मूंग दाल का हलवा राजस्थान में खाई जाने वाली एक स्वीट डिश है। ये हलवे का एक प्रकार है और इसे मूंग की दाल से बनाया जाता है। यह हलवा मूंग की दाल को पीसकर बनाया जाता है और इसमें दूध व चीनी डाले जाते हैं। मूंग दाल का हलवा बनाना बहुत आसान है तथा यह बहुत ही स्वादिष्ट भी होता है। वैसे तो ये डिश राजस्थान की है, लेकिन अब पूरे भारत में मशहूर है और लोग इसे शौक से खाते हैं। इस लेख में हमने आपको मूंग दाल का हलवा बनाने की सामग्री और बनाने के तरीके के बारे में बताया है।

संक्षेप में  
तैयारी करने का समय 6-7 घंटे
बनाने का समय 1 घंटा
कुल समय 7-8 घंटे
कितने लोगों के लिए है ये रेसिपी 5 से 6 लोग
कब खाएं मीठे में
कहां की है ये डिश राजस्थान
टाइप वेज (शाकाहारी)
एक व्यक्ति के लिए मूंग दाल हलवे में कैलोरी 903Kcal

(और पढ़ें - लिट्टी चोखा बनाने की विधि)

  1. मूंग दाल हलवा बनाने के लिए सामग्री - Ingredients for making moong dal halwa in hindi
  2. मूंग दाल हलवा बनाने की विधि - How to make moong dal halwa in hindi
  3. मूंग दाल हलवा परोसने का तरीका - How to serve moog dal halwa in hindi
  4. मूंग दाल हलवा में मौजूद पोषक तत्वों की जानकरी - Nutritional information of moog dal halwa in hindi
  5. मूंग दाल हलवा बनाने के लिए कुछ टिप्स - Tips for making moog dal halwa in hindi
  6. मूंग दाल हलवा को हैल्दी बनाने का तरीका - How to make moog dal halwa healthy in hindi
  7. मूंग दाल हलवा बनाने की वीडियो - Moog dal halwa recipe video in hindi

मूंग दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री नीचे दी गई है:

ये सामग्री 5 से 6 लोगों के लिए मूंग दाल हलवा बनाने के लिए पर्याप्त है।

(और पढ़ें - रसमलाई रेसिपी)

मूंग दाल हलवा बनाने का तरीका नीचे दिया गया है:

पेस्ट बनाने के लिए:

  1. मूंग दाल हलवा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पेस्ट तैयार करना होता है। इसके लिए मूंग की दाल को पानी में भिगोकर रख दें। हो सके तो दाल को सारी रात पानी में भीगे रहने दें।
  2. इसके बाद पानी को निकाल दें और मूंग की दाल को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें आपको थोड़ा पानी डालने की आवश्यकता होगी ताकि पेस्ट बन सके।

(और पढ़ें - शीरा बनाने की विधि)

हलवा बनाने के लिए:

  1. एक नॉन स्टिक पैन में घी डालकर पिघला दें और पीसी हुई मूंग दाल डालकर दोनों को अच्छे से मिला लें।
  2. हलवे को मध्यम आंच पर चलाते रहें और तब तक चलाएं जब तक इसमें से कच्ची दाल की खुशबू चली न जाए। ध्यान रखें कि हलवे में गांठ बनने लगेंगी, इन्हें करछी की मदद से साथ-साथ ही तोड़ते रहें।
  3. जब तक हलवा पक रहा है, तब तक एक और कड़ाही लें और उसमें पानी, दूध व चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि चीनी घुल जाए। इस मिश्रण को मध्यम आंच पर उबलने तक पकने दें। (और पढ़ें - गर्म दूध पीने के फायदे)
  4. जब मूंग दाल का मिश्रण दानेदार व सुनहरे-ब्राउन रंग का हो जाए, तो उसमें से फैट भी अलग होने लगेगा। फिर इसमें तैयार किया गया दूध का मिश्रण धीरे-धीरे डालें और मिला दें। ध्यान रहे कि दूध का मिश्रण पैन में डालने पर उछलने लगेगा, इसीलिए इसे बड़ी ही सावधानी से डालें।
  5. दूध का मिश्रण डालने के बाद सब कुछ अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर पकने दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि हलवा नीचे से पैन में चिपक न जाए।
  6. कुछ देर बाद हलवे में से तरल पदार्थ कम होने लगेगा और घी अलग होने लगेगा।
  7. अंत में हलवे में इलायची पाउडर, पिस्ता व किशमिश डालें और अच्छे से मिला लें। अब आपका हलवा परोसने के लिए बिलकुल तैयार है।

(और पढ़ें - फैट बर्न करने के लिए ड्रिंक बनाने का तरीका)

हलवा परोसने के लिए इसे ध्यान से बाउल में डालें और ऊपर से बादाम, काजू व अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालकर परोसें। आप चाहें तो इसके ऊपर केसर डालकर भी परोस सकते हैं। ध्यान रखें कि मूग दाल का हलवा गरम-गरम खाने में ही मजा आता है और ये सबसे ज्यादा स्वादिष्ट भी गरमा गरम ही लगता है।

(और पढ़ें - समोसा बनाने की विधि)

एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त मूंग दाल हलवे में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी नीचे दी गई है:

पोषक तत्व मात्रा
कैलोरी 903Kcal
फैट 66 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 143 मिलीग्राम
सोडियम 218 मिलीग्राम
कार्बोहायड्रेट 51 ग्राम
प्रोटीन 28 ग्राम
नेचुरल शुगर 10 ग्राम

(और पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल कम करने का तरीका)

मूंग दाल हलवा बनाने के लिए निम्नलिखित टिप्स आपके काम आ सकती हैं:

  • हलवे को तेज आंच पर कड़ाही में न चलाएं, ये नीचे से जल सकता है।
  • हलवा फिर से गरम करने के लिए ओवन या माइक्रोवेव बेहतर उपाय है, लेकिन अगर आप इसे गैस पर गरम कर रहे हैं, तो इसमें थोड़ा सा दूध मिला लें। (और पढ़ें - दूध से एलर्जी के लक्षण)
  • दाल को घी में भूनते समय टाइम ज्यादा लगाएं और इसे अच्छे से भूनें क्योंकि दाल को सही से भूनना ही हलवे के लिए महत्वपूर्ण होता है।
  • आप चाहें तो दाल को बिना भिगोए भी सीधा पीस सकते हैं। इससे आपका समय बचेगा।
  • अगर आप हलवे को स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो इसे आप 10 दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं।

(और पढ़ें - गुलाब जामुन बनाने की विधि)

निम्नलिखित तरीके से मूंग दाल का हलवा हैल्दी बनाया जा सकता है:

  • मूंग दाल के हलवे में कैलोरी कम करने के लिए सूजी मिला सकते हैं। इसके लिए सूजी को भून लें और उसे दाल के पेस्ट में मिला दें।
  • मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सामान्य घी की जगह देसी घी का उपयोग करें। (और पढ़ें - देसी घी बनाने की विधि)
  • डायबिटीज के मरीजों को चीनी कम खाने की सलाह दी जाती है, इसीलिए आप मूंग दाल के हलवे को गुड़ के साथ भी बना सकते हैं। इसके लिए गुड़ को पानी में डालकर उबाल लें और उसे हलवे में मिला दें।

(और पढ़ें - डायबिटीज में क्या खाना चाहिए)

डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए myUpchar Ayurveda Madhurodh डायबिटीज टैबलेट आपके लिए सही चयन हैं। इन टैबलेट्स से रक्त शर्करा को संतुलित रखें और स्वस्थ जीवन का आनंद लें। ऑर्डर करें!

मूंग दाल हलवा बनाने के लिए इस वीडियो को देखें।

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ