हम आज आपको एक चमत्कारी बालों का तेल बनाना सिखाएंगे जो आप के बालों को लंबा और सुन्दर कर देंगे| इस तेल की हर दिन मालिश करने से बाल लंबे हो जाते हैं - साथ ही बालों का गिरना काम हो जाता है| रूसी  ख़त्म हो जाती है और बाल चमकीले और नए जैसे हो जाते हैं। इसको बनाने का पूरा तरीका आप विडियो में देख सकते हैं।
हमने इसे यहाँ पर आपकी सुविधा के लिए लिखा भी है -
  • पहले आप कढ़ी पत्ता लें और उसे ३ दिन तक धुप में सुखाएं| जब यह पूरी तरह से कड़क हो जाएंगे तो इनको पीस लेना जिससे यह पाउडर जैसे बन जाएँ| कढ़ी पत्ते एमिनो एसिड का खजाना है और इसमें बहुत सारे विटामिन और मिनरल भी होते हैं|
  • 1 चम्मच मेथी लीजिये और पहिए कढ़ी पत्ते के पाउडर के साथ मिला लो| मेथी में हार्मोन्स होते हैं जिससे बाल जल्दी लंबे होते हैं| इसमें जो प्रोटीन्स और निकॉलिटिक एसिड होता है जो बालों को चमकीला और मजबूत करता है। साथ ही आपके खोपड़ी के सूखेपन को दूर करेगा |
  • 1 भिगोने में नारियल का तेल लीजिये और उसको १-२ मिनट तक गर्म करें| नारियल का तेल आपके बालों को मजबूत करता है| साथ ही इसमें बहुत सारे विटामिन, न्यूट्रिएंट और मिनरल होते हैं|
  • रेंडी का तेल आप मिला लें  - इसमें 6 तरीके  के जरूरी  फैटी एसिड होते हैं जो आपके सर की खून का प्रसार बढ़ जाता है| यह एक एंटी ऑक्सीडेंट भी है जो आपके बालों की मजबूती बढ़ देता है।
  • अब आप कढ़ी पत्ते और मेथी के ऊपर बने पाउडर तो मिलाएं और धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट और पकाएं।

अब इसको 6 घंटों तक रखें और छान कर खाली और साफ शीशी में भर लें| इस तेल को हर दिन लगाने से आपके बाल तेजी से लंबे होंगे।

ऐप पर पढ़ें