क्या आप अपनी पतली या कम पलकों से चिंतित हैं? तो, इस समस्या से घिरे सिर्फ आप ही नहीं हैं। अधिकतर लोग अपनी आँखों की पलकों को घनी देखना चाहते हैं। घनी और लम्बी पलकों से आपकी आँखें सुंदर और आकर्षित लगने लगती हैं।

आँखों की पलकों के पतले होने के कई करक हैं जैसे अनुवांशिक, उम्र, चिकित्सीय स्थिति, पोषण की कमी, आँखों में संक्रमण या शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह से आँखों की पलके पतली रह जाती हैं। रोज़ाना मेकअप लगाना और फिर उसे न धोना या ज़ोर-ज़ोर से आँखों को मलना आपकी पलकों के टूटने का कारण बन सकते हैं। पलकों की अच्छे से देख-रेख करने से वो हमेशा स्वस्थ रहेंगी। साथ ही आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी पलकों को घनी कर सकते हैं।

(और पढ़ें - बालों की देखभाल के लिए हेयर केयर टिप्स)

लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि प्रत्येक उपाय हर एक व्यक्ति के लिए अलग परिणाम देता है। परिणाम देखने में आपको कुछ हफ्ते या कुछ महीने भी लग सकते हैं और आप एक उपाय से ज़्यादा उपायों का इस्तेमाल करें जिससे आपको पता चल जाये कि कौन सा उपाय आपकी पलकों के लिए बेहतर है।

(और पढ़ें - बालों को घना करने के घरेलू उपाय)

आइये फिर करते हैं पलकों को लम्बी और घनी करने के कुछ घरेलू उपाय –

  1. पलकों को घना करने का उपाय है अरंडी का तेल - Castor oil for eyelashes in Hindi
  2. पलकों को लंबा करने के लिए जैतून का तेल और अरंडी के तेल का करें इस्तेमाल - Olive oil and castor oil good for eyelashes in Hindi
  3. पलकों को लंबा करने का तरीका है पेट्रोलियम जेली - Petroleum jelly benefits for eyelashes in Hindi
  4. पलकों को घना बनाने के लिए नींबू का छिलका है उपयोगी - Lemon peel treatment for eyelashes in Hindi
  5. पलकों को घना बनाने का उपाय है ग्रीन टी - Green tea for longer eyelashes in Hindi
  6. पलके लंबी करने का तरीका है शिया बटर - Shea butter will give you eyelashes in Hindi
  7. पलके लंबी करने के टिप्स में विटामिन ई का करें प्रयोग - Vitamin e makes your eyelashes thicker and longer in Hindi
  8. पलकें लम्बी और घनी करने के लिए आवश्यक तेल हैं फायदेमंद - Essential oils for eyelash growth in Hindi
  9. पलकें लम्बी और घनी करने में बायोटिन करे मदद - Biotin for eyelashes in Hindi
  10. लंबी पलकें करने के लिए पलकों को ब्रश करें - Brush your eyelashes in Hindi
  11. घनी पलकें करने का नुस्खा है मसाज - Eyelid massage for eyelashes growth in Hindi
  12. एलो वेरा के फायदे से पलकों को घनी बनाएं - Aloe vera helps to give you thicker eyelashes in Hindi
  13. अंडे के लाभ से लंबी पलकें करें - Egg for eyelids in Hindi
  14. पलकें लम्बी और घनी करने में नारियल का दूध है लाभदायक - Benefits of coconut milk for eyelashes in Hindi
  15. पलकों को घना और लंबा करने के लिये स्वस्थ आहार खाएं - Eat healthy food for healthy eyelashes in Hindi

सामग्री –

  1. एक या दो बूँद अरंडी के तेल की। (और पढ़ें - अरंडी के तेल के फायदे)
  2. एक बूँद आप इनमे से किसी भी तेल की ले सकते हैं - लैवेंडर का तेल, नीम का तेल, रोज़हिप का तेल, रोज़मेरी का तेल, टी ट्री तेल या अंगूर के बीज का तेल
  3. मस्कारा लगाने वाली स्टिक।

विधि –

  1. सबसे पहले अरंडी के तेल के तेल के साथ किसी भी तेल को मिला लें।
  2. फिर इस तेल के मिश्रण को आँखों की पलकों पर मस्कारा स्टिक से अच्छे से लगाएं।
  3. लगाने के बाद तेल को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  4. अरंडी के तेल के अलावा आप कोई भी दूसरा आवश्यक तेल ले सकते हैं। जैसे जैतून का तेल, बादाम का तेल, ऑर्गन का तेल, नारियल का तेल और जोजोबा का तेल

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

रोज़ाना इस उपाय को रात को सोने से पहले आजमाएं। इस तरह आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपकी पलके घनी और लम्बी होने लगी हैं।

(और पढ़ें - रूसी खत्म करने के लिए तेल)

फायदे –

अरंडी का तेल हो या जैतून का तेल, इन आवश्यक तेलों में फैटी एसिड होता है जो पलकों को लम्बा और घना बनाने में मदद करता है। ये तेल बालों (पलकों) की रोम को पोषित करते हैं। आवश्यक तेल मिलाने से ये उपाय और भी ज़्यादा प्रभावी हो जाएगा क्योंकि इन तेलों में एन्टिओक्सीडेंट होता है जिससे पलकें स्वस्थ और घनी लगने लगती हैं। ये परिसंचरण को भी सुधारते हैं।

(और पढ़ें - रूसी हटाने के लिए शैम्पू)

सामग्री –

  1. एक या दो बूँद जैतून का तेल।
  2. एक या दो बूँद अरंडी का तेल।
  3. क्यू-टिप (Q-tip)।

विधि –

  1. सबसे पहले अरंडी के तेल और जैतून के तेल को एक साथ मिला लें।
  2. अब इस मिश्रण को अपनी पलकों पर सोने से पहले लगाएं।
  3. फिर सुबह अपने चेहरे को रोज़ाना की तरह धो लें।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

इस उपाय को रोज़ाना रात को दोहराएं।

(और पढ़ें - रूसी हटाने के घरेलू उपाय

फायदे –

ये दोनों तेल आपकी पलकों को बढ़ाने के लिए बहुत ही बेहतरीन हैं।

(और पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क)

सामग्री –

  1. पेट्रोलियम जेली।

विधि –

  1. ध्यानपूर्वक पेट्रोलियम जेली को अपनी आँखों की पलकों पर लगाएं और रातभर के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

इस उपाय को रोज़ाना रात को दोहराएं।

(और पढ़ें - बाल झड़ने के कारण)

फायदे –

शुद्ध पेट्रोलियम जेली अगर रात को आँखों की पलकों पर लगाई जाये तो ये पलकों को लम्बा, घना और मजबूत करने में मदद करेंगी। ये बहुत ही बेहतरीन एमोलिएंट हैं।  

(और पढ़ें - गंजापन दूर करने के घरेलू उपाय)

सामग्री –

  1. एक नींबू का छिलका। (और पढ़ें - नींबू के लाभ)
  2. एक चौथाई जैतून का तेल या अरंडी का तेल।

विधि –

  1. सबसे पहले नींबू के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इन्हे तेल में दो से तीन दिन के लिए रख दें।
  2. दो से तीन दिन बाद अब तेल को रात को सोने से पहले आँखों की पलकों पर लगाएं।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

घनी और लम्बी पलकें पाने के लिए इस उपाय को रोज़ाना हर रात दोहराएं। 

(और पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

फायदे –

ये तो ऊपर भी जान चुके हैं कि अरंडी का तेल और जैतून का तेल पालकों को लम्बा और घना करने में मदद करते हैं। नींबू के छिलके में विटामिन ए और विटामिन सी भी पाया जाता है जो बालों (पलकों) को बढ़ाने के लिए बढ़ावा देता है।

(और पढ़ें - बालों को लंबा करने के घरेलू उपाय)

सामग्री –

  1. एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां। (और पढ़ें - ग्रीन टी के गुण)
  2. एक कप गर्म पानी।

विधि –

  1. सबसे पहले पत्तियों को पानी में मिला दें और फिर इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए उबलने को रख दें।
  2. अब पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। जब एक बार पानी ठंडा हो जाएँ तो इसे रूई से पलकों पर लगाएं।
  3. इस मिश्रण को ऐसे ही रातभर के लिए लगा हुआ छोड़ दें।
  4. बचा हुआ ग्रीन टी का मिश्रण किसी बंद डब्बे में करके रख दें। तीन चार दिन तक आपका ये मिश्रण बिल्कुल सुरक्षित रहेगा

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

इस उपाय को पूरे दिन में एक बार ज़रूर दोहराएं।

(और पढ़ें - बाल लंबे करने का शैम्पू)

फायदे –

ग्रीन में मौजूद प्लेथोरा एंटीऑक्सीडेंट पलकों को बढाने, लम्बा और घना करने में मदद करता है।

(और पढ़ें - बालों को बढ़ाने का तेल)

सामग्री –

  1. शिया बटर।

विधि –

  1. सबसे पहले शिया बटर की कुछ मात्रा अपनी उँगलियों पर लें और फिर इसे दूसरे हाथ की उंगिलयों पर भी रगड़ लें।
  2. अब उँगलियों को पलकों पर लगाएं।
  3. लगाने के बाद इसे रातभर के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

शिया बटर को रोज़ाना रात को लगाएं।

(और पढ़ें - रूखे बालों के लिए तेल)

फायदे –

शिया बटर को अफ्रीका में बालों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन ई मौजूद होता है। ये पलकों और पलकों की रोम को पोषित करता है जिससे बाल बढ़ना शुरू हो जाते हैं।

(और पढ़ें - रूखे बालों के लिए शैम्पू)

सामग्री –

  1. विटामिन ई कैप्सूल्स।

विधि –

  1. सबसे पहले विटामिन ई के कैप्सूल्स को काट लें और फिर उसमे से तेल को निकालकर पलकों पर लगा लें।
  2. लगाने के बाद तेल को तीन से चार घंटे के लिए लगा हुआ छोड़ दें।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

इस तेल को पलकों पर रोज़ाना लगाएं।

(और पढ़ें - रूखे बालों का घरेलू उपाय

फायदे –

विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट्स बालों (पलकों) को बढ़ाने के लिए बढ़ावा देते हैं। ये तेल बालों की रोम तक रक्त परिसंचरण को सुधारता है।

(और पढ़ें - तैलीय बालों के लिए शैम्पू)

सामग्री –

  1. एक चम्मच अरंडी का तेल।
  2. दो से तीन बूँद लैवेंडर के तेल की।
  3. दो बूँद देवदार तेल की।
  4. एक खाली मस्कारा की बोतल।

विधि –

  1. एक खाली मस्कारा की बोतल में इन तेलों को डाल दें।
  2. फिर ढक्कन को बंद कर दें और बोतल को अच्छे से हिलाएं।
  3. स्टिक से तेल की मोटी परत लें और फिर उसे पलकों पर लगाएं।
  4. लगाने के बाद तेल को रातभर के लिए पलकों पर ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

इस उपाय को रोज़ाना दोहराएं और आपको परिणाम कुछ ही दिनों में दिख जाएगा।

(और पढ़ें - तैलीय बालों के घरेलू उपाय)

फायदे –

अरंडी का तेल बालों की रोम और बालों को पोषित करने में मदद करता है। जबकि आवश्यक तेल बालों को बढ़ाने के लिए बढ़ावा देते हैं।

(और पढ़ें - क्षतिग्रस्त बालों के लिए घरेलू उपाय)

सामग्री –

  1. बायोटिन सप्लीमेंट्स।

विधि –

  1. जिस तरीके से बायोटिन की बोतल में खुराक लेने की जानकारियां दी है उसी तरह इसे लें।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

रोज़ाना बायोटिन के सप्लीमेंट्स को खाएं।

(और पढ़ें - घुंघराले और उलझे बालों के देसी नुस्खे)

फायदे –

बायोटिन को विटामिन H से भी जाना जाता है। ये अलग-अलग शारीरिक प्रक्रियाओं के लिए बहुत ही आवश्यक है। बायोटिन बालों को बढ़ाने और घना करने में अहम भूमिका निभाता है। खून में इस विटामिन की कमी से आपको ब्लड थिन्निंग और बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। लेकिन इस विटामिन के सप्लीमेंट्स लेने से आपके बाल स्वस्थ रहेंगे और किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी।

(और पढ़ें - सफेद बालों के लिए आयुर्वेदिक सुझाव)

सामग्री –

  1. पलकों के लिए ब्रश।
  2. विटामिन ई तेल या पेट्रोलियम जेली।

विधि –

  1. सबसे पहले पलकों के ब्रश पर विटामिन ई तेल या पेट्रोलियम जेली डाल लें।
  2. फिर इस ब्रश को सीधा अपनी पलकों पर इस्तेमाल करें।
  3. मस्कारे की तरह ब्रश को पलकों पर फिराएं।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

अच्छा परिणाम पाने के लिए रोज़ाना पूरे दिन में दो बार ब्रश को पांच मिनट तक पलकों पर लगाएं।

(और पढ़ें - सफेद बालों को काला करने के लिए तेल)

फायदे –

पलकों को ब्रश करने से बालों को बढ़े करने में मदद मिलेगी। ये गंदगी और बेकार कणों से छुटकारा दिलाता है, जिसकी वजह से छिद्र बंद हो जाते हैं। इसके अतिरक्त, ये रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है जिससे बालों की रोम को पोषण मिल सके।

(और पढ़ें - सफेद बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय)

सामग्री –

  1. कोई भी आवश्यक तेल।
  2. पेट्रोलियम जेली या शिया बटर।

विधि –

  1. सबसे पहले कोई भी आवश्यक तेल, पेट्रोलियम जेली या शिया बटर को उँगलियों पर लेकर पलकों पर लगाएं।
  2. लगाने के बाद पलकों पर हल्के-हल्के मसाज करें।
  3. पांच से सात मिनट तक इसी तरह मसाज करते रहें।

नोट - मसाज करने से पहले ये सुनिश्चित करलें कि आपके हाथ बिल्कुल साफ़ है या नहीं।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

कुछ महीने के लिए इसी तरह पूरे दिन में दो बार ज़रूर मसाज करें।

(और पढ़ें - दो मुंहे बालों के उपाए

फायदे –

पलकों को मसाज करने से बालों को बढ़ाने में मदद मिलती है। ये बालों की रोम तक रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे आपकी बालों की रोम को अत्यधिक पोषण मिलता है। इससे बाल बढ़ने के लिए उत्तेजित होते हैं और टूटने से भी रुकते हैं।

(और पढ़ें - होंठों के ऊपर के बाल हटाने के नुस्खे)

सामग्री –

  1. एलो वेरा की पत्ती। (और पढ़ें - एलोवेरा के फायदे)
  2. मस्कारा स्टिक।

विधि –

  1. सबसे पहले कोई भी पुराना मस्कारा की साफ़ सी स्टिक लें।
  2. अब एलो वेरा जेल से जेल को निकाल लें।
  3. फिर स्टिक को जेल पर लगाएं और उस पलकों पर रात को सोने से पहले लगाएं।
  4. रातभर के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  5. फिर सुबह को पलकों को गर्म पानी से धो दें।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

अच्छा परिणाम पाने के लिए आप इस उपाय को कुछ महीने तक आजमा सकते हैं।

(और पढ़ें - सीने के बाल हटाने के घरेलू उपाय)

फायदे –

एलो वेरा बहुत ही बेहतरीन उपाय है जो पलकों को घना और लम्बा करने में मदद करता है। इसमें कई विटामिन और पोषक तत्व होते हैं जो पलकों को बढ़ावा देते हैं। इसके अतिरिक्त, ये पलकों को मॉइस्चराइज़्ड भी रखता है।

(और पढ़ें - अनचाहे बालों को हटाने के घरेलू नुस्खे)

सामग्री –

  1. एक अंडा। (और पढ़ें - अंडे के लाभ)
  2. एक चम्मच गिल्सरीन।
  3. रूई।

विधि –

  1. सबसे पहले एक अंडे की जर्दी में एक चम्मच गिल्सरीन को मिला लें। तब तक मिलाएं जब तक आपको एक क्रीमी मिश्रण न मिल जाए।
  2. अब इस मिश्रण में रूई को मिलाएं और फिर इसे पलकों पर लगा लें।
  3. लगाने के बाद 15 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  4. फिर पलकों को ठंडे पानी से धो दें।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

इस उपाय को कुछ महीने तक हफ्ते में तीन बार दोहराएं।

(और पढ़ें - चेहरे से बाल हटाने के घरेलू उपाय)

फायदे –

अंडे में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है जो पलकों को लंबा और घना करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें बायोटिन और विटामिन बी भी होता है जो आपकी पलकों को सुधारने में बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं।

सामग्री –

  1. नारियल का दूध। (और पढ़ें - नारियल के दूध के फायदे)
  2. रूई। 

विधि –

  1. सबसे पहले नारियल का दूध लें।
  2. अब उसमे रूई को डुबोएं।
  3. डुबोने के बाद रूई को पलकों पर लगा लें।
  4. लगाने के बाद इसे दस मिनट तक ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  5. फिर पलकों को पानी से धो दें।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –

अच्छा परिणाम पाने के लिए इस उपाय को कुछ महीने तक रोज़ाना पूरे दिन में एक या दो बार दोहराएं।

फायदे –

नारियल का दूध प्रोटीन से समृद्ध होता है और इसमें आवश्यक फैट होता है जो पलकों को घना और लम्बा करने में मदद करता है। ये आपकी पलकों को चमक देने में भी मदद करता है।

स्वस्थ और संतुलित आहार भी पलकों को बढ़ाने और घना करने के लिए बेहद ज़रूरी हैं। जैसे आपके सिर के बालों के लिए विटामिन और खनिज ज़रूरी है वैसे ही आपकी पलकों को बढ़ाने, लम्बा और घना करने के लिए विटामिन और खनिज ज़रूरी हैं। प्रोटीन और विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन ई, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम और सेलेनियम आपके बालों (पलकों) को बढ़ाने के लिए बहुत आवश्यक हैं।

कौनसे खाद्य पदार्थ खाएं -

  1. ताज़ा फल जैसे सेब, अमरूद, आम, पपीता, एवोकाडो और अंगूर आपकी डाइट में होने चाहिए।
  2. हरी सब्ज़ियां खाएं जैसे पालक, पत्ता गोभी और केल (kale)।
  3. प्रोटीन से समृद्ध साबुत अनाज भी अपने आहार में जोड़ें जैसे नट्स, बीज और बीन्स। साथ ही अल्फाल्फा अंकुरित करके खाएं। ये प्रोटीन साथ ही विटामिन और खनिज से भी समृद्ध होता है।
  4. खाना पकाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। इन तेलों में फैट स्वस्थ पाया जाता है।
  5. इसके अलावा रोज़ाना ज़्यादा से ज़्यादा पानी और पेय पदार्थ पियें।

विटामिन और खनिज की कमी से आपकी पलकों को बहुत ही ज़्यादा नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आप मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। सप्लीमेंट्स लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात ज़रूर करें।

इसके अलावा आप नीचे दी गयी विडियो की भी मदद ले सकते हैं।

 

ऐप पर पढ़ें