कोई भी तैलीय त्वचा नही चाहता। तैलीय त्वचा के कारण त्वचा बेजान और धुल-मिट्टी से ग्रस्त लगने लगती है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अच्छे से चेहरे को साफ करते हैं, क्योंकि त्वचा कुछ घंटे बाद फिर से तैलीय लगने लगती है। तैलीय त्वचा की वजह से कील-मुहांसे और अन्य त्वचा की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। लेकिन इस समस्या से आप जल्द छुटकारा पा सकते हैं। बस हमारे द्वारा बताये गए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और फर्क कुछ ही दिनों में देखें।

(और पढ़ें - मॉइस्चराइजर क्या होता है)

तो आइये फिर आपको बताते हैं तैलीय त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर के बारे में –

(और पढ़ें - त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय)

  1. तैलीय त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर दूध और जैतून के तेल से बना - Oily skin ke liye moisturizer doodh aur jaitoon ke tel se bana
  2. तैलीय त्वचा के लिए गुलाब की पत्तियों से बना मॉइस्चराइजर - Tailiye twacha ke liye gulab ki pattiyo se bana moisturizer
  3. तैलीय त्वचा से मुक्ति पाने के लिए एलोवेरा से बना मॉइस्चराइजर - Teliye twacha se mukti pane ke liye aloe vera se bana moisturizer
  4. शहद और ग्लिसरीन से बना तैलीय त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर - Shehad aur glycerin se bana tailiye twacha ke liye moisturizer
  5. तैलीय त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर बनाएं नारियल तेल और बादाम के तेल से - Oily skin ke liye moisturizer banaye nariyal tel aur badam ke tel se
  6. तैलीय त्वचा के लिए एवोकाडो और अंडा सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर है - Tailiye twacha ke liye avocado aur anda sabse acha moisturizer hai
  7. सेब का सिरका और नींबू के जूस से बना मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें - Seb ka sirka aur nimboo ke juice se bana moisturizer ka prayog kare

सामग्री –

  1. ताजा दूध
  2. नींबू का रस दो से तीन चम्मच
  3. जैतून का तेल - दो से तीन चम्मच

(और पढ़ें - नींबू के रस के फायदे)

विधि –

  1. सबसे पहले एक साफ कप लें और फिर उसमें आधा कप दूध डालें।
  2. अब दूध में दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और अच्छे से पूरे मिश्रण को मिला लें।
  3. आखिर में, दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं और अच्छे से पूरे मिश्रण को चला लें।
  4. त्वचा पर लगाने के लिए आपका मॉइस्चराइजर तैयार है।

(और पढ़ें - नींबू पानी के फायदे)

फायदे -

  1. दूध में मौजूद लैटिन एसिड आपकी त्वचा को मुलायम करता है।
  2. जैतून का तेल त्वचा को स्वस्थ रखता है।
  3. नींबू मृत कोशिकाओं को साफ करता है और मुहांसों को ठीक करता है। (और पढ़ें – पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय

(और पढ़ें - तैलीय त्वचा के लिए क्रीम)

Face Serum
₹499  ₹599  16% छूट
खरीदें

सामग्री –

  1. एक कप गुलाब की पत्तियां
  2. गुलाब जल (और पढ़ें - गुलाब जल के फायदे)
  3. एलोवेरा जूस

विधि –

  1. सबसे पहले एक कटोरी लें और फिर उसमें गुलाब की पत्तियों को डालें। अब कटोरे में थोड़ा गुलाब मिलाएं और इसे गर्म करें।
  2. अब मिश्रण को छान लें।
  3. मिश्रण जब कमरे के तापमान के अनुसार हो जाएँ, फिर उसमें दो चम्मच एलोवेरा का जूस मिलाएं।
  4. इस मिश्रण को फ्रिज में कुछ देर के लिए रखें। फिर चेहरे पर इसे लगा लें। 

फायदे –

  1. गुलाब जल - गुलाब जल त्वचा से सभी अशुद्धियों को निकालता है और त्वचा को ताजा बनाता है।
  2. एलोवेरा - ये त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और मुहांसों को साफ करता है।

(और पढ़ें - तैलीय त्वचा के लिए फेस पैक

सामग्री –

  1. एक चम्मच कारनौबा वैक्स
  2. एक चम्मच पानी
  3. गुलाब का तेल (और पढ़ें - गुलाब का तेल बनाने की विधि)
  4. एलोवेरा
  5. जोजोबा तेल
  6. एक कटोरी 

विधि –

  1. सबसे पहले एक चम्मच करनौबा वैक्स को एक कटोरे में डाल लें।
  2. फिर तीन चम्मच जोजोबा के तेल और एक चम्मच पानी को इसमें मिलाएं।
  3. अब एक कटोरे में गर्म पानी कर लें और उस गर्म पानी के ऊपर इस कटोरे को रख दें। जिससे मिश्रण पिघल जाए। (और पढ़ें - गर्म पानी के लाभ)
  4. अब कटोरे को हटा लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  5. फिर इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाएं और एक बूँद गुलाब के तेल को मिलाएं।
  6. पूरे मिश्रण को मिलाने के बाद आपका मॉइस्चराइजर तैयार है।

फायदे –

  1. जोजोबा तेल - जोजोबा तेल त्वचा को साफ करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने के गुण मौजूद होते हैं। (और पढ़ें - एंटीऑक्सीडेंट्स के फायदे)
  2. एलोवेरा जेल - त्वचा को साफ करने में मदद करता है।
  3. कारनौबा वैक्स - त्वचा को मुलायम बनाती है।

(और पढ़ें - तैलीय त्वचा के लिए क्लीन्ज़र

Kesar
₹584  ₹649  10% छूट
खरीदें

सामग्री –

  1. शहद - एक चम्मच
  2. ग्लिसरीन - दो चम्मच
  3. ग्रीन टी का पानी - दो चम्मच (ग्रीन टी बैग को पानी में डालकर उसका मिश्रण)
  4. नींबू जूस - एक चम्मच ताजा नींबू

(और पढ़ें - टी बैग का उपयोग)

विधि –

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें।
  2. अब इस मॉइस्चराइज़र को त्वचा पर लगाकर मसाज करें।
  3. मसाज करने के बाद इसे रातभर के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।

फायदे –

  1. शहद - शहद त्वचा का PH स्तर संतुलित करता है।
  2. ग्लिसरीन - त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज़ करता है। (और पढ़ें - ग्लिसरीन के फायदे)
  3. ग्रीन टी का पानी - त्वचा को स्वस्थ बनाता है।
  4. नींबू का जूस - त्वचा की रंगत को सुधारता है। (और पढ़ें - गोरा होने के उपाय)

(और पढ़ें - तैलीय त्वचा से मुक्ति पाने के घरेलू उपाय)

सामग्री –

  1. एलोवेरा जेल - चार चम्मच
  2. बादाम का तेल - दो चम्मच 
  3. नारियल का तेल - दो चम्मच

विधि –

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को मिला लें। अगर नारियल का तेल ठोस है तो उसे मिलाने से पहले पिघला लें।
  2. मिलाने के बाद मॉइस्चराइज़र को अपनी त्वचा पर लगाएं।
  3. लगाने के बाद कुछ देर तक मसाज करें।
  4. फिर त्वचा को पानी से धो दें।

टिप्स - एक बार के इस्तेमाल के लिए सब सामग्रियों की मात्रा को उसी अनुसार मिलाएं। अगर मॉइस्चराइज़र बचता भी है तो उसे ठंडी और अँधेरी जगह पर रखें एवं इसका दुबारा इस्तेमाल करें।

फायदे –

  1. एलोवेरा - एलोवेरा में त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने के गुण होते हैं। इसमें सूजनरोधी गुण, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई और विटामिन सी भी होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखता है।
  2. बादाम तेल - बादाम के तेल में फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को प्राकृतिक एमोलिएंट (निखार) देता है।
  3. नारियल का तेल - नारियल का तेल तैलीय त्वचा के लिए अच्छा होता है। इसमें फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो त्वचा से तेल को साफ करते हैं।

(और पढ़ें - चेहरे पर झुर्रियों का घरेलू उपाय)

सामग्री –

  1. आधा एवोकाडो
  2. एक अंडा (अंडे का सफेद भाग)
  3. एक चम्मच नींबू का जूस

विधि –

  1. सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें।
  2. मिलाने के बाद एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
  3. अब इस मॉइस्चराइज़र को चेहरे पर लगाएं।
  4. लगाने के बाद 20 मिनट के लिए उसे चेहरे पर ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  5. अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो दें।

फायदे –

  1. एवोकाडो - एवोकाडो त्वचा को ड्राई होने से रोकता है।
  2. अंडा - अंडा त्वचा की लचीलता को बनाये रखता है और झुर्रियों को कम करता है।
  3. नींबू का जूस - नींबू एस्ट्रिजेंट की तरह काम करता है, जिससे त्वचा को साफ करने में मदद मिलती है।

(और पढ़ें - आंखों के नीचे की झुर्रियों के लिए घरेलू उपाय

Lavender Essential Oil
₹360  ₹400  10% छूट
खरीदें

सामग्री –

  1. दो चम्मच सेब का सिरका
  2. दो चम्मच नींबू का जूस, टमाटर का जूस या संतरे का जूस

विधि –

  1. सबसे पहले दोनों सामग्रियों को बराबर मात्रा में मिला लें।
  2. अच्छे से मिश्रण को मिलाने के बाद उसमें रूई डालें।
  3. फिर रूई को त्वचा पर लगाएं।
  4. लगाने के बाद 25 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
  5. अब त्वचा को पानी से धो लें।

फायदे –

  1. सेब का सिरका - सेब का सिरका त्वचा से अशुद्धियों और अधिक तेल को साफ करता है और त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है। ये त्वचा की मृत कोशिकाओं को भी साफ करने में मदद करता है।
  2. नींबू का जूस - नींबू का जूस त्वचा पर एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और त्वचा की रंगत को सुधारता है।

(और पढ़ें - झुर्रियों के लिए फेस पैक

ऐप पर पढ़ें