एल्टीट्यूड सिकनेस - Altitude Sickness in Hindi

Dr. Ayush PandeyMBBS,PG Diploma

October 29, 2018

March 06, 2020

एल्टीट्यूड सिकनेस
एल्टीट्यूड सिकनेस

एल्टीट्यूड सिकनेस क्या है?

एल्टीट्यूड सिकनेस एक ऐसी समस्या है जिसमें पहाड़ों पर जाने से आपको कई प्रकार के लक्षण अनुभव होने लगते हैं। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि ऊंचाई पर जाने से हवा में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है और आपके शरीर को इसके साथ ताल-मेल बिठाने में समय लगता है। 8,000 फीट की ऊंचाई से ऊपर जाने पर आपको एल्टीट्यूड सिकनेस होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे माउंटेन सिकनेस या ऊंचाई पर जाने से होने वाली बीमारी भी कहा जाता है। जब आपको हवा में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो आपको सांस लेने में तकलीफ होने लगती है, जिसके कारण समस्याएं होती हैं।

(और पढ़ें - सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करे)

एल्टीट्यूड सिकनेस के लक्षण क्या हैं?

एल्टीट्यूड सिकनेस होने पर आपको सिरदर्द, सांस फूलना, उल्टी या मतली, भूख न लगना, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं अनुभव होती हैं। ये लक्षण रात के समय आमतौर पर बढ़ जाते हैं।

(और पढ़ें - चक्कर आने पर करें ये घरेलू उपाय)

एल्टीट्यूड सिकनेस क्यों होता है?

एल्टीट्यूड सिकनेस से बचने का तरीका ये होता है कि ऊंचाई पर जाते समय अपनी रफ्तार धीमी रखें और धीरे-धीरे चढ़ाई करें। इसके अलावा रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, तम्बाकू, सिगरेटशराब का सेवन न करें और इसके लक्षण अनुभव करने पर कम ऊंचाई वाली जगह पर जाने का प्रयास करें।

(और पढ़ें - सिगरेट छोड़ने के तरीके)

एल्टीट्यूड सिकनेस का इलाज कैसे होता है?

ऊंचाई पर जाने से सिरदर्द के साथ एल्टीट्यूड सिकनेस का कोई और लक्षण अनुभव करने पर आपको समझ जाना चाहिए कि आपको एल्टीट्यूड सिकनेस की समस्या हो रही है। समस्या गंभीर होने पर डॉक्टर आपके लक्षणों व स्थिति का परीक्षण करके इसका निदान करते हैं। इसके लिए डॉक्टर आपकी छाती पर स्टेथोस्कोप लगाकर आवाज सुनते हैं और छाती का एक्स-रे करते हैं। अगर समस्या बहुत ही ज्यादा गंभीर है, तो आपका एमआरआई या सीटी स्कैन भी किया जा सकता है।

(और पढ़ें - शराब छुड़ाने के उपाय)

एल्टीट्यूड सिकनेस के इलाज के लिए आपको ऑक्सीजन देने की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा अगर आपके लक्षण बिगड़ते हैं, तो आपके लक्षणों को ठीक करने के लिए डॉक्टर अलग-अलग उपचार का इस्तेमाल करते हैं। अगर इसका सही उपचार न किया जाए, तो इससे मस्तिष्क की सूजन और मौत तक हो सकती है।

(और पढ़ें - सूजन कम करने के उपाय)



संदर्भ

  1. Hackett P, Roach RC. Altitude Sickness. High altitude cerebral oedema. hamb 2004; 5(2):136-146
  2. MedlinePlus Medical Encyclopedia: US National Library of Medicine; Acute mountain sickness
  3. Wiedman M, Tabin GC. High-altitude retinopathy and altitude illness.. Ophthalmology. 1999 Oct;106(10):1924-6; discussion 1927. PMID: 10519586
  4. The Institute for Altitude Medicine. Institute For Altitude Medicine. [internet]
  5. Union Internationale des Associations d’Alpinisme. A BRIEF GUIDE TO ALTITUDE SICKNESS. International Climbing and Mountaineering Federation. [internet]