पोहा पश्चिम भारत में खाई जाने वाली एक लोकप्रिय डिश है। ये सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और गुजरात में खाया जाता है, लेकिन अब ये पूरे भारत में मशहूर हो रहा है। पोहा चपटे चावल से बनता है और इसे अक्सर आलू,प्याज व टमाटर मिलाकर बनाया जाता है। ये बहुत जल्दी बन जाता है और इसमें पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। इसे नाश्ते या स्नैक्स के समय खाया जा सकता है और बच्चे भी इसे खुश होकर खाते हैं।

संक्षेप में  
तैयारी करने का समय 5 मिनट
पकाने का समय 20 मिनट
बनाने का कुल समय 25 मिनट
कितने लोगों के लिए है ये सामग्री 2 लोग
कब खाएं नाश्ते या स्नैक्स में
कहां की है ये डिश पश्चिम भारत
टाइप वेज (शाकाहारी)
कैलोरी 158Kcal (140 ग्राम पोहे में)

(और पढ़ें - पूरन पोली रेसिपी)

  1. पोहा बनाने की सामग्री - Poha ingredients in hindi
  2. पोहा बनाने का तरीका - How to make poha in hindi
  3. पोहे को कैसे परोसें - How to serve poha in hindi
  4. पोहे में मौजूद पोषक तत्व - Nutritional information of poha in hindi
  5. पोहा बनाने के लिए कुछ टिप्स - Tips for making poha in hindi
  6. क्या पोहा हैल्दी होता है? - Is poha healthy?
  7. पोहा बनाने का वीडियो - Poha recipe video in hindi

पोहा बनाने में लगने वाली सामग्री निम्नलिखित है। ये सामग्री 2 से 3 लोगों के लिए है, आप चाहें तो लोहगों के अनुसार इसे कम-ज्यादा कर सकते हैं:

(और पढ़ें - रसम बनाने की विधि)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

पोहा बनाने की विधि नीचे दी गई है। इसे पढ़कर आप आसानी से पोहा बना सकते हैं:

सामग्री तैयार करने के लिए

  1. सबसे पहले पोहे को पानी में भिगोकर रख दें ताकि उसका कुरकुरापन चला जाए और पोहा मुलायम हो जाए।
  2. इसके बाद इसमें स्वादानुसार चीनी, नमक और हल्दी का पाउडर डालकर आराम से मिलाएं। (और पढ़ें - नमक की कमी के लक्षण)
  3. एक कड़ाही में मूंगफली को डालकर भून लें जब तक वे कुरकुरी न हो जाएं।
  4. मूंगफली भूनने के बाद कड़ाही में हल्का सा तेल डालें और कटे हुए आलू को थोड़ा तल लें।

(और पढ़ें - मिक्स फ्रूट गुजिया बनाने की विधि)

पोहा बनाने के लिए

  1. कड़ाही में तेल गरम कर लें और उसमें सबसे पहले सरसों के बीज डालें।
  2. इसके बाद इसमें प्याज डालकर पकाएं जब तक प्याज पक न जाए।
  3. अब कड़ाही में कढ़ी पत्ते और हरी मिर्च डालकर आधे मिनट तक हिलाएं और पकाएं।
  4. पकने के बाद कड़ाही में तली हुई मूंगफली डालें और मिला लें।
  5. इसके बाद इसमें पोहा व आलू डालकर मिलाएं और धीमी आंच पर कुछ समय तक ढककर पकाएं।
  6. पकाते समय इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चेक करते रहें और हिलाते भी रहें।
  7. पकने के बाद गैस को बंद कर दें और इसे 3 से 4 मिनट ढका हुआ ही रहने दें।
  8. इसके बाद ढक्कन हटाएं और पोहे के ऊपर नींबू का रस और धनिये के पत्ते डालें।
  9. अब आपका पोहा गरम-गरम परोसने के लिए तैयार है।

(और पढ़ें - ओट्स कैसे बनाये)

पोहे को प्लेट में डालकर उसके ऊपर धनिया, हरी मिर्च और नींबू के टुकड़े रखकर गरम-गरम परोसा जाता है। पोहा खाने का स्वाद सबसे ज्यादा चाय के साथ आता है।

(और पढ़ें - ग्रीन टी के फायदे)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹599  ₹850  29% छूट
खरीदें

पोहे में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में नीचे दिया गया है। ये मात्रा करीब 140 ग्राम पोहे के आधार पर दी गई है:

पोषक तत्व मात्रा
कैलोरी 158Kcal
फैट 0.2 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 0 मिलीग्राम
सोडियम 4.2 मिलीग्राम
पोटैशियम 33 मिलीग्राम
कार्बोहायड्रेट 35 ग्राम
प्रोटीन 2.9 ग्राम
नेचुरल शुगर 0 ग्राम

(और पढ़ें - अप्पम बनाने की विधि)

पोहा बनाते समय निम्नलिखित टिप्स आपके काम आ सकती हैं:

  • पोहे को ज्यादा गलने से बचाने के लिए उसे पानी में भिगोकर न रखें, बस अच्छी तरह पानी से धो दें और पानी निचोड़ दें।
  • ये रेसिपी बनाने के लिए हमेशा थोड़ा मोटा पोहा लें। पोहा पतला होगा तो पानी के कारण गल जाएगा।
  • आप चाहें तो पोहे को बिना चीनी के भी बना सकते हैं।
  • अगर आपके पास समय नहीं है, तो आप बिना आलू के पोहा बना सकते हैं।

(और पढ़ें - ढोकला बनाने की विधि)

पोहा एक बहुत ही हेल्दी डिश मानी जाती है क्योंकि:

अगर आप पोहे को और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो:

  • सफेद चावल से बना पोहा लेने की बजाय आप ब्राउन राइस से बना पोहा ले सकते हैं।
  • आप पोहे में अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं। (और पढ़ें - ब्राउन राइस या वाइट राइस: क्या है स्वास्थ्य के लिए भीतर)
  • अगर आपको मोटापे की चिंता है, तो पोहे में मूंगफली का प्रयोग न करें।
  • स्वाद बदलने और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए पोहे के ऊपर आप अनार के दाने डालकर खा सकते हैं।
  • डायबिटीज के मरीजों को आलू कम खाने की सलाह दी जाती है, इसीलिए अगर आपकी शुगर ज्यादा रहती है, तो पोहे में आलू का उपयोग न करें। (और पढ़ें - डायबिटीज में क्या खाना चाहिए)
  • आलू को तलने की बजाय आप उबालकर भी पोहे में डाल सकते हैं। अगर आप आलू तल रहे हैं, तो सामान्य तेल की जगह ओलिव आयल का उपयोग करें।
myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Energy & Power Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को शारीरिक व यौन कमजोरी और थकान जैसी समस्या के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Power Capsule For Men
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

इस वीडियो में पोहा बनाने का तरीका दिखाया गया है।

ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ