गुजिया मैदे से बनने वाली स्वादिष्ट मिठाई मानी जाती है, जिसमे खोया और सूखे मेवे का मिश्रण होता है। इन्हे बनाने के बाद घी में तला जाता है और चीनी के मिश्रण में डुबोया जाता है। इसे खासतौर पर लोग भारत में होली के मौके पर बनाते हैं। लेकिन अगर आप शुगर फ्री और स्वस्थ गुजिया खाने की सोच रहे हैं तो आज हमारे द्वारा बताने वाली गुजिया आपके लिए बेहद फायदेमंद होगी। इसमें कई फलों का मिश्रण होगा और सूखे मेवे होंगे। तो अब आपको कैलोरी गिनने की ज़रूरत नहीं है, बस इस मिठाई को शौक से खाइये।

आइये आपको बताते हैं मिक्स्ड फ्रूट गुजिया कैसे बनाये –

  1. मिक्स्ड फ्रूट गुजिया बनाने के लिए सामग्री - Ingredients for mixed fruit gujiya in Hindi
  2. मिक्स्ड फ्रूट गुजिया बनाने की विधि - How to make mixed fruit gujiya in Hindi
  3. इसमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकरी - Nutritional information of mixed fruit gujiya in Hindi

बाहर से गुजिया को तैयार करने के लिए सामग्री -

  1. दो कप मैदा
  2. एक चम्मच घी पिघला हुआ
  3. ठंडा पानी
  4. नमक स्वादअनुसार

गुजिया के अंदर भरने के लिए सामग्री -

  1. एक कप टुकड़ा किया हुआ मावा (खोया)
  2. दो मध्यम आकार के सेब
  3. एक नाशपाती
  4. दो बेर
  5. एक या दो चम्मच दालचीनी पाउडर
  6. एक या दो चम्मच इलायची पाउडर
  7. दो चम्मच बादाम, काजू, किशमिश, खजूर पिसे हुए, चिरौंजी कूटे हुए
  8. दो चम्मच नारियल घिसा हुआ।
myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

तैयारी करने का समय - 30 मिनट।

बनाने का समय – 30 से 40 मिनट।

बनाने की विधि –

1. बाहर से गुजिया को तैयार करने के लिए विधि -

  • पहला चरण -
    एक बड़े कटोरे में, सबसे पहले छलनी में आटे को छान लें और फिर उसमे नमक को भी मिला लें।
  • दूसरा चरण -
    फिर घी को पिघलाकर इस आटे में डालें।
  • तीसरा चरण -
    अब घी से आटे को माड़ें और तब तक माड़ें जब तक आटा अलग-अलग न दिखने लगे।
  • चौथा चरण -
    फिर उसमे ठंडा पानी मिलाएं और आटे को मुलायम गुंथलें।
  • पांचवा चरण -
    फिर आटे को आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें।

2. गुजिया में खोया और फलों को भरने के लिए –

  • छठा चरण -
    अब एक पैन को गर्म करें और फिर उसे कटे हुए फलों और खजूर को मिलाएं।
  • सांतवा चरण -
    धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट के लिए उन्हें तलते रहें।
  • आठवां चरण -
    अब फलों के ऊपर मसाले डालें और अच्छे से मिश्रण को चला लें।
  • नौवा चरण -
    चार से पांच मिनट के बाद उसमे खोया मिलाएं और मिश्रण को अच्छी तरह से चलते रहें।
  • दसवां चरण -
    खोया जब पिघलने लगे तो उसे तब भी चलाते रहें।
  • छठा चरण -
    अब एक पैन को गर्म करें और फिर उसे कटे हुए फलों और खजूर को मिलाएं।
  • सांतवा चरण -
    धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट के लिए उन्हें तलते रहें।
  • आठवां चरण -
    अब फलों के ऊपर मसाले डालें और अच्छे से मिश्रण को चला लें।
  • नौवा चरण -
    चार से पांच मिनट के बाद उसमे खोया मिलाएं और मिश्रण को अच्छी तरह से चलते रहें।
  • दसवां चरण -
    खोया जब पिघलने लगे तो उसे तब भी चलाते रहें।
  • ग्यारहवां चरण -
    अब उसमें सूखे मेवे डालें और मिक्स करें।
  • बाहरवां चरण -
    खोया को अच्छे से पिघलने दें, जब एक बार वो पिघल जाए तो गैस को बंद कर दें।
  • तेहरवां चरण -
    अब मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।

3. अब गुजिया में मिक्स्ड फ्रूट भरें –

  • चौदहवां चरण -
    अब आटे को मध्य आकार में लें और उनकी छोटी-छोटी लोई बनाएं। 
  • पन्द्रहवां चरण -
    फिर लोई को पूरी की तरह बेलन से फैलाएं। 
  • सोलवां चरण -
    फिर इस पर फलों और खोया के मिश्रण को रखें।
  • सत्रहवाँ चरण -
    अब इसके किनारे पर पानी लगाएं।
  • अठारवां चरण -
    फिर किनारों को अच्छे से बंद करें।
  • उन्नीसवाँ चरण -
    फिर अधिक निकलते आटे को चाक़ू से काट लें।
  • बीसवां चरण -
    इसी तरह सभी गुजिया को ऐसे ही बनाएं और प्लेट पर फिर उन्हें रखते जाएँ।
  • इक्कीसवाँ चरण -
    अब सभी गुजियों पर घी लगा दें और फिर उन्हें गीले कपड़े से ढक दें।
  • बाईसवाँ चरण -
    अब इन्हे घी में तल दें।
  • तेइसवां चरण -
    सभी गुजियों को एक-एक करके तलें।
  • चौबीसवाँ चरण -
    सब तरफ से गुजिया को तलें जिससे कही से भी वो कच्ची न रह जाए।
  • पच्चीसवां चरण -
    अब गुजियों को गर्म-गर्म परोसें।

टिप -

  1. फलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और हमेशा उन्हें धीमी आंच पर पकाएं।
  2. आप गुजियों को माइक्रोवेव में भी 30 से 40 मिनट तक सब तरफ से पका सकते हैं।
  3. अधिक मिठास भरने के लिए आप गुजिया को शुगर सिरप में भी डाल सकते हैं।
  1. कैलोरी - 127 किलोग्राम
  2. वसा - 5.2 ग्राम
  3. सोडियम - 10 ग्राम 
  4. कार्बोहाइड्रेट - 6%
  5. चीनी - 10.8 ग्राम
  6. पोटेशियम - 11 मिलीग्राम 
  7. प्रोटीन - 1.8 ग्राम 
ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ