क्रिप्टोकोक्कोसिस - Cryptococcosis in Hindi

Dr. Ayush PandeyMBBS,PG Diploma

June 28, 2017

March 06, 2020

क्रिप्टोकोक्कोसिस
क्रिप्टोकोक्कोसिस

क्रिप्टोकोक्कोसिस क्या है?

क्रिप्टोकोक्कोसिस (Cryptococcosis) कवक के कारण होता है, जिसे क्रिप्टोकोकोसिस नियोफोरमैन्स कहा जाता है। कबूतर के विच्छेदन के साथ संपर्क में आने व बिना धुले फलों से यह संक्रमण मनुष्यों तक फैल सकता है। इसके संक्रमित व्यक्ति के साथ संपर्क में आना भी इस संक्रमण के होने का कारण होता है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति, जैसे -एचआईवी संक्रमित लोगों के लिए यह संक्रमण की उच्च जोखिम वाला हो सकता हैं।

क्रिप्टोकोक्कोसिस संक्रमण फैलाव के आधार पर यह विभिन्न रूपों में दिखाई दे सकता है। ज्यादातर मामलों में संक्रमण फेफड़े (pulmonary form) से शुरू होता है और इसके बाद ये मस्तिष्क, मूत्र पथ, त्वचा, और हड्डियों में फैल जाता है। जब संक्रमण फेफड़ों तक ही सीमित होता है, तब इसके लक्षण कम होते है और इसको पहचाना नहीं जा सकता। इसके श्वसन संबंधी लक्षणों में खांसी होना और सीने में दर्द शामिल होते हैं। संक्रमण फैलने के दौरान यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र व विशेष रूप से मस्तिष्क को प्रभावित करता है। इस संक्रमण से प्रभावित व्यक्तियों में मस्तिष्क के आसपास की झिल्ली में सूजन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्याएं हो सकती है। इसमें मेनिनजाइटिस भी हो सकता है। मेनिनजाइटिस(meningitis) से संबंधित लक्षणों में चक्कर आना, दृष्टि धुंधली होना, तेज सिरदर्द या गर्दन के अकड़ने के लक्षण शामिल होते हैं। ऐसे मामलों में, तत्काल इलाज से जीवन को होने वाले खतरों को कम किया जा सकता है।

 



संदर्भ

  1. Eileen K. Maziarz. et al. Cryptococcosis. Infect Dis Clin North Am. 2016 Mar; 30(1): 179–206. PMID: 26897067
  2. Center for Disease Control and Prevention [internet], Atlanta (GA): US Department of Health and Human Services; C. neoformans Infection
  3. Ashar Dhana. Diagnosis of Cryptococcosis and Prevention of Cryptococcal Meningitis Using a Novel Point-of-Care Lateral Flow Assay.Published online 2013 Nov 12. PMID: 24319464
  4. Mada PK, Jamil RT, Alam MU. Cryptococcus (Cryptococcosis). [Updated 2019 Jun 5]. In: StatPearls [Internet]. Treasure Island (FL): StatPearls Publishing; 2019 Jan-.
  5. John R. Perfect. The Triple Threat of Cryptococcosis: It’s the Body Site, the Strain, and/or the Host. Published online 2012 Jul 10. PMID: 22782526