ज्यादातर भारतीय खाने में रोटी या पराठा लेना पसंद करते हैं। इनके बिना उनका खाना पूरा नहीं माना जाता है। लेकिन क्योंकि आजकल लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हो गए हैं तो क्यों ना जाने की आपके मनपसंद खाने में आखिर कितनी कैलोरी होती है। 

(और पढ़ें - किस भोजन में है कितनी कैलोरी)

 

  1. रोटी में कितनी कैलोरी होती है - How many calories in chapati roti in hindi
  2. पराठा में कैलोरी की मात्रा कितनी होती है - How many calories in parathas in hindi

तो चलिए जानते हैं रोटियों में कितनी कैलोरी पाई जाती है -

1 गेहूं की चपाती में 57 कैलोरी
1 बाजरे की रोटी में 97 कैलोरी
1 रागी की रोटी में 88 कैलोरी
1 मक्के की रोटी में 153 कैलोरी
1 भाकरी (चावल) की रोटी में 66 कैलोरी
1 थालीपीठ रोटी में 100 कैलोरी
1 मिस्सी रोटी में 149 कैलोरी
1 तंदूरी रोटी में 116 कैलोरी
1 फुलके में 57 कैलोरी
1 रुमाली रोटी में 78 कैलोरी
1 ज्वार की रोटी में 30 कैलोरी

इन विभिन्न प्रकार की रोटियों में कैलोरी की मात्रा अलग अलग होती है। लेकिन केवल कैलोरी के आधार पर किसी एक का चयन नहीं करना चाहिए क्योंकि पोषण भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जैसे दूसरों की तुलना में गेहूं के चपाती में कैलोरी कम होती है, वहीँ रागी की रोटी में गेहूं की चपाती की तुलना में तो कैलोरी अधिक होती है फिर भी यह गेहूं की चपाती से अधिक पौष्टिक होती है। ज़्यादातर लोग एक बार में दो से तीन रोटियां खाते हैं। यदि आप डाइट पर हैं तो बहुत अधिक कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें या उन्हें बहुत कम मात्रा में खाएं। यदि आप चाहें तो अपने भोजन में रोटियों की संख्या को कम कर सकते हैं और सब्जियों का सेवन अधिक कर सकते हैं। 

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

चलिए अब पराठे के बारे में भी जान लें।  

मक्खन के एक बड़े टुकड़े के साथ गर्म गर्म पराठा और साथ में रायता, दाल मखनी और कुछ अचार के बारे में सोचा कर ही मुँह में पानी आ जाता है। लेकिन वास्तव में यह समझना बहुत जरूरी है कि क्या यह स्वस्थ आहार है। मक्खन के साथ पराठा काफी भारी भोजन होता है और आपको उन कैलोरी को खोने के लिए अधिक वर्कआउट करना परता है। क्या आपको पता है कि 1 कटोरा दाल मखनी में लगभग 572.6 कैलोरी पाई जाती है। यदि अब आप सोच रहे हैं कि पराठों में कितनी कैलोरी होती है, तो हम आपको बताते हैं। 

एक आलू पराठा में 201.1 कैलोरी
एक गोबी पराठा में 186.4 कैलोरी
एक मूली पराठा में 120 कैलोरी
एक मेथी पराठा में 90.7 कैलोरी
एक पनीर पराठा में 238.5 कैलोरी
एक मिक्स वेज पराठा में 186.5 कैलोरी
एक दाल परठा में 171.5 कैलोरी

यदि आपको आलू या पनीर का पराठा अधिक पसंद है तो इसका नियमित सेवन आपके वजन घटाने की किसी कोशिश में मदद नहीं करेगा। यदि आप नाश्ते में पराठे का सेवन करना पसंद करते हैं तो मेथी या मूली के पराठे का सेवन करें। यह आपके लिए  स्वस्थ विकल्प होगा। मक्खन, घी, अचार और दाल मखनी का सेवन साथ में न करें। आप सिर्फ दही के साथ पराठे  का सेवन कर सकते हैं। इस तरह आप कुछ कैलोरी के सेवन से बच सकते हैं और अपने पसंदीदा भोजन का आनंद भी ले सकते हैं।

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ