मांसपेशियों की कमजोरी बहुत आम है। उदाहरण के लिए, अधिक गति वाले वर्कआउट के बाद आपकी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, लेकिन कुछ देर आराम करने के बाद वो फिर से ठीक भी हो जाती हैं। हालांकि, अगर आप लगातार मांसपेशियों की कमजोरी से ग्रस्त हैं तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है। मांसपेशियों में कमजोरी के कारण आपको कई और अन्य लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं जैसे शरीर के किसी-किसी क्षेत्र में जलन महसूस होना, अचानक से गिर जाना, मांसपेशियों में दर्द होना, मांसपेशियों में ऐंठन होना आदि। 

अगर आपको बिना किसी कारण के मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या है तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं। जितना जल्दी कारण पता चलेगा उतनी जल्दी आप बीमारी का इलाज कर पाएंगे। इस बीच, आप मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय की मदद भी ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको मांसपेशियों की कमजोरी के उपाय बता रहे हैं जो कि आपके लिए काफी लाभदायक साबित होंगे।

(और पढ़ें - मांसपेशियों की कमजोरी के कारण)

तो चलिए इस लेख में हम आपको मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने के उपाय बताते हैं -

  1. मांसपेशियों की कमजोरी को ठीक करने के लिए अंडे खाएं - Maspeshiyo ki kamjori ko theek karne ke liye ande khaye
  2. मांसपेशियों की कमजोरी से छुटकारा पाने के लिए तेल से मसाज करें - Maspeshiyo ki kamjori se chutkara pane ke liye massage kare
  3. मांसपेशियों में कमजोरी का उपाय है व्यायाम - Manpeshiyo me kamjori ka upay hai exercise
  4. मांसपेशियों में कमजोरी के लिए विटामिन डी से समृद्ध आहार खाएं - Manpeshiyo me kamjori ke liye vitamin D se samridh aahar khaye
  5. दूध दिलाए मांसपेशियों में कमजोरी से छुटकारा - Doodh dilaye manpeshiyo me kamjori se chutkara
  6. मांसपेशियों में कमजोरी को दूर करने के लिए विटामिन और खनिज युक्त आहार खाएं - Manpeshiyo ki kamjori dur karne ke liye vitamin aur kanji yukt aahar khaye
  7. मांसपेशियों की कमजोरी के लिए आंवला का इस्तेमाल करें - Maspeshiyo ki kamjori ke liye amla ka istemal kare
  8. मांसपेशियों की कमजोरी को कम करने के लिए केला खाएं - Maspeshiyo ki kamjori ko kam karne ke liye kela khaye
  9. ज्यादा पानी पीने से मांसपेशियों में कमजोरी कम होती है - Jyada pani peene se maspeshiyo me kamjori kam hoti hai
  10. मांसपेशियों में कमजोरी को दूर करने के लिए टिप्स - Maspeshiyo me kamjori ko dur karne ke liye tips

अंडे खाने से मांसपेशियों में आयी कमजोरी और थकान से लड़ने में मदद मिलती है। इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है और पोषण भी भरपूर मात्र में मिलता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जैसे विटामिन ए, विटामिन बी2, प्रोटीन और फोलिक एसिड, यह सभी शरीर और मांसपेशियों के लिए बेहद बेहतरीन होते हैं।

सामग्री –

  1. दो से तीन अंडे।

बनाने व उपयोग करने का तरीका –

  1. नाश्ते में दो से तीन उबले अंडे या अंडों का ऑमलेट भी बनाकर खा सकते हैं। 
  2. अंडे के साथ-साथ अंडे की जर्दी भी खाएं, यह प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से समृद्ध होता है।
  3. पूरे दिन में एक बार अंडा जरूर खाएं, खासकर नाश्ते में।

(और पढ़ें - मांसपेशियों में दर्द के घरेलू उपाय

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

रोजाना तेल से मसाज करने से त्वचा में रक्त परिसंचरण बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव कम होता है और रक्त प्रवाह भी बेहतर होता है। तेल में मौजूद पोषक तत्व मसाज के दौरान कमजोर मांसपेशियों में गहराई तक जाते हैं और उन्हें मजबूती देते हैं। मसाज के लिए आप नीलगिरी तेल और रोजमेरी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तेलों में सूजनरोधी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो मांसपेशियों में दर्द व मांसपेशियों की कमजोरी से संबंधित लक्षणों से आराम दिलाते हैं। निम्नलिखित हमने अन्य तेल भी बताएं हैं जिनसे आप मसाज कर सकते हैं।  

(और पढ़ें - पैरों की मसाज कैसे करें)

मसाज कैसे करें -

  1. सबसे पहले जैतून के तेल, नारियल तेल या सरसों का तेल लें।
  2. अब गर्म तेल को शरीर पर लगाएं, खासकर पैरों में।
  3. फिर आराम-आराम से 10 से 15 मिनट तक मसाज करें।
  4. इस उपाय को कुछ दिनों तक पूरे दिन में कई बार दोहराएं। 

(और पढ़ें - बॉडी मसाज करने के फायदे)

 

मांसपेशियों में कमजोरी के लिए चलना बहुत ही बेहतरीन व्यायाम है। चलना, स्विमिंग, दौड़ना या जॉगिंग आधे घंटे तक करने से कमजोर मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। कम से कम हफ्ते में पांच दिन तक एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आपको चलने में दिक्कत होती है, तो आप किसी चीज का सहारा लेकर व्यायाम कर सकते हैं या फिर अपने डॉक्टर से सलाह लेकर व्यायाम करें। व्यायाम के अलावा आप योग भी कर सकते हैं, जिससे पूरे दिन आपकी ऊर्जा बरकरार रहे।

(और पढ़ें - कमजोरी दूर करने के घरेलू उपाय)

 

विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप शरीर में इस कमी को पूरा करें और सही मात्रा में विटामिन डी लें। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को बनाये रखता है, जो कि मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है।

विटामिन डी की मात्रा को पूरा करने के लिए कुछ समय तक सूरज के सामने बैठे। बस आपको सुबह जल्दी उठना है और 15 से 20 मिनट के लिए सूरज के सामने बैठना है। इस बात का ध्यान रखें कि आपको तेज धूप में नहीं जाना।

(और पढ़ें - सूर्य के प्रकाश के लाभ)

साथ ही, विटामिन डी से समृद्ध आहार खाएं जैसे साल्मन, सार्डिनेस, मैक्रेल, फोर्टिफाइड मिल्क (दूध में अतिरिक्त पोषक तत्व मिलाना फोर्टिफाइड मिल्क होता है), संतरे का जूस, दाल आदि। इसके अलावा आप डॉक्टर से सलाह लेने के बाद विटामिन डी के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। 

(और पढ़ें - विटामिन डी टेस्ट क्या है)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹599  ₹850  29% छूट
खरीदें

दूध में बहुत ज्यादा पोषण होता है। इसमें विटामिन की मात्रा भी अधिक होती है, जो कि मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। दूध पीने से मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है। दूध कैल्शियम से भरपूर होता है जो कमजोर मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद करता है। दूध पीने से आपका शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

रोजाना एक से दो ग्लास दूध जरूर पियें। इसके अलावा, एक कप दूध को गर्म कर लें और फिर उसमें एक बड़ा चम्मच शहद और एक बड़ी चम्मच मुलेठी का पाउडर मिला लें। इस उपाय को अच्छे से मिला लें और फिर मिश्रण को पी जाएं। कम से कम पूरे दिन में दो बार इस मिश्रण को जरूर पियें।

(और पढ़ें - मांसपेशियों में खिंचाव के लक्षण)

मांसपेशियों में कमजोरी का इलाज करने के लिए सही मात्रा में विटामिन और खनिज से समृद्ध आहार खाने बेहद आवश्यक हैं। मांसपेशियों के कार्य और मजबूती को सुधारने के लिए खनिज जैसे आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है, इसलिए आपको स्वस्थ व एक अच्छा संतुलित आहार का पालन जरूर करना चाहिए। अपने आहार में सभी प्रकार के विटामिन और खनिज मिलाने से मांसपेशियों की कमजोरी कम करने में मदद मिलेगी। कुछ आहार जो विटामिन या खनिज से समृद्ध होते हैं जैसे दूध, अंडे, मछली, बीन्स, साबुत अनाज, एवोकाडो और पालक। अगर आप विटामिन या खनिज के सप्लीमेंट्स लेना चाहते हैं तो पहले अपने डॉक्टर से बात कर लें।

आंवला में कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी व प्रोटीन होता है और यह सभी मांसपेशियों में कमजोरी के लिए बहुत ही बेहतर होते हैं। इसमें प्राकृतिक एनाल्जेसिक होता है जो कमजोर मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।

आंवला का इस्तेमाल कैसे करें -

सामग्री -

  1. एक से दो आंवला।
  2. दो से तीन बड़ी चम्मच पानी।
  3. एक छोटी चम्मच शहद।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. सबसे पहले एक से दो आंवला लें और फिर उसे टुकड़ों में काट लें।
  2. अब टुकड़ों को मिक्सर में डाल दें और फिर इसमें पानी भी मिलाएं, जिससे आंवला का जूस अच्छे से निकल सके। 
  3. फिर इसमें से निकलने वाले जूस को किसी बर्तन में निकाल दें।
  4. अब जूस में शहद भी मिलाएं और अच्छे से पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद पी जाएँ।
  5. इस जूस को पूरे दिन में एक से दो बार जरूर पियें। 

(और पढ़ें - थकान दूर करने के लिए क्या खाएं

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Energy & Power Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को शारीरिक व यौन कमजोरी और थकान जैसी समस्या के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Power Capsule For Men
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

केला शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है और मांसपेशियों में कमजोरी को दूर करने के लिए यह उपाय बहुत ही बेहतरीन माना जाता है। केले में सुक्रोस और ग्लूकोस जैसे कार्बोहाइड्रेट होते हैं, साथ ही इसमें पोटेशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा मे परिवर्तित करते हैं। यह ऊर्जा मांसपेशियो के लिए बहुत आवश्यक होती है।

केले का इस्तेमाल कैसे करें -

सामग्री -

  1. एक से दो केला।

बनाने व लगाने का तरीका -

  1. अपने रोजाना के आहार में केले को जरूर शामिल करें।
  2. साथ ही आप केला और दूध को मिलाकर भी मिल्क शेक बनाकर पी सकते हैं।
  3. केले को पूरे दिन में दो से तीन बार जरूर खाएं।   

शरीर में पानी की कमी से भी मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो सकती है। पर्याप्त पानी पीने से कमजोर मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना पूरे दिन में आठ से दस ग्लास पानी जरूर पियें। पानी के साथ-साथ ऐसे फल व सब्जियां भी खाएं, जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो जैसे तरबूज, खीरा, संतरा, खरबूजा, नारियल पानी आदि। इनके अलावा, शराब और कैफीन युक्त पेय पदार्थ न पियें, इनसे आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

नोट: अगर आपको किडनी की समस्या है तो तरल पदार्थ बढ़ाने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।  

(और पढ़ें - कितना पानी पीना चाहिए)

मांसपेशियों में कमजोरी को दूर करने के लिए टिप्स इस प्रकार हैं –

  1. इस बात का ध्यान रखें कि आपको व्यायाम करने से पहले वार्म अप एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। साथ ही वर्कआउट के बाद भी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज अवश्य करें।
  2. रोजाना कम गति वाले व्यायाम करें।
  3. शरीर और कमजोर मांसपेशियों को आराम पहुंचाने के लिए रोजाना पूरे दिन में सात से आठ घंटे की नीदं जरूर लें।
  4. रोजाना रात को सोने से पहले और वर्कआउट के बाद गुनगुने पानी से जरूर नहाएं।
  5. धूम्रपान करना, कैफीन का सेवन करना, शराब पीना और तम्बाकू खाने के अलावा ड्रग्स लेने की लत को छोड़ दें। 
  6. गर्म वातावरण में न रहें और तेज धूप में भी न निकलें।
  7. मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन बी से समृद्ध खादय पदार्थ खाएं।
  8. सैचुरेटेड फैट से समृद्ध आहार न खाएं।
  9. रोजाना कुछ मिनट पैदल जरूर चलें।
  10. व्यायाम के अलावा आप मेडिटेशन और योग भी कर सकते हैं। 
ऐप पर पढ़ें