आजकल की जीवनशैली के कारण उम्र से पहले बाल सफेद होने की समस्या आम हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से आपके बाल सफेद हो सकते हैं। इस लेख में हमने आपको बाल सफेद होने के कुछ कारण बताएं हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

हेयर फॉल का इलाज जानने के लिए कृपया यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।

तो चलिए आपको बताते हैं, उम्र से पहले बार सफेद होने के कारण -

(और पढ़ें - सफेद बालों को काला करने के लिए तेल)

  1. गलत डाइट
  2. धूम्रपान
  3. विटामिन की कमी
  4. खून की कमी
  5. तनाव
  6. बालों की देखभाल
  7. खारा पानी
  8. सारांश
जाने क्यों होते हैं उम्र से पहले बाल सफेद के डॉक्टर

आजकल कुछ लोग घर का खाने की बजाए बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं। कुछ लोग जो मोटापे से ग्रस्त होते हैं, वो किसी भी डाइट को अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। इन वजहों से न सिर्फ उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है बल्कि बाल भी उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं। गलत डाइट अपनाने से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते और ऐसे आपके बालों को नुकसान पहुंचता है। उम्र से पहले बालों को सफेद होने से रोकने के लिए घर का बना पौष्टिक भोजन करें और सही डाइट को अपनाएं।

(और पढ़ें - सफेद बालों के लिए आयुर्वेदिक सुझाव)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Oil बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Bhringraj Hair Oil
₹599  ₹850  29% छूट
खरीदें

धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। धूम्रपान के कारण कैंसरफेफड़ों की बीमारीहृदय रोगचर्म रोगझुर्रियों जैसी समस्याएं तो हो ही सकती हैं। लेकिन अब धूम्रपान की वजह से उम्र से पहले बाल सफेद होने की समस्या भी होने लगी है। धूम्रपान से फ्री रेडिकल्स शरीर में जाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स शरीर में मेलेनिन के सिंथेसिस को प्रभावित करते हैं। इसलिए यदि आप 30 की उम्र में बूढ़े नहीं दिखना चाहते हैं तो धूम्रपान करना छोड़ दें।

(और पढ़ें - बालों की देखभाल कैसे करें)

विटामिन की कमी के कारण भी उम्र से पहले सफेद बाल होने की समस्या शुरू हो जाती है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से बाल बहुत जल्दी सफेद होने लगते हैं। इसलिए शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन से समृद्ध खाद्य पदार्थ खाएं।

(और पढ़ें - बालों की देखभाल कैसे करें)

शरीर में खून की कमी एक ऐसी स्थिति है जिसके कारण कई नकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। एनीमिया के कारण पिगमेंट की कमी हो जाती है और इस वजह से बाल सफेद होने लगते हैं।

डैंड्रफ का इलाज जानने के लिए कृपया यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।

Biotin Tablets
₹699  ₹999  30% छूट
खरीदें

आजकल बाल सफेद होने का सबसे आम कारक है, तनाव। व्यस्त जीवनशैली की वजह से आप बेहद तनाव में रहते हैं और खुद की देखभाल के लिए समय नहीं मिल पाता। तनाव के कारण स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों पर भी असर पड़ता है। आप तनाव कम करने के लिए योग कर सकते हैं या ध्यान भी लगा सकते हैं।

(और पढ़ें - तनाव दूर करने के घरेलू उपाय)

अगर आपको काले और घने बाल चाहिए तो इनकी अच्छे से देखभाल करनी होगी। बालों की देखभाल न करने से भी बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं। बालों की देखभाल करने के लिए तेल लगाएं, क्लींजिंग करें, सूरज की तेज किरणों से बालों को बचाएं, कुछ ऐसे तरीके हैं जिन्हें ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

(और पढ़ें - सर्दियों में बालों की देखभाल)

बाल सफेद होने का एक यह कारण भी हो सकता है कि बाल धोने के लिए जिस पानी का आप उपयोग कर रहे हैं उसमें मौजूद खनिज आपके बालों को सफेद कर रहे हो। क्योंकि खारे पानी में पाएं जाने वाले खनिजों में ये विशेषता होती हैं, इसलिए ऐसे पानी का उपयोग न करें।

(और पढ़ें - हेयर फॉल टिप्स)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Kesh Art Hair Cleanser बनाया है। इस आयुर्वेदिक हेयर क्लींजर को हमारे डॉक्टरों ने 1 लाख से अधिक लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं (बालों का झड़ना, सफेद बाल और डैंड्रफ) के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Hair Cleanser
₹494  ₹549  10% छूट
खरीदें

ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जिनके बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे - खराब खान-पान, शरीर में खून की कमी व धूम्रपान करना आदि। इसलिए, समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाने के लिए इन आदतों को छोड़ना जरूरी है। साथ ही रोज व्यायाम, योग व मेडिटेशन करने से भी फायदा हो सकता है।

Dr Shishpal Singh

Dr Shishpal Singh

डर्माटोलॉजी
5 वर्षों का अनुभव

Dr. Sarish Kaur Walia

Dr. Sarish Kaur Walia

डर्माटोलॉजी
3 वर्षों का अनुभव

Dr. Rashmi Aderao

Dr. Rashmi Aderao

डर्माटोलॉजी
13 वर्षों का अनुभव

Dr. Moin Ahmad Siddiqui

Dr. Moin Ahmad Siddiqui

डर्माटोलॉजी
4 वर्षों का अनुभव

ऐप पर पढ़ें