क्या प्रेगनेंसी में पीरियड्स होते हैं? यह सवाल अधिकतर महिलाओं के मन में उमड़ता है। खासकर तब जब वे पहली बार गर्भवती होती हैं। आशा करते हैं कि इस लेख के माध्यम से आपको आपके इस सवाल का संतुष्ट जवाब मिल जायेगा।

(और पढ़ें - पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करे)

प्रेग्नेंट होने के बाद प्रसव तक आपको पीरियड्स नहीं होते हैं और न ही होने चाहिए। कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान योनि से रक्तस्राव होता है। उनमें से कुछ में यह इस प्रकार होता है कि उन्हें यह उनकी नियमित माहवारी की तरह लगता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान योनि से किसी भी प्रकार का रक्तस्राव, मासिक धर्म नहीं होता।

(और पढ़ें - प्रेग्नेंट होने के लिए क्या करें)

माहवारी केवल तब तक होती है जब तक आप गर्भवती नहीं होती हैं। हर महीने, आपके गर्भाशय में अंडे के आरोपण (Implantation) के लिए रक्त का एक मोटा अस्तर (Lining) बनता है। अगर आप उस महीने गर्भवती नहीं होती हैं या यूं कहें कि अंडे को निषेचन के लिए जब तक शुक्राणु नहीं मिलते हैं ये अस्तर रक्त के रूप में योनि से बाहर निकल जाता है जिसे मासिक धर्म (पीरियड्स) कहते हैं। 

(और पढ़ें - पीरियड से जुड़े मिथक और तथ्य)

लेकिन यदि एक बार अंडा, गर्भाशय के अस्तर में आरोपित हो जाता है तो हार्मोनों में परिवर्तन के रूप में रक्त समृद्ध ऊतकों (Blood rich tissues) को यह सन्देश दिया जाता है कि अब बच्चे के विकास के लिए रक्त की आवश्यकता है। और इस वजह से आपको प्रेगनेंसी में पीरियड्स होने बंद हो जाते हैं और ये तभी शुरू होते हैं जब आपकी गर्भावस्था पूरी हो जाती है। 

(और पढ़ें - हार्मोन्स का महत्व महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए)

गर्भावस्था के दौरान विभिन्न कारणों से योनि से रक्तस्राव होता है जिनमें से कुछ गंभीर होते हैं और कुछ नहीं। कुछ महिलाओं को उनके पीरियड्स के बचे होने की वजह से सप्ताह में हल्का रक्तस्राव या स्पॉटिंग होती है और वे कुछ समय के लिए गलती से उसे पीरियड्स समझ सकती हैं। यह आम तौर पर एक विशिष्ट माहवारी की तुलना में बहुत हल्का होता है और केवल एक या दो दिन तक ही होता है।

इस स्पॉटिंग को "आरोपण रक्तस्राव" (Implantation bleeding) कहा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह गर्भाशय के रक्त समृद्ध अस्तर में अंडे के आरोपित होने के कारण होती है। लेकिन इसका वास्तविक कारण कोई नहीं जानता।

आपको स्पॉटिंग का अनुभव पैप स्मीयर परीक्षण, योनि परीक्षण या सेक्स के बाद भी हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान आपकी गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) में अधिक रक्त जाने लगता है। 

(और पढ़ें - योनि के बारे में जानकारी और sex kaise karte hain)

प्रेगनेंसी में रक्तस्राव किसी गंभीरता का संकेत भी हो सकता है, जैसे संक्रमण, प्लेसेंटा सम्बन्धी समस्याएं, मिस्कैरेज या एक्टोपिक गर्भावस्था आदि जो प्राणघातक हो सकती हैं।

यदि गर्भवती होने पर आपको रक्तस्राव हो रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर या दाई को बुलाएं, भले ही रक्तस्राव बंद क्यों न हो गया हो। कई महिलाएं जो गर्भावस्था के दौरान थोड़े रक्तस्राव का अनुभव करती हैं, उनकी डिलीवरी बिना किसी जटिलता के संपन्न होती है। लेकिन रक्तस्राव के कारण किसी गंभीर समस्या को होने से रोकने के लिए डॉक्टर से परामर्श करना बहुत ज़रूरी होता है।

यदि लगातार रक्तस्राव हो रहा हो या किसी तरह का गंभीर दर्द अनुभव हो तो तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाएं। 

(और पढ़ें - गर्भावस्था में रक्तस्राव रोकने के उपाय)

  1. प्रेगनेंसी में पीरियड आता है या नहीं जाने इस वीडियो में

क्या गर्भावस्था में पीरियड्स होते हैं? से जुड़े सवाल और जवाब

सवाल 4 साल से अधिक पहले

क्या प्रेग्नेंसी में हर महीने पीरियड्स हो सकते हैं?

Dr. Ayush Pandey MBBS, PG Diploma , सामान्य चिकित्सा

प्रेग्नेंसी में पीरियड्स नहीं होते हैं।

सवाल 4 साल से अधिक पहले

मेरी पत्नी के पीरियड्स की डेट 15 तारीख थी लेकिन इस बार पीरियड्स 23 तारीख को आए, पीरियड की पहली रात को उसे 6 बार ब्लीडिंग हुई और अगली सुबह तक ब्लीडिंग बंद हो गई। इसमें घबराने वाली कोई बात तो नहीं है?

Dr. B. K. Agrawal MBBS, MD , कार्डियोलॉजी, सामान्य चिकित्सा, आंतरिक चिकित्सा

आप एक बार अपनी पत्नी का प्रेग्नेंसी टेस्ट करवा लीजिए।

सवाल 4 साल से अधिक पहले

मैं 1 महीने से प्रेग्नेंट हूं और मुझे हल्की ब्लीडिंग हुई थी। मुझे क्या करना चाहिए?

Dr. Braj Bhushan Ojha BAMS , गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डर्माटोलॉजी, मनोचिकित्सा, आयुर्वेद, सेक्सोलोजी, मधुमेह चिकित्सक

अगर आप प्रेग्नेंट हैं और ब्लीडिंग भी हो रही है तो यह नॉर्मल बात नहीं है। आपको एक बार डॉक्टर से बात कर के अल्ट्रासाउंड करवा लेना चाहिए।

सवाल 4 साल से अधिक पहले

मेरी प्रेग्नेंसी को 3 महीने हो चुके हैं। मुझे अपने कपड़ों पर ब्लीडिंग का एक धब्बा दिखाई दिया, जिसके बाद सफेद पानी आने लगा। इसकी क्या वजह है?

Dr. Uday Nath Sahoo MBBS , आंतरिक चिकित्सा

अगर आपकी गर्भनाल नीचे की तरफ है तो 3 महीने की प्रेग्नेंसी मे कई बार ब्लीडिंग के धब्बे पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको आराम करना चाहिए। भारी सामान उठाने और सेक्स से बचना चाहिए। इसकी जांच के लिए अपना अल्ट्रासाउंड जरूर करवाएं।

संदर्भ

  1. Center for Disease Control and Prevention [internet], Atlanta (GA): US Department of Health and Human Services; REPRODUCTIVE HEALTH AND THE WORKPLACE
  2. Better health channel. Department of Health and Human Services [internet]. State government of Victoria; Pregnancy - bleeding problems
  3. National Health Service [Internet]. UK; Vaginal bleeding in pregnancy.
  4. National Health Service [Internet]. UK; Miscarriage.
  5. Harville EW et al. Vaginal bleeding in very early pregnancy. Hum Reprod. 2003 Sep;18(9):1944-7. PMID: 12923154
ऐप पर पढ़ें