्वचा स्वस्थ रहती है। जब त्वचा का रक्त परिसंचरण बेहतर होता है तो त्वचा की रंगत भी बढ़ती है। (और पढ़ें - एक्सफोलिएशन क्या है)

5. इरिटेशन और सूजन को कम करें -

नाईट क्रीम त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में मदद करती है। यह त्वचा को ठंडक भी पहुँचाती है। इसके अलावा ये क्रीम त्वचा को सूजन से दूर रखती है। (और पढ़ें - फेस पैक कैसे बनाएं)

ऐप पर पढ़ें