ब्लड प्रेशर लो होने का मतलब होता है कि रक्त का प्रेशर इतना कम हो जाना कि शरीर के अंगों तक पर्याप्त खून न पहुंच पाए। इससे कई लक्षण होने लगते हैं। बीपी कम होना अधिकतर किसी समस्या का संकेत नहीं होता है, लेकिन इससे होने वाले लक्षणों से परेशानी हो सकती है। अक्सर लोगों को हाई बीपी की शिकायत होती है और उनके लिए कम ब्लड प्रेशर होने अच्छा होता है। हालांकि, बीपी का स्तर जरूरत से अधिक कम हो जाना कई लक्षण और समस्याएं पैदा कर सकता है।

(और पढ़ें - गर्भावस्था में बीपी लो होना)

ब्लड प्रेशर कम होना अच्छे स्वास्थ्य की निशानी हो सकता है, लेकिन लगातार लो बीपी रहना या अचानक से ब्लड प्रेशर लो हो जाने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

इस लेख में लो बीपी में क्या होता है, ब्लड प्रेशर लो हो जाए तो क्या करना चाहिए और इसके लिए डॉक्टर के पास कब जाएं के बारे में बताया गया है।

  1. ब्लड प्रेशर कम होने पर क्या होता है - BP kam ho jane par kya hota hai
  2. ब्लड प्रेशर लो हो जाए तो क्या करना चाहिए - BP low hone par kya karna chahiye
  3. लो बीपी के लिए डॉक्टर के पास कब जाए - Blood pressure low ho jaye to doctor ke pas kab jana chahiye

कई लोगों को ब्लड प्रेशर कम होने से कोई लक्षण या समस्याएं नहीं होती हैं, ऐसे लोगों के लिए लो बीपी होना चिंता की बात नहीं होती। हालांकि, अन्य लोगों को लो ब्लड प्रेशर से निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं -

  1. चक्कर आना (और पढ़ें - चक्कर आने पर क्या करें)
  2. थकान महसूस होना (और पढ़ें - थकान दूर करने के घरेलू उपाय)
  3. बेहोशी होना (और पढ़ें - बेहोश होने पर प्राथमिक उपचार)
  4. सांस फूलना (और पढ़ें - सांस फूलने के घरेलू उपाय)
  5. किसी भी काम में ध्यान लगाने में दिक्कत होना (और पढ़ें - ध्यान करने का तरीका)
  6. मतली होना (और पढ़ें - मतली रोकने के घरेलू उपाय)
  7. सीने में दर्द होना (और पढ़ें - छाती में दर्द होने पर क्या करें)
  8. धुंधला दिखना (और पढ़ें - आँख आने पर क्या करना चाहिए)
  9. दिल की धड़कन तेज होना (और पढ़ें - नब्ज कैसे देखें)
  10. त्वचा का रंग फीका पड़ना (और पढ़ें - त्वचा का रंग साफ करने के लिए पेस्ट)
  11. त्वचा ठंडी होना (और पढ़ें - स्किन एलर्जी के लक्षण)
  12. उलझन महसूस होना (और पढ़ें - बेचैनी के कारण)
  13. दिल की धड़कन अनियमित होना (और पढ़ें - मंदनाड़ी के लक्षण)
  14. ज्यादा प्यास लगना (और पढ़ें - बार बार पेशाब आने के कारण)

(और पढ़ें - मंदनाड़ी के कारण)

कई लोगों को लो ब्लड प्रेशर के लक्षण केवल खड़े होने पर ही महसूस होते हैं। अगर ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा लो हो जाए, तो शरीर के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने के कारण शॉक की स्थिति भी हो सकती है।

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Hridyas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
BP Tablet
₹899  ₹999  10% छूट
खरीदें

ब्लड प्रेशर कम होने पर अधिकतर कोई दवा या इलाज की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन अगर आप इसके लक्षण अनुभव कर रहे हैं, तो आप निम्नलिखित तरीके से प्राथमिक उपचार कर सकते हैं -

(और पढ़ें - लो बीपी के घरेलू उपाय)

हमेशा ब्लड प्रेशर कम रहना या इसके लक्षणों से परेशानी हो तो डॉक्टर के पास जाएं ताकि वे किसी अंदरूनी समस्या के लिए आपकी जांच कर सकें। नीचे वाले भाग में ऐसी स्थितियों के बारे में बताया गया है जब आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि अगर आपका ब्लड प्रेशर कम है और आपको इसके कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। अगर आपका बीपी बिना किसी लक्षण के कम रहता है, तो आपको डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आपको इस बात का पता होना चाहिए कि क्या करने या खाने से आपका बीपी और कम हो सकता है क्योंकि रक्तचाप बहुत कम हो जाने पर समस्याएं हो सकती हैं।

(और पढ़ें - चिंता दूर करने के घरेलू उपाय)

हमारा ब्लड प्रेशर अपने आप कम-ज्यादा होता रहता है और शरीर को फिर से ब्लड प्रेशर नार्मल करने में कुछ समय लगता है। हालांकि, लो ब्लड प्रेशर से होने वाली समस्याओं का मतलब कोई अंदरूनी समस्या भी हो सकती है, जैसे एलर्जी, इन्फेक्शन आदि।

(और पढ़ें - एलर्जी होने पर क्या करें)

निम्नलिखित लक्षण अनुभव करने पर डॉक्टर के पास जाएं अगर -

  1. अस्थिरता या तबीयत खराब महसूस हो रही है।
  2. चक्कर आ रहे हैं। (और पढ़ें - चक्कर आने पर करें ये घरेलू उपाय)
  3. कोई दवा लेने के कारण लो बीपी के लक्षण अनुभव हो रहे हैं (और पढ़ें - हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाएं)
  4. त्वचा का रंग फीका पड़ रहा है।
  5. धुंधला दिख रहा है। (और पढ़ें - आंख लाल होने पर क्या करना चाहिए)
  6. मतली हो रही है। (और पढ़ें - गर्भावस्था में मतली होने के कारण)
  7. बेहोशी महसूस हो रही है। (और पढ़ें - हाई बीपी का आयुर्वेदिक इलाज)
  8. आप थकान महसूस कर रहे हैं। (और पढ़ें - थकान दूर करने के लिए क्या खाएं)
  9. आपको लो ब्लड प्रेशर रहता है और बार-बार इसके लक्षण महसूस हो रहे हैं।

(और पढ़ें - लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं)

वैसे तो लो बीपी कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन इसके किसी भी लक्षण को अनुभव करने पर आपको एक बार डॉक्टर के पास अवश्य जाना चाहिए ताकि वे किसी अंदरूनी समस्या के लिए आपकी जांच कर लें।
 

नोट: प्राथमिक चिकित्सा या फर्स्ट ऐड देने से पहले आपको इसकी ट्रेनिंग लेनी चाहिए। अगर आपको या आपके आस-पास किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या अस्पताल​ से तुरंत संपर्क करें। यह लेख केवल जानकारी के लिए है।

ऐप पर पढ़ें