बेर (जूजूबे - Jujube) पोषक तत्वों का संग्रह है। यह एक बहुत ही शक्तिशाली भोजन है जो लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य का खजाना है। बेर का वैज्ञानिक नाम ज़िज़िफस जुजुबा (Ziziphus jujuba) है। बेर के कच्चे फल हरे रंग के होते हैं जबकि पकने पर थोड़ा लाल या लाल-हरे रंग के हो जाते हैं। बेर दक्षिणी और मध्य चीन सहित दक्षिणी एशिया में बहुत अधिक उगाया जाता है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इसका 10,000 से अधिक वर्षों का इतिहास है और इसकी 400 से अधिक विभिन्न किस्में पाई जाती है।

  1. बेर के फायदे - Ber ke Fayde in Hindi
  2. बेर के नुकसान - Ber ke Nuksan in Hindi

बेर में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है और यह ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। पोषक तत्वों के साथ साथ यह एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भी भरपूर होता है। तो आइये जानते हैं बेर के लाभों के बारे में -

बेर के फायदे अच्छी नींद के लिए - Jujube Fruits for Sleep in Hindi

अनिद्रा या बेचैनी से पीड़ित लोगों के लिए, बेर के फल के बीज का अर्क एक अच्छा उपाय हो सकता है। इस फायदेमंद फल में मौजूद कार्बनिक यौगिकों के सुखदायक गुण शरीर और मन को शांत कर सकते हैं। इसलिए यदि आपको रात में नींद आने में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो यह छोटा सा फल आपकी मदद कर सकता है। (और पढ़ें - नींद ना आने के उपाय)

myUpchar के डॉक्टरों ने अपने कई वर्षों की शोध के बाद आयुर्वेद की 100% असली और शुद्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके myUpchar Ayurveda Urjas Capsule बनाया है। इस आयुर्वेदिक दवा को हमारे डॉक्टरों ने कई लाख लोगों को सेक्स समस्याओं के लिए सुझाया है, जिससे उनको अच्छे प्रभाव देखने को मिले हैं।
Long Time Capsule
₹719  ₹799  10% छूट
खरीदें

बेर के गुण बनाएं रक्त परिसंचरण को बेहतर - Jujube for Blood Circulation in Hindi

बेर लोहा और फास्फोरस दोनों का एक समृद्ध स्रोत है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। यदि आप अपने खून में आयरन की कमी या एनीमिया से पीड़ित हैं, तो आपको मांसपेशियों की कमजोरी, अपच और संज्ञानात्मक भ्रम जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। आप बेर की मदद अपने लोहे और फॉस्फोरस सेवन को बढ़ाकर, रक्त के प्रवाह को बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार आप अंग प्रणालियों को अधिक प्रभावी ढंग से ऑक्सीजन भेज सकते हैं जिससे आपको ऊर्जा को बढ़ाने में मदद मिलेगी। (और पढ़ें - एनीमिया में क्या खाना चाहिए?)

बेर खाने के फायदे हड्डियों के लिए - Ber ke Fayde for Bones in Hindi

कैल्शियम, फॉस्फोरस और लोहे जैसे खनिजों का सेवन बढ़ाकर, आप अपनी हड्डियों को लचीला और मजबूत बना सकते हैं। ये सभी खनिज बेर में पाए जाते हैं। जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ने लगती है तो हम ऑस्टियोपोरोसिस और अन्य हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं, इसलिए अपने आहार में बेरी फल को जोड़कर, आप इन इस समस्या को धीमा कर सकते हैं। (और पढ़ें - हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जूस रेसिपी)

बेर के लाभ करें वजन कम करने में मदद - Jujube for Weight Loss in Hindi

वजन कम करने का प्रयास करने वाले लोगों के लिए फलों और सब्जियों का सेवन करना एक आम सुझाव होता है। बेर और एक अन्य भोजन है जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कम कैलोरी और उच्च प्रोटीन और फाइबर स्तर के साथ बेर, आपकी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसके सेवन से आपका पेट भरा हुआ रहता है जिससे आप बार बार खाने से बच जाते हैं। इसलिए अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो आज से ही बेरी का सेवन शुरू कर दें। 

(और पढ़ें - मोटापा कम करने के लिए डाइट प्लान)

प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बेर है लाभकारी - Jujube Benefits for Immune System in Hindi

बेर कई अलग अलग तरीकों से प्रतिरक्षा प्रणाली को लाभ पंहुचा सकते हैं। बेर में विटामिन सी, विटामिन ए और विभिन्न जैविक यौगिक और एसिड सहित कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट मुक्त कणों को बेअसर करने में सक्षम होते हैं, जो शरीर के भीतर कई पुरानी बीमारियों के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। विटामिन सी भी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को उत्तेजित करता है। (और पढ़ें - रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ और घरेलू उपाय)

तनाव का उपचार करें बेर से - Jujube for Stress in Hindi

बेर के सेवन का शरीर सुखदायक प्रभाव पड़ता है। इसमें चिंता को दूर करने वाले गुण होते हैं। बेर के तेल या फलों का सेवन करने से आपके हार्मोनल स्तर पर शांत असर पड़ सकता है। जो लोग नियमित रूप से तनाव या चिंता से पीड़ित रहते हैं, उन्हें कुछ ड्राई बेर का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से चिंता और तनाव से राहत मिल सकती है। यह शरीर को तनाव हार्मोन के जोखिम के साइड इफेक्ट से बचा सकता है। (और पढ़ें - तनाव के घरेलू उपाय)

जूजूबे फॉर कैंसर - Jujube for Cancer in Hindi

बेर और कैंसर के बीच के विशिष्ट संबंधों को लेकर अभी भी शोध किया जा रहा है। लेकिन प्रारंभिक परिणाम इसमें मौजूद मिश्रित यौगिकों के बीच सकारात्मक संबंध को बताते हैं। और साथ ही साथ यह मुक्त कणों की गतिविधि में कमी और कैंसर कोशिकाओं को फैलने से भी रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कैंसर के साथ-साथ हृदय की बीमारी सहित अन्य बीमारियों को रोकने में भी मदद करते हैं।

जूजूबे के फायदे थकावट को दूर करने के लिए - Jujube for Fatigue in Hindi

इस फल के लाभों में से एक यह है कि यह ऊर्जा का एक शक्तिघर है। यह फल कैलोरी में कम होने के बावजूद, एक अच्छा ऊर्जा बूस्टर है। तो जल्दी से अपनी थकान से छुटकारा पाने के लिए इस फल का सेवन करें। (और पढ़ें - थकान दूर करने के घरेलू उपाय)

बेर के औषधीय गुण हैं त्वचा के लिए लाभकारी - Jujube Benefits for Skin in Hindi

बेर का रस और अर्क का उपयोग सोरायसिस, एक्जिमा और मुँहासे सहित त्वचा की विभिन्न समस्याओं के लिए किया जा सकता है। आप ये एक जैसे प्रभाव पाने के लिए बेर के फल का सेवन भी कर सकते हैं। यह झुर्रियों और निशानों को कम करने में मदद कर सकता है, साथ ही त्वचा को झुर्रियों से मुक्त और सक्रिय रखने में मदद करता है। (और पढ़ें - खूबसूरत त्वचा के लिए आहार)

बेर का सेवन रखें पाचन को स्वस्थ - Jujube for Digestion in Hindi

फाइबर सामग्री के कारण यह फल भी शरीर के भीतर पाचन प्रक्रियाओं में सुधार के लिए जुड़ा हुआ है। इसके अलावा इसमें मौजूद सैपोनिन और ट्राइटपेनॉयड भी आंतों के माध्यम से भोजन के स्वस्थ कार्यों को बढ़ावा देने में भी एक भूमिका निभाते हैं। यह कब्ज, ऐंठन, सूजन के साथ ही साथ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है। (और पढ़ें - पाचन क्रिया सुधारने के उपाय)

बेर फल के फायदे रक्त की सफाई के लिए - Jujube for Blood Detoxification in Hindi

इस फल में पाए जाने वाले सैपोनिन और एल्कोनॉइड सीधे रक्त की शुद्धता और शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव बड़ी संख्या में रोगों को रोकने में मदद कर कर सकते हैं और प्रतिरक्षा और लसीका प्रणाली पर तनाव को कम कर सकते हैं।

  1. बेर मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसमें कई जटिल कार्बोहाइड्रेट होते हैं और यह रक्त में शर्करा के स्तर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
  2. फलों से एलर्जी वाले लोगों को, इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए।

उत्पाद या दवाइयाँ जिनमें बेर है

संदर्भ

  1. Chen J, Liu X, Li Z, Qi A, Yao P, Zhou Z, Dong TTX, Tsim KWK. Indian Jujube. 2017;2017:3019568. PMID: 28680447
  2. Liu Z, Zhao X, Liu B, Liu AJ, Li H, Mao X, Wu B, Bi KS2, Jia Y. Jujuboside A, a neuroprotective agent from semen Ziziphi Spinosae ameliorates behavioral disorders of the dementia mouse model induced by Aβ 1-42.. 2014 Sep 5;738:206-13. PMID: 24886882
  3. Eugene L. Opie. Inflammation and Immunity. J Immunol October 1, 1929, 17 (4) 329-342;
  4. Carr AC, Maggini S. Vitamin C and Immune Function. 2017 Nov 3;9(11). pii: E1211. PMID: 29099763
  5. M. S. Ganachari , Shiv Kumar , K. R. Alagawadi. Anti-Obese Activity of Ziziphus jujuba Lam Leaves Extract in Dietary Obese Rats. Volume 7, Issue 1, January 2007
  6. Hamedi S, Arian AA, Farzaei MH. Gastroprotective effect of aqueous stem bark extract of Ziziphus jujuba L. against HCl/Ethanol-induced gastric mucosal injury in rats.. 2015 Dec;35(6):666-70. PMID: 26742312
  7. Naftali T, Feingelernt H, Lesin Y, Rauchwarger A, Konikoff FM. Ziziphus jujuba extract for the treatment of chronic idiopathic constipation: a controlled clinical trial. 2008;78(4):224-8. PMID: 19142004
  8. Mansouri P, Khademi A, Pahlevan D, Memariani Z, Aliasl J, Shirbeigii L.Review of Medicinal Remedies on Hand Eczema Based on Iranian Traditional Medicine: A Narrative Review Article. 2016 Aug;45(8):986-996. PMID: 27928524
  9. Vafaei F, Abdollahzadeh F. Investigating the effects of Hydroalcoholic extract of jujube fruit (Zizyphus vulgaris L.) on second degree burn wound healing in Balb/c mice. 2015;8(Spec Iss 2):117-120.PMID: 28255409
  10. Ghimire S, Kim MS. Jujube (Ziziphus Jujuba Mill.) fruit feeding extends lifespan and increases tolerance to environmental stresses by regulating aging-associated gene expression in Drosophila. 2017 Apr;18(2):263-273. PMID: 28251407
  11. Abedini MR, Erfanian N, Nazem H, Jamali S, Hoshyar R. Anti-proliferative and apoptotic effects of Ziziphus Jujube on cervical and breast cancer cells. 2016 Mar-Apr;6(2):142-8. PMID: 27222827
  12. Awad DS1, Ali RM, Mhaidat NM, Shotar AM. Zizyphus jujuba protects against ibuprofen-induced nephrotoxicity in rats. 2014 Feb;52(2):182-6. PMID: 24074058
  13. Ebrahimimd S, Ashkani-Esfahani S, Poormahmudibs A. Investigating the Efficacy of Zizyphus Jujuba on Neonatal Jaundice. 2011 Sep;21(3):320-4. PMID: 23056808
  14. Yoon JI, Al-Reza SM, Kang SC. Hair growth promoting effect of Zizyphus jujuba essential oil. 2010 May;48(5):1350-4. PMID: 20206225
  15. Lee MF, Chen YH, Lan JL, Tseng CY, Wu CH. Allergenic components of Indian jujube (Zizyphus mauritiana) show IgE cross-reactivity with latex allergen. 2004 Mar;133(3):211-6. Epub 2004 Feb 16. PMID: 14976388
ऐप पर पढ़ें
cross
डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ