पूरन पोली महाराष्ट्रियन मिठाई है जिसे खासकर गुड़ी पड़वा पर बनाया जाता है। साथ ही इसे अन्य त्योहारों पर भी बेहद मन से खाया जाता है। इसे आप किसी भी त्यौहार पर गर्म-गर्म बनाकर घी में डुबोकर रिश्तेदारों को परोस सकते हैं।

लेकिन उससे पहले इसे बनाने का तरीका जान लीजिये –

  1. पूरन पोली बनाने के लिए सामग्रियां - Ingredients for puran poli in Hindi
  2. पूरन पोली बनाने की विधि - How to make puran poli in Hindi
  3. इसमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकरी - Nutritional information of puran poli in Hindi
  1. 200 ग्राम चना दाल
  2. दो चम्मच इलायची पाउडर
  3. 400 ग्राम गेहूं का आटा
  4. एक चम्मच घी
  5. 125 ग्राम गुड़ 
  6. एक चम्मच जायफल पाउडर
  7. 100 ग्राम मैदा
Cough Relief
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

तैयारी करने का समय - 10 से 15 मिनट।

बनाने का समय – 20 से 25 मिनट।

1. पूरन पोली के अंदर भरने के लिए विधि –

  • पहला चरण -
    सबसे पहले चना दाल को धो लें और फिर प्रेशर कुकर में डालकर दो सीटी लगा लें।
  • दूसरा चरण -
    अब प्रेशर कुकर से दाल को निकाल लें और फिर सॉसपैन में उसे डाल दें।
  • तीसरा चरण -
    अब, गुड़ को सॉसपैन में डालें और गैस को मध्यम आंच पर रखें। इसे तब तक चलाएं जब तक गुड़ अच्छे से पिघल न जाए और मिश्रण मोटा न हो जाए।
  • चौथा चरण -
    अब एक प्लेट में गुड़ और दाल के मिश्रण को डाल दें और ठंडा होने के लिए रख दें। फिर उसमे इलायची पाउडर और जायफल का पाउडर भी मिलाएं। अब पूरे मिश्रण को अच्छे से चलाएं।
  • पांचवा चरण -
    अब इस मिश्रण को मिक्सर में डालें जिससे एक मुलायम पेस्ट तैयार हो सके।

2. पूरन पोली को बाहर से सजाने के लिए विधि –

  • पहला चरण -
    फिर गेहूं के आटे और मैदे के आटे को मिक्स करके एक मुलायम आटा गूथें।
  • दूसरा चरण -
    फिर आटे को 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही रखा हुआ रहने दें।
  • तीसरा चरण -
    पोली को बनाने के लिए आटे के अब छः बराबर हिस्से कर लें।
  • चौथा चरण -
    अब तीन इंच की लम्बी पोली तैयार करें और एक तरफ गुड़ और दाल के मिश्रण को भर दें। फिर पोली के अंतिम छोर को बंद कर दें, जिससे अंदर का मिश्रण बाहर न निकल सके।
  • पांचवा चरण -
    अब पोली को सभी तरफ से दबाएं और बीच में से उसे घुमाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि पोली सब तरफ से बराबर दबी हुई हो।
  • छठा चरण -
    इस बात का ध्यान रखे कि जब आप उसे घुमाएं तो पोली दिखने में थोड़ी लम्बी लगे।
  • सातवां चरण -
    अब नॉन-स्टिक तवा लें और उसे फिर गर्म होने के लिए रख दें। फिर तवे के ऊपर पोली रखें और उसे फिर पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक पोली भूरे रंग की न हो जाए। आपको दोनों तरफ से पोली को घी से तलना है। इससे पूरन पोली कुरकुरी हो जाएगी। 
  • आठवां चरण -
    इसी तरह अन्य पूरन पोली को भी ऐसे ही बनाएं।
  • नौवा चरण -
    इसे गर्म-गर्म घी डालकर परोसे और इसके साथ आप एक ग्लास गर्म दूध भी ले सकते हैं।

टिप -

  1. गुड़ की जगह आप चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. आप चना दाल की जगह तुअर दाल भी ले सकते हैं।
  1. कैलोरी - 685 किलोग्राम
  2. प्रोटीन - 20.1 ग्राम
  3. वसा - 5.5 ग्राम
  4. कार्बोहाइड्रेट - 135.6 ग्राम
  5. कोलेस्ट्रॉल - 5 ग्राम
  6. सोडियम - 33 मिलिग्राम
  7. पोटेशियम - 249 मिलीग्राम
ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ