बारिश के मौसम मे भुट्टा खाने का अलग ही मजा होता है। कॉर्न को एक बेहतरीन कोलेस्ट्रॉल फाइबर माना जाता है, जो दिल के मरीज़ो के लिए बहुत अच्छा है।

भुट्टा या मकई सेहत का खजाना है। इसको पोषण के हिसाब से बेहतरीन माना जाता है। पके हुए भुट्टे में पाया जाना वाला कैरोटीनॉयड विटामिन ए का अच्छा स्रोत होता है। जो हमारी नज़र के लिए काफी फायदेमंद होता है।

भुट्टे को पकाने के बाद उसके 50% एंटीऑक्सीडेंट बढ़ जाते हैं। पके हुए भुट्टे में फेरुलिक एसिड होता है जो कैंसर जैसी बीमारी मे लड़ने में बहुत मददगार होता है। कॉर्न में केरोटीन होता है जिसके कारण इसका रंग पीला होता है। इसके अलावा भुट्टे में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

  1. मकई के फायदे - Corn ke Fayde in Hindi
  2. मकई के नुकसान - Corn ke Nuksan in Hindi

मक्का के फायदे एनीमिया को दूर करें - Corn for Anemia in Hindi

लोहे की कमी की वजह से एनीमिया की बीमारी हो जाती है, इसलिए इसको दूर करने के लिए भुट्टा खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन B और फोलिक एसिड होता है जिससे एनीमिया दूर होता है।

(और पढ़ें – तांबे के बर्तन का पानी पीने के फायदे एनीमिया में)

आयरन की कमी, एनीमिया, थकान जैसी समस्या के लिए Sprowt Vitamin B12 Tablets का उपयोग करें -
Vitamin B12 Tablets
₹450  ₹499  9% छूट
खरीदें

मकई के फायदे खराब कोलेस्ट्रॉल के लिए - Corn for Cholesterol in Hindi

मकई दिल की बीमारी को दूर करने में सहायक होती है। इसमें विटामिन सी और कैरोटीनॉयड पाया जाता है, जो रक्त मे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करके रक्त के प्रवाह को सुचारू बनाते हैं।

(और पढ़ें – अधिक कोलेस्ट्रॉल वाले खाने के बाद आयुर्वेद के अनुसार ज़रूर करें इन पाँच बातों का ध्यान)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Hridyas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
BP Tablet
₹899  ₹999  10% छूट
खरीदें

भुट्टे के फायदे हैं वजन बढ़ाने में फायदेमंद - Corn for Weight Gain in Hindi

भुट्टे की मदद से आप आपका मोटापा बड़ा सकते हैं। जिन लोगों का वजन कम है, उनके लिए भुट्टा बेहद फायदेमंद होता है। कम वजन वाले लोगों को सही प्रकार से अपना वजन बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन करना पड़ता है। भुट्टे में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी भी पर्याप्त मात्रा में होती है। 

(और पढ़ें - वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Medarodh Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को वजन कम करने के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Weight Control Tablets
₹899  ₹999  10% छूट
खरीदें

कॉर्न खाने के फायदे गर्भवती महिलाओं के लिए - Corn for Pregnancy in Hindi

कॉर्न का सेवन प्रेग्नेन्सी में भी बहुत लाभदायक होता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसे अपने आहार में ज़रूर शामिल करना चाहिए। इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है जिसकी कमी से होने वाला बच्चा अंडर वेट हो सकता है और कई अन्य बीमारियों से पीड़ित भी हो सकता है।

(और पढ़ें – बाबा रामदेव द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए योग)

मक्की के गुण बचाएं कैंसर से - Corn ke Fayde for Cancer in Hindi

मक्के में पाए जाने वाले एंटीऑक्‍सीडेंट कैंसर से बचाने में मददगार होते हैं। यह कैंसर फैलाने वाले मुक्त कणों से लड़ते हैं और व्यक्ति की सेहत ठीक रखने का काम करते हैं।

(और पढ़ें – कैंसर से लड़ने वाले दस बेहतरीन आहार)

मकई के नुकसान निम्न हैं -

  • कई बार मकई का सेवन करने से एलर्जी और त्वचा पर चकत्ते, उल्टी आदि जैसे लक्षण पैदा कर सकता है। इसके अलावा कई लोगों को भी मक्का खाने के बाद अस्थमा का दौरा भी पड़ जाता है।
  • मकई कई लोगों के लिए एक मुख्य भोजन है। अगर आप उच्च मात्रा में मक्का का सेवन करते हैं, तो आपको पिलाग्रा (Pellagra) होने का खतरा रहता है। विटामिन्स की कमी को पिलाग्रा कहते हैं।
  • मकई मधुमेह से पीड़ित लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है, इससे शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है।
  • मकई फाइबर और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन इन तंतुओं की एक ज्यादा खुराक आपके पेट के लिए बुरा हो सकती है जिससे आपको खाना पचाने में मुश्किल हो सकती है।
  • मकई को कच्चा नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह दस्त का परिणाम हो सकता है। मकई पेट के कई रोगों की ओर ले जाती है। आप अपने डॉक्टर से परामर्श करें यदि आपको ऊपर किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होते हैं।

संदर्भ

  1. Choi SY et al. Inhibitory effect of corn silk on skin pigmentation. Molecules. 2014 Mar 3;19(3):2808-18. PMID: 24595276
  2. Dewanto V, Wu X, Liu RH. Processed sweet corn has higher antioxidant activity. J Agric Food Chem. 2002 Aug 14;50(17):4959-64. PMID: 12166989
  3. Dupont J et al. Food uses and health effects of corn oil. J Am Coll Nutr. 1990 Oct;9(5):438-70. PMID: 2258533
  4. Nuyts GD et al. Health impact of renal disease due to nephrotoxicity. Toxicol Lett. 1989 Mar;46(1-3):31-44. PMID: 2650034
  5. Pastorello EA et al. The maize major allergen, which is responsible for food-induced allergic reactions, is a lipid transfer protein. J Allergy Clin Immunol. 2000 Oct;106(4):744-51. PMID: 11031346
  6. Pasini G et al. IgE-mediated allergy to corn: a 50 kDa protein, belonging to the Reduced Soluble Proteins, is a major allergen. Allergy. 2002 Feb;57(2):98-106. PMID: 11929411
  7. Farmer's Portal. Maize. Department of Agriculture & Cooperation and Farmers Welfare, Ministry of Agriculture and Farmers Welfare, Government of India
  8. United States Department of Agriculture Agricultural Research Service. Basic Report: 20014, Corn grain, yellow. National Nutrient Database for Standard Reference Legacy Release [Internet]
  9. Jae Hoon Cha et al. Corn silk extract improves cholesterol metabolism in C57BL/6J mouse fed high-fat diets . Nutr Res Pract. 2016 Oct; 10(5): 501–506. PMID: 27698957
  10. Kyung-Baeg Roh et al. Anti-inflammatory effects of Zea mays L. husk extracts . BMC Complement Altern Med. 2016; 16: 298. PMID: 27543097
  11. Ting Wang,. Ferulic acid inhibits proliferation and promotes apoptosis via blockage of PI3K/Akt pathway in osteosarcoma cell. Am J Transl Res. 2016; 8(2): 968–980. PMID: 27158383
  12. J. Philip Karl, Edward Saltzman. The Role of Whole Grains in Body Weight Regulation. Adv Nutr. 2012 Sep; 3(5): 697–707. PMID: 22983848
  13. Jianyou Guo et al. The effects of corn silk on glycaemic metabolism . Nutr Metab (Lond). 2009; 6: 47. PMID: 19930631
  14. Scibilia J et al. Maize food allergy: a double-blind placebo-controlled study. Clin Exp Allergy. 2008 Dec;38(12):1943-9. PMID: 18778272
ऐप पर पढ़ें