शरीर के द्वारा काम करने की क्षमता को ताकत कहा जाता है। ताकत को मुख्यतः दो भागों में विभाजित किया जाता है। पहली शारीरिक ताकत और दूसरी मर्दाना ताकत, यह दोनों ही आपके स्वस्थ शरीर पर निर्भर करती है।

(और पढ़ें - एनर्जी बढाने के उपाय)

हर व्यक्ति की ताकत उसके आहार और जीवनशैली पर निर्भर करती है। शारीरिक ताकत का संबंध आपके प्रतिरक्षा तंत्र से भी होता है। ताकत कम होने से आपको कमजोरी महसूस होती है और इसके कारण आप कई रोगों की चपेट में आ जाते है। रोगों से बचने व कार्यों को प्रभावी तरीके से करने के लिए शरीर में ताकत सही स्तर पर होनी चाहिए।

इसके लिए आज हम आपको ताकत बढ़ाने के उपायों के बारे में बता रहें हैं। इसके साथ ही साथ आपकी ताकत को बढ़ाने के लिए कुछ उपयोगी सुझाव भी देंगे।  

(और पढ़ें - स्टेमिना बढ़ाने के उपाय

  1. ताकत को बढ़ाने के लिए क्या खाएं - Takat ko badhane ke liye kya khaye in hindi
  2. ताकत क्या है? - Takat kya hai in Hindi
  3. ताकत बढ़ाने का तरीका है योग - Takat badhane ka tarika hai yoga in hindi
  4. ताकत बढ़ाने के लिए वजन उठाएं - Takat badhane ke liye vajan udaye in hindi
  5. सीढ़ियों का प्रयोग कर बढ़ाएं अपनी ताकत - Sidiyon ka prayog kar badhaye apni takat in hindi
  6. ताकत को बढ़ाने का तरीका है एरोबिक्स (Aerobics) करना - Takat ko badhane ka tarika hai aeroboics karna in hindi
  7. ताकत बढ़ाने का उपाय है सिट अप्स (Sit ups) - Takat badhane ka upay hai sit ups in hindi
  8. शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए पुशअप करें - Sharirik takat badhane ke liye push ups kare in hindi
  9. ताकत बढ़ाने का तरीका है तैराकी करना - Takat badhane ka tarika hai swimming karna in hindi
  10. ताकत को बढ़ाने के लिए नियमित दौड़े - Takat badhane ke liye niyamit daude in Hindi

केवल एक्सरसाइज ही नहीं आपकी अच्छी आदतें भी ताकत को बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी होती है। इसमें खाना-पान की आदतों के अलावा आपकी अन्य आदतों को भी शामिल किया जाता है। ताकत को बढ़ाने के अन्य नुस्खों के लिए आपको नीचे कुछ उपयोगी सुझाव दिए जा रहें हैं। इन उपायों को करने से आप आसानी से ताकत को बढ़ा पाएंगे।

ताकत को बढ़ाने के लिए​ डाइट चार्ट -

(और पढ़ें - वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट)

ताकत बढ़ाने के लिए बाहर के खाने से रहें दूर - Takat badhane ke liye bahar ke khane se rahen dur in hindi

बाहर का तला भूना खाना आपको बीमार कर सकता है। साथ ही यह आपको सुस्त बनाकर आपकी ताकत को कम करता है। अगर आप अपनी ताकत को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको बाहर के जंक फूड से दूरी बनानी होगी।  

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

ताकत बढ़ाने के लिए बाहर के खाने से रहें दूर - Takat badhane ke liye bahar ke khane se rahen dur in hindi

बाहर का तला भूना खाना आपको बीमार कर सकता है। साथ ही यह आपको सुस्त बनाकर आपकी ताकत को कम करता है। अगर आप अपनी ताकत को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको बाहर के जंक फूड से दूरी बनानी होगी।  

वसा को आहार में लेने से बढ़ती है ताकत - Vasa ko aahar me lene se badhati hai takat in hindi

 यहां पर वसा का मतलब स्वस्थ वसा से है। स्वस्थ वसा आपको स्वस्थ रखने का काम करती है। इसके तीन प्रकार होते हैं। (और पढ़ें - वसा के लाभ)

  • सैचुरेटेड वसा - यह आपके टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाती है। इसको आप मक्खन, अनाज व लाल मीट से प्राप्त कर सकते हैं।
  • मोनोसैचुरेटेड वसा – यह आपको हृदय रोगों और कैंसर से दूर रखती है। यह आप जैतून, जैतून के तेल, मेवों से प्राप्त कर सकते हैं। (और पढ़ें - सूखे मेवे के फायदे)
  • पॉलीअनसैचुरेटेड वसा – इससे टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ता है। इसको लेने से अतिरिक्त वसा और सूजन कम होती है। इसको आप मछली के तेल और सूखे मेवों से प्राप्त कर सकते हैं।

(और पढ़ें - टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के घरेलू उपाय)

ताकत बढ़ाने के लिए पीएं भरपूर पानी - Takat badhane ke liye piye baharpoor pani in hindi

शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पीएं। कई बार ज्यादा पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इससे आपके शरीर में थकान होने लगती है। इस अवस्था में आपको अधिक पानी पीना चाहिए। जिससे पानी की कमी को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही आप ग्रीन टी और नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़ें - शरीर के वजन के अनुसार कितना पानी पीएं)

एक्सरसाइज के बाद कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन करें - Exercise ke baad carbohydrate yukt aahar ka sevan karen in hindi

शारीरिक शक्ति को बनाए रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता होती है। कई व्यक्ति इसका आवश्यकता से अधिक सेवन कर लेते हैं, जबकि इसको एक्सरसाइज के बाद लेना ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप आप मक्का, गाजर और किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज के बाद आप चावल, आलूओट्स आदि भी खा सकते हैं।

फल और सब्जियों से बढ़ती है ताकत - Phal or sabjiyon se badhati hai takat in hindi

ताकत को बढ़ाने के लिए आप अपने आहार में फल और सब्जियों को शामिल करें। फलों और सब्जियों में विटामिनखनिजएंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपकी पाचन क्रिया को सही रखती है। अपने वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आपको फल और सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको सेब, जामुनअनानास, संतरा, केला, पालक, ब्रोकलीटमाटर, कद्दू, सेमफूलगोभी, सलाद, मटर आदि को भोजन में शामिल करना चाहिए।

भोजन में प्रोटीन लेेने से बढ़ाती है ताकत - Bhojan me protein lene se badhati hai takat in hindi

ताकत को बढ़ाने के लिए शरीर की मांसपेशियों का स्वस्थ होना बेहद जरूरी होता है और प्रोटीन से ही मांसपेशियां बनती है। इसके अलावा प्रोटीन वसा को कम करने के लिए बेहद उपयोगी तत्व माना जाता है। इसके लिए आप लाल मांस, चिकन, मछली, सैल्मन मछली, अंडे, डेयरी उत्पाद जैसे दूधपनीरदहीछाछ और चीज (Cheese) आदि का सेवन कर सकते हैं।

ताकत बढ़ाने के लिए थोड़े-थोड़े समय में खाते रहें - Takat badhane ke liye thode thode samay me khate rahen in hindi

आप सोच रहें होंगे कि इतना खाना खाकर आप मोटे हो जाएंगे। लेकिन आपको बता दें कि दिन में मात्र तीन बार खाना खाने से अधिक बेहतर होता है कि आप तीन घंटे के अंतराल में थोड़ा-थोड़ा कुछ-न-कुछ खाते रहें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तंत्र ठीक रहता है और आप जितना भी खाना खाते हैं उससे आपको भरपूर शक्ति मिल पाती है। इसके दो फायदे होते हैं, पहला तो यह कि आप ज्यादा देर तक भूखे नहीं रहते है। इसके साथ ही दूसरा यह कि आप एक बार में ही जरूरत से ज्यादा खाना नहीं खाते हैं।

तीन-तीन घंटों के अंतराल में खाना खाने से आपके पेट का आकार भी घट जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं इसके लिए आपको सुबह 7 बजे, 10 बजे, दोपहर में 1 बजे, शाम को 4 बजे, 7 बजे और रात को 10 बजे थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए।

(और पढ़ें - मेटाबॉलिज्म को कैसे बेहतर करें)

ताकत बढ़ाने के लिए नाश्ता करना जरूरी - Takat badhane ke liye nasta karna jaroori in hindi

अगर आप दिन की शुरुआत स्वस्थ और पौष्टिक आहार से करते हैं तो आपको दिनभर कम भूख लगती है। इसके साथ ही साथ इस तरह के नाश्ते से आपको दिनभर ताकत मिलती रहती है। इसलिए आपको हर सुबह पौष्टिक नाश्ता करने की आदत डाल लेनी चाहिए।

(और पढ़ें - संतुलित आहार किसे कहते हैं)

किसी व्यक्ति के शारीरिक बल की क्षमता को ताकत कहा जाता है। जब आप किसी भार को उठाते हैं या किसी भारी वस्तु को उठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाते हैं तो इसमें आपके शरीर की ताकत का ही प्रयोग होता है। शारीरिक ताकत हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है। लेकिन आप अपनी ताकत को आसानी से बढ़ा भी सकते हैं। बस इसके लिए आपको नीचे बताए गए उपायों और सुझावों को दिनचर्या में अपनाना होगा।

(और पढ़ें - कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय)

योग सदियों से लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी सिद्ध होता आया है। इससे आप अपने तन और मन के कई विकारों को दूर कर सकते हैं। शायद कई लोगों को इस बारे में मालूम न हो पर योग आपकी ताकत को बढ़ाने के लिए जरूरी परिश्रम और धैर्य को बनाए रखने में आपकी मदद करता है। योग से ताकत के साथ आपने शरीर के लचीलेपन और संतुलन को बनाए रखा जा सकता है।

ऊपर बताई गई सभी एक्सरसाइज को करने के लिए आपको संयम और निरंतर मेहनत की जरूरत है, क्योंकि इन सभी एक्सरसाइज के परिणाम निर्धारित समय के बाद ही दिखाई देते हैं।

(और पढ़ें - सूर्य नमस्कार करने की विधि)

कम समय में मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आपको कम से कम 15 मिनट वजन उठाना चाहिए। इससे आपकी शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। जैसे-जैसे आप वजन को उठाने में सहज महसूस करने लगें, तब आपको धीरे-धीरे वजन बढ़ा लेना चाहिए। इससे आपका शरीर किसी वजन को उठाने के लिए ताकतवर बनाता है।

(और पढ़ें - वेट लिफ्टिंग के फायदे)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹599  ₹850  29% छूट
खरीदें

ऑफिस जाते समय लिफ्ट की जगह आप सीढ़ियों का प्रयोग करें। इस उपाय से भी आपकी शारीरिक क्षमता बेहतर होती है। ताकत को बढ़ाने का यह सरल तरीका माना जाता है। पहली बार सीढ़ियों को प्रयोग करते समय आपको थोड़ी मुश्किल जरूर होगी। इससे बचने के लिए आप कुछ मंजिल सीढ़ियों से जाएं उसके बाद लिफ्ट ले लें। इसके बाद धीरे-धीरे सीढ़ियों को चढ़ने के क्रम में बढ़ोतरी करते रहें। कुछ समय बाद आप पाएंगे कि आपके शरीर का स्टेमिना बढ़ने लगा है और आप पहले की तुलना में अधिक सीढ़ियां बिना किसी परेशानी के चढ़ पाते हैं। सीढ़ियों का प्रयोग करने से आपकी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और आपका हृदय पहले की अपेक्षा स्वस्थ होता है।

(और पढ़ें - सीढ़ी चढ़ने के फायदे

एरोबिक्स करने से आप अपने शरीर की ताकत या क्षमता को आसानी से बढ़ा सकते है। एरोबिक्स करने में महिलाओं की अधिक रूचि होती है। एरोबिक्स न केवल आपकी ताकत बढ़ाता है बल्कि इसको नियमित करने से आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है। एरोबिक्स करने के लिए आप क्लासेस ले सकते है या इसको किसी वीडियो सीडी के द्वारा सीखकर घर पर भी कर सकते है।

(और पढ़ें - बॉडी बनाने के तरीके)

जिस तरह से पुशअप में हाथों और छाती की मांसपेशियों की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है, ठीक उसी तरह से पेट व उसके निचले भाग को मजबूत बनाने के लिए आपको सिट अप्स (Sit ups) एक्सरसाइज करनी होती है। इस एक्सरसाइज को अच्छी तरह से सीखने के बाद ही करना चाहिए, क्योंकि कई बार इस एक्सरसाइज को करते समय आप पीठ और गर्दन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिससे आपको अन्य परेशानियां भी हो सकती है।

(और पढ़ें - व्यायाम करने का सही समय)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Energy & Power Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को शारीरिक व यौन कमजोरी और थकान जैसी समस्या के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Power Capsule For Men
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए आपको नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज करनी होती है। इन एक्सरसाइज में पुशअप शामिल है। पुशअप को आप कहीं भी आसानी से कर सकते है। इसको करने के लिए किसी उपकरण आदि की आवश्यकता नहीं होती है। आप इसको सुबह के समय आधा घंटा कर सकते है और सुबह के समय की जानें वाली एक्सरसाइज आपको फिट रखने के लिए अधिक उपयोगी होती है। इस एक्सरसाइज से आपकी छाती, कंधे और हाथों की मांसपेशियां मजबूत होती है।

(और पढ़ें - फिट रहने के लिए एक्सरसाइज)

नियमित रूप से तैराकी करने से शारीरिक ताकत में तेजी से इजाफा होता है। स्टेमिना को बढ़ाने, ताकत पाने, मांसपेशियों को लचीला बनाने और शरीर के वजन को सही रखने के लिए हर व्यक्ति को तैराकी करने की सलाह दी जाती है। दिन में मात्र 30 से 40 मिनट तैराकी करने से आप खुद को अधिक आयु होने पर भी ताकतवर और युवा बनाए रख सकते हैं।

(और पढ़ें - स्विमिंग के दौरान बरतें ये सावधानी)

नियमित रूप से दौड़ना एक बेहतर व्यायाम होता है। ताकत बढ़ाने का यह आसान तरीका माना जाता है। दौड़ने से न केवल आपकी वसा और कैलोरी कम होती है, बल्कि इससे आपके पैरों और कूल्हों की मांसपेशियां भी गठिली बनती हैं। ताकत को बढ़ाने के लिए आपको रोजाना सुबह एक घंटे दौड़ना चाहिए। इससे आपका वजन भी नियंत्रण में रहता है।

(और पढ़ें - जॉगिंग करना कैसे शुरू करें)

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ