जब प्राचीन पौधों की बात आती है, तो सबसे पहले गिंको बाइलोबा पेड़ का नाम आता है। यह गिन्कोफिटा डिवीजन की आखिरी शाखा है, जो अब विलुप्त हो गई है। लेकिन गिंको बाइलोबा 300 मिलियन वर्ष से अधिक पुराना वृक्ष है। इसमें मौजूद औषधीय गुणों के कारण, जिन्को बिलोबा पेड़ दुनिया भर में व्यापक रूप से संरक्षित किया जा रहा है। इस पेड़ को सबसे पहले चीन में उगाया गया था।

यह चीनी चिकित्सा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण पौधा है। यह पौधा बाजार पर सबसे वांछित हर्बल सप्लीमेंट्स में से एक है। गिंको बाइलोबा के बीज में पाए जाने वाले नट्स कुछ संस्कृतियों में व्यंजनों के रूप में खाये जाते हैं। इस पौधे के बीज और पत्तियों के अर्क को एक हर्बल सप्लीमेंट बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। आमतौर पर इस पौधे से बानी दवाइयों को एक कामोत्तेजक के रूप में सुझाया जाता था, लेकिन उन गुणों को आधुनिक रिसर्च में सिद्ध नहीं किया गया है।

  1. गिंको बाइलोबा के फायदे - Ginkgo Biloba Benefits in Hindi
  2. गिंको बाइलोबा के नुकसान - Ginkgo Biloba Side Effects in Hindi

इसके पत्ते में फीनोलिक यौगिक, फ्लेवोनोइड, टेरपेनोइड और अन्य कार्बनिक रसायन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। तो आइये जानते हैं गिंको बाइलोबा से होने वाले लाभों के बारे में -

गिंको बाइलोबा के फायदे अवसाद के लिए - Ginkgo Biloba for Depression in Hindi

यदि आप अवसाद से पीड़ित हैं तो आपको जिन्कगो बिलोबा को हार्मोनल स्तर को संतुलित करने के लिए उपयोग करना चाहिए। यह मूड को अच्छा रखता है और अवसाद को पैदा करने वाली भावनाओं को दूर करने में अत्यधिक प्रभावी होता है। हालांकि, इसके सबसे अधिक अच्छे परिणाम बुजुर्ग लोगों में देखे गए हैं। (और पढ़ें - डिप्रेशन दूर करने के घरेलू उपाय)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

गिंको बाइलोबा के लाभ बढ़ाएं संज्ञानात्मक क्षमता - Ginkgo Biloba for Cognitive Improvement in Hindi

गिंको बाइलोबा अर्क के सबसे अच्छे लाभों में से एक है ज्ञान-संबंधी या संज्ञानात्मक चीजों के लिए उपयोग करना। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि गिंको बाइलोबा में मेमोरी और रिटेंशन बढ़ाने, फोकस बढ़ाने और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने की क्षमता होती है। दुनिया भर के लाखों लोग मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ावा देने के लिए गिंको बाइलोबा अर्क का उपयोग करते हैं। (और पढ़ें - दिमाग तेज करने के घरेलू उपाय)

गिंको बाइलोबा करें अल्जाइमर के इलाज में मदद - Ginkgo Biloba for Alzheimer's Disease in Hindi

क्या आप जानते हैं जिन्कगो बिलोबा उन लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है जो संज्ञानात्मक विकारों से पीड़ित होते हैं जैसे अल्जाइमर और डिमेंशिया (मनोभ्रंश)। जिन्कगो बिलोबा अर्क में एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं जिनके कारण संज्ञानात्मक क्षमता और गतिविधि में सुधार किया जा सकता है। इन एंटीऑक्सीडेंट यौगिकों में टेरेपेनोड्स और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो तंत्रिका गतिविधि को प्रोत्साहित करते हैं। यह जिन्कगो बिलोबा का अब तक का सबसे लोकप्रिय लाभ है। (और पढ़ें - अल्जाइमर रोग के खतरे को रोकना है तो करें इन चीज़ों का सेवन)

गिंको बाइलोबा का उपयोग करें दृष्टि को बढ़ाने के लिए - Ginkgo Biloba for Vision in Hindi

गिंको बाइलोबा का उपयोग करने का दूसरा सबसे आम कारण है दृष्टि (vision - नज़र) पर इसका शक्तिशाली प्रभाव पड़ना। गिंको बाइलोबा में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट न केवल ओकुलर सिस्टम से ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर रखने में मदद करते हैं बल्कि इससे मैक्युलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद को रोकने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा ग्लूकोमा और अन्य दृष्टि संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों द्वारा उपयोग करना लाभकारी होता है।(और पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं)

दर्द को खत्म करने में सहायक है गिंको बाइलोबा - Ginkgo Biloba for Pain Relief in Hindi

गिंको बाइलोबा में हल्के दर्द को खत्म करने वाले और सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं। यह सूजन को कम करता है और साथ ही दर्द और दर्द का कारण बनने वाली समस्याओं को दूर करता है। इसलिए यह लोगों के लिए चोट या घावों से उबरने के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है, साथ ही साथ यह उन लोगों के लिए भी लाभकारी होता है जो पुराने सिरदर्द से ग्रस्त हैं। (और पढ़ें - सिर दर्द के घरेलू उपाय)

गिंको बाइलोबा बढ़ाएं रक्त प्रवाह - Ginkgo Biloba for Blood Flow in Hindi

रिसर्च के अनुसार गिंको बाइलोबा अर्क रक्त वाहिकाओं को फैलाने और शरीर में त्वचा के अंगों के लिए आवश्यक रूप से ऑक्सीजन बनाने, ऊर्जा और शक्ति को बढ़ावा देने, रक्त के प्रवाह में बढ़ोतरी करने में सहायक होता है। यह उन लोगों की भी मदद करता है जो खराब परिसंचरण से पीड़ित होते हैं। इससे ऐसे लोग बिना किसी दर्द के अधिक समय तक वाक कर सकते हैं। यह अक्सर उन लोगों द्वारा लिया जाता है जो गठिया से पीड़ित होते हैं क्योंकि इसमें सूजन और दर्द को कम करने वाले गुण होते हैं। (और पढ़े – दालचीनी का सेवन है रक्त परिसंचरण में प्रभावी)

हृदय प्रणाली को स्वस्थ रखता है गिंको बाइलोबा - Ginkgo Biloba for Heart Health in Hindi

गिंको बाइलोबा अर्क को हाई बीपी को कम करने और हृदय प्रणाली में रक्त के थक्कों को समाप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है। इन दो दुष्प्रभाव जब एक साथ आपके शरीर पर हमला करते हैं तो इससे आपके ह्रदय पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि रक्त वाहिकाओं के फैलने से हृदय पर तनाव कम हो जाता है, जबकि रक्त के थक्के जमने की क्षमता, दिल का दौरा या स्ट्रोक से पीड़ित होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

गिंको बाइलोबा है कैंसर के इलाज में लाभकारी - Ginkgo Biloba for Cancer in Hindi

गिंको बाइलोबा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट, टेरेपेनोड्स, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनॉयलिक यौगिक मिलकर, पूरे शरीर में मुक्त कणों को खत्म करने के लिए मदद करते हैं। ये सेलुलर चयापचय के खतरनाक उप-उत्पाद होते हैं जो स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करते हैं। गिंको बाइलोबा पूरे शरीर को क्रोनिक बिमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है, विशेष रूप से कैंसर और हृदय रोग, क्योंकि मुक्त कण हृदय प्रणाली की रक्त वाहिकाओं की दीवारों को कमजोर करते हैं।

गिंको बाइलोबा करें एंटी एजिंग के लिए - Ginkgo Biloba has Anti Ageing benefits in Hindi

आप इसका उपयोग समय से पहले बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए कर सकते हैं। गिंको बाइलोबा अर्क में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को टाइट (कसावट) और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही झुर्रियाँ और अन्य ऐज स्पॉट्स को भी कम करते हैं। इसके अलावा यह घाव को जल्दी भरने में मदद करता है और त्वचा पर हुए निशानों को कम करने में सहायक होता है। (और पढ़ें - त्वचा की रंजकता या झाइयां हटाने के असरदार उपाय)

  1. गिंको बाइलोबा के एंटीकायगुलेंट (anticoagulant) गुणों के कारण, गर्भवती महिलाओं, जिन महिलाओं के पीरियड्स चल रहे हैं या ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले किसी भी व्यक्ति को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. इसके अलावा, गिंको बाइलोबा से कुछ लोगों को एलर्जी से संबंधी प्रतिक्रियाएं हो सकती है। आम तौर ये एलर्जी इसमें मौजूद गिंकग्लिक एसिड के कारण होती हैं।
  3. गिंको बाइलोबा का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और अपने आहार के लिए इस शक्तिशाली हर्बल सप्लीमेंट को शामिल करने से पहले हमेशा एक डॉक्टर से सलाह करें।

उत्पाद या दवाइयाँ जिनमें गिंको बाइलोबा है

संदर्भ

  1. Silberstein RB, Pipingas A, Song J, Camfield DA, Nathan PJ, Stough C. Examining Brain-Cognition Effects of Ginkgo Biloba Extract: Brain Activation in the Left Temporal and Left Prefrontal Cortex in an Object Working Memory Task. 2011:164139. PubMed PMID: 2194158
  2. Hashiguchi M, Ohta Y, Shimizu M, Maruyama J, Mochizuki M. Meta-analysis of the efficacy and safety of Ginkgo biloba extract for the treatment of dementia. 2015 Apr 10;1:14. PMID: 26819725
  3. Zhang HF, Huang LB, Zhong YB, Zhou QH, Wang HL, Zheng GQ, Lin Y. A . An Overview of Systematic Reviews of Ginkgo biloba Extracts for Mild Cognitive Impairment and Dementia. 2016 Dec 6;8:276. PMID: 27999539
  4. Zuo W, Yan F, Zhang B, Li J, Mei D. Advances in the Studies of Ginkgo Biloba Leaves Extract on Aging-Related Diseases. 2017 Dec 1;8(6):812-826. PubMed PMID: 29344418
  5. Nash KM, Shah ZA. Current Perspectives on the Beneficial Role of Ginkgo biloba in Neurological and Cerebrovascular Disorders. 2015 Nov 9;10:1-9. PMID: 26604665
  6. Mesquita TRR, de Jesus ICG, Dos Santos JF, de Almeida GKM, de Vasconcelos CML, Guatimosim S, Macedo FN, Dos Santos RV, de Menezes-Filho JER, Miguel-Dos-Santos R, Matos PTD, Scalzo S. Cardioprotective Action of Ginkgo biloba Extract against Sustained β-Adrenergic Stimulation Occurs via Activation of M2/NO Pathway. 2017 May 11;8:220. PMID: 28553225
ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ