वजन कम करने के लिए लोग खाना खाकम कर देते हैं, जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है। इस तरह आप खुद को आवश्यक पोषक तत्वों से वंचित रखने लगते हैं।

(और पढ़ें - vajan kam kaise kare)

अगर आप इस सफर में जंक फूड, कोक-पेप्सी जैसे पेय पदार्थ और प्रोसेस्ड फूड से भी दूर रहते हैं, तो एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए यह कदम काफी अच्छा है, परन्तु आपको खाने से वंचित होने की जरूरत नहीं है। बस आप सही आहार खाएं और अपने अधिक वजन को कम करें।

(और पढ़ें - vajan kam karne ke liye kya khaye)

तो आइये आपको बताते हैं छः तरह के ऐसे आहार जिनसे आपका वजन आसानी से कम होगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा –

फाइबर से समृद्ध आहार -

आपको 20 ग्राम फाइबर सब्जियों, फल और साबुत अनाज में खा सकते हैं। जिससे आपका पूरा दिन पेट भरा हुआ रहे। पेट भरे रहने से आप बाहर के जंक फूड को हाथ तक नहीं लगाएंगे और बाहर के खाने से हमेशा दूर रहेंगे।

(और पढ़ें - फाइबर के फायदे और फाइबर युक्त आहार)

कैल्शियम और विटामिन डी से समृद्ध आहार –

अमरीका की "जोंस हॉपकिंस" यूनिवर्सिटी में की गयी एक स्टडी के मुताबिक, कैल्शियम और विटामिन डी से समृद्ध आहार खाने से पेट की वसा और वजन कम होता है। इसके अलावा विटामिन डी युक्त आहार आपको स्मरण शक्ति की क्षति (memory loss), ह्रदय की बीमारी और अन्य पुराने दर्द से बचाते हैं। 

(और पढ़ें - कैल्शियम के फायदे और कैल्शियम युक्त आहार)

स्वस्थ वसा से समृद्ध आहार –

स्वस्थ युक्त आहार जैसे एवोकाडो, ओमेगा 3 फैटी एसिड, मेवा, तेल और मछली खाने से भूख को नियंत्रण करने में मदद मिलती है। कम वासा वाली स्वस्थ डाइट, जिसमें अखरोट जैसे मेवा शामिल हों, वजन कम करने में मदद करती है। इससे आपकी भूख रुकती है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। ये डाइट कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है और आपके ह्रदय को भी स्वस्थ रखती है।

(और पढ़ें - वसा के स्रोत)

प्रोटीन से समृद्ध आहार –

प्रोटीन से समृद्ध आहार खाएं, जैसे कुछ प्रकार की मछली, चिकन ब्रेस्ट, अंडे, उबले आलू आदि। यह आहार आपका वजन कम करने में मदद करेंगे, खासकर पेट की चर्बी को कम करेंगे। प्रोटीन कई प्रकार के हार्मोन्स के स्तर को नियंत्रित करता है। इसके अलावा उच्च मात्रा में प्रोटीन से समृद्ध आहार आपको और अधिक संतुष्ट रखते हैं। इस तरह भूख बढ़ाने वाले हार्मोन्स भी संतुलित रहते हैं।

(और पढ़ें - प्रोटीन के फायदे)

पानी -

पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों और अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और भूख को कम करता है। तो आज से अधिक से अधिक पानी पीना शुरू कर दें, क्योंकि जितना पानी आप पिएंगे वो पसीने के रूप में निकलेगा और वजन भी फिर आसानी से कम होगा।

(और पढ़ें - पानी कब कितना और कैसे पीना चाहिए)

ग्रीन टी -

ग्रीन टी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और शरीर को डिटॉक्सीफाई करती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो फैट को बर्न करने में मदद करते हैं। ग्रीन में मौजूद केटकिन्स शरीर में वसा को जमा होने से रोकते हैं और शरीर का तापमान बढ़ाते हैं। इस तरह वजन को कम करने में मदद मिलती है।

(और पढ़ें - ग्रीन टी के फायदे)

ऐप पर पढ़ें